सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

दुल्हन की मौत:दूल्हा भी गंभीर 2/द केरल स्टोरी पर नहीं लगा सकते रोक - SC

 DATE 2 MAY 2023

 दुल्हन की मौत:दूल्हा भी गंभीर

सामंथा हचिन्सन की यह फोटो शादी के चंद मिनट पहले की है
अमेरिका के साउथ कैरोलिना में वेडिंग रिसेप्शन के चंद मिनट बाद ही दुल्हन की एक्सीडेंट में मौत हो गई। पति की हालत बेहद गंभीर है।

34 साल की सामंथा हचिन्सन पति एरिक के साथ रिसेप्शन डेस्टिनेशन से बाहर आईं। तमाम दोस्त और रिश्तेदार उन्हें कार तक छोड़ने आ रहे थे। एरिक और सामंथा घर जाने के लिए कार में बैठे ही थे कि तभी दूसरी तरफ से आ रही एक कार ने न्यूली वेड कपल की गाड़ी को टक्कर मार दी।

एरिक-सामंथा की गाड़ी उस वक्त स्टार्ट भी नहीं हुई थी। घटना में सामंथा की मौके पर ही मौत हो गई। एरिक की हालत बेहद गंभीर है। नशे में ड्राइव कर रही 25 साल की लड़की को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

 घटना 30 अप्रैल की बताई जा रही है। सामंथा और एरिक ने साउथ कैरोलिना के खूबसूरत समुद्र तट पर तमाम रिश्तेदारों और दोस्तों की मौजूदगी में शादी की। इसके बाद ये सभी लोग वेडिंग डेस्टिनेशन से रिसेप्शन वाली जगह पहुंचे।

वेडिंग रिसेप्शन के दौरान सामंथा का हाथ थामे एरिक
रिसेप्शन के लिए उन्होंने गोल्फ कार्ट क्लब बुक कर रखा था। न्यूली वेड कपल मैरिज आउटफिट में ही था। सामंथा ने व्हाइट गाउन के साथ क्राउन भी पहना था। रिसेप्शन खत्म हुआ। इसके बाद कुछ देर तक सामंथा और एरिक की परिवार रिश्तेदारों और दोस्तों से बातचीत करते रहे। इस दौरान रात घिरने लगी थी।

 सामंथा और एरिक के कुछ दोस्त और परिवार रिसेप्शन डेस्टिनेशन से उन्हें बाहर तक छोड़ने आए। बाहर न्यूली वेड कपल का बैनर लगी सजी-धजी कार उनका इंतजार कर रही थी। एरिक और सामंथा पीछे की सीट पर बैठे। एरिक कार का बैकडोर बंद कर ही रहे थे कि इसी दौरान दूसरी तरफ से एक बेहद तेज रफ्तार कार आई और न्यूली वेड कपल की गाड़ी से टकरा गई।एक्सीडेंट इतना भयानक था कि एरिक-सामंथा की गाड़ी कई मीटर दूर तक घिसटती चली गई। इस दौरान हर-तरफ चीखें सुनाई दे रहीं थीं। दूल्हा-दुल्हन के रिश्तेदार और दोस्त गाड़ी तक पहुंचे। तबाह हो चुकी गाड़ी के अंदर झांका तो हालात बेहद खराब थे।

डांस करते हुए एरिक-सामंथा
एरिक और सामंथा को किसी तरह गाड़ी से निकाला गया। सामंथा की सांसें थम चुकी थीं। एरिक के सिर पर गंभीर चोटें थीं। पुलिस और एम्बुलेंस मौके पर पहुंची। सभी को हॉस्पिटल ले जाया गया।

 आगे की सीट पर एरिक के 2 दोस्त थे। इनमें से एक की हालत बेहद गंभीर है। उसको भी एरिक की ही तरह ब्रेन इंजरी है। दोनों बेहोश हैं और उन्हें मल्टीपल फ्रैक्चर हैं। एक और दोस्त खतरे से बाहर बताया गया है।घटना की जानकारी एरिक की मां ने अपने सोशल मीडिया पेज पर दी। कहा- मेरे बेटे ने अपने प्यार को पलक झपकते ही खो दिया। सिर्फ पांच घंटे पहले ही तो सामंथा ने उसको वेडिंग रिंग पहनाई थी। एरिक की दो रिकन्सट्रक्टिव सर्जरीज हुई हैं। ब्रेन इंजरी खतरनाक है। मैं लोगों से मदद की गुजारिश करती हूं। इसके बाद लोग उनकी आर्थिक मदद कर रहे हैं।

