सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

भारी पड़ा मदीना में नारे लगवाना-2-महिला सुसाइड बॉम्बर-कराची यूनिवर्सिटी से की M.Sc. और M.Phil

  भारी पड़ा मदीना में नारे लगवाना- 05/02/2022

सऊदी अरब की पवित्र मस्जिद-ए-नवबी में PM शहबाज शरीफ के खिलाफ नारेबाजी कराना इमरान खान को भारी पड़ गया है। फैसलाबाद में इमरान और उनके 5 साथियों पर केस दर्ज कर लिया है। होम मिनिस्टर राणा सनाउल्लाह ने कहा- मदीना जैसी पवित्र इबादतगाह पर सियासी नारेबाजी करना ऐसा जुर्म है जिसे माफ नहीं किया जा सकता। अब इमरान खान और उनके साथियों को किसी भी वक्त गिरफ्तार किया जा सकता है। सऊदी अरब भी उनके खिलाफ सख्त कदम उठा सकता है।

इमरान के अलावा फवाद चौधरी, शहबाज गिल, कासिम सूरी, शाहबजादा जहांगीर खान, अनील मुसर्रत और शेख रशीद के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। मदीना में नारेबाज करने वाले शेख रशीद शफीक को सऊदी अरब से इस्लामाबाद लौटते वक्त एयरपोर्ट पर ही गिरफ्तार कर लिया गया। शफीद इमरान सरकार में होम मिनिस्टर रहे शेख रशीद के भतीजे हैं। सभी लोगों पर पवित्र इबादतगाह पर नारेबाजी और मजहबी भावनाएं आहत करने का आरोप है। इन आरोपों के साबित होने पर 5 से 8 साल सजा और तगड़ा जुर्माना हो सकता है।

 दूसरी तरफ, मदीना में नारेबाजी करने वाले इमरान के समर्थकों के खिलाफ सऊदी अरब ने सख्त रुख अपनाया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, 158 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। इनको 3 साल की सजा के साथ सऊदी मुद्रा रियाल में जुर्माना भी भरना होगा।
सऊदी अरब सरकार ने पाकिस्तान की शहबाज शरीफ हुकूमत से उन लोगों की जानकारी मांगी है, जो पाकिस्तान या लंदन से मदीना पहुंचे थे और मंगलवार को उस वक्त मदीना में मौजूद थे, जब शहबाज शरीफ के खिलाफ चोर-चोर के नारे लगे थे। पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय ने कहा है कि वो सऊदी द्वारा मांगी गई जानकारी देने जा रही है।

 नई सरकार में होम मिनिस्टर राणा सनाउल्लाह ने रविवार दोपहर जियो न्यूज से बातचीत में साफ कर दिया कि तमाम आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। राणा ने कहा- दो बातें हैं। पहली- इन लोगों ने हमारी पवित्र इबादतगाह में सियासी नारेबाजी की और दूसरे लोगों की भावनाओं को ठेस पहुंचाई। दूसरी- एक दूसरे मुल्क की धरती पर अपने मुल्क की बदनामी कराई। हम जांच कर रहे हैं और मुल्क से गद्दारी की कैटेगरी में रखा जा सकता है।

 पाकिस्तान की सूचना मंत्री मरियम औरंगजेब ने मदीना में हुए विरोध प्रदर्शन के पीछे पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान का हाथ बताया।


महिला सुसाइड बॉम्बर-कराची यूनिवर्सिटी से की M.Sc. और M.Phil

 महिला सुसाइड बॉम्बर ने खुद को उड़ा दिया।-

 पहली महिला फिदायी-पाकिस्तान-चीन की दबंगई से परेशान थी 

यूनिवर्सिटी में हुए इस हमले को बलूचिस्तान लिबरेशन आर्मी (BLA) की पहली महिला फिदायी शैरी बलूच ने अंजाम दिया। उग्रवादी समूह ने एक लिखित बयान में इस हमले की जिम्मेदारी ली है। मजीद ब्रिगेड की पहली महिला फिदायी शैरी बलूच का यह वीडियो भी सोशल मीडिया पर मौजूद है जिसमें शैरी बलूच कराची यूनिवर्सिटी के भीतर खुद को उड़ाते हुए नजर आ रही है।

डॉक्टर पति और दो बच्चों की मां शैरी बलूच कराची यूनिवर्सिटी में पढ़ने वाली छात्रा थी जिसने चीनी नागरिकों को निशाना बनाने के लिए खुद को उड़ा लिया। शैरी ने जूलॉजी से एमएससी और फिर एमफिल किया था। बता दें कि कराची यूनिवर्सिटी में हमला करने वाली शैरी बलूच पाकिस्तानी इतिहास में सुसाइड हमला करने वाली दूसरी महिला थी।

यह हमला पाकिस्तान में चीनी परियोजनाओं के खिलाफ बलूच विद्रोहियों के गुस्से को दिखाता है जो लंबे समय से चीन पाकिस्तान आर्थिक गलियारे का विरोध कर रहे हैं क्योंकि सीपीईसी का रूट बलूचिस्तान से होकर गुजरता है। बीएलए का कहना है कि चीन उनके संसाधनों की चोरी कर रहा है। इस वजह से वे चीनी नागरिकों और उनकी सुरक्षा करने वाले पाकिस्तानी सुरक्षा बलों को निशाना बना रहे हैं।

शैरी बलूच भी इसी विद्रोह का हिस्सा थी जिसने चीनी टीचरों को मौत के घाट उतार दिया। बीएलए के मुताबिक, शैरी समूह की पहली महिला बॉम्बर थी। लिखित बयान में बीएलए ने कहा, 'शैरी बलूच ने बलूच विद्रोह के इतिहास में नया अध्याय जोड़ा है।'

