सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

आत्महत्या की टीवी एक्ट्रेस ने फांसी लगाकर [2] दुबई में भारतीय ड्राइवर ने जीते 33 करोड़ रुपए

 आत्महत्या की टीवी एक्ट्रेस ने फांसी लगाकर 

 मुंबई में टीवी एक्ट्रेस तुनिषा शर्मा ने शनिवार को शूटिंग के सेट पर ही फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। 20 साल की तुनिषा एक म्यूजिक वीडियो शूट करने वाली थीं। सेट पर लोगों ने उन्हें फांसी पर झूलते देखा तो उतारकर अस्पताल ले गए, लेकिन रास्ते में ही उनकी मौत हो गई।

आत्महत्या के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल पाया है। तुनिषा आत्महत्या के पहले तक बिल्कुल नॉर्मल थीं और 5 घंटे पहले ही उन्होंने इंस्टाग्राम पर अपनी फोटो और कुछ नोट शेयर किए थे।

तुनिष, कटरीना कैफ की फिल्म फितूर में उनके बचपन का रोल कर चुकी हैं। इसके अलावा अलीबाबा दास्ताने काबुल में शहजादी मरियम की भूमिका कर रही थीं। इसके अलावा बार बार देखो, कहानी-2, दबंग-3 जैसी फिल्मों में भी बतौर बाल कलाकार काम कर चुकी हैं।

सुसाइड के चंद घंटे पहले शेयर किया पोस्ट
तुनिषा शर्मा ने अपनी मौत के चंद घंटे पहले सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर किया था। पोस्ट में उन्होंने लिखा था,'जो अपने जुनून से आगे बढ़ते हैं वो रुकते नहीं हैं

 20 साल की तुनिषा ने अपने करियर की शुरुआत टीवी शो भारत का वीर पुत्र-महाराणा प्रताप से की थी। वे चक्रवर्तिन अशोका सम्राट, गब्बर पूंछवाला, शेर-ए-पंजाब: महाराणा रंजीत सिंह, इंटरनेट वाला लव और इश्क शुभान अल्लाह जैसे सीरियल्स में भी नजर आई थीं।

टीवी एक्ट्रेस तुनिषा शर्मा की खुदकुशी के केस में  पुलिस ने एक्ट्रेस के को-स्टार शीजान मोहम्मद खान के खिलाफ मामला दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया है. तुनिषा सब टीवी पर आने वाले शो अली बाबा दास्तां-ऐ-काबुल में शहजादी मरियम का लीड रोल भी निभा रहीं थीं जिसमें शीजान उनके ऑपोजिट किरदार निभा रहे थे. शीजान के खिलाफ IPC 306 के तहत FIR दर्ज की गई है, जिसका मतलब है आत्महत्या के लिए उकसाना. पुलिस के मुताबिक, शीजान को आज वसई कोर्ट में पेश किया जाएगा.

आईपीसी की धारा 306 में कहा गया है की यदि कोई व्यक्ति आत्महत्या करता है, तो जो कोई भी इस तरह की आत्महत्या में उस व्यक्ति को उसे उकसाता है. उसे दस साल से अधिक की अवधि के लिए कारावास की सजा दी जा सकती है और वह जुर्माना के लिए भी उत्तरदायी होगा.

तुनिषा की मौत की हर गुत्थी को सुलझाने के लिए मुंबई पुलिस ने सीरियल के सेट पर वहां मौजूद लोगों से पूछताछ की जिसके बाद शीजान को गिरफ्तार किया गया. पुलिस ने एक अधिकारी ने जानकारी दी कि तुनिषा वॉशरूम गई थीं लेकिन जब वह बहुत देर तक नहीं लौटीं तो दरवाजा तोड़ा गया जहां उनका शव फंदे से लटकता पाया गया.

 

तुनिषा से पहले भी कई टीवी और फिल्म एक्टर्स आत्महत्या कर चुके हैं।

 इसी साल 16 अक्टूबर को टीवी एक्ट्रेस वैशाली ठक्कर ने इंदौर में आत्महत्या कर ली थी। वैशाली के अलावा  प्रेक्षा मेहता से लेकर सुशांत सिंह राजपूत तक कई नाम हैं, जिन्होंने सुसाइड किया है।

 दुबई में भारतीय ड्राइवर ने जीते 33 करोड़ रुपए

दुबई में एक भारतीय ड्राइवर ने 33 करोड़ रुपए (1.5 करोड़ दिरहम) की लॉटरी जीती है। लॉटरी जीतने के बाद तेलंगाना के अजय ओगुला ने कहा- मुझे अभी तक विश्वास नहीं हो रहा कि मैंने जैकपॉट जीत लिया है। पहले मुझे लगा कि मैंने 15 हजार दिरहम जीते हैं लेकिन फिर मैं इनाम के जीरो ही नहीं गिन पाया। मेरे घर वाले भी मेरी बात का विश्वास नहीं कर रहे हैं।

अजय तेलंगाना के एक गांव से चार साल पहले दुबई आए थे। फिलहाल वे एक ज्वैलरी कंपनी में ड्राइवर हैं और हर महीने 3,200 दिरहम (72 हजार रुपए) कमाते हैं। लॉटरी जीतने के बाद अजय इस पैसे से घर बनाने की योजना बना रहे हैं। वे खुद की कंस्ट्रक्शन कंपनी शुरू करने के बारे में भी सोच रहे हैं। अपने सपनों को पूरा करने के अलावा वे जरूरतमंद लोगों की मदद भी करना चाहते हैं। वे कहते हैं कि मैं अपने गांव और आस-पास के क्षेत्रों में जरूरतमंद लोगों की मदद करूंगा।

