सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

FIR बिग बॉस और साजिद आउट [भगदड़, 151 की मौत[धमाल मचाने के लिए तैयार पुष्पा 2

  फाॅर्स टुडे न्यूज़ रिपोर्टर रीना जोशी  

DATE 30 OCT 2022

FIR बिग बॉस और साजिद आउट 

बॉलीवुड फिल्ममेकर साजिद खान बिग बॉस 16 का हिस्सा बनने के बाद अब मुश्किलों में फंसते नजर आ रहे हैं। सालों पहले साजिद पर कई मॉडल, एक्ट्रेस और जर्नलिस्ट ने मीटू मामले के तहत यौन शोषण के आरोप लगाए थे। एक साल तक इंडस्ट्री में बैन रहने के बाद साजिद को क्लीनचिट मिली थी, लेकिन उन्हें बिग बॉस में देखने के बाद अब शर्लिन चोपड़ा ने यौन शौषण मामले को कानूनी रूप दे दिया है। शर्लिन ने साजिद के खिलाफ जुहू पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज करवाई है। शर्लिन ने अपना बयान भी दर्ज करवा दिया है, जिस पर जल्द कार्यवाही शुरू होगी। साजिद को जल्द ही पुछताछ के लिए पुलिस स्टेशन बुलाया जा सकता है, ऐसे में उन्हें चलते शो से निकाले जाने की बात भी सामने आई है।

शर्लिन चोपड़ा साजिद खान के खिलाफ शिकायत दर्ज करा कर देर रात जुहू पुलिस स्टेशन से निकली, शर्लिन ने कहा कि उनका बयान दर्ड कर लिया गया है, पुलिस अब साजिद खान को बुलाकर उनसे पूछताछ करेगी।

 एएनआई से बातचीत में शर्लिन ने बताया कि शुरुआत में जुहू पुलिस स्टेशन ने ये कहते हुए बयान दर्ज करने से इनकार कर दिया कि जिस पुलिस ऑफिसर को केस सौंपा गया है वो मौजूद नहीं हैं। हालांकि बाद में शर्लिन ने PSI मेघा के सामने बयान दिया। पुलिस ऑफिसर मेघा ने शर्लिन को आश्वासन दिया है कि जल्द ही साजिद को पुलिस स्टेशन बुलाकर पूछताछ की जाएगी। 

शर्लिन ने बयान दर्ज करवाने के बाद मीडिया से बातचीत में कहा है कि साजिद खान पर सलमान खान का हाथ है और उनका कोई कुछ नहीं कर सकता। एक्ट्रेस ने सलमान खान से भी अपील की है कि वो इस मामले में नजर डालें। इसी के साथ एक्ट्रेस ने कहा कि हमलोग आपको भाईजान बोलते है तो हम आपकी बहन क्यों नही हो सकते हैं। हमलोग सलमान खान के घर के बाहर जाकर शांतिपूर्ण तरीके से प्रोटेस्ट भी करेंगे।

 शर्लिन ने कहा कि ये लड़ाई सिर्फ उनकी ही नहीं बल्कि उन सभी महिलाओं के लिए है जिन्हें साजिद द्वारा हैरेस किया गया है।

साल 2018 में इंडस्ट्री की कई एक्ट्रेसेस ने साजिद पर सेक्शुअल हरैसमेंट के संगीन आरोप लगाए थे। इन एक्ट्रेसेस में मंदाना करीमी, सलोनी चोपड़ा, रेचल व्हाइट, सिमरन सूरी, मरीना कुंवर, अहाना कुमरा, डिंपल पॉल, शर्लिन चोपड़ा और जर्नलिस्ट करिश्मा उपाध्याय शामिल थीं। जिया खान की डॉक्यूमेंट्री फिल्म डेथ इन बॉलीवुड (2021) में जिया खान की बहन करिश्मा ने भी इस बात का जिक्र किया कि साजिद ने जिया को हैरेस किया था।

फिल्म एसोसिएशन ने मामले को संजीदगी से लेते हुए साजिद खान पर एक साल का बैन लगाया था, जिसके चलते उन्हें हाउसफुल 2 फिल्म भी छोड़नी पड़ी थी। साजिद ने हर बार इन आरोपों को मानने से इनकार कर दिया।