जिस कार ने सामंथा की जान ली, उसे 25 साल की जैमी कोमोरोस्की चला रही थी। गिरफ्तारी के बाद उसने कहा- मैंने बहुत ज्यादा शराब नहीं पी थी और न ही मेरी गाड़ी की रफ्तार बहुत तेज थी। ये सिर्फ हादसा था। सामंथा एक मल्टीनेशनल कंपनी में अकांटेंट थीं। एरिक एयरोनॉटिक्स एक्सपर्ट हैं।

 द केरल स्टोरी पर नहीं लगा सकते रोक - SC

सुप्रीम कोर्ट ने द केरल स्टोरी पर रोक लगाने की मांग खारिज कर दी है। दरअसल, केरल के लेफ्ट डेमोक्रेटिक फ्रंट और कांग्रेस ने फिल्म के हेट स्पीच को बढ़ावा देने और ऑडियो-विजुअल प्रोपेगेंडा होने का आरोप लगाया था। इस मामले में लगाई गई हस्तक्षेप याचिका पर सुप्रीम कोर्ट ने तत्काल सुनवाई करने से इंकार कर दिया है।

 मंगलवार को मामले में जस्टिस केएस जोसफ और बीवी नागरत्न की बेंच से वकील निजाम पाशा और सीनियर एडवोकेट कपिल सिब्बल ने मामले में तत्काल सुनवाई की जाने की मांग की थी।

उन्होंने बेंच से कहा कि फिल्म शुक्रवार को रिलीज होने वाली है और फिल्म के ट्रेलर पर अबतक 1 करोड़ 60 लाख व्यू आ चुके हैं। निजाम पाशा ने कोर्ट में कहा- ये फिल्म हेट स्पीच के सबसे खराब और निचले दर्जे की मिसाल है। ये फिल्म पूरी तरह से सिर्फ एक ऑडियो-विजुअल प्रोपेगेंडा है।

 इसपर जजों की बेंच ने जवाब देते हुए कहा- हेट स्पीच के कई प्रकार होते हैं। ऐसा नहीं है कि कोई व्यक्ति अचानक पोडियम पर जाकर बेतरतीब ढंग से हेट स्पीच फैला रहा है। फिल्म को सर्टिफिकेशन मिल चुका है और सेंसर बोर्ड ने फिल्म की रिलीज को अनुमति दे दी है।हम इस फिल्म पर कोई टैग नहीं लगा सकते। अगर आप फिल्म के रिलीज होने के फैसले को चुनौती देना चाहते हैं, तो आपको सही प्लेटफॉर्म और फोरम के जरिए कोशिश करनी चाहिए

FORCE TODAY NEWS REPORTER  M,ISS SHIVANI

 

 

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

हरिद्वार: कांगड़ी में गंगा मैया की छाती चीर रहा अवैध खनन, प्रशासन मौन video

 DATE - 24 DEC 2025 हरिद्वार: कांगड़ी में गंगा मैया की छाती चीर रहा अवैध खनन, प्रशासन मौन VIDEO हरिद्वार। धर्मनगरी हरिद्वार में गंगा की पवित्रता और उसके अस्तित्व पर एक बार फिर संकट के बादल मंडरा रहे हैं। ताज़ा मामला कांगड़ी क्षेत्र का है, जहाँ 'गंगा मैया' की गोद में चोरी-छिपे अवैध खनन का खेल धड़ल्ले से जारी है। हैरत की बात यह है कि यह सब कुछ बिना किसी रोक-टोक के प्रशासन की नाक के नीचे हो रहा है। ​ रात के अंधेरे में "सक्रिय ​स्थानीय सूत्रों के अनुसार, कांगड़ी और उसके आसपास के तटवर्ती इलाकों में खनन माफिया  नियमों को ताक पर रखकर गंगा की जलधारा के बीचों-बीच से रेत और पत्थर निकाला जा रहा है। ​ बिना रोक-टोक जारी है 'काला कारोबार' ​हैरानी इस बात की है कि जिस क्षेत्र में खनन पूरी तरह प्रतिबंधित होना चाहिए, वहाँ बेखौफ होकर खनन सामग्री ढोई जा रही है।  ​ निगरानी का अभाव: संबंधित विभाग के अधिकारी इस ओर से आँखें मूँदे बैठे हैं। ​ पर्यावरण को खतरा: अंधाधुंध खनन के कारण गंगा का प्राकृतिक बहाव बदल रहा है, जिससे भविष्य में बाढ़ का खतरा बढ़ सकता है। ​ आस्था और पर्यावरण...