FORCE TODAY NEWS

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

हरिद्वार: कांगड़ी में गंगा मैया की छाती चीर रहा अवैध खनन, प्रशासन मौन video

 DATE - 24 DEC 2025 हरिद्वार: कांगड़ी में गंगा मैया की छाती चीर रहा अवैध खनन, प्रशासन मौन VIDEO हरिद्वार। धर्मनगरी हरिद्वार में गंगा की पवित्रता और उसके अस्तित्व पर एक बार फिर संकट के बादल मंडरा रहे हैं। ताज़ा मामला कांगड़ी क्षेत्र का है, जहाँ 'गंगा मैया' की गोद में चोरी-छिपे अवैध खनन का खेल धड़ल्ले से जारी है। हैरत की बात यह है कि यह सब कुछ बिना किसी रोक-टोक के प्रशासन की नाक के नीचे हो रहा है। ​ रात के अंधेरे में "सक्रिय ​स्थानीय सूत्रों के अनुसार, कांगड़ी और उसके आसपास के तटवर्ती इलाकों में खनन माफिया  नियमों को ताक पर रखकर गंगा की जलधारा के बीचों-बीच से रेत और पत्थर निकाला जा रहा है। ​ बिना रोक-टोक जारी है 'काला कारोबार' ​हैरानी इस बात की है कि जिस क्षेत्र में खनन पूरी तरह प्रतिबंधित होना चाहिए, वहाँ बेखौफ होकर खनन सामग्री ढोई जा रही है।  ​ निगरानी का अभाव: संबंधित विभाग के अधिकारी इस ओर से आँखें मूँदे बैठे हैं। ​ पर्यावरण को खतरा: अंधाधुंध खनन के कारण गंगा का प्राकृतिक बहाव बदल रहा है, जिससे भविष्य में बाढ़ का खतरा बढ़ सकता है। ​ आस्था और पर्यावरण...

ईरान का एयर डिफेंस तबाह,

  19 MARCH 2026 ईरान का एयर डिफेंस तबाह,  इस्राइली सेना ने कहा है कि उनकी वायुसेना ने बुधवार को सन्नाज एयरपोर्ट पर ईरान के एक लड़ाकू हेलीकॉप्टर को निशाना बनाकर तबाह कर दिया। इस्राइली सेना ने कहा कि इससे पता चलता है कि ईरान का एयर डिफेंस और वायु सेना की क्षमताएं तबाह हो चुकी हैं। इस्राइली सेना ने ये भी कहा कि पश्चिमी ईरान में हवाई श्रेष्ठता का और विस्तार किया जाएगा।  इस्राइली सेना ने साझा किया वीडियो इस्राइली सेना ने सोशल मीडिया पर साझा एक पोस्ट में बताया कि पूरी सटीकता से रियल टाइम खुफिया जानकारी के आधार पर हमला किया गया। आईडीएफ ने बताया कि वायु सेना ने हमदान प्रांत के सन्नाज एयरपोर्ट पर एमआई-17 हेलीकॉप्टर को निशाना बनाया। आईडीएफ लगातार इस्लामिक गार्ड कॉर्प्स की वायु सेना की क्षमताओं पर हमले कर रही है और पश्चिमी ईरान में अपनी हवाई श्रेष्ठता का लगातार विस्तार कर रही है इससे पहले बुधवार रात को इस्राइल ने ईरान के दक्षिण पार्स गैस क्षेत्र पर हमला किया। जिसके बाद ईरान द्वारा कतर के दक्षिण पार्स गैस क्षेत्र को निशाना बनाया गया। इन हमलों के बाद अमेरिकी राष्ट्रपति को भी ऊर्जा ठिक...

Tide ऐप पर धोखाधड़ी का शिकार, ₹20000 गंवाए

  DATE -05  DEC 2025 Tide ऐप पर धोखाधड़ी का शिकार, ₹20000 गंवाए -- ​ झांसे में लेकर अकाउंट खुलवाया, फिर उड़ा लिए पैसे ​Haridwar  : डिजिटल फ्रॉड (Digital Fraud) के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। अब एक नया मामला सामने आया है, जहाँ एक व्यक्ति को Tide ऐप (टाइड ऐप), जो कि एक बिजनेस फाइनेंस ऐप है, के नाम पर ठगी का शिकार बनाया गया है। इस धोखाधड़ी में पीड़ित को सुशांत शर्मा (Sushant Sharma) नामक एक व्यक्ति ने झांसे में लिया और उससे ₹20000  की ठगी की। ​ क्या है पूरा मामला? ​पीड़ित के अनुसार, सुशांत शर्मा नाम के व्यक्ति ने उनसे संपर्क किया और उन्हें Tide ऐप के फायदे बताए। सुशांत ने यह दावा किया कि अगर वह इस ऐप पर अकाउंट खोलते हैं, तो उन्हें तुरंत पैसे दिए जाएँगे या उनके खाते में पैसे जमा किए जाएँगे । ​सुशांत शर्मा की बातों पर विश्वास करके, पीड़ित ने उनके निर्देशानुसार Tide ऐप पर अपना अकाउंट खोल लिया। अकाउंट खुल जाने के तुरंत बाद, सुशांत शर्मा ने किसी बहाने से पीड़ित से ₹20000 RS  ट्रांसफर करवा लिए। ​ पैसे वापस करने से इनकार ​पैसे लिए जाने के बाद, जब पीड़ित ने सुशांत श...