सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

मूसेवाला- लेडी डॉन अनुराधा का क्राइम पार्टनर-

मूसेवाला हत्या-लेडी डॉन अनुराधा का क्राइम पार्टनर-

मशहूर पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला की हत्या की जिम्मेदारी लेने वाले गैंगस्टर गोल्डी बरार का राजस्थान से भी कनेक्शन है। कनाडा में बैठा गैंगस्टर बरार राजस्थान की लेडी डॉन अनुराधा का क्राइम पार्टनर रह चुका है। यह वही गोल्डी बरार है, जो कुख्यात गैंगस्टर लॉरेंस से जुड़ा है।
दिल्ली पुलिस ने 31 जुलाई को काला जठेड़ी और अनुराधा को गिरफ्तार किया। पूछताछ में लॉरेंस के इंटरनेशनल क्राइम वर्ल्ड का खुलासा हुआ था।
लेडी डॉन अनुराधा राजस्थान के कुख्यात गैंगस्टर आनंदपाल की गर्लफ्रेंड थी। जून 2017 में आनंदपाल के एनकाउंटर के बाद अनुराधा ने लॉरेंस की गैंग को जॉइन कर लिया था। इसके बाद से वह काला जठेड़ी के साथ मिलकर गैंग को ऑपरेट करने लगी थी। अनुराधा ने लॉरेंस की मदद से गोल्डी के साथ इंटरनेशनल क्राइम सिंडिकेट बना लिया था।

अनुराधा ने अपने नए पति गैंगस्टर काला जठेड़ी के साथ पार्टनरशिप में अपने 20 विरोधियों का सफाया भी कर दिया था। इस बात का खुलासा दिल्ली पुलिस ने किया था, जब अनुराधा और काला जठेड़ी को 31 जुलाई 2021 को पकड़ा गया था।

 दिल्ली पुलिस ने जब अनुराधा और काला जठेड़ी से पूछताछ की तो गोल्डी बरार का नाम सामने आया था। पूछताछ में बताया था कि वे इंटरनेशनल गिरोह चला रहे थे।

इस गिरोह में कुख्यात बदमाश वीरेंद्र प्रताप उर्फ काला राणा, निवासी करनाल (हरियाणा) थाईलैंड से, सतेंद्रजीत सिंह उर्फ गोल्डी बरार निवासी मुक्तसर पंजाब, कनाडा से और मोंटी निवासी पंजाब, UK से गैंग को ऑपरेट कर रहे थे। गैंगस्टर लॉरेंस और सूबे गुर्जर भी इनकी इंटरनेशनल गैंग की मदद कर रहे थे।

लेडी डॉन अनुराधा की अगुआई में काला जठेड़ी, कनाडा में बैठा गोल्डी बरार, थाईलैंड में बैठा वीरेंद्र प्रताप और पंजाब का मोंटी दिल्ली, राजस्थान, पंजाब और हरियाणा में अंडर वर्ल्ड जैसी दुनिया बनाना चाह रहे थे।

अनुराधा के कहने पर इन सब ने मिलकर महज 2 साल में ही अपने विरोधियों का सफाया कर दिया था। ये इंटरनेशनल क्राइम सिंडिकेंट हाई-प्रोफाइल वसूली, अंतरराज्यीय शराब तस्करी, अवैध हथियारों की तस्करी और जमीन हथियाने के कामों में एक्टिव थी।

