सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

तस्वीरें, ब्लास्ट से कैसे उड़ गए सिर और टांगें

 तस्वीरें, ब्लास्ट से कैसे उड़ गए सिर और टांगें-

बाथरूम में मिला शव, ब्लास्ट से  चिथड़े उड़ गए।
पंजाब के लुधियाना शहर में गुरुवार को कोर्ट में पुराने परिसर में जोरदार धमाका हुआ। धमाका अदालत की तीसरी मंजिल पर बाथरूम में करीब साढ़े 12 बजे हुआ, जिससे दीवारें ढह गई। हादसे में दो लोगों की मौत हो गई है। वहीं महिला समेत 4 लोग गंभीर घायल हैं, जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया है। धमाका इतना जोरदार था कि पूरी इमारत हिल गई। कारों के शीशे चटक गए। मलबा दूसरी मंजिल तक और ग्राउंड फ्लोर तक आ गिरा। लोगों में एक बार तो अफरा तफरी मच गई थी।वहीं बाथरूम में एक व्यक्ति के शव के चिथड़े उड़ गए, उसके मानव बम होने की आशंका जताई जा रही है।
लुधियाना की जिला अदालत में गुरुवार दोपहर 12.25 बजे हुए बम ब्लास्ट में इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस (IED) का इस्तेमाल किए जाने का शक है। इस धमाके में 1 आदमी की मौत हो गई जबकि 6 अन्य घायल हो गए। ब्लास्ट की जांच के लिए दिल्ली से NSG, NIA और नेशनल बम डाटा सेंटर की टीमें मौके पर पहुंच गईं। ब्लास्ट के 10 घंटे बाद, रात 10.15 बजे NSG टीम ने मलबे में पड़ी बॉडी को वहां से हटवाकर सिविल अस्पताल की मॉर्चरी में रखवा दिया।

चंडीगढ़ से बम निरोधक दस्ता और फोरेसिंक एक्सपर्ट भी शाम को ही मौके पर पहुंच गए। उधर केंद्रीय गृह मंत्रालय ने इस धमाके को लेकर पंजाब सरकार से रिपोर्ट मांगी है। पंजाब के CM चरणजीत सिंह चन्नी, डिप्टी CM सुखजिंदर सिंह रंधावा और पंजाब पुलिस के DGP भी धमाके के बाद घटनास्थल पर पहुंचे।

इस ब्लास्ट को लेकर लुधियाना के डिवीजन नंबर 5 थाने में पुलिस ने आईपीसी की धारा 307, 302 और एक्सप्लोसिव एक्ट के तहत केस दर्ज कर लिया। यह केस कोर्ट कॉम्प्लेक्स चौकी इंचार्ज ASI सुखपाल सिंह के बयान पर दर्ज किया गया। ASI के अनुसार गुरुवार दोपहर 12:30 बजे तीसरी मंजिल पर जोरदार धमाका हुआ। इसमें 6 लोग घायल हुए जबकि एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। लुधियाना के पुलिस कमिश्नर के अनुसार, जिस आदमी की मौत हुई है, एक्सप्लोसिव उसी के पास था और बम फिट करते समय धमाका हो जाने से उसकी भी मौत हो गई।








ब्लास्ट के कारण पार्किंग में खड़ी गाड़ियों पर मलबा गिरने से टूटे शीशे।

 कोर्ट कॉम्पलेक्स के अंदर जाने के लिए 12 दरवाजे बने हैं। इनमें से सिर्फ 2 गेट पर मेटल डिटेक्टर लगे हैं। लुधियाना कोर्ट में प्रेक्टिस करने वाले वकीलों के अनुसार, यह दोनों मेटल डिटेक्टर भी 'डेड' थे। कोर्ट कॉम्प्लेक्स के गेटों पर कहने को तो पुलिस मुलाजिम तैनात रहते थे मगर वह किसी की जांच वगैरह नहीं करते थे और एक साइड में बैठे रहते थे।

 

