सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

खुलासा- 19 साल की अंकिता मर्डर केस-

 19 साल की अंकिता भंडारी मर्डर केस-

अंकिता भंडारी।

उत्तराखंड के पौड़ी गढ़वाल जिले में 19 साल की अंकिता भंडारी मर्डर केस में भाजपा नेता और राज्य के पूर्व मंत्री विनोद आर्य के बेटे पुलकित आर्य को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलकित के साथ उसके दो अन्य साथियों अंकित उर्फ पुलकित गुप्ता और सौरभ भास्कर को भी अरेस्ट किया गया है।

आरोप है कि अंकिता को तीनों आरोपियों ने पहाड़ी से नीचे गंगा में धक्का देकर मार डाला।अंकिता पौड़ी गढ़वाल जिले के यमकेश्वर इलाके के एक प्राइवेट रिसॉर्ट में रिसेप्शनिस्ट थी। यह रिसॉर्ट पुलकित आर्य का है। पुलिस ने रिसॉर्ट सील कर दिया है। इधर, महिलाओं ने पुलिस वैन रोककर आरोपियों की पिटाई की है। स्थानीय लोगों ने पुलकित आर्य के रिसॉर्ट में भी तोड़फोड़ की है।

भाजपा नेता के पूर्व मंत्री विनोद आर्य का बेटा पुलकित आर्य

 रिपोर्ट्स के मुताबिक, 19 साल की अंकिता 18-19 सितंबर से गायब थी। 19 सितंबर की सुबह अंकिता अपने कमरे में नहीं दिखी। उसके पिता रिसॉर्ट पहुंचे और कर्मचारियों से पूछताछ की। बेटी का पता नहीं चलने पर गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई। सोशल मीडिया पर गुमशुदा की तलाश के लिए कैंपेन चल रहा था।

DGP अशोक कुमार ने कहा- राजस्व पुलिस में गुमशुदगी की शिकायत दर्ज हुई थी, जो बीते दिन ही रेगुलर पुलिस को ट्रांसफर की गई। 24 घंटे में लक्ष्मण झूला पुलिस ने मुख्य आरोपी पुलकित आर्य सहित तीन आरोपियों ने गिरफ्तार कर लिया।

  पुलिस को सुनाई झूठी कहानी
पूछताछ के दौरान पुलकित आर्य ने पुलिस को बताया कि रिसेप्शनिस्ट अंकिता भंडारी रिसॉर्ट के एक अलग कमरे में रहती थी। कुछ दिनों से वह मानसिक तनाव से गुजर रही थी। इसी के चलते 18 सितंबर को उसे ऋषिकेश घुमाने के लिए ले गए थे। उसने आगे बताया कि देर रात सभी वहां से वापस लौट आए।

इसके बाद रिसॉर्ट में बने अलग-अलग कमरों में सभी लोग सोने चले गए। मगर, 19 सितंबर की सुबह अंकिता अपने कमरे से गायब थी। पुलिस जांच में यह कहानी झूठी पाई गई।

 CCTV से हुआ खुलासा
पुलिस ने पहले रिसॉर्ट के कर्मचारियों से पूछताछ की। उन्होंने बताया कि ऋषिकेश जाते समय अंकिता इन लोगों के साथ थी, लेकिन वापस नहीं लौटी। वहीं पुलिस ने ऋषिकेश जाने के दौरान रास्ते के CCTV भी चेक किए। इनमें देखा गया कि जाते हुए चार लोग थे, लेकिन वहां से आते हुए तीन लोग थे। इसके बाद पुलिस ने तीनों से सख्ती से पूछताछ की।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, आरोपियों ने पुलिस को बताया कि वह तीनों अंकिता को लेकर बैराज तक आए। यहां सभी ने शराब पी। इसके बाद अंकिता धमकी देने लगी कि वह सभी को बता देगी कि पुलकित उस पर रिसॉर्ट के कस्टमर्स के साथ शारीरिक संबंध बनाने का दबाव बनाता है।

इस बीच अंकिता ने पुलकित का मोबाइल फेंक दिया और दोनों में झगड़ा शुरू हो गया। इसके बाद तीनों ने गुस्से में अंकिता को गंगा में धक्का दे दिया और तीनों वापस रिसॉर्ट लौट आए।

 इधर, अंकिता की हत्या से गुस्साई महिलाओं ने पुलिस वैन रूकवाकर तीनों आरोपियों को पीट दिया। रिपोर्ट्स के मुताबिक, जब आरोपियों को पुलिस कोर्ट में पेश करने के लिए कोटद्वार लेकर जा रही थी। इसी दौरान बैराज पुल से आगे कोडीया में सैकड़ों ग्रामीणों ने पुलिस की गाड़ी रोक ली और तीनों को जमकर पीटा।

हालांकि, पुलिस के बीच-बचाव के बाद भीड़ से उन्हें बचाया गया। इसके बाद उन्हें कोर्ट में पेश किया गया, जहां तीनों को 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। आरोपियों पर हत्या और साक्ष्य छिपाने की धाराएं बढ़ा दी गई हैं।

NEWS UPDATE TODAY

1- 15 राज्यों में 93 ठिकानों पर NIA की छापेमारी के बाद शुक्रवार को पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया (PFI) ने केरल बंद बुलाया। इस दौरान संगठन के कार्यकर्ता हिंसक हो गए। उन्होंने राजधानी तिरुवनंतपुरम और कोट्टयम में कई सरकारी बसों और गाड़ियों में तोड़फोड़ की।

