सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

कृष्णा को मामा गोविंदा का जवाब- अपमानजनक इंटरव्यू दे रहे

अपमानजनक इंटरव्यू दे रहे कृष्णा को मामा गोविंदा का जवाब- 


पॉपुलर अभिनेता गोविंदा और उनके भांजे कृष्णा अभिषेक के बीच चल रहा विवाद इन दिनों चर्चा में बना हुआ है। कुछ दिनों पहले ही गोविंदा बतौर मेहमान द कपिल शर्मा शो में पहुंचे थे। इस दौरान भांजे कृष्णा ने विवाद के चलते उनके सामने परफॉर्म करने से इनकार कर दिया था। कृष्णा ने कहा कि कॉमेडी करने के लिए अच्छे माहौल की जरूरत होती है और उन्हें गोविंदा की कुछ बातें बहुत हर्ट कर गई हैं ऐसे में वो उनके सामने कॉमेडी नहीं करना चाहते थे। एक लंबे समय बाद अब गोविंदा ने भी इस मामले में चुप्पी तोड़ते हुए अपना जवाब दिया है।

गोविंदा ने टाइम्स ऑफ इंडिया से बातचीत में बताया कि उन्होंने कपिल शर्मा शो में जाने के बाद कुछ इंटरव्यू पढ़े हैं जहां कृष्णा ने गोविंदा के साथ परफॉर्म करने से इनकार कर दिया था। इस पर गोविंदा ने कहा, उसके स्टेटमेंट में कई अपमान करने वाले शब्द थे और बहुत विचारहीन भी।

कृष्णा के बीमार बेटे से मिलने गए थे गोविंदा

हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान कृष्णा ने बताया कि उन्हें दुख है कि मामा गोविंदा उनके बीमार बेटे से मिलने अस्पताल तक नहीं पहुंचे जबकि बेटा जिंदगी और मौत के बीच था। अब कृष्णा के इस आरोप को गोविंदा ने झूठ बताया है। उनका कहना है कि वो कृष्णा के बीमार बेटे से मिलने अस्पताल गए थे। गोविंदा के साथ उनकी फैमिली भी थी जो बाद में नर्स और इलाज कर रहे डॉक्टर से भी मिले थे। गोविंदा ने कहा, जब अस्पताल गया तो नर्स ने मुझे बताया कि कश्मीरा शाह नहीं चाहतीं कि कोई परिवार वाला बच्चों से मिले, जब हमनें बार- बार कहा तो उन्होंने हमें मिलने दिया। हमनें दूर से ही बच्चों को देखा, और भारी मन से वापस घर आ गए। गोविंदा का मानना है कि कृष्णा इस बात से शायद अनजान है।

कृष्णा ने इंटरव्यू में ये नहीं बताया कि वो मेरे घर आया थाः गोविंदा

आगे गोविंदा ने बताया, कृष्णा कुछ समय पहले अपनी बहन आरती के साथ मेरे घर आया था। शायद वो इस बात को अपने इंटरव्यू में बताना भूल गया। मुझ पर लगातार कृष्णा और उसकी पत्नी कश्मीरा अपमानजनक कमेंट कर रहे हैं। ज्यादातर मीडिया के जरिए या अपने शो और स्टेज पर। मुझे समझ नहीं आता कि इससे उन्हें क्या मिलता है।

गोविंदा ने बताया कि कृष्णा बचपन से उनके करीब थे, दोनों का रिश्ता काफी मजबूत था। परिवार के साथ इंडस्ट्री भी उनके रिश्ते की गवाह है। मुझे लगता है पब्लिक के सामने डर्टी लाइन बनाना इन-सिक्योरिटी का साइन है। गलतफहमी से बाहर वालों को फायदा उठाने का मौका मिल जाता है।

अब कृष्णा से एक ग्रेसफुल डिस्टेंस बनाए रखूंगाः गोविंदा

गोविंदा का मानना है कि कृष्णा लगातार इंटरव्यू में उनका अपमान कर रहे हैं। इसपर उन्होंने कृष्णा से दूरी बनाए रखने का फैसला किया है। गोविंदा ने कहा, इस स्टेटमेंट के जरिए मैं ये अनाउंस करना चाहता हूं कि मैं अब एक ग्रेसफुल डिस्टेंस बनाए रखूंगा। मेरी मां कहा करती थीं, नेकी कर और दरिया में डाल। अब मैं वही करूंगा।

