सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

(PUBG) की लत-सनसनीखेज हत्याकांड

(PUBG) की लत-सनसनीखेज हत्याकांड

 ऑनलाइन गेमिंग और खासतौर पर पबजी (PUBG) की लत कितनी खतरनाक साबित हो सकती है, इसकी एक और मिसाल पाकिस्तान में सामने आई है। डेली स्टार की रिपोर्ट के मुताबिक, यह घटना पाकिस्तान के लाहौर की है. लाहौर पुलिस ने गुरुवार को दावा किया कि उसने एक महिला डॉक्टर और उसके 3 बच्चों की हत्या के मामले को सुलझा लिया है. इन चारों की लाश लाहौर के गज्जुमता में उनके घर से मिली. उन्हें गोली मारी गई थी.

 लाहौर के पॉश इलाके खना में 45 साल की नाहिद मुबारक अपनी दो बेटियों (17 और 11 साल) के अलावा दो बेटों (22 और 14 साल) के साथ रहती थीं। नाहिद तलाकशुदा थीं और सरकारी हेल्थ डिपार्टमेंट में कर्मचारी थीं।

पिछले हफ्ते नाहिद, दोनों बेटियों और बड़े बेटे के शव उनके घर से बरामद किए गए थे। 14 साल के छोटे बेटे ने पड़ोसी से पुलिस को बुलाने की गुजारिश की थी। पूरे परिवार में 14 साल का यही लड़का बचा था। बाकी सभी का कत्ल कर दिया गया था। पुलिस पर इस मामले का सुलझाने का काफी दबाव था। मीडिया में इस केस को लेकर काफी चर्चा हो रही थी।

कैसे खोला राज
पुलिस ने एक बयान में कहा- घटना की जानकारी मिलने पर कई एंगल से जांच-पड़ताल की गई। नाबालिग ने पड़ोसी से पुलिस को फोन करने को कहा था, जबकि घर में कई फोन थे। हमारा शक उस पर था। उसने पुलिस को बताया था कि वो ऊपर की मंजिल में सो रहा था और सुबह उसने लाशें देखीं। गहराई से पूछताछ करने पर वो टूट गया और उसने बताया कि ये सभी कत्ल उसने ही किए हैं।
 

पुलिस के मुताबिक- जांच के दौरान पता लगा कि नाबालिग मां उसकी पबजी गेम खेलने की लत से परेशान थीं और उसे कई बार पढ़ाई पर ध्यान देने को कहा था। घटना वाले दिन भी नाहिद ने बेटे को गेमिंग की लत छोड़ने को लेकर डांट लगाई थी। रात में परिवार के सभी सदस्य सो गए तो नाबालिग ने अल्मारी से मां की लाइसेंसी पिस्टल निकाली और एक-एक करके सभी की हत्या कर दी। वो गेमिंग की लत की वजह से मानसिक तौर पर भी स्वस्थ नहीं है। उसने जुर्म कबूल कर लिया है।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

कोटद्वार के जंगल में जब लावारिश लाश को पाया...फावड़े से वार ...

  कोटद्वार के जंगल में जब लावारिश लाश ...  पति की हत्या करने वाली पत्नी. सोनम रघुवंशी और मेरठ की मुस्कान रस्तोगी के बाद अब ऐसी ही एक खबर मुरादाबाद से सामने है. मुरादाबाद की रहने वाली रीना सिंधु ने अपने पति रविन्द्र कुमार की हत्त्या बिजनौर के रहने वाले अपने प्रेमी पारितोष कुमार के साथ मिलकर कर दी. इतना ही नहीं पति की हत्या के बाद उसकी लाश को कार में रखकर दो दिन तक उत्तराखंड की सड़कों पर घूमती रही. फिर कोटद्वार के जंगलों में सुनसान जगह देखकर शव को फेंक दिया. लेकिन पुलिस ने लावारिश लाश मिलने के बाद शुरू की जांच के बाद आरोपी पत्नी और उसके प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया है.  इस कहानी की शुरुआत तब से होती है जब उत्तराखंड पुलिस ने कोटद्वार के जंगल में जब लावारिश लाश को पाया. फिर लाश की पहचान करने के लिए तफ्तीश शुरू की तो पति-पत्नी और वो की हैरान करने वाली कहानी सामने आई  जानकारी के अनुसार रविंद्र कुमार की मुरादाबाद के सिविल लाईन थाना इलाके के रामगंगा विहार कॉलोनी में एक पुराना मकान है. वो इस मकान को बेचना चाहते थे. लेकिन उनकी दूसरी पत्नी रीना सिंधु इसके खिलाफ थी. ऐसे में उसने प...

video कोटद्वार घराट मैं हत्या का प्रयास

  video कोटद्वार  घराट मैं हत्या का प्रयास यह कहावत अक्सर यह दर्शाती है कि लोग दूसरों के दर्द या परेशानी से दूर रहते हैं और केवल मनोरंजन के लिए मौजूद रहते हैं।

हरिद्वार: कांगड़ी में गंगा मैया की छाती चीर रहा अवैध खनन, प्रशासन मौन video

 DATE - 24 DEC 2025 हरिद्वार: कांगड़ी में गंगा मैया की छाती चीर रहा अवैध खनन, प्रशासन मौन VIDEO हरिद्वार। धर्मनगरी हरिद्वार में गंगा की पवित्रता और उसके अस्तित्व पर एक बार फिर संकट के बादल मंडरा रहे हैं। ताज़ा मामला कांगड़ी क्षेत्र का है, जहाँ 'गंगा मैया' की गोद में चोरी-छिपे अवैध खनन का खेल धड़ल्ले से जारी है। हैरत की बात यह है कि यह सब कुछ बिना किसी रोक-टोक के प्रशासन की नाक के नीचे हो रहा है। ​ रात के अंधेरे में "सक्रिय ​स्थानीय सूत्रों के अनुसार, कांगड़ी और उसके आसपास के तटवर्ती इलाकों में खनन माफिया  नियमों को ताक पर रखकर गंगा की जलधारा के बीचों-बीच से रेत और पत्थर निकाला जा रहा है। ​ बिना रोक-टोक जारी है 'काला कारोबार' ​हैरानी इस बात की है कि जिस क्षेत्र में खनन पूरी तरह प्रतिबंधित होना चाहिए, वहाँ बेखौफ होकर खनन सामग्री ढोई जा रही है।  ​ निगरानी का अभाव: संबंधित विभाग के अधिकारी इस ओर से आँखें मूँदे बैठे हैं। ​ पर्यावरण को खतरा: अंधाधुंध खनन के कारण गंगा का प्राकृतिक बहाव बदल रहा है, जिससे भविष्य में बाढ़ का खतरा बढ़ सकता है। ​ आस्था और पर्यावरण...