सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

रुड़की में नेताओं के बीच गैंगवार .


रुड़की में नेताओं के बीच गैंगवार .

Haridwar Firing Case: रुड़की ( में दो नेताओं के बीच गैंगवार जैसे हालात बनने से माहौल गरमा गया है। खानपुर विधायक उमेश कुमार ( Khanpur MLA Umesh Kumar)और पूर्व विधायक कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन (Kunwar Pranav Singh Champion) के बीच दो दिनों से सोशल मीडिया पर चल रहा विवाद रविवार को हिंसक हो गया...फिलहाल पुलिस ने गोरीबारी के आरोप में प्रणव चैंपियन को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है...जबकी उमेश कुमार जमानत पर बाहर है...लेकिन अब इस मामले को उत्तराखंड की नैनीताल हाईकोर्ट (High Court) ने एक्शन लेते हुए डीएम और एसपी को तलब किया है...

दोस्ती बन गई दुश्मनी

उमेश कुमार और प्रणव चैंपियन एक समय में दोस्त थे। वर्ष 2022 के विधानसभा चुनावों ने उनके रिश्तों में खटास डाल दी। दरअसल, प्रणव चैंपियन इस सीट पर अपना दावा मानते थे। खानपुर सीट पर उनके दोस्त उमेश कुमार निर्दलीय उम्मीदवारी पेश कर दी। उनकी स्थिति मजबूत दिख रही थी। प्रणव चैंपियन ने अपनी पत्नी को इस सीट पर उतारा।  हालांकि, प्रणव चैंपियन का दांव काम नहीं आया। उमेश कुमार निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर पहली बार विधायक चुन लिए गए। खानपुर सीट पर प्रणव चैंपियन पत्नी की हार से नाराज हो गए। दोनों के बीच की दुश्मनी और बढ़ गई।

विवादित है प्रणव का राजनीतिक सफर

कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन चार बार उत्तराखंड के खानपुर विधानसभा क्षेत्र से विधायक रह चुके हैं। वह एनडी तिवारी, विजय बहुगुणा और हरीश रावत सरकार में कैबिनेट मंत्री रहे थे। 2016 में उन्होंने कांग्रेस छोड़कर बीजेपी का दामन थाम लिया था। उस समय कांग्रेस के 9 विधायकों ने हरीश रावत सरकार को गिराने का असफल प्रयास किया था।
2019 में अमर्यादित भाषा के इस्तेमाल और विवादित बयानों के चलते उन्हें बीजेपी ने अनिश्चितकाल के लिए पार्टी से निकाल दिया। हालांकि, बाद में उनकी सदस्यता बहाल कर दी गई। दावा किया जाता है कि उनका परिवार हरिद्वार जिले की लंढौर रियासत से जुड़ा हुआ है।
फायरिंग कांड ने हरिद्वार में राजनीतिक तनाव को बढ़ा दिया है। पुलिस ने मामले को नियंत्रण में लेने के लिए दोनों पक्षों से पूछताछ शुरू कर दी है। उमेश कुमार और प्रणव चैंपियन दोनों का राजनीतिक सफर विवादों और संघर्षों से भरा रहा है, लेकिन हालिया घटना ने उनकी दुश्मनी को सार्वजनिक और खतरनाक बना दिया है।

फायरिंग के बाद हरिद्वार में सुरक्षा बढ़ा दी गई है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और दोनों नेताओं को विवाद से दूर रखने की कोशिश कर रही है। यह घटना उत्तराखंड की राजनीति में गहराती दुश्मनियों का प्रतीक बन गई है, जो अब कानून व्यवस्था के लिए चुनौती बन चुकी है।  
Force Today News Report

