सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

सज़ा-ए-मौत -भारतीय नर्स, सज़ा-ए-मौत का सामना कर रही हैं -

DATE-06 DEC 2023 

 सज़ा-ए-मौत -भारतीय नर्स, सज़ा-ए-मौत का सामना कर रही हैं -

निमिषा प्रिया

निमिषा प्रिया एक बड़े सपने के साथ 2008 में केरल से यमन के लिए रवाना होती हैं, उनकी उम्र उस समय महज़ 19 साल थी.निमिषा को यमन की राजधानी सना के एक सरकारी अस्पताल में नर्स का काम भी मिल जाता है.

निमिषा और उनके परिवार के लिए 15 साल बाद ये सपना किसी दु: स्वपन में बदल गया है. निमिषा अभी युद्धग्रस्त देश यमन में एक स्थानीय व्यक्ति तलाल अब्दो महदी की हत्या के मामले में मौत की सज़ा का सामना कर रही हैं.

13 नवंबर यमन की सुप्रीम ज्यूडिशियल काउंसिल की उनकी याचिका ख़ारिज कर दी. यमन में शरिया क़ानून है और अदालत ने उन्हें आखिरी एक मौका दिया है. अगर पीड़ित का परिवार उन्हें माफ कर दे तो वो सज़ा से बच सकती हैं.

निमिषा और टॉमी थॉमस की 2011 में शादी हुई

महदी की हत्या और निमिषा की गिरफ़्तारी

2011 में निमिषा टॉमी थॉमस से शादी करने के लिए घर आईं और फिर वो दोनों यमन चले गए, जहां उन्हें इलेक्ट्रिशियन के असिस्टेंट के तौर पर नौकरी मिल गई लेकिन उन्हें मामूली वेतन ही मिल रहा था. दिसंबर 2012 में उनकी बेटी का जन्म हुआ और इसके बाद दंपति के लिए घर का खर्च निकाल पाना मुश्किल होता गया. 2014 में थॉमस कोच्चि लौट गए जहां वो टुक-टुक चलाते हैं.

\2014 में निमिषा ने कम वेतन वाली अपनी नौकरी छोड़ने और एक क्लिनिक खोलने का फैसला कर लिया. यमन के कानून के तहत ऐसा करने के लिए स्थानीय पार्टनर होना ज़रूरी है और यही वो वक्त था जब महदी की इस कहानी में एंट्री होती है.

महदी एक कपड़े की दुकान चलाते थे और उनकी पत्नी ने उस क्लिनिक में बच्ची को जन्म दिया था जहां निमिषा काम करती थीं. जनवरी, 2015 में निमिषा जब भारत आईं तो महदी उनके साथ आए थे.

निमिषा और उनके पति ने अपने दोस्तों और परिवार से पैसे लेकर करीब 50 लाख रुपये की राशि जुटाई और एक महीने बाद निमिषा अपना क्लिनिक खोलने यमन लौट गईं. उन्होंने पेपरवर्क भी शुरू कर दिया ताकि उनका पति और बच्ची यमन लौट सके लेकिन इसी बीच यमन में गृह युद्ध शुरू हो गया और ऐसे में वो यात्रा नहीं कर सकते थे.

अगले दो महीने में भारत ने यमन से अपने 4,600 नागरिकों और 1,000 विदेशी नागरिकों को बाहर निकाला. निमिषा उन कुछ लोगों में शामिल थीं जो नहीं लौटीं. थॉमस ने कहा, "हमने वहां इतने पैसे लगाए थे कि वो ये सब छोड़कर लौट नहीं सकी."

थॉमस ने फ़ोन पर 14 बेड वाला वो क्लिनिक भी दिखाया और वो साइनबोर्ड भी, जिस पर लिखा था- अल अमान मेडिकल क्लिनिक.थॉमस ने बताया कि क्लिनिक अच्छ चलने लगा था लेकिन यही वो समय था जब निमिषा ने महदी के बारे में शिकायतें करना भी शुरू किया.

 "महदी ने निमिषा के घर से उसकी शादी की तस्वीरें चुरा ली थीं और बाद में इससे छेड़छाड़ कर ये दावा किया कि उसने निमिषा से शादी कर ली है. "

इसमें ये भी कहा गया कि महदी ने कई मौकों पर निमिषा को धमकियां दीं और "उसका पासपोर्ट भी रख लिया और निमिषा ने जब इसकी शिकायत पुलिस में की तो पुलिस ने उन्हें ही छह दिन तक जेल में बंद कर दिया."

