सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

उत्तराखंड में भूकंप 2-सेल्फी लेना पड़ा भारी -3-शहनाई बजनी थी-मातम पसर गया-

FORCE TODAY NEWS  NSG DATE-06 DEC 2021

उत्तराखंड में भूकंप

रविवार रात को टिहरी और उत्तरकाशी जिले में भूकंप के झटके महसूस किए गए। किसी प्रकार के नुकसान की सूचना नहीं है।भूकंप का केंद्र बिंदु उत्तरकाशी जिले के धौंतरी क्षेत्र से सटे टिहरी जिले में नेरवी गांव और भिलंगना ब्लाक के गंगी के मध्य बताया गया है।  टिहरी में रात करीब 12.23 बजे पर 10 किमी की गहराई पर 3.2 और उसके बाद दो बजकर दो मिनट पर 3.8 रिक्टर स्केल की तीव्रता के झटके महसूस किए गए। लेकिन रात का समय होने के कारण बहुत कम लोगों को ही पता चल पाया। एडीएम ने बताया कि भूकंप के झटकों से जिलेभर में किसी प्रकार के नुकसान की सूचना नहीं है।
वहीं उत्तरकाशी जिले में शनिवार रात 2.3 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। जिले के भटवाड़ी, डुंडा, चिन्यालीसौड़, बड़कोट, पुरोला, मोरी व धौंतरी क्षेत्रों में हल्के झटके महसूस किए गए है। भूकंप के झटके महसूस होते ही लोग घरों से बाहर निकल गए। लोगों में रातभर दहशत बनी रही।  भूकंप का केंद्र टिहरी में था। 

भूकंप विज्ञानियों की मानें तो भूकंप के लिहाज से उत्तराखंड राज्य बेहद संवेदनशील है। राज्य का अधिकतर क्षेत्र जोन चार और पांच में आता है।  According to seismologists, the state of Uttarakhand is very sensitive to earthquakes. Most of the area of ​​the state falls in Zone 4 and 5.

सेल्फी लेना पड़ा भारी -

पुलिस के मुताबिक, एडम स्कूल के निकट अल्मोड़ा निवासी लोकेश लोहनी (35) अपने साथी जल निगम कॉलोनी, अल्मोड़ा निवासी मनीष कुमार आर्या (25) के साथ शुक्रवार सुबह छह बजे अल्मोड़ा से रुद्रपुर के लिए निकला था। लोकेश 31वीं वाहिनी रुद्रपुर में तैनात अपनी कांस्टेबल बहन शांति विहार निवासी लक्ष्मी के घर आ रहा था। दोनों शाम चार बजे रुद्रपुर पहुंच गए थे। लोकेश मनीष को लेकर अपनी बहन के घर गया। भोजन करने के बाद शुक्रवार रात करीब नौ बजे दोनों स्कूटी से बाजार में घूमने निकले।उसके बाद लोगों ने दोनों को इंदिरा बंगाली कॉलोनी के पास पटरी पर घूमते हुए देखा। आसपास के लोगों का कहना है कि दोनों चलती ट्रेन के आगे सेल्फी ले रहे थे। लोगों ने उन्हें रोका भी लेकिन उन्होंने किसी की नहीं सुनी। इसी दौरान तेज गति से आ रही ट्रेन की टक्कर से दोनों पटरी के किनारे बह रहे नाले में जा गिरे। दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लिया। शनिवार सुबह परिजनों के पहुंचने पर दोनों का पोस्टमार्टम किया गया। मृतक योगेश दो बहनों का अकेला भाई था। मनीष चार भाई बहनों में सबसे छोटा था। देर शाम तक उनकी स्कूटी बरामद नहीं हो सकी थी। सीओ ने बताया कि ट्रेन के आगे सेल्फी लेने के दौरान यह दुर्घटना हुई थी। पोस्टमार्टम के बाद दोनों के शव परिजनों के हवाले कर दिए हैं। 

 शहनाई बजनी थी-मातम पसर गया-

 प्रवीण चौहान जल संस्थान पित्थुवाला डिविजन में बाबू के पद पर तैनात थे। उनकी बेटी शिल्पी की 19 दिसंबर को शादी और 15 दिसंबर को सगाई थी। शनिवार को प्रवीण चौहान की छुट्टी थी। कई दिनों से सभी सहारनपुर से सामान लेने जाने की योजना बना रहे थे। शनिवार को प्रवीण चौहान के साथ उनकी पत्नी मंजू, बेटी शिल्पी, बेटा दीक्षांत और निशांत कार में सवार हो गए। इसके बाद करीब पौने दस बजे वह मोहंड के पास सामने से आ रही बस से टकरा गए। हादसे में शिल्पी, मंजू और प्रवीण चौहान की मौत हो गई। पुलिस के अनुसार वैगनआर कार को प्रवीण चौहान चला रहे थे। मोहंड के पास वाहन को ओवरटेक करने दौरान सामने से आ रही बस से कार की सीधी भिडंत हो गई। हादसे में दंपती और बेटी की मौके पर ही मौत हो गई।

 INDIA NEWS-06 DEC 2021

1- देश में रविवार को ओमिक्रॉन के एक साथ 18 केस मिले हैं। इनमें राजस्थान में सबसे ज्यादा 9 मरीज हैं। यहां एक परिवार के 4 सदस्य हाल में दक्षिण अफ्रीका से लौटे थे। उनके संपर्क में आए 5 और लोगों में ओमिक्रॉन की पुष्टि हुई है। इससे पहले पुणे में एक और इससे सटे जिले पिंपरी चिंचवाड़ में 7 लोगों में नया वैरिएंट मिला था। दिल्ली में भी एक मरीज इससे संक्रमित मिला है। इसके साथ ही देश में इस वैरिएंट के 5 राज्यों में 22 केस हो गए हैं।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

