सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

जुनैद-नासिर हत्याकांड...आरोपियों के चेहरे 2-दोपहिया वाहन बैन

 23/02/2023 FORCE TODAY NEWS REPORT

जुनैद-नासिर हत्याकांड...आरोपियों के चेहरे 

राजस्थान के 2 मुस्लिम युवक नासिर और जुनैद को जलाकर मार देने की वारदात में शामिल 9 में से 8 आरोपियों की तस्वीर सामने आ गई है। इनमें एक आरोपी रिंकू सैनी को भरतपुर पुलिस ने अरेस्ट कर लिया है, जबकि 8 आरोपी अभी फरार हैं।

 इनमें मोनू मानेसर की तस्वीर नहीं है। वारदात में इस्तेमाल की गई स्कॉर्पियो गाड़ी भी हरियाणा के जींद स्थित एक गौशाला से बरामद की गई है।

 पुलिस की शुरुआती जांच में सबसे अहम बात यह सामने निकलकर आई कि जिसको लेकर पिछले एक हफ्ते से सबसे ज्यादा हंगामा हो रहा है, उस मोनू मानेसर का नाम अभी तक राजस्थान पुलिस की तरफ से स्पष्ट रूप से नहीं लिया गया है।

गिरफ्तार किए गए रिंकू सैनी के अलावा पुलिस की तरफ से जिन 8 लोगों की फोटो जारी की गई है, उनमें भी मोनू मानेसर की तस्वीर नहीं है।

8 आरोपियों की पहचान हुई
राजस्थान पुलिस ने बताया कि भरतपुर जिले के थाना गोपालगढ़ में दर्ज केस के तहत रिंकू सैनी को गिरफ्तार किया गया। उससे पूछताछ में 8 आरोपियों की पहचान हो गई है। इसके बाद हरियाणा के कई जिलों में छापेमारी की गई।

आरोपी अनिल और श्रीकांत नूंह के रहने वाले हैं, जबकि कालू कैथल, मोनू राणा भिवानी, विकास जींद, शशिकांत करनाल और गोगी भिवानी का है।राजस्थान पुलिस की तरफ से बताया गया कि उसकी 3 टीमें पूरे मामले में हरियाणा पुलिस के साथ मिलकर लगातार दबिश दे रही हैं। रिंकू सैनी से पूछताछ में काफी अहम सुराग हाथ लगे हैं। जिसके आधार पर हरियाणा के जींद में रेड करते हुए पुलिस ने उस स्कॉर्पियो गाड़ी को एक गौशाला से बरामद किया है, जिनमें जुनैद और नासिर को पीटने के बाद भिवानी तक ले जाया गया था। पुलिस के मुताबिक स्कॉर्पियो की सीट पर खून के निशान भी मिले हैं।
पुलिस के मुताबिक भिवानी के लोहारू में बोलेरो गाड़ी में मिले दोनों कंकाल, नासिर-जुनैद के परिवार के डीएनए और बरामद की गई स्कॉर्पियो गाड़ी सभी के सैंपल लिए गए हैं। उसके आधार पर रिपोर्ट आने के बाद अगली कार्रवाई तय की जाएगी।

 दरअसल, मृतक जुनैद (35) और नासिर (28) राजस्थान के जिला भरपुर के गांव घाटमीका के रहने वाले थे। ये गांव हरियाणा बॉर्डर के नजदीक है। जुनैद के चचेरे भाई इस्माइल ने 15 फरवरी को गोपालगढ़ थाना (भरतपुर) में दोनों के अपहरण और मारपीट का मामला दर्ज कराया।

अगले दिन 16 फरवरी को जुनैद और नासिर दोनों की लाशें हरियाणा में भिवानी जिले के कस्बा लोहारू में जली हुई हालत में बोलेरो गाड़ी से मिली थीं।

 मेरठ-दिल्ली एक्सप्रेस वे पर दोपहिया वाहन बैन

मेरठ दिल्ली एक्सप्रेस वे पर दो पहिया और तीन पहिया वाहनों को चलाने पर अब चालान भुगतना पड़ेगा। मेरठ पुलिस ने एक्सप्रेस वे पर प्रतिबंधित वाहनों को चलाने पर 20 हजार रुपए का चालान काटने का निर्देश दिया है।

दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेस वे पर दो पहिया और तीन पहिया वाहनों के लगातार चलने से कई हादसे हो चुके हैं। ऐसे में पुलिस की ओर से पहले जागरूक किया जा रहा था और अब पिछले कुछ समय से पुलिस की ओर से ऐसे वाहन चालकों के खिलाफ कार्रवाई भी की जा रही है। मेरठ में पुलिस की ओर से एक्सप्रेस-वे पर दो पहिया और तीन पहिया वाहनों से सफर करने वालों को चेतावनी दी है कि उन पर 20हजार रुपए का जुर्माना लगेगा।

Force Today News

 

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

कोटद्वार के जंगल में जब लावारिश लाश को पाया...फावड़े से वार ...

