सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

तलाक शोएब-सानिया का (2)चॉकलेट खाने से 8 साल के बच्चे की मौत

  FORCE TODAY NEWS REPORT 

TIME 01;00  NOV 28 2022

तलाक शोएब-सानिया का कॉन्ट्रैक्ट के चलते रुका

पाकिस्तानी क्रिकेटर शोएब मलिक और सानिया मिर्जा के अलग होने की खबरें सुर्खियों में हैं। इसी बीच कपल ने 'द मिर्जा-मलिक शो' का अनाउंसमेंट कर दिया है। तलाक की खबरों के बीच कपल का शो अनाउंस करना फैंस को कन्फ्यूज कर रहा है। फैंस जानना चाहते हैं कि अगर हकीकत में दोनों अलग होने का फैसला कर चुके हैं तो तलाक का अनाउंसमेंट कब करेंगे।

पाकिस्तानी मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक सानिया और शोएब के इस रवैये की वजह उनका अगला शो और उसका कॉन्ट्रैक्ट है। रिपोर्ट्स के मुताबिक शो का कॉन्ट्रैक्ट खत्म होने के बाद ही कपल तलाक का अनाउंसमेंट कर सकेंगे।

 इनसाइड स्पोर्ट्स के मुताबिक सानिया और शोएब ने इस मामले पर अभी तक चुप्पी इसलिए नहीं तोड़ी है, क्योंकि दोनों ही लीगल प्रोसेस को लेकर फंसे हुए हैं। दरअसल, द मिर्जा-मलिक शो के लिए कपल ने कॉन्ट्रैक्ट साइन किया है, अब उसके पूरा होने के बाद ही दोनों तलाक के बारे में ऑफिशियल अनाउंसमेंट कर सकेंगे।

बीते दिनों से शोएब और सानिया का एक वीडियो काफी सुर्खियों में है। द मिर्जा मलिक शो के प्रमोशन के दौरान कपल को देखकर यूजर्स कयास लगा रहे हैं कि दोनों के बीच कुछ ठीक नहीं है, लेकिन अभी तक कपल ने तलाक को लेकर कोई कन्फर्मेशन नहीं दी है।

मॉडल आयशा कमर के साथ रिश्तों को लेकर शोएब मलिक का इंटरव्यू वायरल हो रहा है। इसमें शोएब ने खुलासा किया है कि आयशा ने फोटोशूट के दौरान मेरी बहुत मदद की थी। दरअसल, 2021 में शोएब ने आयशा के साथ बोल्ड फोटोशूट करवाया था। अब ये सभी तस्वीरें सोशल मीडिया में खूब वायरल हो रही हैं।

दोस्त का दावा- तलाक हो चुका,

हाल ही में शोएब के एक करीबी दोस्त ने दावा किया था- मैं दोनों के तलाक की पुष्टि कर सकता हूं, लेकिन इससे ज्यादा कुछ नहीं बोल सकता।

ये दोस्त शोएब की मैनेजमेंट टीम का हिस्सा हैं। उन्होंने कहा- ऑफिशियली तलाक हो गया है। कुछ फॉर्मेलिटीज हैं, जो अभी भी बची हुई हैं। दोनों अभी अलग-अलग रह रहे हैं। सानिया इस समय दुबई में हैं, जबकि शोएब पाकिस्तान में।

 सानिया मिर्जा ने कुछ दिन पहले इंस्टाग्राम पर एक स्टोरी डाली थी, जिसमें सानिया ने खुद ही सवाल किया और खुद ही जवाब दिया। इसमें उन्होंने लिखा था, Where do broken hearts go. To find Allah ! यानी टूटे हुए दिल कहां जाते हैं, खुदा को खोजने के लिए। दरार और अलगाव के बीच ऐसी पोस्ट दिखाती है कि सानिया का दिल टूटा है। वो दुखी हैं और इस दुख को जाहिर भी कर रही हैं।

 अपने रिश्ते को लेकर अभी तक सानिया या शोएब ने खुलकर कुछ नहीं कहा है। पाकिस्तान का मीडिया कह रहा है कि वे अलग हैं और बेटे की परवरिश करने की कोशिश कर रहे हैं। शोएब ने अपने एक टीवी शो के दौरान सानिया को धोखा दिया था।

 शोएब की दूसरी पत्नी हैं सानिया,

शोएब की पहली पत्नी आयशा सिद्दीकी हैं।
 शोएब की पहली पत्नी सानिया नहीं, आयशा सिद्दीकी हैं। 2010 में सानिया-शोएब की शादी से पहले आयशा मीडिया में आई थीं, उन्होंने कहा था कि वे शोएब की पत्नी हैं। बिना तलाक दिए शोएब शादी नहीं कर सकते हैं। हैदराबाद की रहने वाली आयशा ने कहा था कि शोएब मोटा होने की वजह से उन्हें पसंद नहीं करते।

