सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

video- हिजाब पहनकर एंट्री नहीं मिली।2-कस्टमर की चप्पल से पिटाई(सहारा इंडिया ब्रांच)

 हिजाब पहनकर एंट्री नहीं मिली।-अंदर घुसने की कोशिश

VIDEO
कर्नाटक में हिजाब पहनने का विवाद बढ़ता ही जा रहा है। शुक्रवार सुबह कुंडापुर के भंडारकर कॉलेज के गेट पर 40 लड़कियां हिजाब पहनकर पहुंचीं, लेकिन उन्हें एंट्री नहीं मिली। वहीं, दूसरी तरफ जिले के बैंदूर कस्बे में हिंदू लड़कों को स्कूल में एंट्री से पहले जबरन भगवा शॉल पहनाई गई। मामला शासकीय प्री-यूनिवर्सिटी कॉलेज का है, जहां हिंदू संगठनों ने भगवा शॉल कैंपेन शुरू किया।कुंडापुर के भंडारकर कॉलेज के इंस्ट्रक्शन मेन्युअल में यह निर्देश था कि लड़कियों को हिजाब पहनने की अनुमति रहेगी, लेकिन उसका कलर स्कूल यूनिफॉर्म के रंग का होना चाहिए। लड़कियों को एंट्री न मिलने के बाद करीब 40 मुस्लिम लड़के भी उनके सपोर्ट में कॉलेज के बाहर प्रदर्शन करने बैठ गए।

 कर्नाटक के गृह मंत्री अरगा ज्ञानेंद्र ने हिजाब विवाद पर कहा है कि बच्चों को स्कूलों में हिजाब या भगवा शॉल पहनकर नहीं आना चाहिए। वे यहां भारत माता के बच्चों की तरह आएं। अपने धर्म का पालन करने नहीं बल्कि समानता की शिक्षा लेने आएं। वहीं दूसरी ओर राज्य के शिक्षा मंत्री बीसी नागेश ने कहा है कि वे (एक खास समुदाय) पहले हिजाब नहीं पहनते थे, ये समस्या महज 20 दिन पहले ही शुरू हुई है।

 मामला जनवरी का है, जब उडुपी के एक कॉलेज में 6 मुस्लिम छात्राएं क्लासरूम में हिजाब पहनने पर अड़ गई थीं। कॉलेज के प्रिंसिपल रूद्र गौड़ा ने कहा था कि छात्राएं कॉलेज कैम्पस में हिजाब पहन सकती हैं, लेकिन क्लासरूम में इसकी इजाजत नहीं है। इसके बाद एक स्टूडेंट की मां ने संविधान के अनुच्छे 14 और 25 का हवाला देकर इसे मौलिक अधिकार का हनन बताते हुए याचिका दायर की थी। इस याचिका पर सुनवाई 8 फरवरी को होनी है।

 सहारा इंडिया ब्रांच- कस्टमर की चप्पल से पिटाई

सतना के मैहर में सहारा इंडिया ब्रांच में अजीबों गरीब मामला सामने आया है। जहां ब्रांच की एक महिला एजेंट ने पैसे निकालने आए कस्टमर की जमकर चप्पल से पिटाई की। जब महिला एजेंट ने कस्टमर को चप्पल मारी तो वहां मौजूद महिलाएं एजेंट पर टूट पड़ीं और उन्होंने महिला एजेंट की धुनाई कर डाली। बीच बचाव करने आए ब्रांच मैनेजर को भी पीटा। मामला मैहर थाना में दर्ज किया है। मारपीट का वीडियो और सीसीटीवी फुटेज वायरल हुआ है।

ब्रांच मैनेजर की भी जमकर धुनाई
सहारा इंडिया की मैहर ब्रांच में गुरुवार को अपनी जमा रकम वापस मांगने पहुंचे मैहर निवासी जाबिर उर्फ बंटू के साथ महिला एजेंट ने मार पीट कर दी। इसी के बाद बवाल खड़ा हो गया। वहां मौजूद जाबिर के परिवार और मोहल्ले की महिलाओं ने महिला एजेंट की जमकर खबर ली। बीच में ब्रांच मैनेजर संजय वर्मा के आने पर उनकी भी जमकर धुनाई हुई।

6 महीने पहले मैच्योर हो गया खाता
इस मामले को लेकर कहा जा रहा है कि जाबिर के जमा खाते की मैच्योरिटी 6 माह पहले हो चुकी है, वह अपनी रकम वापस पाने के लिए ब्रांच के चक्कर लगा रहा है। उसी के परिवार और मोहल्ले के और लोग भी रकम वापस पाने के लिए परेशान हैं। जाबिर और उसके परिवार के अन्य लोग गुरुवार को सहारा के ऑफिस गए थे। वहां लोग दूसरे एजेंट से बात कर रहे थे, जबकि जाबिर अपने एजेंट प्रहलाद सोनी से फोन पर बात कर रहा था।

दोनों पक्षों ने थाने में की शिकायत
प्रह्लाद ने जाबिर से पैसे देने के लिए दो माह की मोहलत मांगी, जिस पर जाबिर ने कहा कि 2 महीने में अगर पैसे नहीं मिला तो अब ठीक नहीं होगा। इसी बीच वहां ऑफिस में बैठी रहने वाली एजेंट अन्नपूर्णा चौरसिया पहुंची और उसने जाबिर के मुंह पर चप्पल मार दी। इस हरकत के बाद जाबिर के परिवार के लोग आक्रोशित हो गए, उन्होंने अन्नपूर्णा को चप्पल से पीटा। यह देखते ही वहां मौजूद अन्य महिलाएं उस पर टूट पड़ीं और उसकी धुनाई कर दी। बीच बचाव करने मैनेजर आए मैनेजर संजय की भी जमकर पिटाई हुई । इस मामले को लेकर दोनों पक्षों ने थाने में शिकायत दर्ज कराई है।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