  कोटद्वार के जंगल में जब लावारिश लाश ...  पति की हत्या करने वाली पत्नी. सोनम रघुवंशी और मेरठ की मुस्कान रस्तोगी के बाद अब ऐसी ही एक खबर मुरादाबाद से सामने है. मुरादाबाद की रहने वाली रीना सिंधु ने अपने पति रविन्द्र कुमार की हत्त्या बिजनौर के रहने वाले अपने प्रेमी पारितोष कुमार के साथ मिलकर कर दी. इतना ही नहीं पति की हत्या के बाद उसकी लाश को कार में रखकर दो दिन तक उत्तराखंड की सड़कों पर घूमती रही. फिर कोटद्वार के जंगलों में सुनसान जगह देखकर शव को फेंक दिया. लेकिन पुलिस ने लावारिश लाश मिलने के बाद शुरू की जांच के बाद आरोपी पत्नी और उसके प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया है.  इस कहानी की शुरुआत तब से होती है जब उत्तराखंड पुलिस ने कोटद्वार के जंगल में जब लावारिश लाश को पाया. फिर लाश की पहचान करने के लिए तफ्तीश शुरू की तो पति-पत्नी और वो की हैरान करने वाली कहानी सामने आई  जानकारी के अनुसार रविंद्र कुमार की मुरादाबाद के सिविल लाईन थाना इलाके के रामगंगा विहार कॉलोनी में एक पुराना मकान है. वो इस मकान को बेचना चाहते थे. लेकिन उनकी दूसरी पत्नी रीना सिंधु इसके खिलाफ थी. ऐसे में उसने प...

video कोटद्वार घराट मैं हत्या का प्रयास

  video कोटद्वार  घराट मैं हत्या का प्रयास यह कहावत अक्सर यह दर्शाती है कि लोग दूसरों के दर्द या परेशानी से दूर रहते हैं और केवल मनोरंजन के लिए मौजूद रहते हैं।

हरिद्वार: कांगड़ी में गंगा मैया की छाती चीर रहा अवैध खनन, प्रशासन मौन video

 DATE - 24 DEC 2025 हरिद्वार: कांगड़ी में गंगा मैया की छाती चीर रहा अवैध खनन, प्रशासन मौन VIDEO हरिद्वार। धर्मनगरी हरिद्वार में गंगा की पवित्रता और उसके अस्तित्व पर एक बार फिर संकट के बादल मंडरा रहे हैं। ताज़ा मामला कांगड़ी क्षेत्र का है, जहाँ 'गंगा मैया' की गोद में चोरी-छिपे अवैध खनन का खेल धड़ल्ले से जारी है। हैरत की बात यह है कि यह सब कुछ बिना किसी रोक-टोक के प्रशासन की नाक के नीचे हो रहा है। ​ रात के अंधेरे में "सक्रिय ​स्थानीय सूत्रों के अनुसार, कांगड़ी और उसके आसपास के तटवर्ती इलाकों में खनन माफिया  नियमों को ताक पर रखकर गंगा की जलधारा के बीचों-बीच से रेत और पत्थर निकाला जा रहा है। ​ बिना रोक-टोक जारी है 'काला कारोबार' ​हैरानी इस बात की है कि जिस क्षेत्र में खनन पूरी तरह प्रतिबंधित होना चाहिए, वहाँ बेखौफ होकर खनन सामग्री ढोई जा रही है।  ​ निगरानी का अभाव: संबंधित विभाग के अधिकारी इस ओर से आँखें मूँदे बैठे हैं। ​ पर्यावरण को खतरा: अंधाधुंध खनन के कारण गंगा का प्राकृतिक बहाव बदल रहा है, जिससे भविष्य में बाढ़ का खतरा बढ़ सकता है। ​ आस्था और पर्यावरण...