सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

पंजाब में गुरुद्वारे में जूते पहनकर घुसा युवक 2-तारेक फतेह का निधन

 FORCE TODAY NEWS  REPORT PARVINDER

DATE 24/04/2023

पंजाब में गुरुद्वारे में जूते पहनकर घुसा युवक-

जूते पहनकर गुरुद्वारे में घुसा केशधारी युवक।

पंजाब में श्री गुरुग्रंथ साहिब की बेअदबी की बड़ी घटना सामने आई है। यहां एक केशधारी युवक ने गुरुद्वारे के अंदर घुसकर पाठ कर रहे ग्रंथियों को पीटना शुरू कर दिया। यह घटना सोमवार को रोपड़ जिले के मोरिंडा में हुई। घटना के बाद गुरुद्वारे में मौजूद लोगों ने बेअदबी करने वाले युवक को पकड़ लिया और जमकर धुनाई कर डाली। संगत युवक को घसीटते हुए गुरुद्वारे से बाहर ले गई।

घटना के बाद इलाके के लोगों ने मोरिंडा में सड़क पर धरना शुरू कर दिया। बेअदबी की इस घटना के बाद मोरिंडा में स्थिति तनावपूर्ण हो गई।

युवक ने यह हरकत क्यों की? इसका पता नहीं चल पाया है। फिलहाल पुलिस उससे पूछताछ कर रही है।

 रोपड़ जिले में मोरिंडा कस्बे के कोतवाली साहिब गुरुद्वारे में हुई इस घटना से जुड़ा सीसीटीवी फुटेज सामने आया है। इस फुटेज में साफ नजर आ रहा है कि दोपहर 1.15 बजे के आसपास गुरुद्वारे में पाठ चल रहा था। संगत बैठकर जाप कर रही थी। उसी समय एक केशधारी युवक जूते पहनकर गुरुद्वारे में घुस आया। गुरुद्वारे में घुसते ही युवक सीधे श्री गुरु ग्रंथ साहिब का पाठ कर रहे दो ग्रंथियों की तरफ बढ़ने लगा और उन्हें गुरुद्वारे से बाहर निकलने के इशारे करने लगा।

इससे पहले कि कोई कुछ समझ पाता, युवक दोनों ग्रंथियों के सामने की तरफ लगी स्टील की ग्रिल फांदकर वहां प्रकाशमान श्री गुरु ग्रंथ साहिब के पीछे की तरफ पहुंच गया और वहां बैठे दोनों ग्रंथियों को पीटना शुरू कर दिया। उसने श्री गुरुग्रंथ साहिब के सामने ही दोनों पर थप्पड़ों की बरसात करते हुए उनकी पगड़ियां उतार दीं। युवक ने गुस्से में श्री गुरु ग्रंथ साहिब की भी बेअदबी की।

युवक को घसीटते हुए गुरुद्वारे से बाहर ले जाती संगत।

यह सब कुछ इतनी जल्दी हुआ कि गुरुद्वारे में जाप कर रही संगत को एकबारगी तो कुछ समझ ही नहीं आया। इसके बाद आनन-फानन में वहां मौजूद संगत ने युवक को दबोच लिया और उसकी जमकर धुनाई कर डाली। इसके बाद लोग युवक को घसीटते हुए गुरुद्वारे से बाहर ले गए।

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और युवक को हिरासत में ले लिया।

 बेअदबी की इस घटना से मोरिंडा के लोगों में गुस्सा फैल गया और उन्होंने सड़क पर धरना शुरू कर दिया। इससे मोरिंडा में स्थिति तनावपूर्ण बन गई। धरने पर बैठे लोगों ने आरोप लगाया कि पुलिस उस युवक को पागल करार देना चाहती है। उन्होंने दावा किया कि न तो युवक की हरकतें पागलों वाली थीं और न ही उसकी मंशा।

लोगों ने कहा कि जब तक युवक के खिलाफ कार्रवाई नहीं की जाती, वह धरना खत्म नहीं करेंगे।

 तारेक फतेह का निधन--

पाकिस्तानी मूल के इस्लामिक स्कॉलर तारेक फतेह का सोमवार को लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया। 73 साल के फतेह सोशल मीडिया पर काफी पॉपुलर थे। उन्हें अक्सर टीवी डिबेट्स में देखा जाता था।

तारेक फतेह जिहाद के सख्त विरोधी थे। उन्होंने हमेशा कहा कि दूसरों की जान लेना जिहाद नहीं है। फतेह हमेशा पाकिस्तान की सरकार और फौज के विरोधी रहे। वो खुद को हिंदुस्तानी कहते थे।

फतेह का जन्म 20 नवंबर 1949 को पाकिस्तान के कराची शहर में हुआ। 1960 और 70 के दौर में वो वामपंथी विचारधारा से प्रेरित रहे। उस दौरान पाकिस्तान में फौजी हुकूमत थी। फतेह को दो बार जेल भी जाना पड़ा। 1977 में जनरल जिया उल हक ने उन पर मुल्क से गद्दारी का आरोप लगाया और इसके साथ ही अखबारों में कॉलम लिखने पर भी रोक लगा दी। इसके बाद 1987 में उन्होंने कनाडा शिफ्ट होने का फैसला किया।

