सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

रात को ही भाग गयी दुल्हन-2-रोंगटे खड़े कर देने वाला

 शादी से ठीक एक दिन पहले गहने और नकदी लेकर भागी दुल्हन-

 दलाल और आरोपी महिला दीपाली।
शादी से ठीक एक दिन पहले गहने और नकदी लेकर भागी दुल्हन को जयपुर पुलिस ने गिरफ्तार किया है। साथ ही, गैंग में शामिल तीन युवकों को अरेस्ट किया है। बदमाशों ने शादी करवाने के बहाने पीड़ित से 1.80 लाख रुपए एडवांस ले लिए थे। दूल्हे व दुल्हन के बीच सहमति से शादी करने के दस्तावेज तैयार करवाए। शादी की तारीख भी तय कर दी। शादी होने से एक दिन पहले ही रात को दुल्हन घर में रखे जेवर व सामान समेटकर भाग निकली। मामला करीब पांच महीने पुराना है। आरोपियों ने नागौर जिले के पीलवा कस्बे में भी शादी करने के बहाने ठगी की वारदात करना स्वीकार किया है।

डीसीपी  ने बताया कि दीपाली राव (36) महाराष्ट्र में अमरावती स्थित वर्धा तहसील की रहने वाली है। अभी महाराष्ट्र के अकोला जिले में बड़ी उमरी में रह रही है। दूसरा मोहम्मद वकील उमर नजीर शाह (36) निवासी नागपुर है। तीसरा आरोपी गणेश नारायण शर्मा (44) जयपुर जिले में फागी तहसील के सुल्तानियां गांव का रहने वाला है, जबकि चौथा विजय कुमार शर्मा उर्फ विक्की (28) जोशियों का मोहल्ला, सांभर, जयपुर जिले का है। जयपुर के बगरू कस्बे में रहने वाले राजेश कुमार शर्मा ने 8 जुलाई को केस दर्ज कराया था। बताया कि उसकी शादी नहीं हो रही थी।    राजेश की मुलाकात बगरू में रहने वाले गणेश नारायण शर्मा से हुई। वह शादी-ब्याह करवाने का काम करता है। गणेश ने राजेश को शादी करवाने की बात कही। उसने पीड़ित राजेश कुमार को महाराष्ट्र की रहने वाली एक लड़की के बारे में बताया। उसका नाम दीपाली बताया। राजेश के मुताबिक, उसने अपने परिचित दलाल विक्की शर्मा और मोहम्मद वकील के मार्फत उसे झांसे में ले लिया। वे गैंग में शामिल दीपाली को लेकर राजेश कुमार के घर भी ले गए। दीपाली से शादी करवाने की एवज में दलालों ने राजेश शर्मा से 1.80 लाख की डिमांड की। विश्वास में आकर राजेश ने रकम दे दी।

राजेश की मुलाकात बगरू में रहने वाले गणेश नारायण शर्मा से हुई। वह शादी-ब्याह करवाने का काम करता है। गणेश ने राजेश को शादी करवाने की बात कही। उसने पीड़ित राजेश कुमार को महाराष्ट्र की रहने वाली एक लड़की के बारे में बताया। उसका नाम दीपाली बताया। राजेश के मुताबिक, उसने अपने परिचित दलाल विक्की शर्मा और मोहम्मद वकील के मार्फत उसे झांसे में ले लिया। वे गैंग में शामिल दीपाली को लेकर राजेश कुमार के घर भी ले गए। दीपाली से शादी करवाने की एवज में दलालों ने राजेश शर्मा से 1.80 लाख की डिमांड की। विश्वास में आकर राजेश ने रकम दे दी।

रात को ही भाग गयी दुल्हन
बदमाशों ने इसी साल 14 जून को सांभर कोर्ट से राजेश व दीपाली के बीच आपसी सहमति से शादी करने के दस्तावेज बनवाए। इसके बाद दीपाली को राजेश कुमार के घर छोड़ दिया। इसके बाद 20 जून को दीपाली की शादी राजेश से होना तय हुआ। एक दिन पहले ही 19 जून को दीपाली राव देर रात राजेश कुमार के घर से सारा नकदी-जेवर समेटकर भाग निकली।

कई दिनों तक राजेश व उसके परिवार ने गांव में ही रहने वाले गणेश नारायण व विक्की से पूछताछ की। उनसे मिली अहम जानकारी के बाद दीपाली, मोहम्मद वकील को भी पकड़ लिया। इस गैंग को थाना प्रभारी विक्रम सिंह चारण के नेतृत्व में गठित टीमों ने मोबाइल फोन डिटेल्स से लोकेशन ट्रेस कर पकड़ा।

