सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

भगवा:बिहार में 20 साल बाद भाजपा बिग ब्रदर,-2-धारा 144 के साथ कोरोना गाइडलाइन फेल 3-फोड़े जा रहे पटाखे, बंट रही मिठाइयां

 

बिहार में तीसरी बार NDA सरकार बनाती दिख रही है। पर इस बार नीतीश कुमार का कद छोटा होता नजर आ रहा है। भाजपा को राज्य में 2015 से भी ज्यादा सीटें मिलती दिख रही हैं। अभी के मुताबिक, भाजपा 70 से 80 सीटों के बीच रह सकती है। 2015 में उसे 53 सीटें मिली थीं। जदयू को करीब 20 से 25 सीटों का नुकसान होता दिख रहा है। उसे 45 से 50 सीटें मिल सकती हैं।

ये तो बात हुई NDA के दो सगे और बड़े-छोटे भाइयों के चुनावी नतीजों की। मौजूदा परिणामों से बिहार और NDA में काफी कुछ बदलने वाला है। बिहार में भाजपा और जदयू की भूमिका और रुतबा दोनों बदलेगा। जदयू अब तक बिहार में भाजपा के बड़े भाई की भूमिका में होती थी। सीट बंटवारे में भी यह दिखता रहा है। नीतीश कहते रहे हैं कि हम बिहार की राजनीति करेंगे, भाजपा केंद्र की राजनीति करे।

बड़े और छोटे भाई की भूमिका में बदलाव एक-दो साल में नहीं, बल्कि 20 साल में हुआ है। कुछ चुनावों में भाजपा को जदयू से ज्यादा सीटें भी मिलीं। इसके बावजूद जदयू और नीतीश ने भाजपा को छोटा भाई ही माना।

बिहार में NDA की कहानी: 20 साल में 4 बार भाजपा के समर्थन से ही नीतीश मुख्यमंत्री बने, लेकिन भाजपा को छोटा भाई ही माना

2000: नीतीश कुमार भाजपा के समर्थन से पहली बार राज्य के मुख्यमंत्री बने, पर सिर्फ 7 दिन पद पर रह सके।

2005: 13वीं विधानसभा के लिए चुनाव हुए। NDA को 92 सीटें मिलीं। भाजपा को 37 और जेडीयू को 55 सीटें मिलीं। किसी पार्टी को बहुमत नहीं मिला तो राष्ट्रपति शासन लगा।

2005: छह महीने बाद ही राज्य में फिर चुनाव हुए। NDA को 143 सीटें मिलीं। जदयू के 88 और भाजपा के 55 विधायक जीतकर आए। नीतीश मुख्यमंत्री बने।

2010: NDA को 243 में से 206 सीटों पर प्रचंड जीत मिली। इस बार जदयू को 115 और भाजपा को 91 सीटें मिलीं। नीतीश का रुतबा और कद दोनों बढ़ा। यहीं से जदयू राज्य में खुद को भाजपा का बड़ा भाई बताने लगी। इसी का असर हुआ कि 2014 आम चुनाव से ठीक पहले जदयू मोदी की वजह से NDA से अलग हो गई।

2015: जदयू और भाजपा ने अलग-अलग चुनाव लड़ा। इसमें जदयू-राजद-कांग्रेस के महागठबंधन को 126 सीटें मिलीं। इसमें जदयू की 71 और राजद की 80 सीटें थीं। भाजपा को 53 सीटें मिलीं थीं। पर महागठबंधन महज तीन साल में टूट गया।

2020: इस बार विधानसभा चुनाव में भाजपा और जदयू के बीच 50-50 फार्मूला अप्लाई हुआ। इसके बावजूद जदयू 122 सीटों पर और भाजपा 121 सीटों पर लड़ी। इसमें इनके छोटे सहयोगी भी शामिल रहे। इससे पहले हर चुनाव में जदयू खुद को भाजपा का बड़ा भाई बताकर ज्यादा सीटों पर चुनाव लड़ती रही थी।

2010 में भाजपा का सीट जीतने का औसत जदयू से बेहतर था

2010 के चुनाव में भाजपा-जदयू सहयोगी थे। इसमें भी भाजपा, जदयू से कम सीटों पर चुनाव लड़ी थी, पर जीतने का औसत बेहतर था। भाजपा 102 सीटों पर चुनाव लड़ी और 91 जीती, जबकि जदयू 141 सीटों पर लड़ी और 115 जीत ले गई। इस बार भी ऐसा ही हो रहा है।

पिछले 4 आम चुनावों में बिहार में भाजपा और जदयू का ट्रैक रिकॉर्ड

  • 2004 में जदयू को 6 और भाजपा को 2 सीटों पर जीत मिली थी

2004 आम चुनाव में जदयू और भाजपा के बीच सीट बंटवारे का फॉर्मूला 70-30 का था। जेडीयू ने 26 और भाजपा ने 14 सीटों पर चुनाव लड़ा था। इसमें से जेडीयू को 6 और भाजपा को महज 2 सीटों पर जीत मिली थी।


