सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

आग लगाकर प्रेमिका के गले लगा 2 एटीएम लूटने कोटद्वार पहुंचे देवीरोड से गिरफ्तार 3 वर्ल्ड कप में सबसे बड़ा उलटफेर

 आग लगाकर प्रेमिका के गले लगा

महाराष्ट्र  प्रेमिका के शादी से इनकार करने के बाद नाराज युवक ने कॉलेज में पहले खुद को आग लगाया, फिर पास खड़ी लड़की को भी गले लगा लिया। 90% जल चुके लड़के की मौत हो चुकी है, जबकि 55% तक जल चुकी लड़की की हालत गंभीर है। अभी उसका इलाज चल रहा है।

पुलिस के मुताबिक गजानन मुंडे और पूजा साल्वे दोनों डॉ. बाबासाहेब अंबेडकर मराठवाड़ा यूनिवर्सिटी से जूलॉजी में PhD कर रहे थे।

 पुलिस ने बताया कि ये घटना सोमवार की है। लड़की हनुमान टेकड़ी के गवर्नमेंट फोरेंसिक कॉलेज में थी। वहां के बायोफिजिक्स केबिन में अपना प्रोजेक्ट कम्प्लीट कर रही थी। गजानन उससे मिलने पहुंच गया। अपने साथ एक कैन में पेट्रोल लेकर आया था।

पुलिस ने बताया कि गजानन पूछने लगा कि उसने शादी का प्रपोजल क्यों ठुकराया। इसके बाद उसने खुद पर और लड़की पर पेट्रोल छिड़क दिया। लाइटर से आग लगाने के बाद उसने लड़की को भी गले लगा लिया। वहां मौजूद लोगों ने आग बुझाई और दोनों को औरंगाबाद के सरकारी हॉस्पिटल में इलाज के लिए भर्ती किया। जहां गजानन की मौत हो गई।

 गजानन के माता-पिता भी पीड़ित लड़की को शादी के लिए धमका रहे थे। परिजन का कहना है कि लड़के के माता-पिता ने लड़की से कहा था कि अगर तुम गजानन से शादी नहीं करोगी तो हम दोनों को मार देंगे। इसलिए लड़की के परिजन ने गजानन के माता-पिता के खिलाफ बेगमपुरा थाने में FIR करवाई है।

 एटीएम लूटने कोटद्वार पहुंचे देवीरोड से गिरफ्तार 

हरियाणा से एटीएम लूटने के इरादे से कोटद्वार पहुंचे दो संदिग्धों को पुलिस ने देवीरोड से गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से एक तमंचा और एटीएम काटने के औजार बरामद हुए हैं। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उनकी कार सीज की है।

एएसपी  ने बताया कि देवीरोड के गौनियाल मार्केट में बीच रास्ते में एक संदिग्ध कार खड़ी होने की सूचना मिली। कोतवाल विजय सिंह व वरिष्ठ उपनिरीक्षक जगमोहन रमोला के नेतृत्व में पुलिस टीम मौके पर पहुंची और आसपास के लोगों से कार के संबंध में पूछताछ की। लोगों ने बताया कि यहां एक महिला किराये पर रहती है। उसके कमरे में दो संदिग्ध व्यक्ति रात से रुके हुए हैं। उन्होंने ही कार गली में खड़ी की। पुलिस ने दोनों आरोपियों को पकड़ लिया।

आरोपियों की पहचान निसार खान निवासी गांव गोपुर, जिला पलवल हरियाणा और साद मोहम्मद निवासी रायपुर हरियाणा के तौर पर हुई। आरोपियों के कब्जे से एक चाकू, 315 बोर का तमंचा, एक कारतूस, पांच लीटर का ऑक्सीजन सिलेंडर, एक पेचकश, एक गैस कटर, प्लास्टिक पाइप, पलासनुमा चाभी बरामद की। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे यहां रात में एटीएम मशीन लूटने के इरादे से आए थे।  

फीफा वर्ल्ड कप में सबसे बड़ा उलटफेर

अर्जेंटीना को सऊदी अरब ने 2-1 से हराया; जश्न के लिए सऊदी में बुधवार को छुट्टी
फीफा वर्ल्ड कप में मंगलवार को बड़ा उलटफेर देखने को मिला। खिताब की दावेदार मानी जा रही अर्जेंटीना को दुनिया की 49वें नंबर की टीम सऊदी अरब ने 2-1 से हरा दिया। इसके साथ ही अब ग्रुप-C में अर्जेंटीना आखिरी पायदान पर पहुंच गई है।

सऊदी अरब ने दूसरे हाफ में आक्रामक खेल दिखाते हुए दो गोल किए। पहले 48वें मिनट में अल-शाहरानी ने गोल दागा। इसके बाद सलेम अल-दावसारी ने 53वें मिनट में गोल किया। अर्जेंटीना की ओर से लियोनल मेसी ने 10वें मिनट में पेनाल्टी पर गोल किया था। इसके बाद उनकी टीम एक भी गोल नहीं कर पाई।

इस हार के साथ अर्जेंटीना का लगातार 36 मैचों में अपराजेय रहने का क्रम टूट गया। इस दौरान अर्जेंटीना 25 मैच जीता था और 11 ड्रॉ खेले थे। अब अर्जेंटीना का मुकाबला 27 नवंबर को मेक्सिको और 30 दिसंबर को पोलैंड से होगा। सऊदी अरब की विश्व कप इतिहास में यह तीसरी जीत है।

 र्जेंटीना को हराने के बाद सऊदी अरब में जश्न का माहौल है। खुशी को दोगुना किया किंग सलमान ने। 