पवित्र और ऐजाज का किस करना शो को पड़ा भारी----



टेलीविजन का सबसे विवादित रियलिटी शो बिग बॉस 14 इन दिनों चर्चा में बना हुआ है। शो में लगातार अभिनेता ऐजाज खान और पवित्र पुनिया का लव एंगल दिखाया जा रहा है। कई बार दोनों को गले लगते हुए और एक दूसरे को किस करते हुए भी देखा जा चुका है जिससे अब शो की मुश्किलें बढ़ चुकी हैं। दोनों को किस करते देख करणी सेना ने लव जिहाद का हवाला देते हुए इसे बैन करने की मांग की है।

करणी सेना ने 18 नवम्बर को एंडमोल शाइन प्रोडक्शन हाउस के लिए एक नोटिस जारी किया है जिसमें शो को बैन करने की डिमांड की गई है। इस नोटिस को हाल ही में बिग बॉस 14 के खबरी पेज से शेयर किया गया है। करणी सेना का कहना है कि चैनल ऐजाज खान और पवित्र पुनिया का किस करने वाला प्रोमो जारी करके लव जिहाद और अश्लीलता को प्रमोट कर रहा है

एक्शन ना लिए जाने पर चैनल के खिलाफ करेंगे प्रदर्शन

नोटिस में आगे बताया गया है कि अगर इस मामले को चैनल द्वारा संजीदगी से नहीं लिया जाएगा तो करणी सेना प्रदर्शन करेगी। लिखा गया है, अगर शो को सेंसर या बेन नहीं किया जाता है तो श्री राजपूत करणी सेना सड़कों में धरना प्रदर्शन करेगी। इस तरह के शो जो लव जिहाद को बढ़ावा देते हैं उन्हें तुरंत बैन कर दिया जाना चाहिए।

जान सानू के चलते भी विवादों में था शो

ऐजाज खान और पवित्र पुनिया से पहले कुमार सानू के बेटे जान सानू के कारण शो परेशानी में पड़ गया था। जान ने मराठी भाषा के लिए कुछ आपत्तिजनक शब्दों का इस्तेमाल किया था जिसके बाद एमएनएस ने चैनल और शो से माफी की मांग की थी। जिसके बाद चैनल और जान सानू ने माफी मांगी थी। इतना ही नहीं मामला बढ़ने के बाद लिजेंड्री सिंगर कुमार सानू ने भी बेटे की इस हरकत पर माफी मांगते हुए एक वीडियो जारी किया था।


पीएम मोदी को मुसलमान पसंद करते हैं..लिखित-मौखिक प्रूफ | Haqiqat Kya Hai,...

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

हरिद्वार: कांगड़ी में गंगा मैया की छाती चीर रहा अवैध खनन, प्रशासन मौन video

 DATE - 24 DEC 2025 हरिद्वार: कांगड़ी में गंगा मैया की छाती चीर रहा अवैध खनन, प्रशासन मौन VIDEO हरिद्वार। धर्मनगरी हरिद्वार में गंगा की पवित्रता और उसके अस्तित्व पर एक बार फिर संकट के बादल मंडरा रहे हैं। ताज़ा मामला कांगड़ी क्षेत्र का है, जहाँ 'गंगा मैया' की गोद में चोरी-छिपे अवैध खनन का खेल धड़ल्ले से जारी है। हैरत की बात यह है कि यह सब कुछ बिना किसी रोक-टोक के प्रशासन की नाक के नीचे हो रहा है। ​ रात के अंधेरे में "सक्रिय ​स्थानीय सूत्रों के अनुसार, कांगड़ी और उसके आसपास के तटवर्ती इलाकों में खनन माफिया  नियमों को ताक पर रखकर गंगा की जलधारा के बीचों-बीच से रेत और पत्थर निकाला जा रहा है। ​ बिना रोक-टोक जारी है 'काला कारोबार' ​हैरानी इस बात की है कि जिस क्षेत्र में खनन पूरी तरह प्रतिबंधित होना चाहिए, वहाँ बेखौफ होकर खनन सामग्री ढोई जा रही है।  ​ निगरानी का अभाव: संबंधित विभाग के अधिकारी इस ओर से आँखें मूँदे बैठे हैं। ​ पर्यावरण को खतरा: अंधाधुंध खनन के कारण गंगा का प्राकृतिक बहाव बदल रहा है, जिससे भविष्य में बाढ़ का खतरा बढ़ सकता है। ​ आस्था और पर्यावरण...

