28 JAN 2026 अजित पवार का हुआ निधन, प्लेन क्रैश में चली गई जान, धूं-धूं कर जल गया विमान... ... महाराष्ट्र के पुणे जिले के बारामती में हुए विमान हादसे में उप मुख्यमंत्री अजित पवार का निधन हो गया है। विमान में सवार पांच अन्य लोग भी इस हादसे में नहीं बचे। यह दुर्घटना तब हुई जब एनसीपी नेता अजित पवार (66) और अन्य लोगों को ले जा रहा विमान बारामती में रनवे के पास क्रैश लैंड हो गया.. . . यह हादसा पुणे जिले के बारामती में हुआ जब उनका चार्टर्ड प्लेन लैंडिंग की कोशिश कर रहा था। हादसे का समय: विमान सुबह करीब 8:45 बजे मुंबई से बारामती जाते समय दुर्घटनाग्रस्त हुआ। हताहत: रिपोर्टों के अनुसार, इस दुखद हादसे में अजित पवार समेत विमान में सवार सभी 6 लोगों की मौत हो गई है, जिनमें उनके सुरक्षाकर्मी और पायलट शामिल थे। कारण: प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, लैंडिंग के वक्त तकनीकी समस्या या आपातकालीन लैंडिंग के प्रयास के दौरान विमान क्रैश होकर मलबे में तब्दील हो गया और उसमें आग लग गई। FORCE TODAY NEWS REPORT
FORCE-TODAY NSG