थॉमस को टीवी न्यूज़ चैनल के ज़रिए पहली बार 2017 में हत्या की जानकारी मिली.उन्होंने बताया कि ख़बर की हेडलाइन ऐसी थी- "मलयाली नर्स निमिषा को पति की हत्या के लिए किया गया गिरफ़्तार, शव के टुकड़े किए."

महदी का क्षत-विक्षत शव वॉटर टैंक से मिला था और उसके एक महीने बाद निमिषा को यमन की सऊदी अरब से लगती सीमा से गिरफ़्तार किया गया.थॉमस ने बताया कि गिरफ़्तार होने के कुछ दिन बाद निमिषा ने उन्हें कॉल किया था. वो उस दौरान बुरी तरह रो रही थीं. उसने कहा, "ये सब उसने मेरे लिए और बच्ची के लिए किया. वो आसान रास्ता चुन सकती थी और महदी के साथ आराम की ज़िंदगी जी सकती थी लेकिन उसने ऐसा नहीं किया."

सुप्रीम कोर्ट के वकील ने कहा, " निमिषा का इरादा महदी की हत्या का नहीं था. वो तो इस कहानी में खुद ही पीड़ित है. महदी ने उसका पासपोर्ट रख लिया था और वो उसके चंगुल से मुक्त होना चाहती थी. उसने महदी को बेहोश करने की कोशिश की लेकिन डोज़ ज़्यादा हो गया."

इस सब के बीच निमिषा की मां की बेचैनी बढ़ती जा रही है और उन पर तरह-तरह का डर हावी होता जा रहा है. वो इस बात से ही डर जाती हैं कि उनकी बेटी किसी पराए मुल्क में मौत का सामना कर रही हैं.

भारत के समीर से शादी करने आईं पाकिस्तान की जावेरिया ख़ानम

जावेरिया ख़ानम और समीर ख़ान

एक पाकिस्तानी महिला मंगलवार को वाघा-अटारी बॉर्डर के रास्ते भारत अपने मंगेतर से शादी करने पहुंची हैं.

अंग्रेज़ी अख़बार द हिंदुस्तान टाइम्स की ख़बर के अनुसार, ये महिला कराची की रहने वाली है और उनके मंगेतर कोलकाता में रहते हैं. जावेरिया ख़ानम को भारत में रहने के लिए 45 दिनों का वीज़ा मिला है. 

जावेरिया की शादी अगले साल जनवरी में समीर ख़ान से होने जा रही है. जब वह अटारी बॉर्डर पर पहुंचीं तो समीर और उनके परिवार ने जावेरिया का ढोल बजाकर स्वागत किया.

जावेरिया ने बताया कि कोरोना महामारी ने करीब पांच साल तक उनकी योजनाओं पर रोक लगा दी. उनका वीज़ा दो बार रिजेक्ट हुआ.

LUTO FACTORY PPPPRICE PAR FORCE ENTERPRICES CLICK


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

हरिद्वार: कांगड़ी में गंगा मैया की छाती चीर रहा अवैध खनन, प्रशासन मौन video

 DATE - 24 DEC 2025 हरिद्वार: कांगड़ी में गंगा मैया की छाती चीर रहा अवैध खनन, प्रशासन मौन VIDEO हरिद्वार। धर्मनगरी हरिद्वार में गंगा की पवित्रता और उसके अस्तित्व पर एक बार फिर संकट के बादल मंडरा रहे हैं। ताज़ा मामला कांगड़ी क्षेत्र का है, जहाँ 'गंगा मैया' की गोद में चोरी-छिपे अवैध खनन का खेल धड़ल्ले से जारी है। हैरत की बात यह है कि यह सब कुछ बिना किसी रोक-टोक के प्रशासन की नाक के नीचे हो रहा है। ​ रात के अंधेरे में "सक्रिय ​स्थानीय सूत्रों के अनुसार, कांगड़ी और उसके आसपास के तटवर्ती इलाकों में खनन माफिया  नियमों को ताक पर रखकर गंगा की जलधारा के बीचों-बीच से रेत और पत्थर निकाला जा रहा है। ​ बिना रोक-टोक जारी है 'काला कारोबार' ​हैरानी इस बात की है कि जिस क्षेत्र में खनन पूरी तरह प्रतिबंधित होना चाहिए, वहाँ बेखौफ होकर खनन सामग्री ढोई जा रही है।  ​ निगरानी का अभाव: संबंधित विभाग के अधिकारी इस ओर से आँखें मूँदे बैठे हैं। ​ पर्यावरण को खतरा: अंधाधुंध खनन के कारण गंगा का प्राकृतिक बहाव बदल रहा है, जिससे भविष्य में बाढ़ का खतरा बढ़ सकता है। ​ आस्था और पर्यावरण...

