सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

अमृतसर में डबल मर्डर 2- बच्चा चोरी 3 माह का

DATE-09 NOV 2023  FORCE TODAY NEWS 

INVESTIGATIVE REPORTER  MISS-POOJA  FROM PUNJAB

अमृतसर में डबल मर्डर-

जानकारी के मुताबिक मजीठा के गांव पंधेर में गुरमीत सिंह अपनी पत्नी कुलविंदर कौर, बेटे प्रितपाल सिंह और उसके परिवार के साथ रहता था। आरोपी प्रितपाल सिंह करीब साल-सवा साल पहले दुबई से लौटा था। बुधवार रात उनके पड़ोस में शादी थी। प्रितपाल वहां से शराब पीकर देर रात घर लौटा। बेटे को नशे में देख गुरमीत सिंह ने उसे समझाने की कोशिश की और शराब न पीने की सलाह दी।

इससे गुस्साए प्रितपाल सिंह ने वहीं पास पड़े लोहे के सरिए से अपने पिता के सिर पर वार करने शुरू कर दिए। आरोपी ने पास में ही बेड पर लेटी अपनी मां के चेहरे पर भी कई वार किए। इस हमले से दोनों पति-पत्नी गंभीर रूप से जख्मी हो गए, जिन्हें तुरंत ही मजीठा रोड स्थित एक प्राइवेट अस्पताल में दाखिल करवाया गया, जहां गुरुवार की तड़के दोनों की मौत हो गई। मजीठा थाना प्रभारी इंस्पेक्टर बलविंदर सिंह ने बताया कि आरोपी को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

लुधियाना रेलवे स्टेशन से 3 माह का बच्चा चोरी -

लुधियाना रेलवे स्टेशन से बुधवार देर रात तीन महीने का एक बच्चा चोरी हो गया। स्टेशन परिसर में जगह जगह पर सीसीटीवी कैमरे लगे होने के बावजूद जीआरपी व आरपीएफ को इसकी भनक तक नहीं लगी। जब दिन चढ़ने पर मां बाप ने बच्चा चोरी होने का शोर मचाया तो स्टेशन परिसर में हड़कंप मच गया।

ट्रेन में सिवान से लुधियाना आया परिवार रात अधिक होने की वजह से स्टेशन पर ही आराम करने के लिए रुका था। उनको जंडियाली के पास बुड्ढेवाल रोड पर जाना था। बच्चे की मां सोनम कुमारी ने बताया कि वह अपने पति उपेंद्र पटेल और तीन महीने के बच्चे आर्यन के साथ बुधवार देर रात लोहित एक्सप्रेस में सिवान से लुधियाना पहुंची थी।

सफर के दौरान थकावट होने के कारण पूछताछ केंद्र के पास जाकर सो गए। उसने रात करीब 1:30 बजे आर्यन को दूध पिलाने के बाद बैंच के नीचे सुला दिया और खुद भी पास में ही सो गई, लेकिन सुबह जब उसकी नींद खुली तो आर्यन बैंच के नीचे नहीं था। परिवार ने बच्चा गायब होने का शोर मचाया और उसे स्टेशन परिसर में ढूंढने की कोशिश की, लेकिन बच्चे का कुछ पता नहीं चल सका।

सूचना के बाद मौके पर पहुंची जीआरपी ने मामले की जांच और सीसीटीवी की फुटेज खंगालनी शुरू की, मगर वह कई घंटे बीतने के बाद भी बच्चे को ढूंढ नहीं पाए। जीआरपी ने उस जगह की सीसीटीवी फुटेज की जांच शुरू की, जहां पर परिवार रात को सोया था, लेकिन वह जगह सीसीटीवी में ठीक से कवर नहीं थी। प्राथमिक जांच में शक जताया जा रहा था कि बच्चे को शायद भिखारी गैंग ने उठाया होगा। जीआरपी की तरफ से अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ अपहरण का मामला दर्ज करने के बाद बच्चे की तलाश जारी थी और वह इस मामले में कोई भी जानकारी देने से बच रहे थे।