पहले तो शोएब इस शादी से इनकार करते रहे और तलाक नहीं देने के बात कही, लेकिन विवाद ज्यादा बढ़ जाने के बाद उन्होंने आयशा को तलाक दिया। ये तलाक सानिया से शादी होने के बाद दिया गया था।

शोएब-सानिया ने 2010 में की थी शादी
हैदराबाद में 12 अप्रैल 2010 को सानिया और शोएब की शादी हुई थी। 15 अप्रैल को रिसेप्शन लाहौर में दिया गया था। दोनों का एक बेटा इजहान है। उसका जन्म 2018 में हुआ था।

 चॉकलेट खाने से 8 साल के बच्चे की मौत

तेलंगाना के वारंगल में चॉकलेट खाने से 8 साल के लड़के की मौत हो गई। पुलिस के मुताबिक वारंगल के रहने वाले कंघन सिंह विदेश से बेटे के लिए चॉकलेट लाए थे। 8 साल के संदीप ने चॉकलेट खाई, तो वह उसके गले में फंस गई। उसे हॉस्पिटल ले जाया गया, लेकिन उसकी जान चली गई।

पुलिस के मुताबिक दूसरी क्लास में पढ़ने वाला संदीप शनिवार को घर से कुछ चॉकलेट्स लेकर स्कूल गया। चॉकलेट खाने के बाद वह हांफने लगा और उसे सांस लेने में परेशानी होने लगी। टीचर ने स्कूल अथॉरिटी को इस बात की जानकारी दी। इसके बाद उसे हॉस्पिटल ले जाया गया, लेकिन उसकी जान नहीं बच पाई। डॉक्टरों ने दम घुटने को मौत की वजह बताया है।

 संदीप के पिता कंघन सिंह वारंगल में इलेक्ट्रिक शॉप चलाते हैं। वे 20 साल पहले राजस्थान से यहां आए थे। उनके चार बच्चे हैं। वह पिछले दिनों ऑस्ट्रेलिया ट्रिप पर गए थे, जहां से वह अपने बच्चों के लिए चॉकलेट्स लेकर आए थे। संदीप इनमें से कुछ चॉकलेट स्कूल ले गया था, जिन्हें खाने के बाद उसकी मौत हो गई।

 महाराष्ट्र में रेलवे फुट ब्रिज हादसे में महिला की मौत

महाराष्ट्र के चंद्रपुर में बल्लारशाह रेलवे स्टेशन पर बने फुट ओवरब्रिज का एक हिस्सा रविवार को रेलवे ट्रैक पर गिर गया। हादसे में कई यात्री पुल से 60 फीट नीचे रेलवे ट्रैक पर गिर गए थे। 13 लोग घायल हुए थे। देर रात एक 48 साल की महिला निलिमा रंगारी की मौत हो गई। वह ICU में एडमिट थी। एक अन्य महिला की भी स्थिति गंभीर बनी हुई है। वह भी ICU में है।

इससे पहले शाम करीब 5 बजकर 10 मिनट पर हुए हादसे के बाद स्टेशन पर अफरातफरी मच गई। स्टेशन पर मौजूद यात्रियों ने घायलों को ट्रैक से उठाया। बड़ी बात ये रही कि हादसे के दौरान ट्रैक पर कोई ट्रेन नहीं थी। रेलवे अधिकारियों ने घटना की सूचना मिलते ही प्लेटफॉर्म पर आने वाली ट्रेनों को रोक दिया। घायलों को फौरन सिविल अस्पताल शिफ्ट किया गया। 

  FORCE TODAY NEWS REPORT TIME 01;00  NOV 28 2022

BUY LUTTO FACTORY PRICE PAR 

 

 

 

 

 