10 महीने पहले पकड़ी गई थी लेडी डॉन
राजस्थान की लेडी डॉन अनुराधा को 10 महीने पहले दिल्ली पुलिस की स्पेशल टीम ने गैंगस्टर काला जठेड़ी के साथ गिरफ्तार किया था। उत्तराखंड से लौट रहे दोनों अपराधियों की गिरफ्तारी UP के सहारनपुर से हुई थी। इनके पास से पिस्टल और रिवॉल्वर भी बरामद की गई थी। फिलहाल अनुराधा राजस्थान की अजमेर जेल में बंद है।
हिस्ट्रीशीटर बलबीर बानूड़ा के जरिए अनुराधा कुख्यात अपराधी आनंदपाल के संपर्क में आई थी। बताते हैं कि आनंदपाल के ठेठ पहनावे को अनुराधा ने ही बदला था। यहां तक कि उसे अंग्रेजी बोलना भी सिखाया था। इसी के बदले आनंदपाल ने अनुराधा को AK-47 चलाना सिखाया था।

अनुराधा अवैध हथियारों की हेराफेरी में आनंदपाल का सहयोग करती थी। आनंदपाल के एनकाउंटर के बाद वह फरार हो गई थी। फरारी के दौरान लॉरेंस की मदद से अनुराधा की मुलाकात काला जठेड़ी से हुई। इसके बाद वह उसकी पूरी गैंग को ऑपरेट करने लगी।
राजस्थान में लेडी डॉन अनुराधा के खिलाफ हत्या और अपहरण के 12 से ज्यादा मामले दर्ज हैं। इसमें लूट, किडनैपिंग, रंगदारी मांगने समेत कई गंभीर अपराध भी हैं। पुलिस के अनुसार इनमें सबसे अधिक मामले अपहरण के हैं।
सीकर की रहने वाली अनुराधा के घर का नाम मिंटू है। बचपन में ही मां के गुजरने के बाद मिंटू (अनुराधा) के सिर पर सिर्फ पिता का ही साया बचा था। आर्थिक हालत कमजोर होने के चलते पिता कमाने के लिए बाहर चले गए।

अनुराधा पढ़ाई में तेज थी। उसने BCA जैसी प्रोफेशनल डिग्री ली थी। नॉर्मल जॉब उसका एंबिशन नहीं था। शादी के बाद अनुराधा और उसके पति फैलिक्स दीपक मिन्ज ने सीकर में शेयर ट्रेडिंग का काम शुरू किया था। दोनों ने मिलकर लोगों के लाखों रुपए ट्रेडिंग में लगवा दिए। अचानक उनका धंधा चौपट हुआ और वे करोड़ों के कर्ज में डूब गए। कर्ज खत्म करने के लिए अनुराधा ने जुर्म का रास्ता चुना। उसने अपने पति को भी छोड़ दिया।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

हरिद्वार: कांगड़ी में गंगा मैया की छाती चीर रहा अवैध खनन, प्रशासन मौन video

 DATE - 24 DEC 2025 हरिद्वार: कांगड़ी में गंगा मैया की छाती चीर रहा अवैध खनन, प्रशासन मौन VIDEO हरिद्वार। धर्मनगरी हरिद्वार में गंगा की पवित्रता और उसके अस्तित्व पर एक बार फिर संकट के बादल मंडरा रहे हैं। ताज़ा मामला कांगड़ी क्षेत्र का है, जहाँ 'गंगा मैया' की गोद में चोरी-छिपे अवैध खनन का खेल धड़ल्ले से जारी है। हैरत की बात यह है कि यह सब कुछ बिना किसी रोक-टोक के प्रशासन की नाक के नीचे हो रहा है। ​ रात के अंधेरे में "सक्रिय ​स्थानीय सूत्रों के अनुसार, कांगड़ी और उसके आसपास के तटवर्ती इलाकों में खनन माफिया  नियमों को ताक पर रखकर गंगा की जलधारा के बीचों-बीच से रेत और पत्थर निकाला जा रहा है। ​ बिना रोक-टोक जारी है 'काला कारोबार' ​हैरानी इस बात की है कि जिस क्षेत्र में खनन पूरी तरह प्रतिबंधित होना चाहिए, वहाँ बेखौफ होकर खनन सामग्री ढोई जा रही है।  ​ निगरानी का अभाव: संबंधित विभाग के अधिकारी इस ओर से आँखें मूँदे बैठे हैं। ​ पर्यावरण को खतरा: अंधाधुंध खनन के कारण गंगा का प्राकृतिक बहाव बदल रहा है, जिससे भविष्य में बाढ़ का खतरा बढ़ सकता है। ​ आस्था और पर्यावरण...

