सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

कोटद्वार पुलिस की चेतावनी -

 कोटद्वार पुलिस  की चेतावनी - दुकान के आगे फड़ लगेगी तो वो दुकान होगी सील--

गोखले मार्ग पर सड़क पर फल-सब्जी की फड़ लगाने वाले और उन्हें शह देने वाले दुकानदारों को पुलिस प्रशासन ने चेतावनी दी है। कहा कि अतिक्रमणकारियों के साथ ही उन दुकानदारों के खिलाफ भी कार्रवाई होगी, जिनके आगे फड़ लगाई जाती है।

कोतवाली में आयोजित बैठक में एएसपी मनीषा जोशी ने शहर की यातायात व्यवस्था को दुरुस्त करने में गोखले मार्ग के व्यापारियों पर अव्यवस्था फैलाने का आरोप लगाया। कहा कि यात्रा के दौरान ट्रैफिक अधिक होने पर गोखले मार्ग को वन-वे के रूप में उपयोग किया जा रहा है। लेकिन, कुछ व्यापारियों की मनमानी के कारण यातायात सुचारु नहीं हो पा रहा है।

कांग्रेस के महानगर अध्यक्ष व व्यापारी नेता संजय मित्तल ने पुलिस से दुकान के बरामदे पर सब्जी की फड़ लगाने की इजाजत देने की बात कही। जिस पर व्यापार मंडल के अध्यक्ष महेंद्र बिष्ट और पुलिस अधिकारियों ने कहा कि शहर की व्यवस्था सुधारने के लिए सभी व्यापारियों को प्रशासन का सहयोग करना चाहिए। एसएसपी मनीषा जोशी ने कहा कि गोखले मार्ग पर किसी प्रकार सब्जी की फड़ और ठेली को नहीं लगने दिया जाएगा। पुलिस पहले 250 रुपये, नगर निगम पांच हजार का चालान करेगी। उन्होंने नगर निगम को पुलिस सत्यापन के बाद ही स्थानीय लोगों को रेहड़ी ठेली के लाइसेंस देने के निर्देश दिए। 

 कार खाई में गिरी-

रविवार दोपहर दो बजे अदालीखाल से नैनीडांडा जा रही एक कार कल्याणपुरी (धुमाकोट तिराहे) के समीप अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। दुर्घटना में कार में सवार काशीपुर निवासी अनन्या (11) पुत्री अनुपम उसका भाई विद्वान (7), नैनीडांडा ब्लाक के ग्राम सीला मल्ला निवासी हेमंती देवी (30) पत्नी विजय सिंह, उसकी पुत्री अनिका (5) व पुत्र अनमोल (5) घायल हो गए। दुर्घटना की सूचना पर मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने घायलों को कार से निकालकर मुख्य सड़क तक पहुंचाया। ग्रामीण घायलों को निजी वाहनों से पहले प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र धुमाकोट ले गए, लेकिन वहां ताले लगे थे। बाद में घायलों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र नैनीडांडा ले जाया गया। जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर घायल अनन्या और विद्वान को हायर सेंटर काशीपुर रेफर कर दिया। कार चालक अनुपम ने बताया कि वह परिवार समेत अपने रिश्तेदारी में अदालीखाल गए थे। वापसी में वह अपने रिश्तेदार को नैनीडांडा छोड़ने जा रहे थे कि रास्ते में धुमाकोट के समीप कार अचानक अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

हरिद्वार: कांगड़ी में गंगा मैया की छाती चीर रहा अवैध खनन, प्रशासन मौन video

 DATE - 24 DEC 2025 हरिद्वार: कांगड़ी में गंगा मैया की छाती चीर रहा अवैध खनन, प्रशासन मौन VIDEO हरिद्वार। धर्मनगरी हरिद्वार में गंगा की पवित्रता और उसके अस्तित्व पर एक बार फिर संकट के बादल मंडरा रहे हैं। ताज़ा मामला कांगड़ी क्षेत्र का है, जहाँ 'गंगा मैया' की गोद में चोरी-छिपे अवैध खनन का खेल धड़ल्ले से जारी है। हैरत की बात यह है कि यह सब कुछ बिना किसी रोक-टोक के प्रशासन की नाक के नीचे हो रहा है। ​ रात के अंधेरे में "सक्रिय ​स्थानीय सूत्रों के अनुसार, कांगड़ी और उसके आसपास के तटवर्ती इलाकों में खनन माफिया  नियमों को ताक पर रखकर गंगा की जलधारा के बीचों-बीच से रेत और पत्थर निकाला जा रहा है। ​ बिना रोक-टोक जारी है 'काला कारोबार' ​हैरानी इस बात की है कि जिस क्षेत्र में खनन पूरी तरह प्रतिबंधित होना चाहिए, वहाँ बेखौफ होकर खनन सामग्री ढोई जा रही है।  ​ निगरानी का अभाव: संबंधित विभाग के अधिकारी इस ओर से आँखें मूँदे बैठे हैं। ​ पर्यावरण को खतरा: अंधाधुंध खनन के कारण गंगा का प्राकृतिक बहाव बदल रहा है, जिससे भविष्य में बाढ़ का खतरा बढ़ सकता है। ​ आस्था और पर्यावरण...