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

हरिद्वार: कांगड़ी में गंगा मैया की छाती चीर रहा अवैध खनन, प्रशासन मौन video

 DATE - 24 DEC 2025 हरिद्वार: कांगड़ी में गंगा मैया की छाती चीर रहा अवैध खनन, प्रशासन मौन VIDEO हरिद्वार। धर्मनगरी हरिद्वार में गंगा की पवित्रता और उसके अस्तित्व पर एक बार फिर संकट के बादल मंडरा रहे हैं। ताज़ा मामला कांगड़ी क्षेत्र का है, जहाँ 'गंगा मैया' की गोद में चोरी-छिपे अवैध खनन का खेल धड़ल्ले से जारी है। हैरत की बात यह है कि यह सब कुछ बिना किसी रोक-टोक के प्रशासन की नाक के नीचे हो रहा है। ​ रात के अंधेरे में "सक्रिय ​स्थानीय सूत्रों के अनुसार, कांगड़ी और उसके आसपास के तटवर्ती इलाकों में खनन माफिया  नियमों को ताक पर रखकर गंगा की जलधारा के बीचों-बीच से रेत और पत्थर निकाला जा रहा है। ​ बिना रोक-टोक जारी है 'काला कारोबार' ​हैरानी इस बात की है कि जिस क्षेत्र में खनन पूरी तरह प्रतिबंधित होना चाहिए, वहाँ बेखौफ होकर खनन सामग्री ढोई जा रही है।  ​ निगरानी का अभाव: संबंधित विभाग के अधिकारी इस ओर से आँखें मूँदे बैठे हैं। ​ पर्यावरण को खतरा: अंधाधुंध खनन के कारण गंगा का प्राकृतिक बहाव बदल रहा है, जिससे भविष्य में बाढ़ का खतरा बढ़ सकता है। ​ आस्था और पर्यावरण...

ईरान का एयर डिफेंस तबाह,

  19 MARCH 2026 ईरान का एयर डिफेंस तबाह,  इस्राइली सेना ने कहा है कि उनकी वायुसेना ने बुधवार को सन्नाज एयरपोर्ट पर ईरान के एक लड़ाकू हेलीकॉप्टर को निशाना बनाकर तबाह कर दिया। इस्राइली सेना ने कहा कि इससे पता चलता है कि ईरान का एयर डिफेंस और वायु सेना की क्षमताएं तबाह हो चुकी हैं। इस्राइली सेना ने ये भी कहा कि पश्चिमी ईरान में हवाई श्रेष्ठता का और विस्तार किया जाएगा।  इस्राइली सेना ने साझा किया वीडियो इस्राइली सेना ने सोशल मीडिया पर साझा एक पोस्ट में बताया कि पूरी सटीकता से रियल टाइम खुफिया जानकारी के आधार पर हमला किया गया। आईडीएफ ने बताया कि वायु सेना ने हमदान प्रांत के सन्नाज एयरपोर्ट पर एमआई-17 हेलीकॉप्टर को निशाना बनाया। आईडीएफ लगातार इस्लामिक गार्ड कॉर्प्स की वायु सेना की क्षमताओं पर हमले कर रही है और पश्चिमी ईरान में अपनी हवाई श्रेष्ठता का लगातार विस्तार कर रही है इससे पहले बुधवार रात को इस्राइल ने ईरान के दक्षिण पार्स गैस क्षेत्र पर हमला किया। जिसके बाद ईरान द्वारा कतर के दक्षिण पार्स गैस क्षेत्र को निशाना बनाया गया। इन हमलों के बाद अमेरिकी राष्ट्रपति को भी ऊर्जा ठिक...

Tide ऐप पर धोखाधड़ी का शिकार, ₹20000 गंवाए

  DATE -05  DEC 2025 Tide ऐप पर धोखाधड़ी का शिकार, ₹20000 गंवाए -- ​ झांसे में लेकर अकाउंट खुलवाया, फिर उड़ा लिए पैसे ​Haridwar  : डिजिटल फ्रॉड (Digital Fraud) के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। अब एक नया मामला सामने आया है, जहाँ एक व्यक्ति को Tide ऐप (टाइड ऐप), जो कि एक बिजनेस फाइनेंस ऐप है, के नाम पर ठगी का शिकार बनाया गया है। इस धोखाधड़ी में पीड़ित को सुशांत शर्मा (Sushant Sharma) नामक एक व्यक्ति ने झांसे में लिया और उससे ₹20000  की ठगी की। ​ क्या है पूरा मामला? ​पीड़ित के अनुसार, सुशांत शर्मा नाम के व्यक्ति ने उनसे संपर्क किया और उन्हें Tide ऐप के फायदे बताए। सुशांत ने यह दावा किया कि अगर वह इस ऐप पर अकाउंट खोलते हैं, तो उन्हें तुरंत पैसे दिए जाएँगे या उनके खाते में पैसे जमा किए जाएँगे । ​सुशांत शर्मा की बातों पर विश्वास करके, पीड़ित ने उनके निर्देशानुसार Tide ऐप पर अपना अकाउंट खोल लिया। अकाउंट खुल जाने के तुरंत बाद, सुशांत शर्मा ने किसी बहाने से पीड़ित से ₹20000 RS  ट्रांसफर करवा लिए। ​ पैसे वापस करने से इनकार ​पैसे लिए जाने के बाद, जब पीड़ित ने सुशांत श...