सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

जानिए कटरीना और उनकी बहनों के बारे में...

 जानिए कटरीना और उनकी बहनों के बारे में---

विक्की कौशल और कटरीना कैफ 9 दिसंबर को शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। कपल का पूरा परिवार मंगलवार को राजस्थान के सवाई माधोपुर स्थित सिक्स सेंसस फोर्ट पहुंच चुका है। कटरीना की मां और बहनें भी वेडिंग वेन्यू पर पहुंच चुकी हैं।

मां ब्रिटिश, पिता कश्मीरी
कटरीना की मां का नाम सुजैन टरकोट है और वह पेशे से एक सोशल वर्कर और वकील हैं। सुजैन ब्रिटिश नागरिक हैं, लेकिन उन्होंने शादी कश्मीरी मोहम्मद कैफ से की थी। शादी के कुछ सालों बाद दोनों तलाक लेकर अलग हो गए। जब कटरीना के माता-पिता अलग हुए, उस वक्त वह बहुत छोटी थीं।

परिवार आर्थिक
तंगी से गुजरा

कटरीना की मां सुजैन ने तलाक के बाद अपने 8 बच्चों की परवरिश अकेले की है। आर्थिक तंगी की वजह से कटरीना की मां ने सभी बच्चों को कुछ सालों तक घर पर ही पढ़ाया था। एक इंटरव्यू में कटरीना ने बताया था, 'मैं खुद हैरान थी कि मां ने अकेले अपने दम पर कैसे हम 8 बच्चों को पाला। उसी इंटरव्यू में कटरीना ने कहा था कि जब भी उनके बच्चे होंगे तो मैं उन्हें इस तरह की स्थिति से नहीं गुजरने दूंगी।

 कटरीना की 6 बहनें और एक भाई
कटरीना की 3 बड़ी बहनें हैं, जिनके नाम हैं स्टेफनी, क्रिस्टीन और नताशा। उनकी 3 छोटी बहनों के नाम मेलिसा, सोनिया और इसाबेल हैं। उनका एक भाई भी है, जिसका नाम सबेस्टिएन टरकोट है। सबेस्टिएन प्रोफेशनल फर्नीचर डिजाइनर हैं।

कटरीना की दो बहनों क्रिस्टीन और स्टेफनी की शादी हो गई है और दोनों होममेकर हैं। तीसरी बड़ी बहन नताशा पेशे से एक ज्वेलरी डिजाइनर हैं। छोटी बहनों में मेलिसा मैथमेटिक्स स्कॉलर हैं, तो सोनिया एक डिजाइनर और फोटोग्राफर हैं।

कटरीना की अपने पिता के साथ बचपन की तस्वीर।

 सबसे छोटी बहन इसाबेल मॉडल और एक्ट्रेस है
कटरीना कैफ की सबसे छोटी बहन इसाबेल मॉडल हैं और मुंबई में ही रहती हैं। इसाबेल भी अपना करियर एक्टिंग में बनाना चाहती हैं। इसाबेल बॉलीवुड मूवीज 'डॉ. कैबी', 'टाइम टू डांस', 'क्वथा' में नजर आ चुकी हैं।

मॉडलिंग के दौरान कटरीना पर कैजाद गुस्ताद की नजर पड़ी, ब्रेक दिया
कटरीना के करियर की शुरुआत मॉडलिंग से हुई थी। एक फैशन शो में फिल्म मेकर कैजाद गुस्ताद की उन पर नजर पड़ी और यहीं से उनके बॉलीवुड करियर की शुरुआत हुई। कैजाद ने 2003 में इंग्लिश-हिंदी इरोटिक फिल्म 'बूम' में कटरीना को कास्ट किया। ये एक फ्लॉप फिल्म थी। हालांकि इसके बाद उन्हें मॉडलिंग और कॉमर्शियल ऐड के कई ऑफर मिलने लगे थे।

