सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

पैरों में गिरकर मां ने न्याय की गुहार लगाई,-

  पैरों में गिरकर मां ने न्याय की गुहार लगाई,-

 कुशीनगर के रामकोला थानाक्षेत्र के कठघरही गाँव निवासी भाजपा कार्यकर्ता बाबर की पीट-पीट कर हत्या कर दी गई थी। पुलिस ने मामले में लापरवाही दिखाई  मीडिया पर खबर चली तो पुलिस अफसर गांव में दौरे करने लगे। सोमवार की देर शाम गोरखपुर रेंज के डीआईजी जे रविंद्र गौड़ मौके पर पहुंच कर पीड़ित परिवार से मिले। डीआईजी जैसे ही पहुंचे बाबर की मां ने रोते हुए उनके पैरों में गिरकर न्याय की गुहार लगाने लगी।
 कुशीनगर के रामकोला थाने के कठघरही गांव में मुस्लिम युवक बाबर की मौत मामले में परिजनों का आरोप है कि बीजेपी का प्रचार करने और सरकार बनने पर मिठाई बांटने के कारण अपनी जान गंवानी पड़ी। उसके पट्टीदारों ने जमकर पिटाई की जिसके बाद युवक को जिला अस्पताल और फिर लखनऊ रेफर किया गया जहाँ इलाज के दौरान युवक की मौत हो गई। मारपीट की घटना बीते 20 मार्च की है। 21 मार्च को पीड़िता फातमा की तहरीर पर पुलिस ने मारपीट के मामले में एफआईआर दर्ज किया।
ग्रामीणों ने जताया था विरोध-मृतक का शव जैसे ही गांव में पहुँचा तो लोग आक्रोशित हो गए लोगों ने शव का अंतिम संस्कार करने से मना कर दिया। मामला सत्ताधारी दल से जुड़ा होने के कारण प्रशासनिक अमला भी सक्रिय हो गया। विधायक के साथ सीओ, एसडीएम मय फोर्स पहुँच गए। मृतक बाबर के परिजनों का कहना था कि पड़ोस में रहने वाले पट्टीदार इस बात पर नाराज थे कि बाबर भाजपा का प्रचार क्यों कर रहा है । पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले में इतिश्री कर ली थी।
खबर मीडिया में आई की परिजन शव को लेकर धरने पर बैठे पुलिस के हाथ पांव फूल गए। आनन फानन में दो अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया गया। मामले के मीडिया में आने के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी इस पूरे प्रकरण की जांच के आदेश दे दिए थे। उसके बाद लापरवाही में थानाध्यक्ष रामकोला दुर्गेश कुमार सिंह को लाईन हाजिर कर दिया गया। सीएम के जांच के आदेश के बाद देर शाम गोरखपुर के डीआईजी जे 0 रवींद्र गोंड़ भी मौके पर पीड़ित परिवार के घर पहुँचे। घर पहुचते ही मृतक बाबर की बेबश और लाचार माँ डीआईजी के पैरों में गिरकर रोते हुए न्याय की गुहार लगाने लगी ।
 पीड़ित की बूढ़ी माँ को पैरों से उठाकर न्याय का आश्वासन देते डीआईजी घर मे नीचे-ऊपर जाकर पूरी जांच किये।जांच के बाद मीडिया के सवालों का जबाब देते हुए डीआईजी जे0रविन्द्र गोंड़ ने कहा कि परिजनों की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया गया है। सभी अभियुक्तों को गिरफ्तार किया जा चुका है। परिजनों ने अभी जिनके नाम का जिक्र किया है सबको विवेचना में लायेंगे। लापरवाही में थानाध्यक्ष को लाईन हाजिर किया जा चुका है और जिसकी भी भूमिका होगी उसे बक्शा नहीं जाएगा .

