सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

1-जेल संभालेगी कोटद्वार की बेटी 2-जंग की सबसे दर्दनाक PHOTOS- 3-रूसी स्पेसने US और UK के झंडे हटाए-भारत का राष्ट्रीय ध्वज लगा रहेगा,

FORCE TODAY NEWS 04 MAR 2022-TIME 00;26 HOURS

 जेल संभालेगी कोटद्वार की बेटी
जेल अधीक्षक के पद पर चयनित कोटद्वार की अदिति श्रीवास्तव ने गुरुवार को लखनऊ में आठ महीने की ट्रेनिंग पूरी कर ली। डॉ. संपूर्णानंद कारागार प्रशिक्षण संस्थान में अदिति के अलावा आठ अन्य जेल अधीक्षकों और 15 डिप्टी जेलरों की पासिंग आउट परेड संपन्न हुई।

जेल के आला अफसरों के बीच संपन्न हुए इस समारोह में जेल आईजी आनंद कुमार ने सभी प्रशिक्षुकों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। इस अवसर पर डीआईजी संजीव त्रिपाठी,, डीआईजी शैलेंद्र मैत्रेय, वरिष्ठ अधीक्षक आर.के. मिश्रा, वरिष्ठ अधीक्षक आशीष तिवारी मौजूद रहे।

जंग की सबसे दर्दनाक PHOTOS-

रूस के हमले गुरुवार को आठवें दिन भी जारी हैं। 10 से ज्यादा शहर बर्बाद हो चुके हैं। चेर्निहीव में रूस की बमबारी से 22 आम नागरिक मारे गए। इनमें बच्चे भी शामिल हैं।

पिता अपने किशोर बच्चे की बॉडी पर सिर रख कर रोता रहा,-

मारियुपोल के अपार्टमेंट में एक महिला खून से लथपथ अपने घर में मिली।

एक अंडरग्राउंड शेल्टर की है। यह कपल भी अपने जरूरी सामानों के साथ यहां छिपा है।
अपना बर्बाद घर देखकर महिला रोने लगी
रूसी हमले में अपने दोनों पैर खो दिए। जब उसे अस्पताल लाया गया तो उसके पैर धमाके में उड़ गए थे।
अपनी बच्ची के साथ बैठी महिला। घर छोड़े आठ दिन हो गए हैं। समझ ही नहीं आ रहा कि आगे क्या होगा?
लोग पैदल ही कीव से जाते देखे गए--

जब बमबारी रुकी तो लोग अपने घर पहुंचे। सब कुछ तबाह देख अपने आंसू नहीं रोक पाए।

रूस ने रॉकेट से US और UK के झंडे हटाए:रूसी स्पेस एजेंसी ने कहा- भारत का राष्ट्रीय ध्वज लगा रहेगा,

रूस के हमले के बाद यूक्रेन को कई देशों का समर्थन मिल रहा है। इसकी वजह से रूस की बौखलाहट बढ़ती जा रही है। 30 से ज्यादा देशों ने रूस के लिए एयर स्पेस बंद कर दिए हैं। इसके जवाब में अब रूस ने अपने स्‍पेस रॉकेट से अमेरिका, जापान और ब्रिटेन का फ्लैग हटा दिया है। खास बात ये है कि रूस ने इंडियन फ्लैग को बरकरार रखा है। रूसी स्पेस एजेंसी रोस्कोस्मोस के प्रमुख दिमित्री रोगोजिन ने सोशल मीडिया पर रूसी स्पेस रॉकेट का वीडियो शेयर किया है।

 रूसी स्‍पेस रॉकेट से कई देशों के फ्लैग्स को हटाया जा रहा है, जबकि भारत का झंडा रॉकेट पर बरकरार है। वीडियो शेयर करते हुए उन्होंने लिखा, 'बैकोनूर में हमारी टीम ने फैसला किया कि हमारा रॉकेट कुछ देशों के झंडे के बिना बेहतर दिखेगा।' कजाकिस्तान के बैकोनूर में रूस ने रॉकेट लॉन्च पैड बनाया है।   रोस्कोस्मोस रूसी स्पेस एजेंसी दुनिया के सबसे बड़ी स्पेस एजेंसी में से एक है, जहां से रूसी रॉकेट लॉन्च किया जाता है। रोस्कोस्मोस 4 मार्च को 3 दर्जन वनवेब इंटरनेट सेटेलाइट लॉन्च करने वाला था, लेकिन अब ये जानकारी मिल रही है कि जब तक कि वनवेब कंपनी रोस्कोस्मोस की नई मांगों को पूरा नहीं करती है, तब तक रूसी एजेंसी इस सेटेलाइट को लॉन्च नहीं करेगी। वनवेब इंटरनेट एक कम्युनिकेशन सेटेलाइट कंपनी है जो ब्रिटिश सरकार की देखरेख में काम करती है।