ईरान का एयर डिफेंस तबाह,

  19 MARCH 2026 ईरान का एयर डिफेंस तबाह,  इस्राइली सेना ने कहा है कि उनकी वायुसेना ने बुधवार को सन्नाज एयरपोर्ट पर ईरान के एक लड़ाकू हेलीकॉप्टर को निशाना बनाकर तबाह कर दिया। इस्राइली सेना ने कहा कि इससे पता चलता है कि ईरान का एयर डिफेंस और वायु सेना की क्षमताएं तबाह हो चुकी हैं। इस्राइली सेना ने ये भी कहा कि पश्चिमी ईरान में हवाई श्रेष्ठता का और विस्तार किया जाएगा।  इस्राइली सेना ने साझा किया वीडियो इस्राइली सेना ने सोशल मीडिया पर साझा एक पोस्ट में बताया कि पूरी सटीकता से रियल टाइम खुफिया जानकारी के आधार पर हमला किया गया। आईडीएफ ने बताया कि वायु सेना ने हमदान प्रांत के सन्नाज एयरपोर्ट पर एमआई-17 हेलीकॉप्टर को निशाना बनाया। आईडीएफ लगातार इस्लामिक गार्ड कॉर्प्स की वायु सेना की क्षमताओं पर हमले कर रही है और पश्चिमी ईरान में अपनी हवाई श्रेष्ठता का लगातार विस्तार कर रही है इससे पहले बुधवार रात को इस्राइल ने ईरान के दक्षिण पार्स गैस क्षेत्र पर हमला किया। जिसके बाद ईरान द्वारा कतर के दक्षिण पार्स गैस क्षेत्र को निशाना बनाया गया। इन हमलों के बाद अमेरिकी राष्ट्रपति को भी ऊर्जा ठिक...

Tide ऐप पर धोखाधड़ी का शिकार, ₹20000 गंवाए

  DATE -05  DEC 2025 Tide ऐप पर धोखाधड़ी का शिकार, ₹20000 गंवाए -- ​ झांसे में लेकर अकाउंट खुलवाया, फिर उड़ा लिए पैसे ​Haridwar  : डिजिटल फ्रॉड (Digital Fraud) के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। अब एक नया मामला सामने आया है, जहाँ एक व्यक्ति को Tide ऐप (टाइड ऐप), जो कि एक बिजनेस फाइनेंस ऐप है, के नाम पर ठगी का शिकार बनाया गया है। इस धोखाधड़ी में पीड़ित को सुशांत शर्मा (Sushant Sharma) नामक एक व्यक्ति ने झांसे में लिया और उससे ₹20000  की ठगी की। ​ क्या है पूरा मामला? ​पीड़ित के अनुसार, सुशांत शर्मा नाम के व्यक्ति ने उनसे संपर्क किया और उन्हें Tide ऐप के फायदे बताए। सुशांत ने यह दावा किया कि अगर वह इस ऐप पर अकाउंट खोलते हैं, तो उन्हें तुरंत पैसे दिए जाएँगे या उनके खाते में पैसे जमा किए जाएँगे । ​सुशांत शर्मा की बातों पर विश्वास करके, पीड़ित ने उनके निर्देशानुसार Tide ऐप पर अपना अकाउंट खोल लिया। अकाउंट खुल जाने के तुरंत बाद, सुशांत शर्मा ने किसी बहाने से पीड़ित से ₹20000 RS  ट्रांसफर करवा लिए। ​ पैसे वापस करने से इनकार ​पैसे लिए जाने के बाद, जब पीड़ित ने सुशांत श...