सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

जान बचाकर भागे लोग-लाठी-डंडों से हमला

जान बचाकर भागे लोग-लाठी-डंडों से हमला 17-APR-2022
दिल्ली के जहांगीरपुरी इलाके में हनुमान जन्मोत्सव की शोभायात्रा पर पथराव के बाद हुई हिंसा भड़क गई । कुशल सिनेमा के पास हुई घटना के बाद दो समुदायों के बीच जमकर पथराव हुआ और गोलियां भी चलीं। दिल्ली पुलिस ने हिंसा को काबू करने की कोशिश की, लेकिन दो पुलिसकर्मी घायल हो गए। उपद्रवियों ने पथराव के बाद दुकानों व वाहनों में आगजनी भी की है।

पूरे इलाके में तनाव का माहौल है, जिसे काबू करने के लिए एडिशनल फोर्स तैनात कर दी गई है। एक वीडियो सामने आई है, जिसमें कुछ उपद्रवी शोभायात्रा में शामिल वाहनों पर चढ़ गए और लाठी-डंडों से हमला किया। इस दौरान जश्न मना रही भीड़ जश्न छोड़ जान बचाकर भागने लगी। 

 जहांगीरपुरी के कुशल सिनेमा के पास शाम करीब 5:30 बजे शोभायात्रा पर अचानक पथराव हुआ। इसके बाद दो गुटों में झड़प भी हुई। कई गाड़ियों में तोड़फोड़ की गई। कुछ वाहनों में आग लगा दी गई। पथराव रोकने पहुंचे कई पुलिसकर्मी भी इसकी चपेट में आ गए।  6 पुलिसकर्मी और कुछ नागरिक घायल हुए हैं। इनमें एक SI भी शामिल है। घटना के बाद कई थानों से एडिशनल पुलिस फोर्स बुलाई गई। रैपिड एक्शन फोर्स ने इलाके में मार्च किया।

दिल्ली पुलिस के PRO अन्येश राय ने कहा- यह एक पारंपरिक शोभायात्रा थी जो हर साल निकलती है। यात्रा के साथ चल रहे पुलिसकर्मियों ने स्थिति संभाली। पथराव के चलते कुछ पुलिसकर्मी घायल हुए हैं। दिल्ली पुलिस कमिश्नर राकेश अस्थाना ने कहा, ''स्थिति नियंत्रण में है। जहां घटना हुई है वहां हमने फोर्स तैनात कर दी है। इसके साथ ही पूरी दिल्ली के संवेदनशील इलाक़ों में विशेष तैनाती की गई है। दो पुलिसकर्मी घायल हुए हैं। हम दोषियों के खिलाफ सख़्त कार्रवाई करेंगे।''

पुलिस कमिश्नर ने ट्वीट कर कहा है कि वरिष्ठ अधिकारियों को फील्ड में रहने और कानून व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने कहा- लोग अफ़वाहों और फ़ेक न्यूज़ पर ध्यान नहीं दें। वीडियो फुटेज सामने आए हैं। इनमें ज्यादातर पुलिसकर्मी घायल नजर आ रहे हैं। दंगा विरोधी फोर्स को तैनात कर दिया गया है। पुलिस की वीडियो टीम ने इलाके के कई फुटेज हासिल कर लिए हैं। इनमें कुछ लोगों की पहचान भी हो चुकी है। पुलिस अफसरों का कहना है कि इस मामले से सख्ती से निपटा जाएगा।

