सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

21 जून) को सूर्यग्रहण -full detail ग्रहण का राशियों असर पड़ेगा

आज रात 10.18 बजे से सूतक लग जाएगा; मंदिर बंद हो जाएंगे, कल दोपहर 02.02 बजे के बाद मंदिरों के पट खुलेंगे

 (21 जून) को सूर्यग्रहण पूरे भारत में दिखाई देगा। यह सुबह 10 बजकर 18 मिनट तक रहेगा। इससे 12 घंटे पहले यानी आज रात 10.18 बजे से सूतक लग जाएगा। इससे मंदिरों के पट बंद हो जाएंगे, जो मोक्ष होने के बाद ही खोले जाएंगे। गुफा मंदिर के पंडित लेखराज शर्मा ने बताया कि मंदिर में पूजन रात 9 बजे तक संपन्न करा दी जाएगी। इसके बाद भगवान के शयन में जाते ही मंदिर के पट बंद कर दिए जाएंगे।

रविवार सुबह 10 बजकर 18 मिनट से लेकर 3 घंटे 44 मिनट सूर्यग्रहण रहेगा। दोपहर 02.02 बजे मोक्ष होने पर मंदिरों के पट खोले जाएंगे। भगवान को तीर्थ जल से स्नान कराने के बाद पूजा अर्चना कर उन्हें भोग लगाया जाएगा। जिन लोगों को अपनी राशि का पता नहीं है, वह लोग स्नान कर लाल वस्त्र पहनें और सूर्य मंत्र का जाप करें। 

ग्रहण के दौरान हवन-पूजन करें
ग्रहण समय में जाप, हवन, आदि करने से हजार गुणा फल प्राप्त होता है। इसके बाद तीर्थ, स्नान, दान, आवश्यक रूप से करना चाहिए। खाने-पीने की वस्तुओं में कुशा या तुलसी पत्र डाल दें। मूर्तियों को स्पर्श ना करें। इस समय किए गए मंत्र, जाप, पाठ अत्यधिक लाभदायक होते हैं। मिथुन, कर्क, वृश्चिक, मीन राशि वाले भी ग्रहण ना देखें। इस दिन रवि योग भी बनेगा। ये ग्रहण बहुत महत्वपूर्ण होगा। इस ग्रहण से तीन ग्रह प्रभावित हो रहे हैं। राहु ग्रहण लग रहा है, बुध सूर्य के साथ बैठा हुआ है और मंगल सूर्य को देख रहा है। 

ग्रहण का राशियों असर पड़ेगा 

मेष राशि- इस राशि वालों को लाभ होगा। 15 दिनों के बाद अचानक धन का मिल सकता है। कार्य भी अच्छे चलेंगे। ग्रहण काल के बाद गंगाजल से स्नान और जल को लें।

वृष राशि- इस राशि वालों को सावधान रहने की आवश्यकता है। धन की हानि हो सकती है। कर्जा भी बढ़ सकता है। ग्रहण काल के बाद एक नारियल और मिश्री दान करें।

मिथुन राशि- इस राशि वालों के ऊपर ही सूर्य ग्रहण लग रहा है। ऐसे में इस राशि वालों को ज्यादा सावधान रहने की जरूरत होगी। वाहन सावधानी से चलाएं। ग्रहण काल में सूर्य मंत्र का जप करना लाभकारी है। तुलसी के पास घी का दीपक जलाएं।

कर्क राशि- इस राशि वालों का खर्चा अचानक बढ़ सकता है। नींद कम आएगी, चिंता अधिक रहेगी। ग्रहण काल में लाल कपड़े पहने और हल्दी का तिलक लगाएं।

सिंह राशि-  इस राशि वालों को अधिक लाभ होगा। सिंह राशि का स्वामी सूर्य है। इसलिए इस राशि वालों को महालाभ होने वाला है। धन के साथ-साथ बहुत अच्छा संदेश मिलने की संभावना है। जल में गुड डाल कर सूर्य को अर्घ्य दें।