बदमाशों ने इसी साल 14 जून को सांभर कोर्ट से राजेश व दीपाली के बीच आपसी सहमति से शादी करने के दस्तावेज बनवाए। इसके बाद दीपाली को राजेश कुमार के घर छोड़ दिया। इसके बाद 20 जून को दीपाली की शादी राजेश से होना तय हुआ। एक दिन पहले ही 19 जून को दीपाली राव देर रात राजेश कुमार के घर से सारा नकदी-जेवर समेटकर भाग निकली।कई दिनों तक राजेश व उसके परिवार ने गांव में ही रहने वाले गणेश नारायण व विक्की से पूछताछ की। उनसे मिली अहम जानकारी के बाद दीपाली, मोहम्मद वकील को भी पकड़ लिया। इस गैंग को थाना प्रभारी विक्रम सिंह चारण के नेतृत्व में गठित टीमों ने मोबाइल फोन डिटेल्स से लोकेशन ट्रेस कर पकड़ा।

रोंगटे खड़े कर देने वाला -

महाराष्ट्र में रोंगटे खड़े कर देने वाली ऑनर किलिंग की वारदात सामने आई है। औरंगाबाद की वैजापुर तहसील में एक युवक ने मां के साथ मिलकर अपनी गर्भवती बहन का सिर धड़ से अलग कर दिया। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी हथियार लेकर पुलिस स्टेशन पहुंचा और सरेंडर कर दिया। पुलिस ने बयान के बाद उसकी मां को भी गिरफ्तार कर लिया है। मां और बेटा दोनों बहन के प्रेम विवाह करने से नाराज थे।

घटना रविवार शाम को लाड़गांव शिवार गांव में हुई। पुलिस के मुताबिक, आरोपी युवक का नाम संकेत संजय मोटे (18) और महिला का नाम शोभा (40) है। दोनों ने मिलकर 19 साल की कीर्ति अविनाश थोरे की धारदार हथियार से हत्या की है। संकेत बहन से इतना नाराज था कि उसने बहन को जान से मारने के बाद उसका सिर धड़ से अलग किया। यही नहीं, वारदात के बाद भाई हाथ में खून से सना बहन का सिर थामे घर के बाहर आया और जोर-जोर से चिल्लाने लगा कि वह खत्म हो चुकी है।
लाड़गांव शिवार में 302 बस्ती में रहने वाले संजय थोरे के बेटे अविनाश ने कीर्ति के साथ घर से भागकर आलंदी में प्रेम विवाह किया था। कोर्ट मैरिज कर दोनों खेत बस्ती गोयगांव में रहने लगे थे। कीर्ति के परिजन शादी से खुश नहीं थे। फिर भी लड़की के भाई व मां उसके घर आने-जाने लगे।

 तब तक वार किया, जब तक उसका सिर अलग नहीं हुआ
पुलिस ने आगे बताया कि शुरू में लोगों को लगा कि विवाह को सबकी मंजूरी मिल गई है। मगर, लड़की के मायके वालों के मन में कुछ और ही चल रहा था। रविवार को कीर्ति का भाई व उसकी मां उससे मिलने पहुंचे। तब घर के लोग खेत में काम पर गए थे। घर पर कीर्ति व उसका पति अविनाश ही थे। अविनाश की तबियत खराब होने के चलते वह लेटा था। तभी कीर्ति चाय बनाने जैसे ही किचन में गई, पीछे से मां शोभा व भाई संकेत भी गए। मां ने कीर्ति को पकड़ा और किचन में ही संकेत ने धारदार हथियार से कीर्ति की गर्दन पर तब तक वार किया जब तक उसका सिर धड़ से अलग नहीं हो गया।
जब लड़की के पति को सामान गिरने की कुछ आवाज आई तो वह दौड़ कर किचन में पहुंचा, जहां कीर्ति का शव दो हिसों में फर्श पर पड़ा हुआ था। इससे पहले की अविनाश आरोपी को पकड़ पाता आरोपी हथियार लहराता हुआ मौके से फरार हो गया। इसके बाद वह पुलिस स्टेशन पहुंचा और सरेंडर कर दिया। पति के चिल्लाने की आवाज सुन पड़ोसियों को मामले की जानकारी हुई और पुलिस को मामले की जानकारी दी गई। बाद में पुलिस ने आरोपी की मां को भी गिरफ्तार कर लिया।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

