सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

देवी रोड मैं युवती के साथ छेड़छाड़ और गाली-गलौज 2-धरना 14वें दिन भी जारी

  देवी रोड मैं युवती के साथ छेड़छाड़ और गाली-गलौज 

पुलिस  ने बताया कि कोटद्वार निवासी युवती के पिता ने मामले में कोतवाली में तहरीर दी है। तहरीर में युवती के पिता ने बताया कि मंगलवार शाम करीब साढ़े छह बजे उसकी बेटी स्कूटी से देवी रोड से अपने घर आ रही थी। मोटर नगर के नजदीक शराब के ठेके के पास दो बाइक सवार युवकों ने अचानक बाइक पीछे की ओर मोड़ दी, जिससे उसकी बेटी की स्कूटी टकराने से बाल-बाल बची। युवती ने युवकों को बाइक ठीक से चलाने के लिए कहा तो युवक युवती के साथ छेड़छाड़ और अश्लील हरकत करने लगे। युवती के विरोध करने पर वे गाली-गलौज पर उतर आए। युवकों से बचते हुए वह बदरीनाथ रोड पहुंची तो युवकों ने गाली-गलौज करते हुए उसका पीछा किया। इसके बाद युवती अपने पिता की दुकान पर पहुंची और आपबीती सुनाई। इतने में दोनों युवक भी वहां पहुंच गए तो लोगों ने युवकों को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। POLICE ने बताया कि तहरीर के आधार पर घटना के आरोपी विवेक रावत और विपिन दोनों निवासी ग्रास्टनगंज कोटद्वार को गिरफ्तार कर लिया है। कोर्ट ने दोनों आरोपियों को पौड़ी जेल भेजने के आदेश दिए हैं। बृहस्पतिवार को दोनों को पौड़ी जेल भेज दिया जाएगा। 

 ग्रामीणों का धरना 14वें दिन भी जारी पुल निर्माण की मांग--Villagers' strike continues on 14th day

लंगूरगाड नदी में पुल निर्माण की मांग को लेकर युवा विकास समिति  के ग्रामीणों का धरना बुधवार को 14वें दिन भी जारी। आंदोलनकारियों ने कहा कि सरकार और विधायक जल्द पुल  का निर्माण शुरू कराएं। पुल का निर्माण शुरू होते ही ग्रामीण आंदोलन समाप्त कर देंगे।धरने पर बैठे प्रदर्शनकारी ग्रामीणों ने कहा कि राज्यसभा सांसद अनिल बलूनी ने वर्ष 2019 में बोरगांव को गोद लिया था। लंगूरगाड नदी में पुल बनने से सांसद अनिल बलूनी के गोद लिए गांव बोरगांव के ग्रामीण भी लाभान्वित होंगे। धरने पर युवा विकास समिति के अध्यक्ष मनोज कंडवाल, सचिव विनोद सिंह, उप प्रधान जितेंद्र सिंह बिष्ट, संचालक राजेंद्र सिंह चौधरी, धनबीर सिंह, आशा देवी, सुलोचना देवी, विनीता देवी, शाकंबरी देवी, शोभा देवी, सावित्री देवी, भागा देवी, भारत सिंह, भगत सिंह, गुड्डी देवी, भारत सिंह, संदीप और सुमित सिंह आदि मौजूद रहे। 

ड्रेनेज पाइप में छिपा रखे थे लाखों रुपए [कर्नाटक]
कर्नाटक एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) ने कलबुर्गी में PWD के एक जूनियर इंजीनियर के घर पर छापा मार कर 54 लाख रुपए कैश बरामद किए हैं। इंजीनियर ने इसमें से 13 लाख रुपए अपने घर के ड्रेनेज पाइप में छुपा रखे थे। ACB की टीम ने जब पाइप में लोहे की लंबी ब्लेड डाली तो रुपए के बंडल निकलने लगे। अफसरों को बाल्टी लगाकर रुपए इकट्‌ठा करना पड़ा।

 कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु समेत कई जिलों में ACB ने आय से अधिक संपत्ति के मामले में बुधवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए सरकारी अधिकारियों के करीब 68 ठिकानों पर छापेमारी की। ACB के करीब 400 अधिकारियों ने विभिन्न विभागों के 15 अधिकारियों के बेंगलुरु, मंगलौर, मंड्या और बेल्लारी स्थित ठिकानों की तलाशी ली।

ACB सूत्रों ने बताया कि छापेमारी के दौरान संपत्ति के कागजात, बड़ी मात्रा में सोने और चांदी के आभूषण, नगदी और निवेश के कागजात मिले हैं। उन्होंने बताया कि गडग कृषि विभाग के संयुक्त निदेशक टीएस रुद्रेशाप्पा के आवास से 7 किलोग्राम सोना और 15 लाख रुपए की नगदी मिली है।
ACB के मुताबिक मंगलौर स्मार्ट सिटी के एग्जीक्यूटिव इंजीनियर के एस लिंगेगौडा, मंड्या के एग्जीक्यूटिव इंजीनियर के श्रीनिवास, डोड्डाबल्लापुरा के रेवेन्यू ऑफिसर लक्ष्मी नरसिंहमैया, बेंगलुरु निर्मिति केंद्र के पूर्व परियोजना प्रबंधक वासुदेव, बेंगलुरु नंदनी डेयरी के एमडी बी कृष्णा रेड्डी, गडग कृषि विभाग के संयुक्त निदेशक टीएस रुद्रेशाप्पा और बाइलाहोंगला सहकारी विकास अधिकारी एके मस्ती समेत कई अफसरों के यहां यह छापेमारी की गई है।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

