सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

कोटद्वार-सिद्धबली चिल्ड्रन पार्क में बनेगा ओपन जिम

कोटद्वार-सिद्धबली  चिल्ड्रन पार्क में बनेगा ओपन जिम

सिद्धबली स्थित कालागढ़ टाइगर रिजर्व वन प्रभाग के चिल्ड्रन पार्क की तस्वीर जल्द ही बदली नजर आएगी। वन विभाग की ओर से कार्बेट फाउंडेशन फंड से यहां ओपन जिम लगाया जा रहा है, जिससे सेना भर्ती की तैयारी में जुटे युवाओं, स्थानीय लोगों के साथ ही पर्यटकों को भी इस जिम का फायदा मिल सकेगा। पूर्व में लैंसडौन वन प्रभाग की ओर से सिद्धबली मंदिर के समीप चिल्ड्रन पार्क का निर्माण कराया गया था, लेकिन बजट और देखरेख के अभाव में पार्क खस्ताहाल था। वन मंत्री डॉ. हरक सिंह रावत के प्रयासों से इस पार्क को कालागढ़ टाइगर रिजर्व वन प्रभाग को हस्तांतरित करने के साथ गत जनवरी माह में कार्बेट फाउंडेशन फंड से दस लाख की लागत से पार्क का नवनिर्माण और सौंदर्यीकरण का कार्य कराया गया। इसके तहत जहां चारों ओर क्षतिग्रस्त सुरक्षा दीवारों का निर्माण कराया गया, वहीं पार्क में बच्चों के खेलने के लिए लगाए झूले व अन्य सामान की मरम्मत भी कराई गई थी। कालागढ़ टाइगर रिजर्व वन प्रभाग की ओर से एक बार फिर पार्क के सौंदर्यीकरण का कार्य किया जा रहा है। इसके तहत पार्क में ओपन जिम स्थापित किया जा रहा है। ओपन जिम में बोनी राइडर, राउडिंग मशीन, एक्साइज बाइसाइकिल, सफरिंग बोर्ड, चेन अप बार, क्रॉस व्हीलर, चेस्ट प्रेस, सोल्डर प्रेस, सिट अप बैंच, ट्रिप्यू ट्विस्टर, मल्टी बैंच, सोल्डर व्हील, एयर व्हीलर, लेग प्रेस, पैररल बार, आर्म व्हील आदि मशीनें लगाई जा रही हैं। स्थानीय लोगों और पर्यटकों को आकर्षित करने के लिए पार्क में फब्बारा भी लगाया जा चुका है। 


कालागढ़ टाइगर रिजर्व वन प्रभाग ने पार्क की देखरेख के लिए एक कर्मचारी की तैनाती कर दी है।
पार्क में ओपन जिम स्थापित किया जा रहा है। इसका लाभ सेना भर्ती की तैयारी में लगे क्षेत्र के युवाओं के साथ ही सभी वर्गों के लोगों और पर्यटकों को मिल सकेगा। - किशन चंद्र, डीएफओ कालागढ़ टाइगर रिजर्व वन प्रभाग। 

 

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

हरिद्वार: कांगड़ी में गंगा मैया की छाती चीर रहा अवैध खनन, प्रशासन मौन video

 DATE - 24 DEC 2025 हरिद्वार: कांगड़ी में गंगा मैया की छाती चीर रहा अवैध खनन, प्रशासन मौन VIDEO हरिद्वार। धर्मनगरी हरिद्वार में गंगा की पवित्रता और उसके अस्तित्व पर एक बार फिर संकट के बादल मंडरा रहे हैं। ताज़ा मामला कांगड़ी क्षेत्र का है, जहाँ 'गंगा मैया' की गोद में चोरी-छिपे अवैध खनन का खेल धड़ल्ले से जारी है। हैरत की बात यह है कि यह सब कुछ बिना किसी रोक-टोक के प्रशासन की नाक के नीचे हो रहा है। ​ रात के अंधेरे में "सक्रिय ​स्थानीय सूत्रों के अनुसार, कांगड़ी और उसके आसपास के तटवर्ती इलाकों में खनन माफिया  नियमों को ताक पर रखकर गंगा की जलधारा के बीचों-बीच से रेत और पत्थर निकाला जा रहा है। ​ बिना रोक-टोक जारी है 'काला कारोबार' ​हैरानी इस बात की है कि जिस क्षेत्र में खनन पूरी तरह प्रतिबंधित होना चाहिए, वहाँ बेखौफ होकर खनन सामग्री ढोई जा रही है।  ​ निगरानी का अभाव: संबंधित विभाग के अधिकारी इस ओर से आँखें मूँदे बैठे हैं। ​ पर्यावरण को खतरा: अंधाधुंध खनन के कारण गंगा का प्राकृतिक बहाव बदल रहा है, जिससे भविष्य में बाढ़ का खतरा बढ़ सकता है। ​ आस्था और पर्यावरण...