हरिद्वार: कांगड़ी में गंगा मैया की छाती चीर रहा अवैध खनन, प्रशासन मौन video

 DATE - 24 DEC 2025 हरिद्वार: कांगड़ी में गंगा मैया की छाती चीर रहा अवैध खनन, प्रशासन मौन VIDEO हरिद्वार। धर्मनगरी हरिद्वार में गंगा की पवित्रता और उसके अस्तित्व पर एक बार फिर संकट के बादल मंडरा रहे हैं। ताज़ा मामला कांगड़ी क्षेत्र का है, जहाँ 'गंगा मैया' की गोद में चोरी-छिपे अवैध खनन का खेल धड़ल्ले से जारी है। हैरत की बात यह है कि यह सब कुछ बिना किसी रोक-टोक के प्रशासन की नाक के नीचे हो रहा है। ​ रात के अंधेरे में "सक्रिय ​स्थानीय सूत्रों के अनुसार, कांगड़ी और उसके आसपास के तटवर्ती इलाकों में खनन माफिया  नियमों को ताक पर रखकर गंगा की जलधारा के बीचों-बीच से रेत और पत्थर निकाला जा रहा है। ​ बिना रोक-टोक जारी है 'काला कारोबार' ​हैरानी इस बात की है कि जिस क्षेत्र में खनन पूरी तरह प्रतिबंधित होना चाहिए, वहाँ बेखौफ होकर खनन सामग्री ढोई जा रही है।  ​ निगरानी का अभाव: संबंधित विभाग के अधिकारी इस ओर से आँखें मूँदे बैठे हैं। ​ पर्यावरण को खतरा: अंधाधुंध खनन के कारण गंगा का प्राकृतिक बहाव बदल रहा है, जिससे भविष्य में बाढ़ का खतरा बढ़ सकता है। ​ आस्था और पर्यावरण...

ईरान का एयर डिफेंस तबाह,

  19 MARCH 2026 ईरान का एयर डिफेंस तबाह,  इस्राइली सेना ने कहा है कि उनकी वायुसेना ने बुधवार को सन्नाज एयरपोर्ट पर ईरान के एक लड़ाकू हेलीकॉप्टर को निशाना बनाकर तबाह कर दिया। इस्राइली सेना ने कहा कि इससे पता चलता है कि ईरान का एयर डिफेंस और वायु सेना की क्षमताएं तबाह हो चुकी हैं। इस्राइली सेना ने ये भी कहा कि पश्चिमी ईरान में हवाई श्रेष्ठता का और विस्तार किया जाएगा।  इस्राइली सेना ने साझा किया वीडियो इस्राइली सेना ने सोशल मीडिया पर साझा एक पोस्ट में बताया कि पूरी सटीकता से रियल टाइम खुफिया जानकारी के आधार पर हमला किया गया। आईडीएफ ने बताया कि वायु सेना ने हमदान प्रांत के सन्नाज एयरपोर्ट पर एमआई-17 हेलीकॉप्टर को निशाना बनाया। आईडीएफ लगातार इस्लामिक गार्ड कॉर्प्स की वायु सेना की क्षमताओं पर हमले कर रही है और पश्चिमी ईरान में अपनी हवाई श्रेष्ठता का लगातार विस्तार कर रही है इससे पहले बुधवार रात को इस्राइल ने ईरान के दक्षिण पार्स गैस क्षेत्र पर हमला किया। जिसके बाद ईरान द्वारा कतर के दक्षिण पार्स गैस क्षेत्र को निशाना बनाया गया। इन हमलों के बाद अमेरिकी राष्ट्रपति को भी ऊर्जा ठिक...

Tide ऐप पर धोखाधड़ी का शिकार, ₹20000 गंवाए

  DATE -05  DEC 2025 Tide ऐप पर धोखाधड़ी का शिकार, ₹20000 गंवाए -- ​ झांसे में लेकर अकाउंट खुलवाया, फिर उड़ा लिए पैसे ​Haridwar  : डिजिटल फ्रॉड (Digital Fraud) के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। अब एक नया मामला सामने आया है, जहाँ एक व्यक्ति को Tide ऐप (टाइड ऐप), जो कि एक बिजनेस फाइनेंस ऐप है, के नाम पर ठगी का शिकार बनाया गया है। इस धोखाधड़ी में पीड़ित को सुशांत शर्मा (Sushant Sharma) नामक एक व्यक्ति ने झांसे में लिया और उससे ₹20000  की ठगी की। ​ क्या है पूरा मामला? ​पीड़ित के अनुसार, सुशांत शर्मा नाम के व्यक्ति ने उनसे संपर्क किया और उन्हें Tide ऐप के फायदे बताए। सुशांत ने यह दावा किया कि अगर वह इस ऐप पर अकाउंट खोलते हैं, तो उन्हें तुरंत पैसे दिए जाएँगे या उनके खाते में पैसे जमा किए जाएँगे । ​सुशांत शर्मा की बातों पर विश्वास करके, पीड़ित ने उनके निर्देशानुसार Tide ऐप पर अपना अकाउंट खोल लिया। अकाउंट खुल जाने के तुरंत बाद, सुशांत शर्मा ने किसी बहाने से पीड़ित से ₹20000 RS  ट्रांसफर करवा लिए। ​ पैसे वापस करने से इनकार ​पैसे लिए जाने के बाद, जब पीड़ित ने सुशांत श...