 FORCE TODAY NEWS 04 MAR 2022-TIME 00;26 HOURS

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

हरिद्वार: कांगड़ी में गंगा मैया की छाती चीर रहा अवैध खनन, प्रशासन मौन video

 DATE - 24 DEC 2025 हरिद्वार: कांगड़ी में गंगा मैया की छाती चीर रहा अवैध खनन, प्रशासन मौन VIDEO हरिद्वार। धर्मनगरी हरिद्वार में गंगा की पवित्रता और उसके अस्तित्व पर एक बार फिर संकट के बादल मंडरा रहे हैं। ताज़ा मामला कांगड़ी क्षेत्र का है, जहाँ 'गंगा मैया' की गोद में चोरी-छिपे अवैध खनन का खेल धड़ल्ले से जारी है। हैरत की बात यह है कि यह सब कुछ बिना किसी रोक-टोक के प्रशासन की नाक के नीचे हो रहा है। ​ रात के अंधेरे में "सक्रिय ​स्थानीय सूत्रों के अनुसार, कांगड़ी और उसके आसपास के तटवर्ती इलाकों में खनन माफिया  नियमों को ताक पर रखकर गंगा की जलधारा के बीचों-बीच से रेत और पत्थर निकाला जा रहा है। ​ बिना रोक-टोक जारी है 'काला कारोबार' ​हैरानी इस बात की है कि जिस क्षेत्र में खनन पूरी तरह प्रतिबंधित होना चाहिए, वहाँ बेखौफ होकर खनन सामग्री ढोई जा रही है।  ​ निगरानी का अभाव: संबंधित विभाग के अधिकारी इस ओर से आँखें मूँदे बैठे हैं। ​ पर्यावरण को खतरा: अंधाधुंध खनन के कारण गंगा का प्राकृतिक बहाव बदल रहा है, जिससे भविष्य में बाढ़ का खतरा बढ़ सकता है। ​ आस्था और पर्यावरण...

ईरान का एयर डिफेंस तबाह,

  19 MARCH 2026 ईरान का एयर डिफेंस तबाह,  इस्राइली सेना ने कहा है कि उनकी वायुसेना ने बुधवार को सन्नाज एयरपोर्ट पर ईरान के एक लड़ाकू हेलीकॉप्टर को निशाना बनाकर तबाह कर दिया। इस्राइली सेना ने कहा कि इससे पता चलता है कि ईरान का एयर डिफेंस और वायु सेना की क्षमताएं तबाह हो चुकी हैं। इस्राइली सेना ने ये भी कहा कि पश्चिमी ईरान में हवाई श्रेष्ठता का और विस्तार किया जाएगा।  इस्राइली सेना ने साझा किया वीडियो इस्राइली सेना ने सोशल मीडिया पर साझा एक पोस्ट में बताया कि पूरी सटीकता से रियल टाइम खुफिया जानकारी के आधार पर हमला किया गया। आईडीएफ ने बताया कि वायु सेना ने हमदान प्रांत के सन्नाज एयरपोर्ट पर एमआई-17 हेलीकॉप्टर को निशाना बनाया। आईडीएफ लगातार इस्लामिक गार्ड कॉर्प्स की वायु सेना की क्षमताओं पर हमले कर रही है और पश्चिमी ईरान में अपनी हवाई श्रेष्ठता का लगातार विस्तार कर रही है इससे पहले बुधवार रात को इस्राइल ने ईरान के दक्षिण पार्स गैस क्षेत्र पर हमला किया। जिसके बाद ईरान द्वारा कतर के दक्षिण पार्स गैस क्षेत्र को निशाना बनाया गया। इन हमलों के बाद अमेरिकी राष्ट्रपति को भी ऊर्जा ठिक...

Tide ऐप पर धोखाधड़ी का शिकार, ₹20000 गंवाए

  DATE -05  DEC 2025 Tide ऐप पर धोखाधड़ी का शिकार, ₹20000 गंवाए -- ​ झांसे में लेकर अकाउंट खुलवाया, फिर उड़ा लिए पैसे ​Haridwar  : डिजिटल फ्रॉड (Digital Fraud) के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। अब एक नया मामला सामने आया है, जहाँ एक व्यक्ति को Tide ऐप (टाइड ऐप), जो कि एक बिजनेस फाइनेंस ऐप है, के नाम पर ठगी का शिकार बनाया गया है। इस धोखाधड़ी में पीड़ित को सुशांत शर्मा (Sushant Sharma) नामक एक व्यक्ति ने झांसे में लिया और उससे ₹20000  की ठगी की। ​ क्या है पूरा मामला? ​पीड़ित के अनुसार, सुशांत शर्मा नाम के व्यक्ति ने उनसे संपर्क किया और उन्हें Tide ऐप के फायदे बताए। सुशांत ने यह दावा किया कि अगर वह इस ऐप पर अकाउंट खोलते हैं, तो उन्हें तुरंत पैसे दिए जाएँगे या उनके खाते में पैसे जमा किए जाएँगे । ​सुशांत शर्मा की बातों पर विश्वास करके, पीड़ित ने उनके निर्देशानुसार Tide ऐप पर अपना अकाउंट खोल लिया। अकाउंट खुल जाने के तुरंत बाद, सुशांत शर्मा ने किसी बहाने से पीड़ित से ₹20000 RS  ट्रांसफर करवा लिए। ​ पैसे वापस करने से इनकार ​पैसे लिए जाने के बाद, जब पीड़ित ने सुशांत श...