सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

पहले परिक्रमा की, फिर मौका देखकर -FORCE-TODAY

मंदिर में आते ही चोर ने पहले परिक्रमा की, फिर मौका देखकर 1 किलो चांदी और 10 ग्राम सोने का छत्र ले गया- 

फतेहाबाद के भट्टूकलां में नवनिर्मित करणी माता मंदिर से एक चोर सोने और चांदी का छत्र लेकर फरार हो गया। आरोपी मंदिर में आया और पहले मूर्ति की परिक्रमा की। इसके बाद मौका देखकर 1 किलो चांदी और 10 ग्राम सोने के छत्र को लेकर फरार हो गया। घटना सीसीटीवी में कैद हो गई है। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। 

मंदिर के पुजारी ने बताया कि शनिवार सुबह 8 बजकर 20 मिनट पर वह महज 10 मिनट के लिए मंदिर से बाहर गया था। वापस आकर देखा तो करणी माता की मूर्ति से 1 किलो चांदी और 10 ग्राम सोने का छत्र चोरी मिला। उन्होंने जब सीसीटीवी फुटेज खंगाली तो एक शख्स मंदिर में खड़ा नजर आ रहा है। 

उसने मुंह पर कपड़ा बांध रखा है। उसने मंदिर में आते ही सबसे पहले मूर्ति की परिक्रमा की। इसके बाद बाहर की तरफ काफी देर तक देखता रहा। जब उसे लगा कि कोई नहीं है तो वह अंदर घुसकर मूर्ति से छत्र चुराकर ले गया। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज कब्जे में ले ली है। अभी अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। 


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

कोटद्वार के जंगल में जब लावारिश लाश को पाया...फावड़े से वार ...

  कोटद्वार के जंगल में जब लावारिश लाश ...  पति की हत्या करने वाली पत्नी. सोनम रघुवंशी और मेरठ की मुस्कान रस्तोगी के बाद अब ऐसी ही एक खबर मुरादाबाद से सामने है. मुरादाबाद की रहने वाली रीना सिंधु ने अपने पति रविन्द्र कुमार की हत्त्या बिजनौर के रहने वाले अपने प्रेमी पारितोष कुमार के साथ मिलकर कर दी. इतना ही नहीं पति की हत्या के बाद उसकी लाश को कार में रखकर दो दिन तक उत्तराखंड की सड़कों पर घूमती रही. फिर कोटद्वार के जंगलों में सुनसान जगह देखकर शव को फेंक दिया. लेकिन पुलिस ने लावारिश लाश मिलने के बाद शुरू की जांच के बाद आरोपी पत्नी और उसके प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया है.  इस कहानी की शुरुआत तब से होती है जब उत्तराखंड पुलिस ने कोटद्वार के जंगल में जब लावारिश लाश को पाया. फिर लाश की पहचान करने के लिए तफ्तीश शुरू की तो पति-पत्नी और वो की हैरान करने वाली कहानी सामने आई  जानकारी के अनुसार रविंद्र कुमार की मुरादाबाद के सिविल लाईन थाना इलाके के रामगंगा विहार कॉलोनी में एक पुराना मकान है. वो इस मकान को बेचना चाहते थे. लेकिन उनकी दूसरी पत्नी रीना सिंधु इसके खिलाफ थी. ऐसे में उसने प...

video कोटद्वार घराट मैं हत्या का प्रयास

  video कोटद्वार  घराट मैं हत्या का प्रयास यह कहावत अक्सर यह दर्शाती है कि लोग दूसरों के दर्द या परेशानी से दूर रहते हैं और केवल मनोरंजन के लिए मौजूद रहते हैं।

हरिद्वार: कांगड़ी में गंगा मैया की छाती चीर रहा अवैध खनन, प्रशासन मौन video

 DATE - 24 DEC 2025 हरिद्वार: कांगड़ी में गंगा मैया की छाती चीर रहा अवैध खनन, प्रशासन मौन VIDEO हरिद्वार। धर्मनगरी हरिद्वार में गंगा की पवित्रता और उसके अस्तित्व पर एक बार फिर संकट के बादल मंडरा रहे हैं। ताज़ा मामला कांगड़ी क्षेत्र का है, जहाँ 'गंगा मैया' की गोद में चोरी-छिपे अवैध खनन का खेल धड़ल्ले से जारी है। हैरत की बात यह है कि यह सब कुछ बिना किसी रोक-टोक के प्रशासन की नाक के नीचे हो रहा है। ​ रात के अंधेरे में "सक्रिय ​स्थानीय सूत्रों के अनुसार, कांगड़ी और उसके आसपास के तटवर्ती इलाकों में खनन माफिया  नियमों को ताक पर रखकर गंगा की जलधारा के बीचों-बीच से रेत और पत्थर निकाला जा रहा है। ​ बिना रोक-टोक जारी है 'काला कारोबार' ​हैरानी इस बात की है कि जिस क्षेत्र में खनन पूरी तरह प्रतिबंधित होना चाहिए, वहाँ बेखौफ होकर खनन सामग्री ढोई जा रही है।  ​ निगरानी का अभाव: संबंधित विभाग के अधिकारी इस ओर से आँखें मूँदे बैठे हैं। ​ पर्यावरण को खतरा: अंधाधुंध खनन के कारण गंगा का प्राकृतिक बहाव बदल रहा है, जिससे भविष्य में बाढ़ का खतरा बढ़ सकता है। ​ आस्था और पर्यावरण...