कन्या राशि- इस राशि वालों को रोग और कष्ट का भय हो सकता है। ये ग्रहण आपके दसवें भाग में लग रहा है, तो काम धंधे में थोड़ी रुकावट आ सकती है। आपके शत्रु भी आपको परेशान कर सकते हैं। तांबे के लोटे में लाल रंग के बीज डालकर सूर्य को जल चढ़ाएं और सूर्य के मंत्रों का जाप करें।
तुला राशि- इस राशि वालों के लोगों को संतान के प्रति सावधानी रखनी होगी। बच्चों को इस दौरान घर से बाहर ना जाने दें। उन पर नजर बनाए रखें। संतान को किसी तरह का रोग भी हो सकता है। ग्रहण के बाद संतान के सिर के ऊपर से गुड़ घुमाकर किसी को दान कर दें।

वृश्चिक राशि- ये ग्रहण वृश्चिक राशि वालों के लिए बहुत अच्छा समय लेकर आ रहा है। नई नौकरी या नए व्यापार के अवसर मिलेंगे, जिससे लाभ होगा। सारी परेशानियां दूर होंगी और घर में सुख शांति आएगी। विवाह का भी योग बनेगा। गंगाजल से स्नान करें, नारंगी रंग के वस्त्र पहनें और लाल टीका लगाएं।

धनु राशि- इस राशि के लोगों को वाहन सुख मिलेगा और यात्रा का योग बनेगा। सारे अधूरे काम बन जाएंगे। व्यापार के कारण कहीं बाहर जा रहे हैं, तो बहुत लाभ मिलने वाला है। नारियल पर लाल टीका लगाकर मंदिर में दान करें। कलाई में लाल धागा पहन कर रखें। 

मकर राशि- आपकी साढ़साती पहले से ही चल रही है। ऐसे में इस दौरान आपकी चिंता और बढ़ जाएगी। ज्यादा सोचें मत और आराम से रहें। तांबे का एक कड़ा पहन लें। तांबे के लोटे से पानी लें। सब ठीक हो जाएगा। 

कुंभ राशि- खर्चों में बढ़ोतरी होगी और काम में भी बाधा आ सकती है। कई तरह की परेशानियां बढ़ सकती हैं। धन का बचाव करें। ग्रहण काल के 15 दिनों के बाद तक सभी से अच्छा व्यवहार रखें। दही-हल्दी मिलाकर लाल टीका लगाएं।

मीन राशि- मीन राशि वालों के लिए ये ग्रहण बहुत अच्छा रहने वाला है। उनके सारे काम बन जाएंगे। ग्रहण का आप पर बहुत अच्छा असर पड़ने वाला है। आप जो भी मेहनत करेंगे, उसका फल मिलेगा। सूर्य के मंत्रों का जाप करें।


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

हरिद्वार: कांगड़ी में गंगा मैया की छाती चीर रहा अवैध खनन, प्रशासन मौन video

 DATE - 24 DEC 2025 हरिद्वार: कांगड़ी में गंगा मैया की छाती चीर रहा अवैध खनन, प्रशासन मौन VIDEO हरिद्वार। धर्मनगरी हरिद्वार में गंगा की पवित्रता और उसके अस्तित्व पर एक बार फिर संकट के बादल मंडरा रहे हैं। ताज़ा मामला कांगड़ी क्षेत्र का है, जहाँ 'गंगा मैया' की गोद में चोरी-छिपे अवैध खनन का खेल धड़ल्ले से जारी है। हैरत की बात यह है कि यह सब कुछ बिना किसी रोक-टोक के प्रशासन की नाक के नीचे हो रहा है। ​ रात के अंधेरे में "सक्रिय ​स्थानीय सूत्रों के अनुसार, कांगड़ी और उसके आसपास के तटवर्ती इलाकों में खनन माफिया  नियमों को ताक पर रखकर गंगा की जलधारा के बीचों-बीच से रेत और पत्थर निकाला जा रहा है। ​ बिना रोक-टोक जारी है 'काला कारोबार' ​हैरानी इस बात की है कि जिस क्षेत्र में खनन पूरी तरह प्रतिबंधित होना चाहिए, वहाँ बेखौफ होकर खनन सामग्री ढोई जा रही है।  ​ निगरानी का अभाव: संबंधित विभाग के अधिकारी इस ओर से आँखें मूँदे बैठे हैं। ​ पर्यावरण को खतरा: अंधाधुंध खनन के कारण गंगा का प्राकृतिक बहाव बदल रहा है, जिससे भविष्य में बाढ़ का खतरा बढ़ सकता है। ​ आस्था और पर्यावरण...