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

हरिद्वार: कांगड़ी में गंगा मैया की छाती चीर रहा अवैध खनन, प्रशासन मौन video

 DATE - 24 DEC 2025 हरिद्वार: कांगड़ी में गंगा मैया की छाती चीर रहा अवैध खनन, प्रशासन मौन VIDEO हरिद्वार। धर्मनगरी हरिद्वार में गंगा की पवित्रता और उसके अस्तित्व पर एक बार फिर संकट के बादल मंडरा रहे हैं। ताज़ा मामला कांगड़ी क्षेत्र का है, जहाँ 'गंगा मैया' की गोद में चोरी-छिपे अवैध खनन का खेल धड़ल्ले से जारी है। हैरत की बात यह है कि यह सब कुछ बिना किसी रोक-टोक के प्रशासन की नाक के नीचे हो रहा है। ​ रात के अंधेरे में "सक्रिय ​स्थानीय सूत्रों के अनुसार, कांगड़ी और उसके आसपास के तटवर्ती इलाकों में खनन माफिया  नियमों को ताक पर रखकर गंगा की जलधारा के बीचों-बीच से रेत और पत्थर निकाला जा रहा है। ​ बिना रोक-टोक जारी है 'काला कारोबार' ​हैरानी इस बात की है कि जिस क्षेत्र में खनन पूरी तरह प्रतिबंधित होना चाहिए, वहाँ बेखौफ होकर खनन सामग्री ढोई जा रही है।  ​ निगरानी का अभाव: संबंधित विभाग के अधिकारी इस ओर से आँखें मूँदे बैठे हैं। ​ पर्यावरण को खतरा: अंधाधुंध खनन के कारण गंगा का प्राकृतिक बहाव बदल रहा है, जिससे भविष्य में बाढ़ का खतरा बढ़ सकता है। ​ आस्था और पर्यावरण...

ईरान का एयर डिफेंस तबाह,

  19 MARCH 2026 ईरान का एयर डिफेंस तबाह,  इस्राइली सेना ने कहा है कि उनकी वायुसेना ने बुधवार को सन्नाज एयरपोर्ट पर ईरान के एक लड़ाकू हेलीकॉप्टर को निशाना बनाकर तबाह कर दिया। इस्राइली सेना ने कहा कि इससे पता चलता है कि ईरान का एयर डिफेंस और वायु सेना की क्षमताएं तबाह हो चुकी हैं। इस्राइली सेना ने ये भी कहा कि पश्चिमी ईरान में हवाई श्रेष्ठता का और विस्तार किया जाएगा।  इस्राइली सेना ने साझा किया वीडियो इस्राइली सेना ने सोशल मीडिया पर साझा एक पोस्ट में बताया कि पूरी सटीकता से रियल टाइम खुफिया जानकारी के आधार पर हमला किया गया। आईडीएफ ने बताया कि वायु सेना ने हमदान प्रांत के सन्नाज एयरपोर्ट पर एमआई-17 हेलीकॉप्टर को निशाना बनाया। आईडीएफ लगातार इस्लामिक गार्ड कॉर्प्स की वायु सेना की क्षमताओं पर हमले कर रही है और पश्चिमी ईरान में अपनी हवाई श्रेष्ठता का लगातार विस्तार कर रही है इससे पहले बुधवार रात को इस्राइल ने ईरान के दक्षिण पार्स गैस क्षेत्र पर हमला किया। जिसके बाद ईरान द्वारा कतर के दक्षिण पार्स गैस क्षेत्र को निशाना बनाया गया। इन हमलों के बाद अमेरिकी राष्ट्रपति को भी ऊर्जा ठिक...

Tide ऐप पर धोखाधड़ी का शिकार, ₹20000 गंवाए

  DATE -05  DEC 2025 Tide ऐप पर धोखाधड़ी का शिकार, ₹20000 गंवाए -- ​ झांसे में लेकर अकाउंट खुलवाया, फिर उड़ा लिए पैसे ​Haridwar  : डिजिटल फ्रॉड (Digital Fraud) के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। अब एक नया मामला सामने आया है, जहाँ एक व्यक्ति को Tide ऐप (टाइड ऐप), जो कि एक बिजनेस फाइनेंस ऐप है, के नाम पर ठगी का शिकार बनाया गया है। इस धोखाधड़ी में पीड़ित को सुशांत शर्मा (Sushant Sharma) नामक एक व्यक्ति ने झांसे में लिया और उससे ₹20000  की ठगी की। ​ क्या है पूरा मामला? ​पीड़ित के अनुसार, सुशांत शर्मा नाम के व्यक्ति ने उनसे संपर्क किया और उन्हें Tide ऐप के फायदे बताए। सुशांत ने यह दावा किया कि अगर वह इस ऐप पर अकाउंट खोलते हैं, तो उन्हें तुरंत पैसे दिए जाएँगे या उनके खाते में पैसे जमा किए जाएँगे । ​सुशांत शर्मा की बातों पर विश्वास करके, पीड़ित ने उनके निर्देशानुसार Tide ऐप पर अपना अकाउंट खोल लिया। अकाउंट खुल जाने के तुरंत बाद, सुशांत शर्मा ने किसी बहाने से पीड़ित से ₹20000 RS  ट्रांसफर करवा लिए। ​ पैसे वापस करने से इनकार ​पैसे लिए जाने के बाद, जब पीड़ित ने सुशांत श...