सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

तीन दिन का अल्टीमेटम -वरना नेशनल हाईवे होगा जाम।

 तीन दिन का अल्टीमेटम -वरना नेशनल हाईवे होगा जाम। 

  महिलाओं ने भी हाथों में दरांती-लेकर ये साफ़ कर दिया की अब आन्दोलन उग्र होगा। 

 इस बार आर पार के मुड़ मे है  पूर्व प्रधान मनोज कंडवाल, और ग्रामीण.

दुगड्डा ब्लाक के हनुमंती जुवा भैंड़गांव मोटर मार्ग पर लंगूरगाड नदी में पुल निर्माण की मांग को लेकर 12 दिनों से धरने पर बैठे ग्रामीणों ने आख़िरकार   लक्ष्मणझूला स्टेट हाईवे ढाई घंटे तक जाम कर दिया.  पुलिस ने जाम खुलवाने का काफी प्रयास किया, लेकिन आंदोलनकारी नहीं माने। ढाई घंटे बाद कोटद्वार से मौके पर पहुंचे नायब तहसीलदार को ज्ञापन सौंपने के बाद ग्रामीणों ने जाम खोला।  महिलाओं ने भी हाथों में दरांती लेकर ये साफ़ कर दिया की अब आन्दोलन उग्र होगा। १ साल से प्रशासन सिर्फ आश्वासन  दे रहा हैं .इसलिये युवा विकास समिति 11 बजे धरना-स्थल के पास दुगड्डा-कांडी लक्ष्मणझूला मार्ग पर पहुंचे और सड़क पर जाम लगा दिया।  दोनों ओर वाहनों की कतार लग गई। आंदोलनकारियों ने लोक निर्माण विभाग और राज्य सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। जाम लगता देख दुगड्डा पुलिस ने हनुमंती फतेहपुर मार्ग के रास्ते वाहनों की आवाजाही कराई। दुगड्डा के उपनिरीक्षक दीपक पंवार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और उन्होंने प्रदर्शनकारियों को जाम खोलने के लिए मनाने का प्रयास किया, लेकिन प्रदर्शनकारि नहीं माने। कोटद्वार से पहुंचे नायब तहसीलदार किशोर रौतेला और कानूनगो अशोक जोशी को ग्रामीणों ने ज्ञापन सौंपकर अपनी मांगे बर्ताइं और इसके बाद जाम खोला गया । प्रदर्शनकारियों ने प्रशासन को पुल निर्माण शुरू करने के लिए तीन दिन का समय दिया और साथ मे चेतावनी दी यदि तीन दिन में मांग पूरी नहीं हुई तो कोटद्वार पौड़ी नेशनल हाईवे जाम कर दिया जाएगा। इस बार आर पार के मुड़ मे है  पूर्व प्रधान मनोज कंडवाल, और ग्रामीण.

फाॅर्स टुडे न्यूज़


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

कोटद्वार के जंगल में जब लावारिश लाश को पाया...फावड़े से वार ...

  कोटद्वार के जंगल में जब लावारिश लाश ...  पति की हत्या करने वाली पत्नी. सोनम रघुवंशी और मेरठ की मुस्कान रस्तोगी के बाद अब ऐसी ही एक खबर मुरादाबाद से सामने है. मुरादाबाद की रहने वाली रीना सिंधु ने अपने पति रविन्द्र कुमार की हत्त्या बिजनौर के रहने वाले अपने प्रेमी पारितोष कुमार के साथ मिलकर कर दी. इतना ही नहीं पति की हत्या के बाद उसकी लाश को कार में रखकर दो दिन तक उत्तराखंड की सड़कों पर घूमती रही. फिर कोटद्वार के जंगलों में सुनसान जगह देखकर शव को फेंक दिया. लेकिन पुलिस ने लावारिश लाश मिलने के बाद शुरू की जांच के बाद आरोपी पत्नी और उसके प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया है.  इस कहानी की शुरुआत तब से होती है जब उत्तराखंड पुलिस ने कोटद्वार के जंगल में जब लावारिश लाश को पाया. फिर लाश की पहचान करने के लिए तफ्तीश शुरू की तो पति-पत्नी और वो की हैरान करने वाली कहानी सामने आई  जानकारी के अनुसार रविंद्र कुमार की मुरादाबाद के सिविल लाईन थाना इलाके के रामगंगा विहार कॉलोनी में एक पुराना मकान है. वो इस मकान को बेचना चाहते थे. लेकिन उनकी दूसरी पत्नी रीना सिंधु इसके खिलाफ थी. ऐसे में उसने प...

video कोटद्वार घराट मैं हत्या का प्रयास

  video कोटद्वार  घराट मैं हत्या का प्रयास यह कहावत अक्सर यह दर्शाती है कि लोग दूसरों के दर्द या परेशानी से दूर रहते हैं और केवल मनोरंजन के लिए मौजूद रहते हैं।

हरिद्वार: कांगड़ी में गंगा मैया की छाती चीर रहा अवैध खनन, प्रशासन मौन video

 DATE - 24 DEC 2025 हरिद्वार: कांगड़ी में गंगा मैया की छाती चीर रहा अवैध खनन, प्रशासन मौन VIDEO हरिद्वार। धर्मनगरी हरिद्वार में गंगा की पवित्रता और उसके अस्तित्व पर एक बार फिर संकट के बादल मंडरा रहे हैं। ताज़ा मामला कांगड़ी क्षेत्र का है, जहाँ 'गंगा मैया' की गोद में चोरी-छिपे अवैध खनन का खेल धड़ल्ले से जारी है। हैरत की बात यह है कि यह सब कुछ बिना किसी रोक-टोक के प्रशासन की नाक के नीचे हो रहा है। ​ रात के अंधेरे में "सक्रिय ​स्थानीय सूत्रों के अनुसार, कांगड़ी और उसके आसपास के तटवर्ती इलाकों में खनन माफिया  नियमों को ताक पर रखकर गंगा की जलधारा के बीचों-बीच से रेत और पत्थर निकाला जा रहा है। ​ बिना रोक-टोक जारी है 'काला कारोबार' ​हैरानी इस बात की है कि जिस क्षेत्र में खनन पूरी तरह प्रतिबंधित होना चाहिए, वहाँ बेखौफ होकर खनन सामग्री ढोई जा रही है।  ​ निगरानी का अभाव: संबंधित विभाग के अधिकारी इस ओर से आँखें मूँदे बैठे हैं। ​ पर्यावरण को खतरा: अंधाधुंध खनन के कारण गंगा का प्राकृतिक बहाव बदल रहा है, जिससे भविष्य में बाढ़ का खतरा बढ़ सकता है। ​ आस्था और पर्यावरण...