सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

संदेश

मार्च 1, 2026 की पोस्ट दिखाई जा रही हैं

PoK में UN ऑफिस में लगाई आग

01 MAR 2026 पाकिस्तान, कराची में अमेरिकी कांसुलेट तो PoK में UN ऑफिस में लगाई आग-- इजरायल   और   अमेरिका  के हमले में ईरान के सुप्रीम लीडर खामेनेई की मौत हो गई है। इजरायल और अमेरिकी आर्मी ने ईरान की राजधानी तेहरान में खामेनेई के ऑफिस पर सटीक हमला किया। जब हमला किया गया, उस समय खामेनेई अंदर मीटिंग कर रहे थे। हमले में उनके साथ 40 अधिकारियों की मौत हुई है। ईरान के सरकारी टीवी ने खामेनेई की मौत की पुष्टि की है। इसके बाद ईरान ने मिडिल ईस्ट में हमले शुरू किए हैं। ईरान की ओर से कहा गया है कि इजरायल और अमेरिका को उनके जुर्म की सजा दी जाएगी। इस लड़ाई से इजरायल और ईरान समेत बल्कि पूरे पश्चिम एशिया में तनाव बढ़ गया है। लाहौर से लेकर इराक तक प्रदर्शन ईरान के सर्वोच्‍च नेता खामेनेई की मौत के बाद पाकिस्‍तान के कराची शहर में जहां अमेरिकी वाणिज्‍य दूतावास पर भीड़ ने हमला कर दिया, वहीं अब लाहौर में भी प्रदर्शन हो रहा है। लाहौर में भारी भीड़ अमेरिकी वाण‍िज्‍य दूतावास के बाहर प्रदर्शन कर रही है। कराची में तो अमेरिकी सुरक्षा गार्ड को गोली चलानी पड़ी है। वहीं इराक में भी अमेरिकी दूतावास को घे...