सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

हजार रुपये के लिए खून

 हजार रुपये के लिए खून-

 एक हजार रुपये के लिए एक युवक ने दूसरे की चाकू से गोदकर हत्या कर दी। वारदात के बाद आरोपी फरार हो गया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा। आरोपी को दो घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने मृतक के भाई की तहरीर पर मुख्य आरोपी समेत तीन पर हत्या का केस दर्ज कर लिया है। पूरी वारदात सीसीटीवी में कैद - पुलिस ने फुटेज को कब्जे में लिया।

 सिविल लाइंस कोतवाली क्षेत्र स्थित ढंडेरा निवासी कमरुद्दीन ने गांव निवासी हबीब से कुछ दिन पहले एक हजार रुपये लिए थे। हबीब कमरुद्दीन पर एक हजार रुपये वापस करने का दबाव बना रहा था। इसे लेकर कुछ दिन पहले दोनों में विवाद हो गया था। आरोप है कि सोमवार रात 10.30 बजे हबीब ने कमरुद्दीन को बात करने के लिए बुलाया। दोनों सड़क पर खड़े होकर बातचीत कर रहे थे। इसी बीच हबीब ने चाकू निकालकर कमरुद्दीन पर ताबड़तोड़ वार कर दिए। कमरुद्दीन ने भागने की कोशिश की तो आरोपी ने दौड़कर चाकू से हमलाकर मौत के घाट उतार दिया। 

आरोपी मौके से फरार हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जानकारी ली। साथ ही पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं, पुलिस ने आरोपी की गिरफ्तारी के लिए जगह-जगह तलाश की। इस बीच पुलिस ने आरोपी को बूचड़ी रेलवे फाटक के पास गिरफ्तार कर हत्या में इस्तेमाल चाकू भी बरामद कर दिया। 

 पूछताछ में आरोपी हबीब ने बताया कि कमरुद्दीन रुपये मांगने पर लगातार उसे धमकी दे रहा था। सोमवार रात बातचीत करने से पहले उसने दो सौ रुपये का चाकू एक दुकान से खरीदा था। रुपये मांगने पर उसने अभद्रता कर दी थी। इसपर उसने चाकू से हमलाकर उसकी हत्या कर दी .

 ताजिया जुलूस के दौरान दो पक्षों में जमकर पत्थरबाजी

मुजफ्फरपुर जिले के सकरा थाना के दोनवा में ताजिया जुलूस के दौरान दो पक्षों में जमकर पत्थरबाजी हुई। इसमें करीब आधा दर्जन लोग चोटिल हो गए। अफरातफरी और भगदड़ का माहौल मच गया। सूचना मिलने पर सकरा थानेदार सह प्रशिक्षु DSP अबु सैफी मुर्तुजा, इंस्पेक्टर राकेश कुमार, सब इंस्पेक्टर सरोज कुमार काफी संख्या में फोर्स के साथ पहुंचे।

रोड़ेबाजी कर रहे लोगों से शांति व्यवस्था बनाए रखने को कहा। कुछ स्थानीय बुद्धिजीवी ने भी मामले में हस्तक्षेप किया। जिससे जल्द ही मामला शांत हो गया।

DSP ने घटना के सम्बंध में स्थानीय लोगों से पूछताछ की। तब पता लगा कि ये एक परंपरा है, जो सदियों से चली आ रही है। कदाने नदी के दोनों तरफ से ताजिया जुलूस के दौईं लोग रोड़ेबाजी करते हैं। घटना में किसी प्रकार की विशेष हताहत नहीं हुई है। DSP ने बताया कि एक परंपरा के तहत रोड़ेबाजी कर रहे थे। जिसे रोकवा दिया गया है। स्थिति शांतिपूर्ण है। किसी प्रकार का विवाद नहीं है।

