सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

मोत-कही से भी आ सकती है।एक अजीबोगरीब हादसा

  मोत-कही से भी आ सकती है। -एक अजीबोगरीब हादसा -Death can come from anywhere. a strange accident --

गर्लफ्रेंड से अमेरिका मिलने आए एक ब्रिटिश वैज्ञानिक की एक अजीबोगरीब हादसे में जान चली गई। 31 साल के डॉ. मैथ्यू विल्सन रविवार देर रात जब अपनी पार्टनर केट शेपर्ड के बगल में सो रहे थे, तब 800 फीट दूर से आई एक बुलेट उनके बेडरूम की दीवार से पार होकर सीधे उनके सिर पर लगी। पुलिस के अनुसार, केट ने उन्हें कॉल करके घर बुलाया लेकिन तब तक मैथ्यू की सांसें थम चुकी थीं।

पुलिस का कहना है कि उन्हें रात 2 बजे कई लोगों के इमरजेंसी कॉल आए, जिनसे एक अपार्टमेंट में अंधाधुंध फायरिंग की रिपोर्ट मिली। जैसे ही वे घटनास्थल पर पहुंचे उन्हें बगल के अपार्टमेंट ब्लॉक से एक इमरजेंसी कॉल आया। यह कॉल केट ने मैथ्यू के सिर पर गोली लगने के बाद किया था। मौके पर पहुंचकर पुलिस मैथ्यू को एक लोकल अस्पताल ले गई जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया।

पुलिस ऑफिसर जैकब किसेल ने WSB-TV से बातचीत में कहा, "किसी की बेवकूफी का शिकार एक निर्दोष बना। वह और उसकी पार्टनर बिस्तर पर लेटे हुए थे। वे यहां इंग्लैंड से घूमने आया था। यह एक दुखद घटना है और हम आशा करते हैं कि यदि किसी के भी पास इस घटना से जुड़ी जानकारी है तो वे आगे आएंगे।" अब तक इस मामले में कोई गिरफ्तारी नहीं की गई है। 

800 फीट दूर से हुई फायरिंग

मैथ्यू विल्सन के सिर पर लगी गोली इस घर से चलाई गई थी।
डेली मेल की रिपोर्ट के मुताबिक, दोनों घरों के बीच का फासला तकरीबन 800 फीट का है। इन अपार्टमेंट्स के बीच एक छोटा सा जंगल भी है। कुछ दोस्त साथ मिलकर बंदूकों से फायरिंग कर रहे थे। एक बुलेट उनके अपार्टमेंट से निकलकर जंगल के रास्ते से दूसरे अपार्टमेंट में घुसी और मैथ्यू की मौत की वजह बनी।

डेली मेल के अनुसार, ये घटना अमेरिका के अटलांटा, जॉर्जिया की है। हालांकि केट वहां की रहने वाली हैं या नहीं, इसके बारे में जानकारी नहीं है। डॉ. मैथ्यू ने 2 साल पहले जॉर्जिया स्टेट यूनिवर्सिटी से पढ़ाई पूरी की है और उनके कुछ रिश्तेदार भी इस एरिया में रहते हैं।

रिपोर्ट के अनुसार, डॉ. मैथ्यू ब्रिटेन में एक पोस्टडॉक्टोरल साइंटिफिक रिसर्चर थे। वे लंदन के पश्चिम में पड़ने वाले शहर चर्टसी के रहने वाले थे। उनकी गर्लफ्रेंड केट अमेरिका के कैलिफोर्निया में पली-बढ़ी हैं। वो पेशे से एक फिजिसिस्ट और एथलीट हैं। डॉ. मैथ्यू की मौत की खबर सुनकर उनके परिवार में मातम का माहौल है।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