ईरान का एयर डिफेंस तबाह,

  19 MARCH 2026 ईरान का एयर डिफेंस तबाह,  इस्राइली सेना ने कहा है कि उनकी वायुसेना ने बुधवार को सन्नाज एयरपोर्ट पर ईरान के एक लड़ाकू हेलीकॉप्टर को निशाना बनाकर तबाह कर दिया। इस्राइली सेना ने कहा कि इससे पता चलता है कि ईरान का एयर डिफेंस और वायु सेना की क्षमताएं तबाह हो चुकी हैं। इस्राइली सेना ने ये भी कहा कि पश्चिमी ईरान में हवाई श्रेष्ठता का और विस्तार किया जाएगा।  इस्राइली सेना ने साझा किया वीडियो इस्राइली सेना ने सोशल मीडिया पर साझा एक पोस्ट में बताया कि पूरी सटीकता से रियल टाइम खुफिया जानकारी के आधार पर हमला किया गया। आईडीएफ ने बताया कि वायु सेना ने हमदान प्रांत के सन्नाज एयरपोर्ट पर एमआई-17 हेलीकॉप्टर को निशाना बनाया। आईडीएफ लगातार इस्लामिक गार्ड कॉर्प्स की वायु सेना की क्षमताओं पर हमले कर रही है और पश्चिमी ईरान में अपनी हवाई श्रेष्ठता का लगातार विस्तार कर रही है इससे पहले बुधवार रात को इस्राइल ने ईरान के दक्षिण पार्स गैस क्षेत्र पर हमला किया। जिसके बाद ईरान द्वारा कतर के दक्षिण पार्स गैस क्षेत्र को निशाना बनाया गया। इन हमलों के बाद अमेरिकी राष्ट्रपति को भी ऊर्जा ठिक...

Tide ऐप पर धोखाधड़ी का शिकार, ₹20000 गंवाए

  DATE -05  DEC 2025 Tide ऐप पर धोखाधड़ी का शिकार, ₹20000 गंवाए -- ​ झांसे में लेकर अकाउंट खुलवाया, फिर उड़ा लिए पैसे ​Haridwar  : डिजिटल फ्रॉड (Digital Fraud) के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। अब एक नया मामला सामने आया है, जहाँ एक व्यक्ति को Tide ऐप (टाइड ऐप), जो कि एक बिजनेस फाइनेंस ऐप है, के नाम पर ठगी का शिकार बनाया गया है। इस धोखाधड़ी में पीड़ित को सुशांत शर्मा (Sushant Sharma) नामक एक व्यक्ति ने झांसे में लिया और उससे ₹20000  की ठगी की। ​ क्या है पूरा मामला? ​पीड़ित के अनुसार, सुशांत शर्मा नाम के व्यक्ति ने उनसे संपर्क किया और उन्हें Tide ऐप के फायदे बताए। सुशांत ने यह दावा किया कि अगर वह इस ऐप पर अकाउंट खोलते हैं, तो उन्हें तुरंत पैसे दिए जाएँगे या उनके खाते में पैसे जमा किए जाएँगे । ​सुशांत शर्मा की बातों पर विश्वास करके, पीड़ित ने उनके निर्देशानुसार Tide ऐप पर अपना अकाउंट खोल लिया। अकाउंट खुल जाने के तुरंत बाद, सुशांत शर्मा ने किसी बहाने से पीड़ित से ₹20000 RS  ट्रांसफर करवा लिए। ​ पैसे वापस करने से इनकार ​पैसे लिए जाने के बाद, जब पीड़ित ने सुशांत श...