सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

आतंकियों ने मारा,,कसूर सिर्फ इतना था कि- घर पर तिरंगा लहराते थे

शेख वसीम बारी का पूरा परिवार बुधवार को हुए आतंकी हमले में खत्म हो गया। बाकी रह गए हैं तो सिर्फ उनकी पत्नी, तीन महीने का बेटा और एक बहन। वो बहन जो कुछ साल पहले एक एक्सीडेंट में जख्मी होने के बाद से दिव्यांग है। उसी एक्सीडेंट में बारी ने अपनी मां को खोया था।
बुधवार रात वो अपने घर के नीचे बनी दुकान पर ही मौजूद थे, जब कंटीले तार की घेराबंदी और 100 मीटर दूर बने बांडीपोरा पुलिस स्टेशन को पार कर आतंकवादियों ने उन्हें, उनके छोटे भाई और पिता को सिर पर गोली मारी। अस्पताल ले जाया गया तब तक सांसें बंद हो चुकीं थीं।
गुरुवार को जनाजे के ठीक पहले उनके बेजान शरीर के पास रोती उनकी पत्नी कह रही थीं, ‘वसीम ने कहा था मुझे शायद तुम्हें मायके जाना पड़ेगा, पति के मर जाने के बाद मायके ही तो जाना पड़ता है।’ उनकी पत्नी के मुताबिक, इस हमले से कुछ देर पहले वसीम घर से बाहर गए थे और पत्नी को कहा था घर में ही रहना वो लौटते वक्त आइसक्रीम लेकर आएंगे।

 कसूर सिर्फ इतना था कि वो भारतीय जनता पार्टी के नेता थे और अपने घर पर तिरंगा लहराते थे। कल हुए हमले के बाद उनके घर पसरी मुर्दानगी कश्मीर में आतंक का सच है।

आईजी पुलिस कश्मीर रेंज विजय कुमार के मुताबिक, भाजपा नेता पर हुआ हमला प्री प्लांड है। उनकी सुरक्षा में तैनात 10 पीएसओ यानी पर्सनल सिक्योरिटी ऑफिसर को नौकरी से निकाल दिया गया और गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस के मुताबिक वसीम बारी उनके पिता और भाई की हत्या एक स्थानीय आतंकवादी आबिद ने एक पाकिस्तानी आतंकी के साथ मिलकर की है, जो लश्कर-ए-तैयबा का हिस्सा है। 
शेख वसीम बारी की उम्र 27 साल थी, उनका भाई उमर उनसे छोटा था, उम्र होगी 19 साल। बशीर अहमद इन दो बेटों के बुजुर्ग पिता थे। बांडीपोरा के अक्काफ कब्रिस्तान में इन तीनों को सुपुर्दे खाक किया गया।


शव से लिपटकर रोती ये उनकी बहन की तस्वीर है दो कुछ साल पहले एक एक्सीडेंट में बुरी तरह जख्मी हो गई थीं और तभी से दिव्यांग हैं।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

हरिद्वार: कांगड़ी में गंगा मैया की छाती चीर रहा अवैध खनन, प्रशासन मौन video

 DATE - 24 DEC 2025 हरिद्वार: कांगड़ी में गंगा मैया की छाती चीर रहा अवैध खनन, प्रशासन मौन VIDEO हरिद्वार। धर्मनगरी हरिद्वार में गंगा की पवित्रता और उसके अस्तित्व पर एक बार फिर संकट के बादल मंडरा रहे हैं। ताज़ा मामला कांगड़ी क्षेत्र का है, जहाँ 'गंगा मैया' की गोद में चोरी-छिपे अवैध खनन का खेल धड़ल्ले से जारी है। हैरत की बात यह है कि यह सब कुछ बिना किसी रोक-टोक के प्रशासन की नाक के नीचे हो रहा है। ​ रात के अंधेरे में "सक्रिय ​स्थानीय सूत्रों के अनुसार, कांगड़ी और उसके आसपास के तटवर्ती इलाकों में खनन माफिया  नियमों को ताक पर रखकर गंगा की जलधारा के बीचों-बीच से रेत और पत्थर निकाला जा रहा है। ​ बिना रोक-टोक जारी है 'काला कारोबार' ​हैरानी इस बात की है कि जिस क्षेत्र में खनन पूरी तरह प्रतिबंधित होना चाहिए, वहाँ बेखौफ होकर खनन सामग्री ढोई जा रही है।  ​ निगरानी का अभाव: संबंधित विभाग के अधिकारी इस ओर से आँखें मूँदे बैठे हैं। ​ पर्यावरण को खतरा: अंधाधुंध खनन के कारण गंगा का प्राकृतिक बहाव बदल रहा है, जिससे भविष्य में बाढ़ का खतरा बढ़ सकता है। ​ आस्था और पर्यावरण...