किंग ने ऐलान किया है कि बुधवार को मुल्क में छुट्टी रहेगी ताकि लोग इस जीत के अपने-अपने तरीके से सेलिब्रेट कर सकें। 

FORCE TODAY NEWS

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

हरिद्वार: कांगड़ी में गंगा मैया की छाती चीर रहा अवैध खनन, प्रशासन मौन video

 DATE - 24 DEC 2025 हरिद्वार: कांगड़ी में गंगा मैया की छाती चीर रहा अवैध खनन, प्रशासन मौन VIDEO हरिद्वार। धर्मनगरी हरिद्वार में गंगा की पवित्रता और उसके अस्तित्व पर एक बार फिर संकट के बादल मंडरा रहे हैं। ताज़ा मामला कांगड़ी क्षेत्र का है, जहाँ 'गंगा मैया' की गोद में चोरी-छिपे अवैध खनन का खेल धड़ल्ले से जारी है। हैरत की बात यह है कि यह सब कुछ बिना किसी रोक-टोक के प्रशासन की नाक के नीचे हो रहा है। ​ रात के अंधेरे में "सक्रिय ​स्थानीय सूत्रों के अनुसार, कांगड़ी और उसके आसपास के तटवर्ती इलाकों में खनन माफिया  नियमों को ताक पर रखकर गंगा की जलधारा के बीचों-बीच से रेत और पत्थर निकाला जा रहा है। ​ बिना रोक-टोक जारी है 'काला कारोबार' ​हैरानी इस बात की है कि जिस क्षेत्र में खनन पूरी तरह प्रतिबंधित होना चाहिए, वहाँ बेखौफ होकर खनन सामग्री ढोई जा रही है।  ​ निगरानी का अभाव: संबंधित विभाग के अधिकारी इस ओर से आँखें मूँदे बैठे हैं। ​ पर्यावरण को खतरा: अंधाधुंध खनन के कारण गंगा का प्राकृतिक बहाव बदल रहा है, जिससे भविष्य में बाढ़ का खतरा बढ़ सकता है। ​ आस्था और पर्यावरण...

ईरान का एयर डिफेंस तबाह,

  19 MARCH 2026 ईरान का एयर डिफेंस तबाह,  इस्राइली सेना ने कहा है कि उनकी वायुसेना ने बुधवार को सन्नाज एयरपोर्ट पर ईरान के एक लड़ाकू हेलीकॉप्टर को निशाना बनाकर तबाह कर दिया। इस्राइली सेना ने कहा कि इससे पता चलता है कि ईरान का एयर डिफेंस और वायु सेना की क्षमताएं तबाह हो चुकी हैं। इस्राइली सेना ने ये भी कहा कि पश्चिमी ईरान में हवाई श्रेष्ठता का और विस्तार किया जाएगा।  इस्राइली सेना ने साझा किया वीडियो इस्राइली सेना ने सोशल मीडिया पर साझा एक पोस्ट में बताया कि पूरी सटीकता से रियल टाइम खुफिया जानकारी के आधार पर हमला किया गया। आईडीएफ ने बताया कि वायु सेना ने हमदान प्रांत के सन्नाज एयरपोर्ट पर एमआई-17 हेलीकॉप्टर को निशाना बनाया। आईडीएफ लगातार इस्लामिक गार्ड कॉर्प्स की वायु सेना की क्षमताओं पर हमले कर रही है और पश्चिमी ईरान में अपनी हवाई श्रेष्ठता का लगातार विस्तार कर रही है इससे पहले बुधवार रात को इस्राइल ने ईरान के दक्षिण पार्स गैस क्षेत्र पर हमला किया। जिसके बाद ईरान द्वारा कतर के दक्षिण पार्स गैस क्षेत्र को निशाना बनाया गया। इन हमलों के बाद अमेरिकी राष्ट्रपति को भी ऊर्जा ठिक...

Tide ऐप पर धोखाधड़ी का शिकार, ₹20000 गंवाए

  DATE -05  DEC 2025 Tide ऐप पर धोखाधड़ी का शिकार, ₹20000 गंवाए -- ​ झांसे में लेकर अकाउंट खुलवाया, फिर उड़ा लिए पैसे ​Haridwar  : डिजिटल फ्रॉड (Digital Fraud) के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। अब एक नया मामला सामने आया है, जहाँ एक व्यक्ति को Tide ऐप (टाइड ऐप), जो कि एक बिजनेस फाइनेंस ऐप है, के नाम पर ठगी का शिकार बनाया गया है। इस धोखाधड़ी में पीड़ित को सुशांत शर्मा (Sushant Sharma) नामक एक व्यक्ति ने झांसे में लिया और उससे ₹20000  की ठगी की। ​ क्या है पूरा मामला? ​पीड़ित के अनुसार, सुशांत शर्मा नाम के व्यक्ति ने उनसे संपर्क किया और उन्हें Tide ऐप के फायदे बताए। सुशांत ने यह दावा किया कि अगर वह इस ऐप पर अकाउंट खोलते हैं, तो उन्हें तुरंत पैसे दिए जाएँगे या उनके खाते में पैसे जमा किए जाएँगे । ​सुशांत शर्मा की बातों पर विश्वास करके, पीड़ित ने उनके निर्देशानुसार Tide ऐप पर अपना अकाउंट खोल लिया। अकाउंट खुल जाने के तुरंत बाद, सुशांत शर्मा ने किसी बहाने से पीड़ित से ₹20000 RS  ट्रांसफर करवा लिए। ​ पैसे वापस करने से इनकार ​पैसे लिए जाने के बाद, जब पीड़ित ने सुशांत श...