हरिद्वार: कांगड़ी में गंगा मैया की छाती चीर रहा अवैध खनन, प्रशासन मौन video

 DATE - 24 DEC 2025 हरिद्वार: कांगड़ी में गंगा मैया की छाती चीर रहा अवैध खनन, प्रशासन मौन VIDEO हरिद्वार। धर्मनगरी हरिद्वार में गंगा की पवित्रता और उसके अस्तित्व पर एक बार फिर संकट के बादल मंडरा रहे हैं। ताज़ा मामला कांगड़ी क्षेत्र का है, जहाँ 'गंगा मैया' की गोद में चोरी-छिपे अवैध खनन का खेल धड़ल्ले से जारी है। हैरत की बात यह है कि यह सब कुछ बिना किसी रोक-टोक के प्रशासन की नाक के नीचे हो रहा है। ​ रात के अंधेरे में "सक्रिय ​स्थानीय सूत्रों के अनुसार, कांगड़ी और उसके आसपास के तटवर्ती इलाकों में खनन माफिया  नियमों को ताक पर रखकर गंगा की जलधारा के बीचों-बीच से रेत और पत्थर निकाला जा रहा है। ​ बिना रोक-टोक जारी है 'काला कारोबार' ​हैरानी इस बात की है कि जिस क्षेत्र में खनन पूरी तरह प्रतिबंधित होना चाहिए, वहाँ बेखौफ होकर खनन सामग्री ढोई जा रही है।  ​ निगरानी का अभाव: संबंधित विभाग के अधिकारी इस ओर से आँखें मूँदे बैठे हैं। ​ पर्यावरण को खतरा: अंधाधुंध खनन के कारण गंगा का प्राकृतिक बहाव बदल रहा है, जिससे भविष्य में बाढ़ का खतरा बढ़ सकता है। ​ आस्था और पर्यावरण...

ईरान का एयर डिफेंस तबाह,

  19 MARCH 2026 ईरान का एयर डिफेंस तबाह,  इस्राइली सेना ने कहा है कि उनकी वायुसेना ने बुधवार को सन्नाज एयरपोर्ट पर ईरान के एक लड़ाकू हेलीकॉप्टर को निशाना बनाकर तबाह कर दिया। इस्राइली सेना ने कहा कि इससे पता चलता है कि ईरान का एयर डिफेंस और वायु सेना की क्षमताएं तबाह हो चुकी हैं। इस्राइली सेना ने ये भी कहा कि पश्चिमी ईरान में हवाई श्रेष्ठता का और विस्तार किया जाएगा।  इस्राइली सेना ने साझा किया वीडियो इस्राइली सेना ने सोशल मीडिया पर साझा एक पोस्ट में बताया कि पूरी सटीकता से रियल टाइम खुफिया जानकारी के आधार पर हमला किया गया। आईडीएफ ने बताया कि वायु सेना ने हमदान प्रांत के सन्नाज एयरपोर्ट पर एमआई-17 हेलीकॉप्टर को निशाना बनाया। आईडीएफ लगातार इस्लामिक गार्ड कॉर्प्स की वायु सेना की क्षमताओं पर हमले कर रही है और पश्चिमी ईरान में अपनी हवाई श्रेष्ठता का लगातार विस्तार कर रही है इससे पहले बुधवार रात को इस्राइल ने ईरान के दक्षिण पार्स गैस क्षेत्र पर हमला किया। जिसके बाद ईरान द्वारा कतर के दक्षिण पार्स गैस क्षेत्र को निशाना बनाया गया। इन हमलों के बाद अमेरिकी राष्ट्रपति को भी ऊर्जा ठिक...

Tide ऐप पर धोखाधड़ी का शिकार, ₹20000 गंवाए

  DATE -05  DEC 2025 Tide ऐप पर धोखाधड़ी का शिकार, ₹20000 गंवाए -- ​ झांसे में लेकर अकाउंट खुलवाया, फिर उड़ा लिए पैसे ​Haridwar  : डिजिटल फ्रॉड (Digital Fraud) के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। अब एक नया मामला सामने आया है, जहाँ एक व्यक्ति को Tide ऐप (टाइड ऐप), जो कि एक बिजनेस फाइनेंस ऐप है, के नाम पर ठगी का शिकार बनाया गया है। इस धोखाधड़ी में पीड़ित को सुशांत शर्मा (Sushant Sharma) नामक एक व्यक्ति ने झांसे में लिया और उससे ₹20000  की ठगी की। ​ क्या है पूरा मामला? ​पीड़ित के अनुसार, सुशांत शर्मा नाम के व्यक्ति ने उनसे संपर्क किया और उन्हें Tide ऐप के फायदे बताए। सुशांत ने यह दावा किया कि अगर वह इस ऐप पर अकाउंट खोलते हैं, तो उन्हें तुरंत पैसे दिए जाएँगे या उनके खाते में पैसे जमा किए जाएँगे । ​सुशांत शर्मा की बातों पर विश्वास करके, पीड़ित ने उनके निर्देशानुसार Tide ऐप पर अपना अकाउंट खोल लिया। अकाउंट खुल जाने के तुरंत बाद, सुशांत शर्मा ने किसी बहाने से पीड़ित से ₹20000 RS  ट्रांसफर करवा लिए। ​ पैसे वापस करने से इनकार ​पैसे लिए जाने के बाद, जब पीड़ित ने सुशांत श...