खराब हिंदी की वजह से महेश भट्‌ट ने निकाल दिया था
कटरीना को महेश भट्ट की फिल्म 'साया' (2003) में कास्ट किया गया था, लेकिन उनकी कमजोर हिंदी और परफॉर्मेंस के चलते उन्हें फिल्म से निकाल दिया गया था। कटरीना 2004 में तेलुगू फिल्म 'मल्लीसवरी' और 2005 में रिलीज हुई सरकार (2005) में नजर आई थीं। उनके करियर को बूस्ट तब मिला, जब सलमान खान ने उन्हें अपनी फिल्म 'मैंने प्यार क्यों किया' में कास्ट किया था। फिल्म सफल रही और कटरीना की एक्टिंग को भी पसंद किया गया। इसके बाद कटरीना ने सलमान के अलावा अक्षय कुमार, शाहरुख खान जैसे सुपर स्टार्स के साथ भी काम किया।

1- कटरीना के हाथों में लगने वाली मेहंदी भी सोजत से सवाई माधोपुर पहुंची। सोमवार को इवेंट कंपनी के प्रतिनिधि सोजत पहुंचे। यहां मेहंदी व्यवसायी की ओर से कोण के बॉक्स गिफ्ट के तौर पर दिए। कटरीना के लिए खास ऑर्गेनिक मेहंदी तैयार की गई है। इसमें किसी भी तरह का केमिकल नहीं है। इसे बनाने में करीब एक महीने का समय लगा।

2- बॉलीवुड एक्ट्रेस कटरीना कैफ और एक्टर विक्की कौशल 9 दिसंबर को सवाई माधोपुर के सिक्स सेंसेस फोर्ट में शादी करने जा रहे हैं। कपल में पूरे 5 साल का एज डिफरेंस हैं, इसके साथ-साथ दोनों के करियर भी एक दूसरे से बेहद अलग रहे हैं। जहां एक तरफ कटरीना ने इंडस्ट्री में 18 साल पूरे कर लिए हैं, वहीं दूसरी तरफ विक्की ने महज 9 सालों की बॉलीवुड जर्नी में कई बेहतरीन फिल्में दी हैं।अवॉर्ड और नॉमिनेशन की बात करें तो कटरीना कैफ को 3 स्टारडस्ट, 4 जी सिने, 4 स्क्रीन, 1 IIFA, 2 स्टार गिल्ड और 4 फिल्मफेयर अवॉर्ड मिल चुके हैं, हालांकि इनमें से महज 3-4 अवॉर्ड ही उन्हें एक्टिंग के लिए मिले हैं। बाकी ज्यादातर अवॉर्ड उन्हें अन्य कैटेगरी में मिले हैं। विक्की की बात करें तो दर्जन भर अवॉर्ड में से उन्हें ज्यादातर बेहतरीन अभिनय के लिए मिले हैं।

3- एक बड़ी ओटीटी कंपनी ने विक्की और कटरीना की वेडिंग के वीडियोज और फोटोज पाने के लिए दोनों को 100 करोड़ की बड़ी रकम ऑफर की है। कंपनी दोनों की शादी के वीडियोज को ओटीटी प्लेटफॉर्म पर स्ट्रीम करने की प्लानिंग कर रहा है। यही वजह है कि इस कंपनी ने विक्की और कटरीना को इतनी मोटी रकम ऑफर की है।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

हरिद्वार: कांगड़ी में गंगा मैया की छाती चीर रहा अवैध खनन, प्रशासन मौन video

 DATE - 24 DEC 2025 हरिद्वार: कांगड़ी में गंगा मैया की छाती चीर रहा अवैध खनन, प्रशासन मौन VIDEO हरिद्वार। धर्मनगरी हरिद्वार में गंगा की पवित्रता और उसके अस्तित्व पर एक बार फिर संकट के बादल मंडरा रहे हैं। ताज़ा मामला कांगड़ी क्षेत्र का है, जहाँ 'गंगा मैया' की गोद में चोरी-छिपे अवैध खनन का खेल धड़ल्ले से जारी है। हैरत की बात यह है कि यह सब कुछ बिना किसी रोक-टोक के प्रशासन की नाक के नीचे हो रहा है। ​ रात के अंधेरे में "सक्रिय ​स्थानीय सूत्रों के अनुसार, कांगड़ी और उसके आसपास के तटवर्ती इलाकों में खनन माफिया  नियमों को ताक पर रखकर गंगा की जलधारा के बीचों-बीच से रेत और पत्थर निकाला जा रहा है। ​ बिना रोक-टोक जारी है 'काला कारोबार' ​हैरानी इस बात की है कि जिस क्षेत्र में खनन पूरी तरह प्रतिबंधित होना चाहिए, वहाँ बेखौफ होकर खनन सामग्री ढोई जा रही है।  ​ निगरानी का अभाव: संबंधित विभाग के अधिकारी इस ओर से आँखें मूँदे बैठे हैं। ​ पर्यावरण को खतरा: अंधाधुंध खनन के कारण गंगा का प्राकृतिक बहाव बदल रहा है, जिससे भविष्य में बाढ़ का खतरा बढ़ सकता है। ​ आस्था और पर्यावरण...