 2-आमिर खान की बेटी ने की सगाई:बॉलीवुड के मिस्टर परफैक्शनिस्ट आमिर खान की बेटी आयरा खान ने अपने बॉयफ्रेंड नूपुर शिखरे से सगाई कर ली है। उन्होंने सोशल मीडिया पर फैंस के साथ प्रपोजल का वीडियो भी शेयर किया है।


REPORT FORCE TODAY NEWS 

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

हरिद्वार: कांगड़ी में गंगा मैया की छाती चीर रहा अवैध खनन, प्रशासन मौन video

 DATE - 24 DEC 2025 हरिद्वार: कांगड़ी में गंगा मैया की छाती चीर रहा अवैध खनन, प्रशासन मौन VIDEO हरिद्वार। धर्मनगरी हरिद्वार में गंगा की पवित्रता और उसके अस्तित्व पर एक बार फिर संकट के बादल मंडरा रहे हैं। ताज़ा मामला कांगड़ी क्षेत्र का है, जहाँ 'गंगा मैया' की गोद में चोरी-छिपे अवैध खनन का खेल धड़ल्ले से जारी है। हैरत की बात यह है कि यह सब कुछ बिना किसी रोक-टोक के प्रशासन की नाक के नीचे हो रहा है। ​ रात के अंधेरे में "सक्रिय ​स्थानीय सूत्रों के अनुसार, कांगड़ी और उसके आसपास के तटवर्ती इलाकों में खनन माफिया  नियमों को ताक पर रखकर गंगा की जलधारा के बीचों-बीच से रेत और पत्थर निकाला जा रहा है। ​ बिना रोक-टोक जारी है 'काला कारोबार' ​हैरानी इस बात की है कि जिस क्षेत्र में खनन पूरी तरह प्रतिबंधित होना चाहिए, वहाँ बेखौफ होकर खनन सामग्री ढोई जा रही है।  ​ निगरानी का अभाव: संबंधित विभाग के अधिकारी इस ओर से आँखें मूँदे बैठे हैं। ​ पर्यावरण को खतरा: अंधाधुंध खनन के कारण गंगा का प्राकृतिक बहाव बदल रहा है, जिससे भविष्य में बाढ़ का खतरा बढ़ सकता है। ​ आस्था और पर्यावरण...

ईरान का एयर डिफेंस तबाह,

  19 MARCH 2026 ईरान का एयर डिफेंस तबाह,  इस्राइली सेना ने कहा है कि उनकी वायुसेना ने बुधवार को सन्नाज एयरपोर्ट पर ईरान के एक लड़ाकू हेलीकॉप्टर को निशाना बनाकर तबाह कर दिया। इस्राइली सेना ने कहा कि इससे पता चलता है कि ईरान का एयर डिफेंस और वायु सेना की क्षमताएं तबाह हो चुकी हैं। इस्राइली सेना ने ये भी कहा कि पश्चिमी ईरान में हवाई श्रेष्ठता का और विस्तार किया जाएगा।  इस्राइली सेना ने साझा किया वीडियो इस्राइली सेना ने सोशल मीडिया पर साझा एक पोस्ट में बताया कि पूरी सटीकता से रियल टाइम खुफिया जानकारी के आधार पर हमला किया गया। आईडीएफ ने बताया कि वायु सेना ने हमदान प्रांत के सन्नाज एयरपोर्ट पर एमआई-17 हेलीकॉप्टर को निशाना बनाया। आईडीएफ लगातार इस्लामिक गार्ड कॉर्प्स की वायु सेना की क्षमताओं पर हमले कर रही है और पश्चिमी ईरान में अपनी हवाई श्रेष्ठता का लगातार विस्तार कर रही है इससे पहले बुधवार रात को इस्राइल ने ईरान के दक्षिण पार्स गैस क्षेत्र पर हमला किया। जिसके बाद ईरान द्वारा कतर के दक्षिण पार्स गैस क्षेत्र को निशाना बनाया गया। इन हमलों के बाद अमेरिकी राष्ट्रपति को भी ऊर्जा ठिक...

Tide ऐप पर धोखाधड़ी का शिकार, ₹20000 गंवाए

  DATE -05  DEC 2025 Tide ऐप पर धोखाधड़ी का शिकार, ₹20000 गंवाए -- ​ झांसे में लेकर अकाउंट खुलवाया, फिर उड़ा लिए पैसे ​Haridwar  : डिजिटल फ्रॉड (Digital Fraud) के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। अब एक नया मामला सामने आया है, जहाँ एक व्यक्ति को Tide ऐप (टाइड ऐप), जो कि एक बिजनेस फाइनेंस ऐप है, के नाम पर ठगी का शिकार बनाया गया है। इस धोखाधड़ी में पीड़ित को सुशांत शर्मा (Sushant Sharma) नामक एक व्यक्ति ने झांसे में लिया और उससे ₹20000  की ठगी की। ​ क्या है पूरा मामला? ​पीड़ित के अनुसार, सुशांत शर्मा नाम के व्यक्ति ने उनसे संपर्क किया और उन्हें Tide ऐप के फायदे बताए। सुशांत ने यह दावा किया कि अगर वह इस ऐप पर अकाउंट खोलते हैं, तो उन्हें तुरंत पैसे दिए जाएँगे या उनके खाते में पैसे जमा किए जाएँगे । ​सुशांत शर्मा की बातों पर विश्वास करके, पीड़ित ने उनके निर्देशानुसार Tide ऐप पर अपना अकाउंट खोल लिया। अकाउंट खुल जाने के तुरंत बाद, सुशांत शर्मा ने किसी बहाने से पीड़ित से ₹20000 RS  ट्रांसफर करवा लिए। ​ पैसे वापस करने से इनकार ​पैसे लिए जाने के बाद, जब पीड़ित ने सुशांत श...