FORCE TODAY NEWS 

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

हरिद्वार: कांगड़ी में गंगा मैया की छाती चीर रहा अवैध खनन, प्रशासन मौन video

 DATE - 24 DEC 2025 हरिद्वार: कांगड़ी में गंगा मैया की छाती चीर रहा अवैध खनन, प्रशासन मौन VIDEO हरिद्वार। धर्मनगरी हरिद्वार में गंगा की पवित्रता और उसके अस्तित्व पर एक बार फिर संकट के बादल मंडरा रहे हैं। ताज़ा मामला कांगड़ी क्षेत्र का है, जहाँ 'गंगा मैया' की गोद में चोरी-छिपे अवैध खनन का खेल धड़ल्ले से जारी है। हैरत की बात यह है कि यह सब कुछ बिना किसी रोक-टोक के प्रशासन की नाक के नीचे हो रहा है। ​ रात के अंधेरे में "सक्रिय ​स्थानीय सूत्रों के अनुसार, कांगड़ी और उसके आसपास के तटवर्ती इलाकों में खनन माफिया  नियमों को ताक पर रखकर गंगा की जलधारा के बीचों-बीच से रेत और पत्थर निकाला जा रहा है। ​ बिना रोक-टोक जारी है 'काला कारोबार' ​हैरानी इस बात की है कि जिस क्षेत्र में खनन पूरी तरह प्रतिबंधित होना चाहिए, वहाँ बेखौफ होकर खनन सामग्री ढोई जा रही है।  ​ निगरानी का अभाव: संबंधित विभाग के अधिकारी इस ओर से आँखें मूँदे बैठे हैं। ​ पर्यावरण को खतरा: अंधाधुंध खनन के कारण गंगा का प्राकृतिक बहाव बदल रहा है, जिससे भविष्य में बाढ़ का खतरा बढ़ सकता है। ​ आस्था और पर्यावरण...

ईरान का एयर डिफेंस तबाह,

  19 MARCH 2026 ईरान का एयर डिफेंस तबाह,  इस्राइली सेना ने कहा है कि उनकी वायुसेना ने बुधवार को सन्नाज एयरपोर्ट पर ईरान के एक लड़ाकू हेलीकॉप्टर को निशाना बनाकर तबाह कर दिया। इस्राइली सेना ने कहा कि इससे पता चलता है कि ईरान का एयर डिफेंस और वायु सेना की क्षमताएं तबाह हो चुकी हैं। इस्राइली सेना ने ये भी कहा कि पश्चिमी ईरान में हवाई श्रेष्ठता का और विस्तार किया जाएगा।  इस्राइली सेना ने साझा किया वीडियो इस्राइली सेना ने सोशल मीडिया पर साझा एक पोस्ट में बताया कि पूरी सटीकता से रियल टाइम खुफिया जानकारी के आधार पर हमला किया गया। आईडीएफ ने बताया कि वायु सेना ने हमदान प्रांत के सन्नाज एयरपोर्ट पर एमआई-17 हेलीकॉप्टर को निशाना बनाया। आईडीएफ लगातार इस्लामिक गार्ड कॉर्प्स की वायु सेना की क्षमताओं पर हमले कर रही है और पश्चिमी ईरान में अपनी हवाई श्रेष्ठता का लगातार विस्तार कर रही है इससे पहले बुधवार रात को इस्राइल ने ईरान के दक्षिण पार्स गैस क्षेत्र पर हमला किया। जिसके बाद ईरान द्वारा कतर के दक्षिण पार्स गैस क्षेत्र को निशाना बनाया गया। इन हमलों के बाद अमेरिकी राष्ट्रपति को भी ऊर्जा ठिक...

Tide ऐप पर धोखाधड़ी का शिकार, ₹20000 गंवाए

  DATE -05  DEC 2025 Tide ऐप पर धोखाधड़ी का शिकार, ₹20000 गंवाए -- ​ झांसे में लेकर अकाउंट खुलवाया, फिर उड़ा लिए पैसे ​Haridwar  : डिजिटल फ्रॉड (Digital Fraud) के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। अब एक नया मामला सामने आया है, जहाँ एक व्यक्ति को Tide ऐप (टाइड ऐप), जो कि एक बिजनेस फाइनेंस ऐप है, के नाम पर ठगी का शिकार बनाया गया है। इस धोखाधड़ी में पीड़ित को सुशांत शर्मा (Sushant Sharma) नामक एक व्यक्ति ने झांसे में लिया और उससे ₹20000  की ठगी की। ​ क्या है पूरा मामला? ​पीड़ित के अनुसार, सुशांत शर्मा नाम के व्यक्ति ने उनसे संपर्क किया और उन्हें Tide ऐप के फायदे बताए। सुशांत ने यह दावा किया कि अगर वह इस ऐप पर अकाउंट खोलते हैं, तो उन्हें तुरंत पैसे दिए जाएँगे या उनके खाते में पैसे जमा किए जाएँगे । ​सुशांत शर्मा की बातों पर विश्वास करके, पीड़ित ने उनके निर्देशानुसार Tide ऐप पर अपना अकाउंट खोल लिया। अकाउंट खुल जाने के तुरंत बाद, सुशांत शर्मा ने किसी बहाने से पीड़ित से ₹20000 RS  ट्रांसफर करवा लिए। ​ पैसे वापस करने से इनकार ​पैसे लिए जाने के बाद, जब पीड़ित ने सुशांत श...