सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

कोटद्वार मे कोरोना की दस्तक 2-दूल्हा सड़क पर-कार चालक की पिटाई भी सड़क पर

  कोटद्वार मे कोरोना की दस्तक -

एक बार फिर से कोरोना ने दस्तक दे दी है। सोमवार को जिला कोविड वार रूम में आई रिपोर्ट में क्षेत्र के छह लोग कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। कोरोना मरीजों के पाए जानेे पर स्वास्थ्य विभाग एक बार फिर से अलर्ट हो गया है। बेस अस्पताल कोटद्वार में कोरोना मरीजों के उपचार के लिए व्यवस्थाएं चाक-चौबंद कर दी गई है। स्वास्थ्य विभाग ने छह कोरोना संक्रमितों को आइसोलेट कर दिया है। जिला कोरोना वार रूप के चिकित्सक डॉ.ने बताया कि कोटद्वार क्षेत्र में दो लोगों को तेज बुखार और खांसी की शिकायत हुई थी। उनकी आरटीपीसीआर जांच में दोनों कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। यमकेश्वर ब्लाक क्षेत्र में चार लोगों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। बताया कि छह लोगों को आइसोलेट कर उनका उपचार शुरू कर दिया गया है। उधर, बेस अस्पताल कोटद्वार के कोविड नोडल चिकित्साधिकारी डॉ. ने बताया कि कोरोना से निपटने के लिए बेस अस्पताल में व्यवस्थाएं चाक-चौबंद की गई है। अस्पताल में सौ बेड का कोरोना आइसोलेट वार्ड बनाया गया है। इसके अलावा आईसीयू और कोरोना वार रूप को तैयार किया गया है। कोरोना वार्ड में प्रत्येक बेड पर मेडिकल ऑक्सीजन की लाइन बिछाई गई है। अस्पताल में एक ऑक्सीजन जनरेशन प्लांट कार्य कर रहा हैै, एक और ऑक्सीजन जनरेशन प्लांट को शुरू करने के लिए वार्ड में लाइन बिछाने का कार्य चल रहा है। जल्द ही वो पूरा हो जायेगा। 

 दूल्हा सड़क पर-कार चालक की पिटाई भी सड़क पर

 हल्द्वानी। रामपुर रोड पर एक बैंक्वेट हाल के पास शनिवार की रात कार ने बुग्गी को टक्कर मार दी। इससे बुग्गी में सवार दूल्हा सड़क पर गिर पड़ा। बुग्गी चालक को भी चोट लगी । गुस्साए बरातियों ने कार चालक की पिटाई कर दी। पुलिस ने बताया कि दोनों पक्षों ने समझौता कर लिया है।रामपुर रोड पर शनिवार की रात बारात बैंक्वेट हाल की तरफ जा रही थी। इस बीच हल्द्वानी से आ रहे कार चालक ने दूल्हे की बुग्गी में टक्कर मार दी। हादसे के बाद बरात में भगदड़ मच गई। टीपीनगर चौकी से पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने चालक को कब्जे में ले लिया। हालांकि बाद में वर पक्ष और कार चालक ने समझौता हो गया । 

 TOP-NEWS-29 N0V 2021

 1-केंद्र सरकार के 3 कृषि सुधार कानूनों के विरोध में एक साल से चल रहा किसान आंदोलन 2 दिन में खत्म हो सकता है। सोमवार को सिंघु बॉर्डर पर पंजाब के 32 किसान संगठनों की मीटिंग हुई। इसमें घर वापसी के लिए सहमति बन गई है। हालांकि अंतिम फैसला 1 दिसंबर को होगा।फैसला लेने के लिए बनाए गए संयुक्त किसान मोर्चा (SKM) के 42 लोगों की कमेटी की इमरजेंसी मीटिंग भी अब 1 दिसंबर को ही होगी। पहले यह 4 दिसंबर को होने वाली थी। पंजाब के किसान नेता हरमीत कादियां ने कहा- हम जीत हासिल कर चुके हैं। अब हमारे पास कोई बहाना नहीं है। घर वापसी पर संयुक्त किसान मोर्चा की मुहर लगनी बाकी है।

 2-पंजाब के CM चरणजीत चन्नी पर किसान संगठनों का गुस्सा फूट पड़ा है। गन्ने के रेट में देरी से खफा किसान एकता मोर्चा ने चेतावनी दी कि गन्ने के रेट का मसला जल्द हल करो। ऐसा न हुआ तो फिर चंडीगढ़ में भी दिल्ली बॉर्डर की तरह डेरा जमा लेंगे। किसान मोर्चे की इस चेतावनी ने पंजाब सरकार के किसान हितैषी होने के दावों पर भी सवाल खड़े हो गए हैं।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