FORCE TODAY NEWS REPORT 

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

हरिद्वार: कांगड़ी में गंगा मैया की छाती चीर रहा अवैध खनन, प्रशासन मौन video

 DATE - 24 DEC 2025 हरिद्वार: कांगड़ी में गंगा मैया की छाती चीर रहा अवैध खनन, प्रशासन मौन VIDEO हरिद्वार। धर्मनगरी हरिद्वार में गंगा की पवित्रता और उसके अस्तित्व पर एक बार फिर संकट के बादल मंडरा रहे हैं। ताज़ा मामला कांगड़ी क्षेत्र का है, जहाँ 'गंगा मैया' की गोद में चोरी-छिपे अवैध खनन का खेल धड़ल्ले से जारी है। हैरत की बात यह है कि यह सब कुछ बिना किसी रोक-टोक के प्रशासन की नाक के नीचे हो रहा है। ​ रात के अंधेरे में "सक्रिय ​स्थानीय सूत्रों के अनुसार, कांगड़ी और उसके आसपास के तटवर्ती इलाकों में खनन माफिया  नियमों को ताक पर रखकर गंगा की जलधारा के बीचों-बीच से रेत और पत्थर निकाला जा रहा है। ​ बिना रोक-टोक जारी है 'काला कारोबार' ​हैरानी इस बात की है कि जिस क्षेत्र में खनन पूरी तरह प्रतिबंधित होना चाहिए, वहाँ बेखौफ होकर खनन सामग्री ढोई जा रही है।  ​ निगरानी का अभाव: संबंधित विभाग के अधिकारी इस ओर से आँखें मूँदे बैठे हैं। ​ पर्यावरण को खतरा: अंधाधुंध खनन के कारण गंगा का प्राकृतिक बहाव बदल रहा है, जिससे भविष्य में बाढ़ का खतरा बढ़ सकता है। ​ आस्था और पर्यावरण...

ईरान का एयर डिफेंस तबाह,

  19 MARCH 2026 ईरान का एयर डिफेंस तबाह,  इस्राइली सेना ने कहा है कि उनकी वायुसेना ने बुधवार को सन्नाज एयरपोर्ट पर ईरान के एक लड़ाकू हेलीकॉप्टर को निशाना बनाकर तबाह कर दिया। इस्राइली सेना ने कहा कि इससे पता चलता है कि ईरान का एयर डिफेंस और वायु सेना की क्षमताएं तबाह हो चुकी हैं। इस्राइली सेना ने ये भी कहा कि पश्चिमी ईरान में हवाई श्रेष्ठता का और विस्तार किया जाएगा।  इस्राइली सेना ने साझा किया वीडियो इस्राइली सेना ने सोशल मीडिया पर साझा एक पोस्ट में बताया कि पूरी सटीकता से रियल टाइम खुफिया जानकारी के आधार पर हमला किया गया। आईडीएफ ने बताया कि वायु सेना ने हमदान प्रांत के सन्नाज एयरपोर्ट पर एमआई-17 हेलीकॉप्टर को निशाना बनाया। आईडीएफ लगातार इस्लामिक गार्ड कॉर्प्स की वायु सेना की क्षमताओं पर हमले कर रही है और पश्चिमी ईरान में अपनी हवाई श्रेष्ठता का लगातार विस्तार कर रही है इससे पहले बुधवार रात को इस्राइल ने ईरान के दक्षिण पार्स गैस क्षेत्र पर हमला किया। जिसके बाद ईरान द्वारा कतर के दक्षिण पार्स गैस क्षेत्र को निशाना बनाया गया। इन हमलों के बाद अमेरिकी राष्ट्रपति को भी ऊर्जा ठिक...

Tide ऐप पर धोखाधड़ी का शिकार, ₹20000 गंवाए

  DATE -05  DEC 2025 Tide ऐप पर धोखाधड़ी का शिकार, ₹20000 गंवाए -- ​ झांसे में लेकर अकाउंट खुलवाया, फिर उड़ा लिए पैसे ​Haridwar  : डिजिटल फ्रॉड (Digital Fraud) के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। अब एक नया मामला सामने आया है, जहाँ एक व्यक्ति को Tide ऐप (टाइड ऐप), जो कि एक बिजनेस फाइनेंस ऐप है, के नाम पर ठगी का शिकार बनाया गया है। इस धोखाधड़ी में पीड़ित को सुशांत शर्मा (Sushant Sharma) नामक एक व्यक्ति ने झांसे में लिया और उससे ₹20000  की ठगी की। ​ क्या है पूरा मामला? ​पीड़ित के अनुसार, सुशांत शर्मा नाम के व्यक्ति ने उनसे संपर्क किया और उन्हें Tide ऐप के फायदे बताए। सुशांत ने यह दावा किया कि अगर वह इस ऐप पर अकाउंट खोलते हैं, तो उन्हें तुरंत पैसे दिए जाएँगे या उनके खाते में पैसे जमा किए जाएँगे । ​सुशांत शर्मा की बातों पर विश्वास करके, पीड़ित ने उनके निर्देशानुसार Tide ऐप पर अपना अकाउंट खोल लिया। अकाउंट खुल जाने के तुरंत बाद, सुशांत शर्मा ने किसी बहाने से पीड़ित से ₹20000 RS  ट्रांसफर करवा लिए। ​ पैसे वापस करने से इनकार ​पैसे लिए जाने के बाद, जब पीड़ित ने सुशांत श...