हरिद्वार: कांगड़ी में गंगा मैया की छाती चीर रहा अवैध खनन, प्रशासन मौन video

 DATE - 24 DEC 2025 हरिद्वार: कांगड़ी में गंगा मैया की छाती चीर रहा अवैध खनन, प्रशासन मौन VIDEO हरिद्वार। धर्मनगरी हरिद्वार में गंगा की पवित्रता और उसके अस्तित्व पर एक बार फिर संकट के बादल मंडरा रहे हैं। ताज़ा मामला कांगड़ी क्षेत्र का है, जहाँ 'गंगा मैया' की गोद में चोरी-छिपे अवैध खनन का खेल धड़ल्ले से जारी है। हैरत की बात यह है कि यह सब कुछ बिना किसी रोक-टोक के प्रशासन की नाक के नीचे हो रहा है। ​ रात के अंधेरे में "सक्रिय ​स्थानीय सूत्रों के अनुसार, कांगड़ी और उसके आसपास के तटवर्ती इलाकों में खनन माफिया  नियमों को ताक पर रखकर गंगा की जलधारा के बीचों-बीच से रेत और पत्थर निकाला जा रहा है। ​ बिना रोक-टोक जारी है 'काला कारोबार' ​हैरानी इस बात की है कि जिस क्षेत्र में खनन पूरी तरह प्रतिबंधित होना चाहिए, वहाँ बेखौफ होकर खनन सामग्री ढोई जा रही है।  ​ निगरानी का अभाव: संबंधित विभाग के अधिकारी इस ओर से आँखें मूँदे बैठे हैं। ​ पर्यावरण को खतरा: अंधाधुंध खनन के कारण गंगा का प्राकृतिक बहाव बदल रहा है, जिससे भविष्य में बाढ़ का खतरा बढ़ सकता है। ​ आस्था और पर्यावरण...

ईरान का एयर डिफेंस तबाह,

  19 MARCH 2026 ईरान का एयर डिफेंस तबाह,  इस्राइली सेना ने कहा है कि उनकी वायुसेना ने बुधवार को सन्नाज एयरपोर्ट पर ईरान के एक लड़ाकू हेलीकॉप्टर को निशाना बनाकर तबाह कर दिया। इस्राइली सेना ने कहा कि इससे पता चलता है कि ईरान का एयर डिफेंस और वायु सेना की क्षमताएं तबाह हो चुकी हैं। इस्राइली सेना ने ये भी कहा कि पश्चिमी ईरान में हवाई श्रेष्ठता का और विस्तार किया जाएगा।  इस्राइली सेना ने साझा किया वीडियो इस्राइली सेना ने सोशल मीडिया पर साझा एक पोस्ट में बताया कि पूरी सटीकता से रियल टाइम खुफिया जानकारी के आधार पर हमला किया गया। आईडीएफ ने बताया कि वायु सेना ने हमदान प्रांत के सन्नाज एयरपोर्ट पर एमआई-17 हेलीकॉप्टर को निशाना बनाया। आईडीएफ लगातार इस्लामिक गार्ड कॉर्प्स की वायु सेना की क्षमताओं पर हमले कर रही है और पश्चिमी ईरान में अपनी हवाई श्रेष्ठता का लगातार विस्तार कर रही है इससे पहले बुधवार रात को इस्राइल ने ईरान के दक्षिण पार्स गैस क्षेत्र पर हमला किया। जिसके बाद ईरान द्वारा कतर के दक्षिण पार्स गैस क्षेत्र को निशाना बनाया गया। इन हमलों के बाद अमेरिकी राष्ट्रपति को भी ऊर्जा ठिक...

Tide ऐप पर धोखाधड़ी का शिकार, ₹20000 गंवाए

  DATE -05  DEC 2025 Tide ऐप पर धोखाधड़ी का शिकार, ₹20000 गंवाए -- ​ झांसे में लेकर अकाउंट खुलवाया, फिर उड़ा लिए पैसे ​Haridwar  : डिजिटल फ्रॉड (Digital Fraud) के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। अब एक नया मामला सामने आया है, जहाँ एक व्यक्ति को Tide ऐप (टाइड ऐप), जो कि एक बिजनेस फाइनेंस ऐप है, के नाम पर ठगी का शिकार बनाया गया है। इस धोखाधड़ी में पीड़ित को सुशांत शर्मा (Sushant Sharma) नामक एक व्यक्ति ने झांसे में लिया और उससे ₹20000  की ठगी की। ​ क्या है पूरा मामला? ​पीड़ित के अनुसार, सुशांत शर्मा नाम के व्यक्ति ने उनसे संपर्क किया और उन्हें Tide ऐप के फायदे बताए। सुशांत ने यह दावा किया कि अगर वह इस ऐप पर अकाउंट खोलते हैं, तो उन्हें तुरंत पैसे दिए जाएँगे या उनके खाते में पैसे जमा किए जाएँगे । ​सुशांत शर्मा की बातों पर विश्वास करके, पीड़ित ने उनके निर्देशानुसार Tide ऐप पर अपना अकाउंट खोल लिया। अकाउंट खुल जाने के तुरंत बाद, सुशांत शर्मा ने किसी बहाने से पीड़ित से ₹20000 RS  ट्रांसफर करवा लिए। ​ पैसे वापस करने से इनकार ​पैसे लिए जाने के बाद, जब पीड़ित ने सुशांत श...