ईरान का एयर डिफेंस तबाह,

  19 MARCH 2026 ईरान का एयर डिफेंस तबाह,  इस्राइली सेना ने कहा है कि उनकी वायुसेना ने बुधवार को सन्नाज एयरपोर्ट पर ईरान के एक लड़ाकू हेलीकॉप्टर को निशाना बनाकर तबाह कर दिया। इस्राइली सेना ने कहा कि इससे पता चलता है कि ईरान का एयर डिफेंस और वायु सेना की क्षमताएं तबाह हो चुकी हैं। इस्राइली सेना ने ये भी कहा कि पश्चिमी ईरान में हवाई श्रेष्ठता का और विस्तार किया जाएगा।  इस्राइली सेना ने साझा किया वीडियो इस्राइली सेना ने सोशल मीडिया पर साझा एक पोस्ट में बताया कि पूरी सटीकता से रियल टाइम खुफिया जानकारी के आधार पर हमला किया गया। आईडीएफ ने बताया कि वायु सेना ने हमदान प्रांत के सन्नाज एयरपोर्ट पर एमआई-17 हेलीकॉप्टर को निशाना बनाया। आईडीएफ लगातार इस्लामिक गार्ड कॉर्प्स की वायु सेना की क्षमताओं पर हमले कर रही है और पश्चिमी ईरान में अपनी हवाई श्रेष्ठता का लगातार विस्तार कर रही है इससे पहले बुधवार रात को इस्राइल ने ईरान के दक्षिण पार्स गैस क्षेत्र पर हमला किया। जिसके बाद ईरान द्वारा कतर के दक्षिण पार्स गैस क्षेत्र को निशाना बनाया गया। इन हमलों के बाद अमेरिकी राष्ट्रपति को भी ऊर्जा ठिक...

Tide ऐप पर धोखाधड़ी का शिकार, ₹20000 गंवाए

  DATE -05  DEC 2025 Tide ऐप पर धोखाधड़ी का शिकार, ₹20000 गंवाए -- ​ झांसे में लेकर अकाउंट खुलवाया, फिर उड़ा लिए पैसे ​Haridwar  : डिजिटल फ्रॉड (Digital Fraud) के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। अब एक नया मामला सामने आया है, जहाँ एक व्यक्ति को Tide ऐप (टाइड ऐप), जो कि एक बिजनेस फाइनेंस ऐप है, के नाम पर ठगी का शिकार बनाया गया है। इस धोखाधड़ी में पीड़ित को सुशांत शर्मा (Sushant Sharma) नामक एक व्यक्ति ने झांसे में लिया और उससे ₹20000  की ठगी की। ​ क्या है पूरा मामला? ​पीड़ित के अनुसार, सुशांत शर्मा नाम के व्यक्ति ने उनसे संपर्क किया और उन्हें Tide ऐप के फायदे बताए। सुशांत ने यह दावा किया कि अगर वह इस ऐप पर अकाउंट खोलते हैं, तो उन्हें तुरंत पैसे दिए जाएँगे या उनके खाते में पैसे जमा किए जाएँगे । ​सुशांत शर्मा की बातों पर विश्वास करके, पीड़ित ने उनके निर्देशानुसार Tide ऐप पर अपना अकाउंट खोल लिया। अकाउंट खुल जाने के तुरंत बाद, सुशांत शर्मा ने किसी बहाने से पीड़ित से ₹20000 RS  ट्रांसफर करवा लिए। ​ पैसे वापस करने से इनकार ​पैसे लिए जाने के बाद, जब पीड़ित ने सुशांत श...