INVESTIGATIVE REPORTER  MISS-POOJA  FROM PUNJAB



टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

हरिद्वार: कांगड़ी में गंगा मैया की छाती चीर रहा अवैध खनन, प्रशासन मौन video

 DATE - 24 DEC 2025 हरिद्वार: कांगड़ी में गंगा मैया की छाती चीर रहा अवैध खनन, प्रशासन मौन VIDEO हरिद्वार। धर्मनगरी हरिद्वार में गंगा की पवित्रता और उसके अस्तित्व पर एक बार फिर संकट के बादल मंडरा रहे हैं। ताज़ा मामला कांगड़ी क्षेत्र का है, जहाँ 'गंगा मैया' की गोद में चोरी-छिपे अवैध खनन का खेल धड़ल्ले से जारी है। हैरत की बात यह है कि यह सब कुछ बिना किसी रोक-टोक के प्रशासन की नाक के नीचे हो रहा है। ​ रात के अंधेरे में "सक्रिय ​स्थानीय सूत्रों के अनुसार, कांगड़ी और उसके आसपास के तटवर्ती इलाकों में खनन माफिया  नियमों को ताक पर रखकर गंगा की जलधारा के बीचों-बीच से रेत और पत्थर निकाला जा रहा है। ​ बिना रोक-टोक जारी है 'काला कारोबार' ​हैरानी इस बात की है कि जिस क्षेत्र में खनन पूरी तरह प्रतिबंधित होना चाहिए, वहाँ बेखौफ होकर खनन सामग्री ढोई जा रही है।  ​ निगरानी का अभाव: संबंधित विभाग के अधिकारी इस ओर से आँखें मूँदे बैठे हैं। ​ पर्यावरण को खतरा: अंधाधुंध खनन के कारण गंगा का प्राकृतिक बहाव बदल रहा है, जिससे भविष्य में बाढ़ का खतरा बढ़ सकता है। ​ आस्था और पर्यावरण...

ईरान का एयर डिफेंस तबाह,

  19 MARCH 2026 ईरान का एयर डिफेंस तबाह,  इस्राइली सेना ने कहा है कि उनकी वायुसेना ने बुधवार को सन्नाज एयरपोर्ट पर ईरान के एक लड़ाकू हेलीकॉप्टर को निशाना बनाकर तबाह कर दिया। इस्राइली सेना ने कहा कि इससे पता चलता है कि ईरान का एयर डिफेंस और वायु सेना की क्षमताएं तबाह हो चुकी हैं। इस्राइली सेना ने ये भी कहा कि पश्चिमी ईरान में हवाई श्रेष्ठता का और विस्तार किया जाएगा।  इस्राइली सेना ने साझा किया वीडियो इस्राइली सेना ने सोशल मीडिया पर साझा एक पोस्ट में बताया कि पूरी सटीकता से रियल टाइम खुफिया जानकारी के आधार पर हमला किया गया। आईडीएफ ने बताया कि वायु सेना ने हमदान प्रांत के सन्नाज एयरपोर्ट पर एमआई-17 हेलीकॉप्टर को निशाना बनाया। आईडीएफ लगातार इस्लामिक गार्ड कॉर्प्स की वायु सेना की क्षमताओं पर हमले कर रही है और पश्चिमी ईरान में अपनी हवाई श्रेष्ठता का लगातार विस्तार कर रही है इससे पहले बुधवार रात को इस्राइल ने ईरान के दक्षिण पार्स गैस क्षेत्र पर हमला किया। जिसके बाद ईरान द्वारा कतर के दक्षिण पार्स गैस क्षेत्र को निशाना बनाया गया। इन हमलों के बाद अमेरिकी राष्ट्रपति को भी ऊर्जा ठिक...

Tide ऐप पर धोखाधड़ी का शिकार, ₹20000 गंवाए

  DATE -05  DEC 2025 Tide ऐप पर धोखाधड़ी का शिकार, ₹20000 गंवाए -- ​ झांसे में लेकर अकाउंट खुलवाया, फिर उड़ा लिए पैसे ​Haridwar  : डिजिटल फ्रॉड (Digital Fraud) के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। अब एक नया मामला सामने आया है, जहाँ एक व्यक्ति को Tide ऐप (टाइड ऐप), जो कि एक बिजनेस फाइनेंस ऐप है, के नाम पर ठगी का शिकार बनाया गया है। इस धोखाधड़ी में पीड़ित को सुशांत शर्मा (Sushant Sharma) नामक एक व्यक्ति ने झांसे में लिया और उससे ₹20000  की ठगी की। ​ क्या है पूरा मामला? ​पीड़ित के अनुसार, सुशांत शर्मा नाम के व्यक्ति ने उनसे संपर्क किया और उन्हें Tide ऐप के फायदे बताए। सुशांत ने यह दावा किया कि अगर वह इस ऐप पर अकाउंट खोलते हैं, तो उन्हें तुरंत पैसे दिए जाएँगे या उनके खाते में पैसे जमा किए जाएँगे । ​सुशांत शर्मा की बातों पर विश्वास करके, पीड़ित ने उनके निर्देशानुसार Tide ऐप पर अपना अकाउंट खोल लिया। अकाउंट खुल जाने के तुरंत बाद, सुशांत शर्मा ने किसी बहाने से पीड़ित से ₹20000 RS  ट्रांसफर करवा लिए। ​ पैसे वापस करने से इनकार ​पैसे लिए जाने के बाद, जब पीड़ित ने सुशांत श...