ईरान का एयर डिफेंस तबाह,

  19 MARCH 2026 ईरान का एयर डिफेंस तबाह,  इस्राइली सेना ने कहा है कि उनकी वायुसेना ने बुधवार को सन्नाज एयरपोर्ट पर ईरान के एक लड़ाकू हेलीकॉप्टर को निशाना बनाकर तबाह कर दिया। इस्राइली सेना ने कहा कि इससे पता चलता है कि ईरान का एयर डिफेंस और वायु सेना की क्षमताएं तबाह हो चुकी हैं। इस्राइली सेना ने ये भी कहा कि पश्चिमी ईरान में हवाई श्रेष्ठता का और विस्तार किया जाएगा।  इस्राइली सेना ने साझा किया वीडियो इस्राइली सेना ने सोशल मीडिया पर साझा एक पोस्ट में बताया कि पूरी सटीकता से रियल टाइम खुफिया जानकारी के आधार पर हमला किया गया। आईडीएफ ने बताया कि वायु सेना ने हमदान प्रांत के सन्नाज एयरपोर्ट पर एमआई-17 हेलीकॉप्टर को निशाना बनाया। आईडीएफ लगातार इस्लामिक गार्ड कॉर्प्स की वायु सेना की क्षमताओं पर हमले कर रही है और पश्चिमी ईरान में अपनी हवाई श्रेष्ठता का लगातार विस्तार कर रही है इससे पहले बुधवार रात को इस्राइल ने ईरान के दक्षिण पार्स गैस क्षेत्र पर हमला किया। जिसके बाद ईरान द्वारा कतर के दक्षिण पार्स गैस क्षेत्र को निशाना बनाया गया। इन हमलों के बाद अमेरिकी राष्ट्रपति को भी ऊर्जा ठिक...

Tide ऐप पर धोखाधड़ी का शिकार, ₹20000 गंवाए

  DATE -05  DEC 2025 Tide ऐप पर धोखाधड़ी का शिकार, ₹20000 गंवाए -- ​ झांसे में लेकर अकाउंट खुलवाया, फिर उड़ा लिए पैसे ​Haridwar  : डिजिटल फ्रॉड (Digital Fraud) के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। अब एक नया मामला सामने आया है, जहाँ एक व्यक्ति को Tide ऐप (टाइड ऐप), जो कि एक बिजनेस फाइनेंस ऐप है, के नाम पर ठगी का शिकार बनाया गया है। इस धोखाधड़ी में पीड़ित को सुशांत शर्मा (Sushant Sharma) नामक एक व्यक्ति ने झांसे में लिया और उससे ₹20000  की ठगी की। ​ क्या है पूरा मामला? ​पीड़ित के अनुसार, सुशांत शर्मा नाम के व्यक्ति ने उनसे संपर्क किया और उन्हें Tide ऐप के फायदे बताए। सुशांत ने यह दावा किया कि अगर वह इस ऐप पर अकाउंट खोलते हैं, तो उन्हें तुरंत पैसे दिए जाएँगे या उनके खाते में पैसे जमा किए जाएँगे । ​सुशांत शर्मा की बातों पर विश्वास करके, पीड़ित ने उनके निर्देशानुसार Tide ऐप पर अपना अकाउंट खोल लिया। अकाउंट खुल जाने के तुरंत बाद, सुशांत शर्मा ने किसी बहाने से पीड़ित से ₹20000 RS  ट्रांसफर करवा लिए। ​ पैसे वापस करने से इनकार ​पैसे लिए जाने के बाद, जब पीड़ित ने सुशांत श...