हरिद्वार: कांगड़ी में गंगा मैया की छाती चीर रहा अवैध खनन, प्रशासन मौन video

 DATE - 24 DEC 2025 हरिद्वार: कांगड़ी में गंगा मैया की छाती चीर रहा अवैध खनन, प्रशासन मौन VIDEO हरिद्वार। धर्मनगरी हरिद्वार में गंगा की पवित्रता और उसके अस्तित्व पर एक बार फिर संकट के बादल मंडरा रहे हैं। ताज़ा मामला कांगड़ी क्षेत्र का है, जहाँ 'गंगा मैया' की गोद में चोरी-छिपे अवैध खनन का खेल धड़ल्ले से जारी है। हैरत की बात यह है कि यह सब कुछ बिना किसी रोक-टोक के प्रशासन की नाक के नीचे हो रहा है। ​ रात के अंधेरे में "सक्रिय ​स्थानीय सूत्रों के अनुसार, कांगड़ी और उसके आसपास के तटवर्ती इलाकों में खनन माफिया  नियमों को ताक पर रखकर गंगा की जलधारा के बीचों-बीच से रेत और पत्थर निकाला जा रहा है। ​ बिना रोक-टोक जारी है 'काला कारोबार' ​हैरानी इस बात की है कि जिस क्षेत्र में खनन पूरी तरह प्रतिबंधित होना चाहिए, वहाँ बेखौफ होकर खनन सामग्री ढोई जा रही है।  ​ निगरानी का अभाव: संबंधित विभाग के अधिकारी इस ओर से आँखें मूँदे बैठे हैं। ​ पर्यावरण को खतरा: अंधाधुंध खनन के कारण गंगा का प्राकृतिक बहाव बदल रहा है, जिससे भविष्य में बाढ़ का खतरा बढ़ सकता है। ​ आस्था और पर्यावरण...

ईरान का एयर डिफेंस तबाह,

  19 MARCH 2026 ईरान का एयर डिफेंस तबाह,  इस्राइली सेना ने कहा है कि उनकी वायुसेना ने बुधवार को सन्नाज एयरपोर्ट पर ईरान के एक लड़ाकू हेलीकॉप्टर को निशाना बनाकर तबाह कर दिया। इस्राइली सेना ने कहा कि इससे पता चलता है कि ईरान का एयर डिफेंस और वायु सेना की क्षमताएं तबाह हो चुकी हैं। इस्राइली सेना ने ये भी कहा कि पश्चिमी ईरान में हवाई श्रेष्ठता का और विस्तार किया जाएगा।  इस्राइली सेना ने साझा किया वीडियो इस्राइली सेना ने सोशल मीडिया पर साझा एक पोस्ट में बताया कि पूरी सटीकता से रियल टाइम खुफिया जानकारी के आधार पर हमला किया गया। आईडीएफ ने बताया कि वायु सेना ने हमदान प्रांत के सन्नाज एयरपोर्ट पर एमआई-17 हेलीकॉप्टर को निशाना बनाया। आईडीएफ लगातार इस्लामिक गार्ड कॉर्प्स की वायु सेना की क्षमताओं पर हमले कर रही है और पश्चिमी ईरान में अपनी हवाई श्रेष्ठता का लगातार विस्तार कर रही है इससे पहले बुधवार रात को इस्राइल ने ईरान के दक्षिण पार्स गैस क्षेत्र पर हमला किया। जिसके बाद ईरान द्वारा कतर के दक्षिण पार्स गैस क्षेत्र को निशाना बनाया गया। इन हमलों के बाद अमेरिकी राष्ट्रपति को भी ऊर्जा ठिक...

Tide ऐप पर धोखाधड़ी का शिकार, ₹20000 गंवाए

  DATE -05  DEC 2025 Tide ऐप पर धोखाधड़ी का शिकार, ₹20000 गंवाए -- ​ झांसे में लेकर अकाउंट खुलवाया, फिर उड़ा लिए पैसे ​Haridwar  : डिजिटल फ्रॉड (Digital Fraud) के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। अब एक नया मामला सामने आया है, जहाँ एक व्यक्ति को Tide ऐप (टाइड ऐप), जो कि एक बिजनेस फाइनेंस ऐप है, के नाम पर ठगी का शिकार बनाया गया है। इस धोखाधड़ी में पीड़ित को सुशांत शर्मा (Sushant Sharma) नामक एक व्यक्ति ने झांसे में लिया और उससे ₹20000  की ठगी की। ​ क्या है पूरा मामला? ​पीड़ित के अनुसार, सुशांत शर्मा नाम के व्यक्ति ने उनसे संपर्क किया और उन्हें Tide ऐप के फायदे बताए। सुशांत ने यह दावा किया कि अगर वह इस ऐप पर अकाउंट खोलते हैं, तो उन्हें तुरंत पैसे दिए जाएँगे या उनके खाते में पैसे जमा किए जाएँगे । ​सुशांत शर्मा की बातों पर विश्वास करके, पीड़ित ने उनके निर्देशानुसार Tide ऐप पर अपना अकाउंट खोल लिया। अकाउंट खुल जाने के तुरंत बाद, सुशांत शर्मा ने किसी बहाने से पीड़ित से ₹20000 RS  ट्रांसफर करवा लिए। ​ पैसे वापस करने से इनकार ​पैसे लिए जाने के बाद, जब पीड़ित ने सुशांत श...