ईरान का एयर डिफेंस तबाह,

  19 MARCH 2026 ईरान का एयर डिफेंस तबाह,  इस्राइली सेना ने कहा है कि उनकी वायुसेना ने बुधवार को सन्नाज एयरपोर्ट पर ईरान के एक लड़ाकू हेलीकॉप्टर को निशाना बनाकर तबाह कर दिया। इस्राइली सेना ने कहा कि इससे पता चलता है कि ईरान का एयर डिफेंस और वायु सेना की क्षमताएं तबाह हो चुकी हैं। इस्राइली सेना ने ये भी कहा कि पश्चिमी ईरान में हवाई श्रेष्ठता का और विस्तार किया जाएगा।  इस्राइली सेना ने साझा किया वीडियो इस्राइली सेना ने सोशल मीडिया पर साझा एक पोस्ट में बताया कि पूरी सटीकता से रियल टाइम खुफिया जानकारी के आधार पर हमला किया गया। आईडीएफ ने बताया कि वायु सेना ने हमदान प्रांत के सन्नाज एयरपोर्ट पर एमआई-17 हेलीकॉप्टर को निशाना बनाया। आईडीएफ लगातार इस्लामिक गार्ड कॉर्प्स की वायु सेना की क्षमताओं पर हमले कर रही है और पश्चिमी ईरान में अपनी हवाई श्रेष्ठता का लगातार विस्तार कर रही है इससे पहले बुधवार रात को इस्राइल ने ईरान के दक्षिण पार्स गैस क्षेत्र पर हमला किया। जिसके बाद ईरान द्वारा कतर के दक्षिण पार्स गैस क्षेत्र को निशाना बनाया गया। इन हमलों के बाद अमेरिकी राष्ट्रपति को भी ऊर्जा ठिक...

Tide ऐप पर धोखाधड़ी का शिकार, ₹20000 गंवाए

  DATE -05  DEC 2025 Tide ऐप पर धोखाधड़ी का शिकार, ₹20000 गंवाए -- ​ झांसे में लेकर अकाउंट खुलवाया, फिर उड़ा लिए पैसे ​Haridwar  : डिजिटल फ्रॉड (Digital Fraud) के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। अब एक नया मामला सामने आया है, जहाँ एक व्यक्ति को Tide ऐप (टाइड ऐप), जो कि एक बिजनेस फाइनेंस ऐप है, के नाम पर ठगी का शिकार बनाया गया है। इस धोखाधड़ी में पीड़ित को सुशांत शर्मा (Sushant Sharma) नामक एक व्यक्ति ने झांसे में लिया और उससे ₹20000  की ठगी की। ​ क्या है पूरा मामला? ​पीड़ित के अनुसार, सुशांत शर्मा नाम के व्यक्ति ने उनसे संपर्क किया और उन्हें Tide ऐप के फायदे बताए। सुशांत ने यह दावा किया कि अगर वह इस ऐप पर अकाउंट खोलते हैं, तो उन्हें तुरंत पैसे दिए जाएँगे या उनके खाते में पैसे जमा किए जाएँगे । ​सुशांत शर्मा की बातों पर विश्वास करके, पीड़ित ने उनके निर्देशानुसार Tide ऐप पर अपना अकाउंट खोल लिया। अकाउंट खुल जाने के तुरंत बाद, सुशांत शर्मा ने किसी बहाने से पीड़ित से ₹20000 RS  ट्रांसफर करवा लिए। ​ पैसे वापस करने से इनकार ​पैसे लिए जाने के बाद, जब पीड़ित ने सुशांत श...