सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

बीईएल रोड पर हादशा -एक की मोत 2- पुल निर्माण की मांग-26वें दिन भी जारी

DATE  -06 DEC 2021 FORCE TODAY NEWS

 बीईएल रोड पर हादशा -एक की मोत

रविवार देर शाम बीईएल रोड पर छोटा हाथी और ऑटो की टक्कर में ऑटो में सवार एक व्यक्ति की मौत। जबकि घायल ऑटो चालक को बेस अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने मृतक के परिजनों की तहरीर पर अज्ञात छोटा हाथी चालक के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है।एसएसआई ने बताया कि रविवार देर शाम एक ऑटो एक सवारी को बैठाकर मोटाढांक से कौड़िया की ओर आ रहा था। तभी बीईएल रोड पर विपरीत दिशा से आ रहे छोटा हाथी वाहन ने ऑटो को टक्कर मार दी, जिसमें ऑटो चालक सुरेश सिंह और ऑटो में सवार सतेंद्र सिंह रावत निवासी ओरगजेवपुर शहाली, नया गांव रायपुर जिला बिजनौर गंभीर रूप से घायल हो गए। लोगों ने 108 एंबुलेंस की मदद से दोनों घायलों को राजकीय बेस अस्पताल पहुंचाया। जहां पर उपचार के दौरान सतेंद्र सिंह रावत (35) पुत्र मोहन सिंह रावत की मौत हो गई। जबकि ऑटो चालक सुरेश सिंह को भर्ती किया गया। बताया कि शव परिजनों को सौंप दिया गया है।

 पुल निर्माण की मांग-26वें दिन भी जारी 

हनुमंती-जुवा-भैड़गांव मोटर मार्ग पर लंगूरगाड नदी में पुल निर्माण की मांग को लेकर युवा समिति के बैनर तले ग्रामीणों का धरना सोमवार को 26वें दिन भी जारी रहा। प्रदर्शनकारियों ने पुल निर्माण में की जा रही देरी पर राज्य सरकार और लोक निर्माण विभाग के खिलाफ नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया।जुवा, भैड़गांव व बंगला गांवों के ग्रामीणों ने संयुक्त युवा समिति के अध्यक्ष मनोज कंडवाल की अगुवाई में प्रदर्शन किया। ग्रामीणों ने कहा कि क्षेत्रवासी गुलदार की दहशत के बीच पुल निर्माण का आंदोलन चला रहे हैं। डेढ़ दशक पूर्व सड़क बनाने के बाद लोक निर्माण विभाग और क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों ने पुल निर्माण के लिए प्रयास तक नहीं किए, जिसका खामियाजा क्षेत्रवासी भुगत रहे हैं। प्रदर्शन करने वालों में मनोज कंडवाल, सचिव विनोद सिंह चौधरी, खेम सिंह चौधरी, उप प्रधान जितेंद्र सिंह बिष्ट, सोबन सिंह, मनोज बिष्ट, हेमंत सिंह, मेहरबान सिंह नेगी, धर्मपाल सिंह बिष्ट, नत्थी सिंह,  आदि मौजूद थे।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

हरिद्वार: कांगड़ी में गंगा मैया की छाती चीर रहा अवैध खनन, प्रशासन मौन video

 DATE - 24 DEC 2025 हरिद्वार: कांगड़ी में गंगा मैया की छाती चीर रहा अवैध खनन, प्रशासन मौन VIDEO हरिद्वार। धर्मनगरी हरिद्वार में गंगा की पवित्रता और उसके अस्तित्व पर एक बार फिर संकट के बादल मंडरा रहे हैं। ताज़ा मामला कांगड़ी क्षेत्र का है, जहाँ 'गंगा मैया' की गोद में चोरी-छिपे अवैध खनन का खेल धड़ल्ले से जारी है। हैरत की बात यह है कि यह सब कुछ बिना किसी रोक-टोक के प्रशासन की नाक के नीचे हो रहा है। ​ रात के अंधेरे में "सक्रिय ​स्थानीय सूत्रों के अनुसार, कांगड़ी और उसके आसपास के तटवर्ती इलाकों में खनन माफिया  नियमों को ताक पर रखकर गंगा की जलधारा के बीचों-बीच से रेत और पत्थर निकाला जा रहा है। ​ बिना रोक-टोक जारी है 'काला कारोबार' ​हैरानी इस बात की है कि जिस क्षेत्र में खनन पूरी तरह प्रतिबंधित होना चाहिए, वहाँ बेखौफ होकर खनन सामग्री ढोई जा रही है।  ​ निगरानी का अभाव: संबंधित विभाग के अधिकारी इस ओर से आँखें मूँदे बैठे हैं। ​ पर्यावरण को खतरा: अंधाधुंध खनन के कारण गंगा का प्राकृतिक बहाव बदल रहा है, जिससे भविष्य में बाढ़ का खतरा बढ़ सकता है। ​ आस्था और पर्यावरण...