ईरान का एयर डिफेंस तबाह,

  19 MARCH 2026 ईरान का एयर डिफेंस तबाह,  इस्राइली सेना ने कहा है कि उनकी वायुसेना ने बुधवार को सन्नाज एयरपोर्ट पर ईरान के एक लड़ाकू हेलीकॉप्टर को निशाना बनाकर तबाह कर दिया। इस्राइली सेना ने कहा कि इससे पता चलता है कि ईरान का एयर डिफेंस और वायु सेना की क्षमताएं तबाह हो चुकी हैं। इस्राइली सेना ने ये भी कहा कि पश्चिमी ईरान में हवाई श्रेष्ठता का और विस्तार किया जाएगा।  इस्राइली सेना ने साझा किया वीडियो इस्राइली सेना ने सोशल मीडिया पर साझा एक पोस्ट में बताया कि पूरी सटीकता से रियल टाइम खुफिया जानकारी के आधार पर हमला किया गया। आईडीएफ ने बताया कि वायु सेना ने हमदान प्रांत के सन्नाज एयरपोर्ट पर एमआई-17 हेलीकॉप्टर को निशाना बनाया। आईडीएफ लगातार इस्लामिक गार्ड कॉर्प्स की वायु सेना की क्षमताओं पर हमले कर रही है और पश्चिमी ईरान में अपनी हवाई श्रेष्ठता का लगातार विस्तार कर रही है इससे पहले बुधवार रात को इस्राइल ने ईरान के दक्षिण पार्स गैस क्षेत्र पर हमला किया। जिसके बाद ईरान द्वारा कतर के दक्षिण पार्स गैस क्षेत्र को निशाना बनाया गया। इन हमलों के बाद अमेरिकी राष्ट्रपति को भी ऊर्जा ठिक...

Tide ऐप पर धोखाधड़ी का शिकार, ₹20000 गंवाए

  DATE -05  DEC 2025 Tide ऐप पर धोखाधड़ी का शिकार, ₹20000 गंवाए -- ​ झांसे में लेकर अकाउंट खुलवाया, फिर उड़ा लिए पैसे ​Haridwar  : डिजिटल फ्रॉड (Digital Fraud) के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। अब एक नया मामला सामने आया है, जहाँ एक व्यक्ति को Tide ऐप (टाइड ऐप), जो कि एक बिजनेस फाइनेंस ऐप है, के नाम पर ठगी का शिकार बनाया गया है। इस धोखाधड़ी में पीड़ित को सुशांत शर्मा (Sushant Sharma) नामक एक व्यक्ति ने झांसे में लिया और उससे ₹20000  की ठगी की। ​ क्या है पूरा मामला? ​पीड़ित के अनुसार, सुशांत शर्मा नाम के व्यक्ति ने उनसे संपर्क किया और उन्हें Tide ऐप के फायदे बताए। सुशांत ने यह दावा किया कि अगर वह इस ऐप पर अकाउंट खोलते हैं, तो उन्हें तुरंत पैसे दिए जाएँगे या उनके खाते में पैसे जमा किए जाएँगे । ​सुशांत शर्मा की बातों पर विश्वास करके, पीड़ित ने उनके निर्देशानुसार Tide ऐप पर अपना अकाउंट खोल लिया। अकाउंट खुल जाने के तुरंत बाद, सुशांत शर्मा ने किसी बहाने से पीड़ित से ₹20000 RS  ट्रांसफर करवा लिए। ​ पैसे वापस करने से इनकार ​पैसे लिए जाने के बाद, जब पीड़ित ने सुशांत श...