 धमाल मचाने के लिए तैयार पुष्पा 2

अल्लू अर्जुन ने अपकमिंग फिल्म पुष्पा 2 की शूटिंग आखिरकार शुरू कर दी है। फैंस लंबे समय से फिल्म का इंतजार कर रहे थे। इसी बीच हाल ही में फिल्म की शूटिंग की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर सामने आई है फोटो में एक्टर के साथ फेमस सिनेमैटोग्राफर मिरोस्लाव कुबा ब्रोजेंक भी दिख रहे हैं। फोटो में सिनेमैटोग्राफर अल्लू अर्जुन को समझा रहे हैं, वहीं एक्टर उन्हें ध्यान से सुनते हुए नजर आ रहे हैं।कुछ समय पहले अल्लू अर्जुन ने फिल्म पुष्पा द रूल के बारे में बात की थी। पिंकविला को दिए इंटरव्यू में उन्होंने कहा - मैं इस फिल्म को लेकर बेहद एक्साइटेड हूं। मेरा ऐसा मानना है कि पार्ट 2 को हम और भी बेहतर और खास बना सकते हैं। यह हमारे लिए बेहद खास मौका है कि हम फिल्म के पार्ट 2 को पिछले पार्ट से ज्यादा बेस्ट तरीके से पेश कर सकते हैं।'

इंटरनेशनल न्यूज़ 

 फेस्टिवल में भगदड़, 151 की मौत

साउथ कोरिया की राजधानी सियोल में शनिवार देर रात हैलोवीन फेस्टिवल के दौरान भगदड़ मच गई। इटावोन टाउन में हुए इस हादसे में 151 लोगों की मौत हो गई। 2 हजार से ज्यादा लोग लापता बताए जा रहे हैं। पुलिस ने बताया कि संकरी गली में लाखों लोगों के जमा होने के बाद भगदड़ मची।

एक चश्मदीद ने बताया, "भीड़ इतनी ज्यादा थी कि हम मुड़ भी नहीं पा रहे थे। अचानक कुछ लोगों ने चिल्लाना शुरू किया- धक्का मारो, धक्का मारो। फिर एक के ऊपर एक लोग गिरने लगे। मैं भी दब गई थी। सांस भी नहीं ले पा रही थी।"   
इमरजेंसी डिपार्टमेंट के अधिकारियों ने बताया कि कई लोगों को सांस लेने में दिक्कत आ रही थी। इन लोगों को सीपीआर दिया गया। दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति यून सुक येओल ने अधिकारियों से घायलों को बेहतर इलाज देने का निर्देश दिया है।
 साउथ कोरिया के प्रेसिडेंट ने एक दिन का राष्ट्रीय शोक घोषित किया है। इसके बाद दिल्ली में स्थित साउथ कोरिया एंबेसी का झंडा आधा झुकाया गया है।

 

Motivational Quotes

“If there is no struggle, there is no progress

 "अगर संघर्ष नहीं है, तो कोई प्रगति नहीं है"

 फाॅर्स टुडे न्यूज़ रिपोर्टर रीना जोशी

 

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

हरिद्वार: कांगड़ी में गंगा मैया की छाती चीर रहा अवैध खनन, प्रशासन मौन video

 DATE - 24 DEC 2025 हरिद्वार: कांगड़ी में गंगा मैया की छाती चीर रहा अवैध खनन, प्रशासन मौन VIDEO हरिद्वार। धर्मनगरी हरिद्वार में गंगा की पवित्रता और उसके अस्तित्व पर एक बार फिर संकट के बादल मंडरा रहे हैं। ताज़ा मामला कांगड़ी क्षेत्र का है, जहाँ 'गंगा मैया' की गोद में चोरी-छिपे अवैध खनन का खेल धड़ल्ले से जारी है। हैरत की बात यह है कि यह सब कुछ बिना किसी रोक-टोक के प्रशासन की नाक के नीचे हो रहा है। ​ रात के अंधेरे में "सक्रिय ​स्थानीय सूत्रों के अनुसार, कांगड़ी और उसके आसपास के तटवर्ती इलाकों में खनन माफिया  नियमों को ताक पर रखकर गंगा की जलधारा के बीचों-बीच से रेत और पत्थर निकाला जा रहा है। ​ बिना रोक-टोक जारी है 'काला कारोबार' ​हैरानी इस बात की है कि जिस क्षेत्र में खनन पूरी तरह प्रतिबंधित होना चाहिए, वहाँ बेखौफ होकर खनन सामग्री ढोई जा रही है।  ​ निगरानी का अभाव: संबंधित विभाग के अधिकारी इस ओर से आँखें मूँदे बैठे हैं। ​ पर्यावरण को खतरा: अंधाधुंध खनन के कारण गंगा का प्राकृतिक बहाव बदल रहा है, जिससे भविष्य में बाढ़ का खतरा बढ़ सकता है। ​ आस्था और पर्यावरण...