ईरान का एयर डिफेंस तबाह,

  19 MARCH 2026 ईरान का एयर डिफेंस तबाह,  इस्राइली सेना ने कहा है कि उनकी वायुसेना ने बुधवार को सन्नाज एयरपोर्ट पर ईरान के एक लड़ाकू हेलीकॉप्टर को निशाना बनाकर तबाह कर दिया। इस्राइली सेना ने कहा कि इससे पता चलता है कि ईरान का एयर डिफेंस और वायु सेना की क्षमताएं तबाह हो चुकी हैं। इस्राइली सेना ने ये भी कहा कि पश्चिमी ईरान में हवाई श्रेष्ठता का और विस्तार किया जाएगा।  इस्राइली सेना ने साझा किया वीडियो इस्राइली सेना ने सोशल मीडिया पर साझा एक पोस्ट में बताया कि पूरी सटीकता से रियल टाइम खुफिया जानकारी के आधार पर हमला किया गया। आईडीएफ ने बताया कि वायु सेना ने हमदान प्रांत के सन्नाज एयरपोर्ट पर एमआई-17 हेलीकॉप्टर को निशाना बनाया। आईडीएफ लगातार इस्लामिक गार्ड कॉर्प्स की वायु सेना की क्षमताओं पर हमले कर रही है और पश्चिमी ईरान में अपनी हवाई श्रेष्ठता का लगातार विस्तार कर रही है इससे पहले बुधवार रात को इस्राइल ने ईरान के दक्षिण पार्स गैस क्षेत्र पर हमला किया। जिसके बाद ईरान द्वारा कतर के दक्षिण पार्स गैस क्षेत्र को निशाना बनाया गया। इन हमलों के बाद अमेरिकी राष्ट्रपति को भी ऊर्जा ठिक...

Tide ऐप पर धोखाधड़ी का शिकार, ₹20000 गंवाए

  DATE -05  DEC 2025 Tide ऐप पर धोखाधड़ी का शिकार, ₹20000 गंवाए -- ​ झांसे में लेकर अकाउंट खुलवाया, फिर उड़ा लिए पैसे ​Haridwar  : डिजिटल फ्रॉड (Digital Fraud) के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। अब एक नया मामला सामने आया है, जहाँ एक व्यक्ति को Tide ऐप (टाइड ऐप), जो कि एक बिजनेस फाइनेंस ऐप है, के नाम पर ठगी का शिकार बनाया गया है। इस धोखाधड़ी में पीड़ित को सुशांत शर्मा (Sushant Sharma) नामक एक व्यक्ति ने झांसे में लिया और उससे ₹20000  की ठगी की। ​ क्या है पूरा मामला? ​पीड़ित के अनुसार, सुशांत शर्मा नाम के व्यक्ति ने उनसे संपर्क किया और उन्हें Tide ऐप के फायदे बताए। सुशांत ने यह दावा किया कि अगर वह इस ऐप पर अकाउंट खोलते हैं, तो उन्हें तुरंत पैसे दिए जाएँगे या उनके खाते में पैसे जमा किए जाएँगे । ​सुशांत शर्मा की बातों पर विश्वास करके, पीड़ित ने उनके निर्देशानुसार Tide ऐप पर अपना अकाउंट खोल लिया। अकाउंट खुल जाने के तुरंत बाद, सुशांत शर्मा ने किसी बहाने से पीड़ित से ₹20000 RS  ट्रांसफर करवा लिए। ​ पैसे वापस करने से इनकार ​पैसे लिए जाने के बाद, जब पीड़ित ने सुशांत श...