हरिद्वार: कांगड़ी में गंगा मैया की छाती चीर रहा अवैध खनन, प्रशासन मौन video

 DATE - 24 DEC 2025 हरिद्वार: कांगड़ी में गंगा मैया की छाती चीर रहा अवैध खनन, प्रशासन मौन VIDEO हरिद्वार। धर्मनगरी हरिद्वार में गंगा की पवित्रता और उसके अस्तित्व पर एक बार फिर संकट के बादल मंडरा रहे हैं। ताज़ा मामला कांगड़ी क्षेत्र का है, जहाँ 'गंगा मैया' की गोद में चोरी-छिपे अवैध खनन का खेल धड़ल्ले से जारी है। हैरत की बात यह है कि यह सब कुछ बिना किसी रोक-टोक के प्रशासन की नाक के नीचे हो रहा है। ​ रात के अंधेरे में "सक्रिय ​स्थानीय सूत्रों के अनुसार, कांगड़ी और उसके आसपास के तटवर्ती इलाकों में खनन माफिया  नियमों को ताक पर रखकर गंगा की जलधारा के बीचों-बीच से रेत और पत्थर निकाला जा रहा है। ​ बिना रोक-टोक जारी है 'काला कारोबार' ​हैरानी इस बात की है कि जिस क्षेत्र में खनन पूरी तरह प्रतिबंधित होना चाहिए, वहाँ बेखौफ होकर खनन सामग्री ढोई जा रही है।  ​ निगरानी का अभाव: संबंधित विभाग के अधिकारी इस ओर से आँखें मूँदे बैठे हैं। ​ पर्यावरण को खतरा: अंधाधुंध खनन के कारण गंगा का प्राकृतिक बहाव बदल रहा है, जिससे भविष्य में बाढ़ का खतरा बढ़ सकता है। ​ आस्था और पर्यावरण...

ईरान का एयर डिफेंस तबाह,

  19 MARCH 2026 ईरान का एयर डिफेंस तबाह,  इस्राइली सेना ने कहा है कि उनकी वायुसेना ने बुधवार को सन्नाज एयरपोर्ट पर ईरान के एक लड़ाकू हेलीकॉप्टर को निशाना बनाकर तबाह कर दिया। इस्राइली सेना ने कहा कि इससे पता चलता है कि ईरान का एयर डिफेंस और वायु सेना की क्षमताएं तबाह हो चुकी हैं। इस्राइली सेना ने ये भी कहा कि पश्चिमी ईरान में हवाई श्रेष्ठता का और विस्तार किया जाएगा।  इस्राइली सेना ने साझा किया वीडियो इस्राइली सेना ने सोशल मीडिया पर साझा एक पोस्ट में बताया कि पूरी सटीकता से रियल टाइम खुफिया जानकारी के आधार पर हमला किया गया। आईडीएफ ने बताया कि वायु सेना ने हमदान प्रांत के सन्नाज एयरपोर्ट पर एमआई-17 हेलीकॉप्टर को निशाना बनाया। आईडीएफ लगातार इस्लामिक गार्ड कॉर्प्स की वायु सेना की क्षमताओं पर हमले कर रही है और पश्चिमी ईरान में अपनी हवाई श्रेष्ठता का लगातार विस्तार कर रही है इससे पहले बुधवार रात को इस्राइल ने ईरान के दक्षिण पार्स गैस क्षेत्र पर हमला किया। जिसके बाद ईरान द्वारा कतर के दक्षिण पार्स गैस क्षेत्र को निशाना बनाया गया। इन हमलों के बाद अमेरिकी राष्ट्रपति को भी ऊर्जा ठिक...

Tide ऐप पर धोखाधड़ी का शिकार, ₹20000 गंवाए

  DATE -05  DEC 2025 Tide ऐप पर धोखाधड़ी का शिकार, ₹20000 गंवाए -- ​ झांसे में लेकर अकाउंट खुलवाया, फिर उड़ा लिए पैसे ​Haridwar  : डिजिटल फ्रॉड (Digital Fraud) के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। अब एक नया मामला सामने आया है, जहाँ एक व्यक्ति को Tide ऐप (टाइड ऐप), जो कि एक बिजनेस फाइनेंस ऐप है, के नाम पर ठगी का शिकार बनाया गया है। इस धोखाधड़ी में पीड़ित को सुशांत शर्मा (Sushant Sharma) नामक एक व्यक्ति ने झांसे में लिया और उससे ₹20000  की ठगी की। ​ क्या है पूरा मामला? ​पीड़ित के अनुसार, सुशांत शर्मा नाम के व्यक्ति ने उनसे संपर्क किया और उन्हें Tide ऐप के फायदे बताए। सुशांत ने यह दावा किया कि अगर वह इस ऐप पर अकाउंट खोलते हैं, तो उन्हें तुरंत पैसे दिए जाएँगे या उनके खाते में पैसे जमा किए जाएँगे । ​सुशांत शर्मा की बातों पर विश्वास करके, पीड़ित ने उनके निर्देशानुसार Tide ऐप पर अपना अकाउंट खोल लिया। अकाउंट खुल जाने के तुरंत बाद, सुशांत शर्मा ने किसी बहाने से पीड़ित से ₹20000 RS  ट्रांसफर करवा लिए। ​ पैसे वापस करने से इनकार ​पैसे लिए जाने के बाद, जब पीड़ित ने सुशांत श...