FORCE TODAY NEWS -



टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

हरिद्वार: कांगड़ी में गंगा मैया की छाती चीर रहा अवैध खनन, प्रशासन मौन video

 DATE - 24 DEC 2025 हरिद्वार: कांगड़ी में गंगा मैया की छाती चीर रहा अवैध खनन, प्रशासन मौन VIDEO हरिद्वार। धर्मनगरी हरिद्वार में गंगा की पवित्रता और उसके अस्तित्व पर एक बार फिर संकट के बादल मंडरा रहे हैं। ताज़ा मामला कांगड़ी क्षेत्र का है, जहाँ 'गंगा मैया' की गोद में चोरी-छिपे अवैध खनन का खेल धड़ल्ले से जारी है। हैरत की बात यह है कि यह सब कुछ बिना किसी रोक-टोक के प्रशासन की नाक के नीचे हो रहा है। ​ रात के अंधेरे में "सक्रिय ​स्थानीय सूत्रों के अनुसार, कांगड़ी और उसके आसपास के तटवर्ती इलाकों में खनन माफिया  नियमों को ताक पर रखकर गंगा की जलधारा के बीचों-बीच से रेत और पत्थर निकाला जा रहा है। ​ बिना रोक-टोक जारी है 'काला कारोबार' ​हैरानी इस बात की है कि जिस क्षेत्र में खनन पूरी तरह प्रतिबंधित होना चाहिए, वहाँ बेखौफ होकर खनन सामग्री ढोई जा रही है।  ​ निगरानी का अभाव: संबंधित विभाग के अधिकारी इस ओर से आँखें मूँदे बैठे हैं। ​ पर्यावरण को खतरा: अंधाधुंध खनन के कारण गंगा का प्राकृतिक बहाव बदल रहा है, जिससे भविष्य में बाढ़ का खतरा बढ़ सकता है। ​ आस्था और पर्यावरण...

ईरान का एयर डिफेंस तबाह,

  19 MARCH 2026 ईरान का एयर डिफेंस तबाह,  इस्राइली सेना ने कहा है कि उनकी वायुसेना ने बुधवार को सन्नाज एयरपोर्ट पर ईरान के एक लड़ाकू हेलीकॉप्टर को निशाना बनाकर तबाह कर दिया। इस्राइली सेना ने कहा कि इससे पता चलता है कि ईरान का एयर डिफेंस और वायु सेना की क्षमताएं तबाह हो चुकी हैं। इस्राइली सेना ने ये भी कहा कि पश्चिमी ईरान में हवाई श्रेष्ठता का और विस्तार किया जाएगा।  इस्राइली सेना ने साझा किया वीडियो इस्राइली सेना ने सोशल मीडिया पर साझा एक पोस्ट में बताया कि पूरी सटीकता से रियल टाइम खुफिया जानकारी के आधार पर हमला किया गया। आईडीएफ ने बताया कि वायु सेना ने हमदान प्रांत के सन्नाज एयरपोर्ट पर एमआई-17 हेलीकॉप्टर को निशाना बनाया। आईडीएफ लगातार इस्लामिक गार्ड कॉर्प्स की वायु सेना की क्षमताओं पर हमले कर रही है और पश्चिमी ईरान में अपनी हवाई श्रेष्ठता का लगातार विस्तार कर रही है इससे पहले बुधवार रात को इस्राइल ने ईरान के दक्षिण पार्स गैस क्षेत्र पर हमला किया। जिसके बाद ईरान द्वारा कतर के दक्षिण पार्स गैस क्षेत्र को निशाना बनाया गया। इन हमलों के बाद अमेरिकी राष्ट्रपति को भी ऊर्जा ठिक...

Tide ऐप पर धोखाधड़ी का शिकार, ₹20000 गंवाए

  DATE -05  DEC 2025 Tide ऐप पर धोखाधड़ी का शिकार, ₹20000 गंवाए -- ​ झांसे में लेकर अकाउंट खुलवाया, फिर उड़ा लिए पैसे ​Haridwar  : डिजिटल फ्रॉड (Digital Fraud) के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। अब एक नया मामला सामने आया है, जहाँ एक व्यक्ति को Tide ऐप (टाइड ऐप), जो कि एक बिजनेस फाइनेंस ऐप है, के नाम पर ठगी का शिकार बनाया गया है। इस धोखाधड़ी में पीड़ित को सुशांत शर्मा (Sushant Sharma) नामक एक व्यक्ति ने झांसे में लिया और उससे ₹20000  की ठगी की। ​ क्या है पूरा मामला? ​पीड़ित के अनुसार, सुशांत शर्मा नाम के व्यक्ति ने उनसे संपर्क किया और उन्हें Tide ऐप के फायदे बताए। सुशांत ने यह दावा किया कि अगर वह इस ऐप पर अकाउंट खोलते हैं, तो उन्हें तुरंत पैसे दिए जाएँगे या उनके खाते में पैसे जमा किए जाएँगे । ​सुशांत शर्मा की बातों पर विश्वास करके, पीड़ित ने उनके निर्देशानुसार Tide ऐप पर अपना अकाउंट खोल लिया। अकाउंट खुल जाने के तुरंत बाद, सुशांत शर्मा ने किसी बहाने से पीड़ित से ₹20000 RS  ट्रांसफर करवा लिए। ​ पैसे वापस करने से इनकार ​पैसे लिए जाने के बाद, जब पीड़ित ने सुशांत श...