banner

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

हरिद्वार: कांगड़ी में गंगा मैया की छाती चीर रहा अवैध खनन, प्रशासन मौन video

 DATE - 24 DEC 2025 हरिद्वार: कांगड़ी में गंगा मैया की छाती चीर रहा अवैध खनन, प्रशासन मौन VIDEO हरिद्वार। धर्मनगरी हरिद्वार में गंगा की पवित्रता और उसके अस्तित्व पर एक बार फिर संकट के बादल मंडरा रहे हैं। ताज़ा मामला कांगड़ी क्षेत्र का है, जहाँ 'गंगा मैया' की गोद में चोरी-छिपे अवैध खनन का खेल धड़ल्ले से जारी है। हैरत की बात यह है कि यह सब कुछ बिना किसी रोक-टोक के प्रशासन की नाक के नीचे हो रहा है। ​ रात के अंधेरे में "सक्रिय ​स्थानीय सूत्रों के अनुसार, कांगड़ी और उसके आसपास के तटवर्ती इलाकों में खनन माफिया  नियमों को ताक पर रखकर गंगा की जलधारा के बीचों-बीच से रेत और पत्थर निकाला जा रहा है। ​ बिना रोक-टोक जारी है 'काला कारोबार' ​हैरानी इस बात की है कि जिस क्षेत्र में खनन पूरी तरह प्रतिबंधित होना चाहिए, वहाँ बेखौफ होकर खनन सामग्री ढोई जा रही है।  ​ निगरानी का अभाव: संबंधित विभाग के अधिकारी इस ओर से आँखें मूँदे बैठे हैं। ​ पर्यावरण को खतरा: अंधाधुंध खनन के कारण गंगा का प्राकृतिक बहाव बदल रहा है, जिससे भविष्य में बाढ़ का खतरा बढ़ सकता है। ​ आस्था और पर्यावरण...

ईरान का एयर डिफेंस तबाह,

  19 MARCH 2026 ईरान का एयर डिफेंस तबाह,  इस्राइली सेना ने कहा है कि उनकी वायुसेना ने बुधवार को सन्नाज एयरपोर्ट पर ईरान के एक लड़ाकू हेलीकॉप्टर को निशाना बनाकर तबाह कर दिया। इस्राइली सेना ने कहा कि इससे पता चलता है कि ईरान का एयर डिफेंस और वायु सेना की क्षमताएं तबाह हो चुकी हैं। इस्राइली सेना ने ये भी कहा कि पश्चिमी ईरान में हवाई श्रेष्ठता का और विस्तार किया जाएगा।  इस्राइली सेना ने साझा किया वीडियो इस्राइली सेना ने सोशल मीडिया पर साझा एक पोस्ट में बताया कि पूरी सटीकता से रियल टाइम खुफिया जानकारी के आधार पर हमला किया गया। आईडीएफ ने बताया कि वायु सेना ने हमदान प्रांत के सन्नाज एयरपोर्ट पर एमआई-17 हेलीकॉप्टर को निशाना बनाया। आईडीएफ लगातार इस्लामिक गार्ड कॉर्प्स की वायु सेना की क्षमताओं पर हमले कर रही है और पश्चिमी ईरान में अपनी हवाई श्रेष्ठता का लगातार विस्तार कर रही है इससे पहले बुधवार रात को इस्राइल ने ईरान के दक्षिण पार्स गैस क्षेत्र पर हमला किया। जिसके बाद ईरान द्वारा कतर के दक्षिण पार्स गैस क्षेत्र को निशाना बनाया गया। इन हमलों के बाद अमेरिकी राष्ट्रपति को भी ऊर्जा ठिक...

Tide ऐप पर धोखाधड़ी का शिकार, ₹20000 गंवाए

  DATE -05  DEC 2025 Tide ऐप पर धोखाधड़ी का शिकार, ₹20000 गंवाए -- ​ झांसे में लेकर अकाउंट खुलवाया, फिर उड़ा लिए पैसे ​Haridwar  : डिजिटल फ्रॉड (Digital Fraud) के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। अब एक नया मामला सामने आया है, जहाँ एक व्यक्ति को Tide ऐप (टाइड ऐप), जो कि एक बिजनेस फाइनेंस ऐप है, के नाम पर ठगी का शिकार बनाया गया है। इस धोखाधड़ी में पीड़ित को सुशांत शर्मा (Sushant Sharma) नामक एक व्यक्ति ने झांसे में लिया और उससे ₹20000  की ठगी की। ​ क्या है पूरा मामला? ​पीड़ित के अनुसार, सुशांत शर्मा नाम के व्यक्ति ने उनसे संपर्क किया और उन्हें Tide ऐप के फायदे बताए। सुशांत ने यह दावा किया कि अगर वह इस ऐप पर अकाउंट खोलते हैं, तो उन्हें तुरंत पैसे दिए जाएँगे या उनके खाते में पैसे जमा किए जाएँगे । ​सुशांत शर्मा की बातों पर विश्वास करके, पीड़ित ने उनके निर्देशानुसार Tide ऐप पर अपना अकाउंट खोल लिया। अकाउंट खुल जाने के तुरंत बाद, सुशांत शर्मा ने किसी बहाने से पीड़ित से ₹20000 RS  ट्रांसफर करवा लिए। ​ पैसे वापस करने से इनकार ​पैसे लिए जाने के बाद, जब पीड़ित ने सुशांत श...