ईरान का एयर डिफेंस तबाह,

  19 MARCH 2026 ईरान का एयर डिफेंस तबाह,  इस्राइली सेना ने कहा है कि उनकी वायुसेना ने बुधवार को सन्नाज एयरपोर्ट पर ईरान के एक लड़ाकू हेलीकॉप्टर को निशाना बनाकर तबाह कर दिया। इस्राइली सेना ने कहा कि इससे पता चलता है कि ईरान का एयर डिफेंस और वायु सेना की क्षमताएं तबाह हो चुकी हैं। इस्राइली सेना ने ये भी कहा कि पश्चिमी ईरान में हवाई श्रेष्ठता का और विस्तार किया जाएगा।  इस्राइली सेना ने साझा किया वीडियो इस्राइली सेना ने सोशल मीडिया पर साझा एक पोस्ट में बताया कि पूरी सटीकता से रियल टाइम खुफिया जानकारी के आधार पर हमला किया गया। आईडीएफ ने बताया कि वायु सेना ने हमदान प्रांत के सन्नाज एयरपोर्ट पर एमआई-17 हेलीकॉप्टर को निशाना बनाया। आईडीएफ लगातार इस्लामिक गार्ड कॉर्प्स की वायु सेना की क्षमताओं पर हमले कर रही है और पश्चिमी ईरान में अपनी हवाई श्रेष्ठता का लगातार विस्तार कर रही है इससे पहले बुधवार रात को इस्राइल ने ईरान के दक्षिण पार्स गैस क्षेत्र पर हमला किया। जिसके बाद ईरान द्वारा कतर के दक्षिण पार्स गैस क्षेत्र को निशाना बनाया गया। इन हमलों के बाद अमेरिकी राष्ट्रपति को भी ऊर्जा ठिक...

Tide ऐप पर धोखाधड़ी का शिकार, ₹20000 गंवाए

  DATE -05  DEC 2025 Tide ऐप पर धोखाधड़ी का शिकार, ₹20000 गंवाए -- ​ झांसे में लेकर अकाउंट खुलवाया, फिर उड़ा लिए पैसे ​Haridwar  : डिजिटल फ्रॉड (Digital Fraud) के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। अब एक नया मामला सामने आया है, जहाँ एक व्यक्ति को Tide ऐप (टाइड ऐप), जो कि एक बिजनेस फाइनेंस ऐप है, के नाम पर ठगी का शिकार बनाया गया है। इस धोखाधड़ी में पीड़ित को सुशांत शर्मा (Sushant Sharma) नामक एक व्यक्ति ने झांसे में लिया और उससे ₹20000  की ठगी की। ​ क्या है पूरा मामला? ​पीड़ित के अनुसार, सुशांत शर्मा नाम के व्यक्ति ने उनसे संपर्क किया और उन्हें Tide ऐप के फायदे बताए। सुशांत ने यह दावा किया कि अगर वह इस ऐप पर अकाउंट खोलते हैं, तो उन्हें तुरंत पैसे दिए जाएँगे या उनके खाते में पैसे जमा किए जाएँगे । ​सुशांत शर्मा की बातों पर विश्वास करके, पीड़ित ने उनके निर्देशानुसार Tide ऐप पर अपना अकाउंट खोल लिया। अकाउंट खुल जाने के तुरंत बाद, सुशांत शर्मा ने किसी बहाने से पीड़ित से ₹20000 RS  ट्रांसफर करवा लिए। ​ पैसे वापस करने से इनकार ​पैसे लिए जाने के बाद, जब पीड़ित ने सुशांत श...