हरिद्वार: कांगड़ी में गंगा मैया की छाती चीर रहा अवैध खनन, प्रशासन मौन video

 DATE - 24 DEC 2025 हरिद्वार: कांगड़ी में गंगा मैया की छाती चीर रहा अवैध खनन, प्रशासन मौन VIDEO हरिद्वार। धर्मनगरी हरिद्वार में गंगा की पवित्रता और उसके अस्तित्व पर एक बार फिर संकट के बादल मंडरा रहे हैं। ताज़ा मामला कांगड़ी क्षेत्र का है, जहाँ 'गंगा मैया' की गोद में चोरी-छिपे अवैध खनन का खेल धड़ल्ले से जारी है। हैरत की बात यह है कि यह सब कुछ बिना किसी रोक-टोक के प्रशासन की नाक के नीचे हो रहा है। ​ रात के अंधेरे में "सक्रिय ​स्थानीय सूत्रों के अनुसार, कांगड़ी और उसके आसपास के तटवर्ती इलाकों में खनन माफिया  नियमों को ताक पर रखकर गंगा की जलधारा के बीचों-बीच से रेत और पत्थर निकाला जा रहा है। ​ बिना रोक-टोक जारी है 'काला कारोबार' ​हैरानी इस बात की है कि जिस क्षेत्र में खनन पूरी तरह प्रतिबंधित होना चाहिए, वहाँ बेखौफ होकर खनन सामग्री ढोई जा रही है।  ​ निगरानी का अभाव: संबंधित विभाग के अधिकारी इस ओर से आँखें मूँदे बैठे हैं। ​ पर्यावरण को खतरा: अंधाधुंध खनन के कारण गंगा का प्राकृतिक बहाव बदल रहा है, जिससे भविष्य में बाढ़ का खतरा बढ़ सकता है। ​ आस्था और पर्यावरण...

ईरान का एयर डिफेंस तबाह,

  19 MARCH 2026 ईरान का एयर डिफेंस तबाह,  इस्राइली सेना ने कहा है कि उनकी वायुसेना ने बुधवार को सन्नाज एयरपोर्ट पर ईरान के एक लड़ाकू हेलीकॉप्टर को निशाना बनाकर तबाह कर दिया। इस्राइली सेना ने कहा कि इससे पता चलता है कि ईरान का एयर डिफेंस और वायु सेना की क्षमताएं तबाह हो चुकी हैं। इस्राइली सेना ने ये भी कहा कि पश्चिमी ईरान में हवाई श्रेष्ठता का और विस्तार किया जाएगा।  इस्राइली सेना ने साझा किया वीडियो इस्राइली सेना ने सोशल मीडिया पर साझा एक पोस्ट में बताया कि पूरी सटीकता से रियल टाइम खुफिया जानकारी के आधार पर हमला किया गया। आईडीएफ ने बताया कि वायु सेना ने हमदान प्रांत के सन्नाज एयरपोर्ट पर एमआई-17 हेलीकॉप्टर को निशाना बनाया। आईडीएफ लगातार इस्लामिक गार्ड कॉर्प्स की वायु सेना की क्षमताओं पर हमले कर रही है और पश्चिमी ईरान में अपनी हवाई श्रेष्ठता का लगातार विस्तार कर रही है इससे पहले बुधवार रात को इस्राइल ने ईरान के दक्षिण पार्स गैस क्षेत्र पर हमला किया। जिसके बाद ईरान द्वारा कतर के दक्षिण पार्स गैस क्षेत्र को निशाना बनाया गया। इन हमलों के बाद अमेरिकी राष्ट्रपति को भी ऊर्जा ठिक...

Tide ऐप पर धोखाधड़ी का शिकार, ₹20000 गंवाए

  DATE -05  DEC 2025 Tide ऐप पर धोखाधड़ी का शिकार, ₹20000 गंवाए -- ​ झांसे में लेकर अकाउंट खुलवाया, फिर उड़ा लिए पैसे ​Haridwar  : डिजिटल फ्रॉड (Digital Fraud) के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। अब एक नया मामला सामने आया है, जहाँ एक व्यक्ति को Tide ऐप (टाइड ऐप), जो कि एक बिजनेस फाइनेंस ऐप है, के नाम पर ठगी का शिकार बनाया गया है। इस धोखाधड़ी में पीड़ित को सुशांत शर्मा (Sushant Sharma) नामक एक व्यक्ति ने झांसे में लिया और उससे ₹20000  की ठगी की। ​ क्या है पूरा मामला? ​पीड़ित के अनुसार, सुशांत शर्मा नाम के व्यक्ति ने उनसे संपर्क किया और उन्हें Tide ऐप के फायदे बताए। सुशांत ने यह दावा किया कि अगर वह इस ऐप पर अकाउंट खोलते हैं, तो उन्हें तुरंत पैसे दिए जाएँगे या उनके खाते में पैसे जमा किए जाएँगे । ​सुशांत शर्मा की बातों पर विश्वास करके, पीड़ित ने उनके निर्देशानुसार Tide ऐप पर अपना अकाउंट खोल लिया। अकाउंट खुल जाने के तुरंत बाद, सुशांत शर्मा ने किसी बहाने से पीड़ित से ₹20000 RS  ट्रांसफर करवा लिए। ​ पैसे वापस करने से इनकार ​पैसे लिए जाने के बाद, जब पीड़ित ने सुशांत श...