ईरान का एयर डिफेंस तबाह,

  19 MARCH 2026 ईरान का एयर डिफेंस तबाह,  इस्राइली सेना ने कहा है कि उनकी वायुसेना ने बुधवार को सन्नाज एयरपोर्ट पर ईरान के एक लड़ाकू हेलीकॉप्टर को निशाना बनाकर तबाह कर दिया। इस्राइली सेना ने कहा कि इससे पता चलता है कि ईरान का एयर डिफेंस और वायु सेना की क्षमताएं तबाह हो चुकी हैं। इस्राइली सेना ने ये भी कहा कि पश्चिमी ईरान में हवाई श्रेष्ठता का और विस्तार किया जाएगा।  इस्राइली सेना ने साझा किया वीडियो इस्राइली सेना ने सोशल मीडिया पर साझा एक पोस्ट में बताया कि पूरी सटीकता से रियल टाइम खुफिया जानकारी के आधार पर हमला किया गया। आईडीएफ ने बताया कि वायु सेना ने हमदान प्रांत के सन्नाज एयरपोर्ट पर एमआई-17 हेलीकॉप्टर को निशाना बनाया। आईडीएफ लगातार इस्लामिक गार्ड कॉर्प्स की वायु सेना की क्षमताओं पर हमले कर रही है और पश्चिमी ईरान में अपनी हवाई श्रेष्ठता का लगातार विस्तार कर रही है इससे पहले बुधवार रात को इस्राइल ने ईरान के दक्षिण पार्स गैस क्षेत्र पर हमला किया। जिसके बाद ईरान द्वारा कतर के दक्षिण पार्स गैस क्षेत्र को निशाना बनाया गया। इन हमलों के बाद अमेरिकी राष्ट्रपति को भी ऊर्जा ठिक...

Tide ऐप पर धोखाधड़ी का शिकार, ₹20000 गंवाए

  DATE -05  DEC 2025 Tide ऐप पर धोखाधड़ी का शिकार, ₹20000 गंवाए -- ​ झांसे में लेकर अकाउंट खुलवाया, फिर उड़ा लिए पैसे ​Haridwar  : डिजिटल फ्रॉड (Digital Fraud) के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। अब एक नया मामला सामने आया है, जहाँ एक व्यक्ति को Tide ऐप (टाइड ऐप), जो कि एक बिजनेस फाइनेंस ऐप है, के नाम पर ठगी का शिकार बनाया गया है। इस धोखाधड़ी में पीड़ित को सुशांत शर्मा (Sushant Sharma) नामक एक व्यक्ति ने झांसे में लिया और उससे ₹20000  की ठगी की। ​ क्या है पूरा मामला? ​पीड़ित के अनुसार, सुशांत शर्मा नाम के व्यक्ति ने उनसे संपर्क किया और उन्हें Tide ऐप के फायदे बताए। सुशांत ने यह दावा किया कि अगर वह इस ऐप पर अकाउंट खोलते हैं, तो उन्हें तुरंत पैसे दिए जाएँगे या उनके खाते में पैसे जमा किए जाएँगे । ​सुशांत शर्मा की बातों पर विश्वास करके, पीड़ित ने उनके निर्देशानुसार Tide ऐप पर अपना अकाउंट खोल लिया। अकाउंट खुल जाने के तुरंत बाद, सुशांत शर्मा ने किसी बहाने से पीड़ित से ₹20000 RS  ट्रांसफर करवा लिए। ​ पैसे वापस करने से इनकार ​पैसे लिए जाने के बाद, जब पीड़ित ने सुशांत श...