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

हरिद्वार: कांगड़ी में गंगा मैया की छाती चीर रहा अवैध खनन, प्रशासन मौन video

 DATE - 24 DEC 2025 हरिद्वार: कांगड़ी में गंगा मैया की छाती चीर रहा अवैध खनन, प्रशासन मौन VIDEO हरिद्वार। धर्मनगरी हरिद्वार में गंगा की पवित्रता और उसके अस्तित्व पर एक बार फिर संकट के बादल मंडरा रहे हैं। ताज़ा मामला कांगड़ी क्षेत्र का है, जहाँ 'गंगा मैया' की गोद में चोरी-छिपे अवैध खनन का खेल धड़ल्ले से जारी है। हैरत की बात यह है कि यह सब कुछ बिना किसी रोक-टोक के प्रशासन की नाक के नीचे हो रहा है। ​ रात के अंधेरे में "सक्रिय ​स्थानीय सूत्रों के अनुसार, कांगड़ी और उसके आसपास के तटवर्ती इलाकों में खनन माफिया  नियमों को ताक पर रखकर गंगा की जलधारा के बीचों-बीच से रेत और पत्थर निकाला जा रहा है। ​ बिना रोक-टोक जारी है 'काला कारोबार' ​हैरानी इस बात की है कि जिस क्षेत्र में खनन पूरी तरह प्रतिबंधित होना चाहिए, वहाँ बेखौफ होकर खनन सामग्री ढोई जा रही है।  ​ निगरानी का अभाव: संबंधित विभाग के अधिकारी इस ओर से आँखें मूँदे बैठे हैं। ​ पर्यावरण को खतरा: अंधाधुंध खनन के कारण गंगा का प्राकृतिक बहाव बदल रहा है, जिससे भविष्य में बाढ़ का खतरा बढ़ सकता है। ​ आस्था और पर्यावरण...

ईरान का एयर डिफेंस तबाह,

  19 MARCH 2026 ईरान का एयर डिफेंस तबाह,  इस्राइली सेना ने कहा है कि उनकी वायुसेना ने बुधवार को सन्नाज एयरपोर्ट पर ईरान के एक लड़ाकू हेलीकॉप्टर को निशाना बनाकर तबाह कर दिया। इस्राइली सेना ने कहा कि इससे पता चलता है कि ईरान का एयर डिफेंस और वायु सेना की क्षमताएं तबाह हो चुकी हैं। इस्राइली सेना ने ये भी कहा कि पश्चिमी ईरान में हवाई श्रेष्ठता का और विस्तार किया जाएगा।  इस्राइली सेना ने साझा किया वीडियो इस्राइली सेना ने सोशल मीडिया पर साझा एक पोस्ट में बताया कि पूरी सटीकता से रियल टाइम खुफिया जानकारी के आधार पर हमला किया गया। आईडीएफ ने बताया कि वायु सेना ने हमदान प्रांत के सन्नाज एयरपोर्ट पर एमआई-17 हेलीकॉप्टर को निशाना बनाया। आईडीएफ लगातार इस्लामिक गार्ड कॉर्प्स की वायु सेना की क्षमताओं पर हमले कर रही है और पश्चिमी ईरान में अपनी हवाई श्रेष्ठता का लगातार विस्तार कर रही है इससे पहले बुधवार रात को इस्राइल ने ईरान के दक्षिण पार्स गैस क्षेत्र पर हमला किया। जिसके बाद ईरान द्वारा कतर के दक्षिण पार्स गैस क्षेत्र को निशाना बनाया गया। इन हमलों के बाद अमेरिकी राष्ट्रपति को भी ऊर्जा ठिक...

Tide ऐप पर धोखाधड़ी का शिकार, ₹20000 गंवाए

  DATE -05  DEC 2025 Tide ऐप पर धोखाधड़ी का शिकार, ₹20000 गंवाए -- ​ झांसे में लेकर अकाउंट खुलवाया, फिर उड़ा लिए पैसे ​Haridwar  : डिजिटल फ्रॉड (Digital Fraud) के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। अब एक नया मामला सामने आया है, जहाँ एक व्यक्ति को Tide ऐप (टाइड ऐप), जो कि एक बिजनेस फाइनेंस ऐप है, के नाम पर ठगी का शिकार बनाया गया है। इस धोखाधड़ी में पीड़ित को सुशांत शर्मा (Sushant Sharma) नामक एक व्यक्ति ने झांसे में लिया और उससे ₹20000  की ठगी की। ​ क्या है पूरा मामला? ​पीड़ित के अनुसार, सुशांत शर्मा नाम के व्यक्ति ने उनसे संपर्क किया और उन्हें Tide ऐप के फायदे बताए। सुशांत ने यह दावा किया कि अगर वह इस ऐप पर अकाउंट खोलते हैं, तो उन्हें तुरंत पैसे दिए जाएँगे या उनके खाते में पैसे जमा किए जाएँगे । ​सुशांत शर्मा की बातों पर विश्वास करके, पीड़ित ने उनके निर्देशानुसार Tide ऐप पर अपना अकाउंट खोल लिया। अकाउंट खुल जाने के तुरंत बाद, सुशांत शर्मा ने किसी बहाने से पीड़ित से ₹20000 RS  ट्रांसफर करवा लिए। ​ पैसे वापस करने से इनकार ​पैसे लिए जाने के बाद, जब पीड़ित ने सुशांत श...