FORCE TODAY NEWS 

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

हरिद्वार: कांगड़ी में गंगा मैया की छाती चीर रहा अवैध खनन, प्रशासन मौन video

 DATE - 24 DEC 2025 हरिद्वार: कांगड़ी में गंगा मैया की छाती चीर रहा अवैध खनन, प्रशासन मौन VIDEO हरिद्वार। धर्मनगरी हरिद्वार में गंगा की पवित्रता और उसके अस्तित्व पर एक बार फिर संकट के बादल मंडरा रहे हैं। ताज़ा मामला कांगड़ी क्षेत्र का है, जहाँ 'गंगा मैया' की गोद में चोरी-छिपे अवैध खनन का खेल धड़ल्ले से जारी है। हैरत की बात यह है कि यह सब कुछ बिना किसी रोक-टोक के प्रशासन की नाक के नीचे हो रहा है। ​ रात के अंधेरे में "सक्रिय ​स्थानीय सूत्रों के अनुसार, कांगड़ी और उसके आसपास के तटवर्ती इलाकों में खनन माफिया  नियमों को ताक पर रखकर गंगा की जलधारा के बीचों-बीच से रेत और पत्थर निकाला जा रहा है। ​ बिना रोक-टोक जारी है 'काला कारोबार' ​हैरानी इस बात की है कि जिस क्षेत्र में खनन पूरी तरह प्रतिबंधित होना चाहिए, वहाँ बेखौफ होकर खनन सामग्री ढोई जा रही है।  ​ निगरानी का अभाव: संबंधित विभाग के अधिकारी इस ओर से आँखें मूँदे बैठे हैं। ​ पर्यावरण को खतरा: अंधाधुंध खनन के कारण गंगा का प्राकृतिक बहाव बदल रहा है, जिससे भविष्य में बाढ़ का खतरा बढ़ सकता है। ​ आस्था और पर्यावरण...

ईरान का एयर डिफेंस तबाह,

  19 MARCH 2026 ईरान का एयर डिफेंस तबाह,  इस्राइली सेना ने कहा है कि उनकी वायुसेना ने बुधवार को सन्नाज एयरपोर्ट पर ईरान के एक लड़ाकू हेलीकॉप्टर को निशाना बनाकर तबाह कर दिया। इस्राइली सेना ने कहा कि इससे पता चलता है कि ईरान का एयर डिफेंस और वायु सेना की क्षमताएं तबाह हो चुकी हैं। इस्राइली सेना ने ये भी कहा कि पश्चिमी ईरान में हवाई श्रेष्ठता का और विस्तार किया जाएगा।  इस्राइली सेना ने साझा किया वीडियो इस्राइली सेना ने सोशल मीडिया पर साझा एक पोस्ट में बताया कि पूरी सटीकता से रियल टाइम खुफिया जानकारी के आधार पर हमला किया गया। आईडीएफ ने बताया कि वायु सेना ने हमदान प्रांत के सन्नाज एयरपोर्ट पर एमआई-17 हेलीकॉप्टर को निशाना बनाया। आईडीएफ लगातार इस्लामिक गार्ड कॉर्प्स की वायु सेना की क्षमताओं पर हमले कर रही है और पश्चिमी ईरान में अपनी हवाई श्रेष्ठता का लगातार विस्तार कर रही है इससे पहले बुधवार रात को इस्राइल ने ईरान के दक्षिण पार्स गैस क्षेत्र पर हमला किया। जिसके बाद ईरान द्वारा कतर के दक्षिण पार्स गैस क्षेत्र को निशाना बनाया गया। इन हमलों के बाद अमेरिकी राष्ट्रपति को भी ऊर्जा ठिक...

Tide ऐप पर धोखाधड़ी का शिकार, ₹20000 गंवाए

  DATE -05  DEC 2025 Tide ऐप पर धोखाधड़ी का शिकार, ₹20000 गंवाए -- ​ झांसे में लेकर अकाउंट खुलवाया, फिर उड़ा लिए पैसे ​Haridwar  : डिजिटल फ्रॉड (Digital Fraud) के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। अब एक नया मामला सामने आया है, जहाँ एक व्यक्ति को Tide ऐप (टाइड ऐप), जो कि एक बिजनेस फाइनेंस ऐप है, के नाम पर ठगी का शिकार बनाया गया है। इस धोखाधड़ी में पीड़ित को सुशांत शर्मा (Sushant Sharma) नामक एक व्यक्ति ने झांसे में लिया और उससे ₹20000  की ठगी की। ​ क्या है पूरा मामला? ​पीड़ित के अनुसार, सुशांत शर्मा नाम के व्यक्ति ने उनसे संपर्क किया और उन्हें Tide ऐप के फायदे बताए। सुशांत ने यह दावा किया कि अगर वह इस ऐप पर अकाउंट खोलते हैं, तो उन्हें तुरंत पैसे दिए जाएँगे या उनके खाते में पैसे जमा किए जाएँगे । ​सुशांत शर्मा की बातों पर विश्वास करके, पीड़ित ने उनके निर्देशानुसार Tide ऐप पर अपना अकाउंट खोल लिया। अकाउंट खुल जाने के तुरंत बाद, सुशांत शर्मा ने किसी बहाने से पीड़ित से ₹20000 RS  ट्रांसफर करवा लिए। ​ पैसे वापस करने से इनकार ​पैसे लिए जाने के बाद, जब पीड़ित ने सुशांत श...