ईरान का एयर डिफेंस तबाह,

  19 MARCH 2026 ईरान का एयर डिफेंस तबाह,  इस्राइली सेना ने कहा है कि उनकी वायुसेना ने बुधवार को सन्नाज एयरपोर्ट पर ईरान के एक लड़ाकू हेलीकॉप्टर को निशाना बनाकर तबाह कर दिया। इस्राइली सेना ने कहा कि इससे पता चलता है कि ईरान का एयर डिफेंस और वायु सेना की क्षमताएं तबाह हो चुकी हैं। इस्राइली सेना ने ये भी कहा कि पश्चिमी ईरान में हवाई श्रेष्ठता का और विस्तार किया जाएगा।  इस्राइली सेना ने साझा किया वीडियो इस्राइली सेना ने सोशल मीडिया पर साझा एक पोस्ट में बताया कि पूरी सटीकता से रियल टाइम खुफिया जानकारी के आधार पर हमला किया गया। आईडीएफ ने बताया कि वायु सेना ने हमदान प्रांत के सन्नाज एयरपोर्ट पर एमआई-17 हेलीकॉप्टर को निशाना बनाया। आईडीएफ लगातार इस्लामिक गार्ड कॉर्प्स की वायु सेना की क्षमताओं पर हमले कर रही है और पश्चिमी ईरान में अपनी हवाई श्रेष्ठता का लगातार विस्तार कर रही है इससे पहले बुधवार रात को इस्राइल ने ईरान के दक्षिण पार्स गैस क्षेत्र पर हमला किया। जिसके बाद ईरान द्वारा कतर के दक्षिण पार्स गैस क्षेत्र को निशाना बनाया गया। इन हमलों के बाद अमेरिकी राष्ट्रपति को भी ऊर्जा ठिक...

Tide ऐप पर धोखाधड़ी का शिकार, ₹20000 गंवाए

  DATE -05  DEC 2025 Tide ऐप पर धोखाधड़ी का शिकार, ₹20000 गंवाए -- ​ झांसे में लेकर अकाउंट खुलवाया, फिर उड़ा लिए पैसे ​Haridwar  : डिजिटल फ्रॉड (Digital Fraud) के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। अब एक नया मामला सामने आया है, जहाँ एक व्यक्ति को Tide ऐप (टाइड ऐप), जो कि एक बिजनेस फाइनेंस ऐप है, के नाम पर ठगी का शिकार बनाया गया है। इस धोखाधड़ी में पीड़ित को सुशांत शर्मा (Sushant Sharma) नामक एक व्यक्ति ने झांसे में लिया और उससे ₹20000  की ठगी की। ​ क्या है पूरा मामला? ​पीड़ित के अनुसार, सुशांत शर्मा नाम के व्यक्ति ने उनसे संपर्क किया और उन्हें Tide ऐप के फायदे बताए। सुशांत ने यह दावा किया कि अगर वह इस ऐप पर अकाउंट खोलते हैं, तो उन्हें तुरंत पैसे दिए जाएँगे या उनके खाते में पैसे जमा किए जाएँगे । ​सुशांत शर्मा की बातों पर विश्वास करके, पीड़ित ने उनके निर्देशानुसार Tide ऐप पर अपना अकाउंट खोल लिया। अकाउंट खुल जाने के तुरंत बाद, सुशांत शर्मा ने किसी बहाने से पीड़ित से ₹20000 RS  ट्रांसफर करवा लिए। ​ पैसे वापस करने से इनकार ​पैसे लिए जाने के बाद, जब पीड़ित ने सुशांत श...