  • 2009 में जदयू 25 और भाजपा 15 सीटों पर चुनाव लड़ी थी

2009 के लोकसभा चुनाव में जदयू और भाजपा गठबंधन ने एक साथ चुनाव लड़ा था। नीतीश की पार्टी 25 सीटों पर चुनाव लड़ी, जिसमें 20 पर जीत मिली थी और भाजपा 15 पर लड़कर 12 सीटें जीतने में कामयाब रही थी।

  • 2014 आम चुनाव में जदयू 40 में से सिर्फ 2 सीटें जीत सकी थी

2014 में नीतीश कुमार NDA के साथ नहीं, बल्कि अकेले लड़े थे। NDA में भाजपा, रालोसपा, लोजपा शामिल थीं। भाजपा 29, लोजपा 7 और रालोसपा 4 सीटों पर चुनाव लड़ी थी, जबकि जदयू ने अकेले 40 सीटों पर चुनाव लड़ा था, इसमें से सिर्फ 2 पर उसे जीत मिली थी। भाजपा 29 में 22 सीटों पर जीत हासिल करने में कामयाब रही थी।

  • 2019 आम चुनाव में भाजपा का रिकॉर्ड जदयू से बेहतर था

2019 लोकसभा चुनाव में भाजपा और जदयू ने 17-17 सीटों पर और लोजपा ने 6 सीटों पर चुनाव लड़ा। भाजपा ने अपने कोटे की सभी 17 सीटों पर जीत हासिल की। जदयू को 17 में से 16 सीटों पर जीत मिली। वहीं, लोजपा भी ने अपने कोटे की सभी 6 सीटें जीत ली थीं।


धारा 144 के साथ कोरोना गाइडलाइन फेल-


चुनाव में जीत-हार के चक्कर में न नेताओं ने कोरोना गाइडलाइन का ख्याल रखा और ना ही समर्थकों की भीड़ ने कोई सतर्कता बरती। पार्टी कार्यालय के बाहर दिनभर गहमागहमी के बीच लोगों की भीड़ रही। शाम होते ही पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों की भीड़ और ज्यादा बढ़ गई। इस दौरान ज्यादातर लोग न मास्क पहने नजर आए और ना ही सोशल डिस्टेंसिंग का ख्याल रखा।

धारा 144 के साथ कोरोना गाइडलाइन फेल
सुबह में राजद कार्यालय और राबड़ी आवास के पास समर्थकों और कार्यकर्ताओं की उत्साहित भीड़ ने कोरोना संक्रमण का कोई ख्याल नहीं रखा। सुबह 10 बजे के बाद जब एनडीए लगातार बढ़त की ओर बढ़ने लगा तो भाजपा और जदयू कार्यालय के बाहर भीड़ काफी बढ़ने लगी। इस दौरान न नेताओं ने और ना ही कार्यकर्ता और समर्थकों ने आपस में दूरी रखी और ना मास्क की गंभीरता को समझा। मतगणना केंद्र के बाहर धारा 144 के साथ कोरोना गाइडलाइन पूरी तरह फेल दिखी।

फोड़े जा रहे पटाखे, बंट रही मिठाइयां----

जीत के बाद शुरू हुआ जश्न, पूर्व CM मांझी भी विजयी, फूल-मालाओं के साथ समर्थकों ने किया स्वागत


 पटना में बांकीपुर से नितिन नवीन की जीत की घोषणा होते ही भाजपा के कार्यकर्ता और उसके समर्थक जश्न मनाने लगे। पटाखे फोड़े जाने लगे और मिठाइयां बंटने लगीं। उधर, पटना के राजद कार्यालय में भी ऐसा ही माहौल है। जैसे जैसे पार्टी के प्रत्याशियों की जीत की घोषणा हो रही है, जश्न तेज हो जा रहा है। राजद कार्यालय में भी खूब पटाखे फोड़े गए।



टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

हरिद्वार: कांगड़ी में गंगा मैया की छाती चीर रहा अवैध खनन, प्रशासन मौन video

 DATE - 24 DEC 2025 हरिद्वार: कांगड़ी में गंगा मैया की छाती चीर रहा अवैध खनन, प्रशासन मौन VIDEO हरिद्वार। धर्मनगरी हरिद्वार में गंगा की पवित्रता और उसके अस्तित्व पर एक बार फिर संकट के बादल मंडरा रहे हैं। ताज़ा मामला कांगड़ी क्षेत्र का है, जहाँ 'गंगा मैया' की गोद में चोरी-छिपे अवैध खनन का खेल धड़ल्ले से जारी है। हैरत की बात यह है कि यह सब कुछ बिना किसी रोक-टोक के प्रशासन की नाक के नीचे हो रहा है। ​ रात के अंधेरे में "सक्रिय ​स्थानीय सूत्रों के अनुसार, कांगड़ी और उसके आसपास के तटवर्ती इलाकों में खनन माफिया  नियमों को ताक पर रखकर गंगा की जलधारा के बीचों-बीच से रेत और पत्थर निकाला जा रहा है। ​ बिना रोक-टोक जारी है 'काला कारोबार' ​हैरानी इस बात की है कि जिस क्षेत्र में खनन पूरी तरह प्रतिबंधित होना चाहिए, वहाँ बेखौफ होकर खनन सामग्री ढोई जा रही है।  ​ निगरानी का अभाव: संबंधित विभाग के अधिकारी इस ओर से आँखें मूँदे बैठे हैं। ​ पर्यावरण को खतरा: अंधाधुंध खनन के कारण गंगा का प्राकृतिक बहाव बदल रहा है, जिससे भविष्य में बाढ़ का खतरा बढ़ सकता है। ​ आस्था और पर्यावरण...

ईरान का एयर डिफेंस तबाह,

  19 MARCH 2026 ईरान का एयर डिफेंस तबाह,  इस्राइली सेना ने कहा है कि उनकी वायुसेना ने बुधवार को सन्नाज एयरपोर्ट पर ईरान के एक लड़ाकू हेलीकॉप्टर को निशाना बनाकर तबाह कर दिया। इस्राइली सेना ने कहा कि इससे पता चलता है कि ईरान का एयर डिफेंस और वायु सेना की क्षमताएं तबाह हो चुकी हैं। इस्राइली सेना ने ये भी कहा कि पश्चिमी ईरान में हवाई श्रेष्ठता का और विस्तार किया जाएगा।  इस्राइली सेना ने साझा किया वीडियो इस्राइली सेना ने सोशल मीडिया पर साझा एक पोस्ट में बताया कि पूरी सटीकता से रियल टाइम खुफिया जानकारी के आधार पर हमला किया गया। आईडीएफ ने बताया कि वायु सेना ने हमदान प्रांत के सन्नाज एयरपोर्ट पर एमआई-17 हेलीकॉप्टर को निशाना बनाया। आईडीएफ लगातार इस्लामिक गार्ड कॉर्प्स की वायु सेना की क्षमताओं पर हमले कर रही है और पश्चिमी ईरान में अपनी हवाई श्रेष्ठता का लगातार विस्तार कर रही है इससे पहले बुधवार रात को इस्राइल ने ईरान के दक्षिण पार्स गैस क्षेत्र पर हमला किया। जिसके बाद ईरान द्वारा कतर के दक्षिण पार्स गैस क्षेत्र को निशाना बनाया गया। इन हमलों के बाद अमेरिकी राष्ट्रपति को भी ऊर्जा ठिक...

Tide ऐप पर धोखाधड़ी का शिकार, ₹20000 गंवाए

  DATE -05  DEC 2025 Tide ऐप पर धोखाधड़ी का शिकार, ₹20000 गंवाए -- ​ झांसे में लेकर अकाउंट खुलवाया, फिर उड़ा लिए पैसे ​Haridwar  : डिजिटल फ्रॉड (Digital Fraud) के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। अब एक नया मामला सामने आया है, जहाँ एक व्यक्ति को Tide ऐप (टाइड ऐप), जो कि एक बिजनेस फाइनेंस ऐप है, के नाम पर ठगी का शिकार बनाया गया है। इस धोखाधड़ी में पीड़ित को सुशांत शर्मा (Sushant Sharma) नामक एक व्यक्ति ने झांसे में लिया और उससे ₹20000  की ठगी की। ​ क्या है पूरा मामला? ​पीड़ित के अनुसार, सुशांत शर्मा नाम के व्यक्ति ने उनसे संपर्क किया और उन्हें Tide ऐप के फायदे बताए। सुशांत ने यह दावा किया कि अगर वह इस ऐप पर अकाउंट खोलते हैं, तो उन्हें तुरंत पैसे दिए जाएँगे या उनके खाते में पैसे जमा किए जाएँगे । ​सुशांत शर्मा की बातों पर विश्वास करके, पीड़ित ने उनके निर्देशानुसार Tide ऐप पर अपना अकाउंट खोल लिया। अकाउंट खुल जाने के तुरंत बाद, सुशांत शर्मा ने किसी बहाने से पीड़ित से ₹20000 RS  ट्रांसफर करवा लिए। ​ पैसे वापस करने से इनकार ​पैसे लिए जाने के बाद, जब पीड़ित ने सुशांत श...