ईरान का एयर डिफेंस तबाह,

  19 MARCH 2026 ईरान का एयर डिफेंस तबाह,  इस्राइली सेना ने कहा है कि उनकी वायुसेना ने बुधवार को सन्नाज एयरपोर्ट पर ईरान के एक लड़ाकू हेलीकॉप्टर को निशाना बनाकर तबाह कर दिया। इस्राइली सेना ने कहा कि इससे पता चलता है कि ईरान का एयर डिफेंस और वायु सेना की क्षमताएं तबाह हो चुकी हैं। इस्राइली सेना ने ये भी कहा कि पश्चिमी ईरान में हवाई श्रेष्ठता का और विस्तार किया जाएगा।  इस्राइली सेना ने साझा किया वीडियो इस्राइली सेना ने सोशल मीडिया पर साझा एक पोस्ट में बताया कि पूरी सटीकता से रियल टाइम खुफिया जानकारी के आधार पर हमला किया गया। आईडीएफ ने बताया कि वायु सेना ने हमदान प्रांत के सन्नाज एयरपोर्ट पर एमआई-17 हेलीकॉप्टर को निशाना बनाया। आईडीएफ लगातार इस्लामिक गार्ड कॉर्प्स की वायु सेना की क्षमताओं पर हमले कर रही है और पश्चिमी ईरान में अपनी हवाई श्रेष्ठता का लगातार विस्तार कर रही है इससे पहले बुधवार रात को इस्राइल ने ईरान के दक्षिण पार्स गैस क्षेत्र पर हमला किया। जिसके बाद ईरान द्वारा कतर के दक्षिण पार्स गैस क्षेत्र को निशाना बनाया गया। इन हमलों के बाद अमेरिकी राष्ट्रपति को भी ऊर्जा ठिक...

Tide ऐप पर धोखाधड़ी का शिकार, ₹20000 गंवाए

  DATE -05  DEC 2025 Tide ऐप पर धोखाधड़ी का शिकार, ₹20000 गंवाए -- ​ झांसे में लेकर अकाउंट खुलवाया, फिर उड़ा लिए पैसे ​Haridwar  : डिजिटल फ्रॉड (Digital Fraud) के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। अब एक नया मामला सामने आया है, जहाँ एक व्यक्ति को Tide ऐप (टाइड ऐप), जो कि एक बिजनेस फाइनेंस ऐप है, के नाम पर ठगी का शिकार बनाया गया है। इस धोखाधड़ी में पीड़ित को सुशांत शर्मा (Sushant Sharma) नामक एक व्यक्ति ने झांसे में लिया और उससे ₹20000  की ठगी की। ​ क्या है पूरा मामला? ​पीड़ित के अनुसार, सुशांत शर्मा नाम के व्यक्ति ने उनसे संपर्क किया और उन्हें Tide ऐप के फायदे बताए। सुशांत ने यह दावा किया कि अगर वह इस ऐप पर अकाउंट खोलते हैं, तो उन्हें तुरंत पैसे दिए जाएँगे या उनके खाते में पैसे जमा किए जाएँगे । ​सुशांत शर्मा की बातों पर विश्वास करके, पीड़ित ने उनके निर्देशानुसार Tide ऐप पर अपना अकाउंट खोल लिया। अकाउंट खुल जाने के तुरंत बाद, सुशांत शर्मा ने किसी बहाने से पीड़ित से ₹20000 RS  ट्रांसफर करवा लिए। ​ पैसे वापस करने से इनकार ​पैसे लिए जाने के बाद, जब पीड़ित ने सुशांत श...