सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

70 गाड़ियां, 300 जवान… UP में घुसी उत्तराखंड पुलिस की फौज, घरों में की तोड़फोड़, उठा ले गई 16 लोग

12 March 2025

UP में घुसी उत्तराखंड पुलिस घरों में की तोड़फोड़, उठा ले गई 16 लोग


उत्तराखंड के उधमसिंह नगर जिले की पुलिस ने फिल्मी अंदाज में 70 गाड़ियों और 300 पुलिसकर्मियों के साथ यूपी के बरेली जिले में छापेमारी की. यह कार्रवाई फतेहगंज पश्चिमी थाना क्षेत्र के अगरास गांव में की गई, जहां मादक पदार्थ तस्करी के आरोपियों को पकड़ने के लिए दबिश दी गई. खास बात यह रही कि इस छापेमारी की जानकारी न तो यूपी पुलिस को दी गई थी और न ही बरेली के किसी वरिष्ठ पुलिस अधिकारी को.बिना सूचना के कार्रवाई, बरेली पुलिस को भनक तक नहीं





उत्तराखंड के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) मणिकांत मिश्रा के नेतृत्व में आई इस टीम में फॉरेंसिक, दंगा नियंत्रण, महिला पुलिस और अन्य विशेषज्ञ शामिल थे. गांव में भारी पुलिस बल देखकर लोग दहशत में आ गए. इस दौरान पुलिस ने 16 संदिग्धों को हिरासत में लिया, लेकिन किसी तरह की अवैध बरामदगी नहीं हुई. पूछताछ के बाद 15 लोगों को रिहा कर दिया गया, जबकि एक आरोपी को जेल भेजा गया.

बरेली पुलिस ने इस छापेमारी को लेकर नाराजगी जताई है. जिले के एसएसपी अनुराग आर्य ने कहा कि "उत्तराखंड पुलिस ने बरेली पुलिस को इस कार्रवाई की कोई पूर्व सूचना नहीं दी थी. स्थानीय थाना और वरिष्ठ अधिकारियों को भी अंधेरे में रखा गया, जो कि पुलिसिंग के मानकों के खिलाफ है." उन्होंने पूरे मामले की रिपोर्ट शासन को भेज दी है

बरेली पुलिस के अनुसार, पिछले पांच वर्षों में जिले में एनडीपीएस एक्ट के तहत 1357 मुकदमे दर्ज किए गए और लगभग 1500 अपराधियों को गिरफ्तार किया गया है. अकेले फतेहगंज पश्चिमी थाना क्षेत्र में 176 मुकदमे दर्ज हुए और 200 लोग जेल भेजे गए.

इस दौरान पुलिस ने 116 करोड़ रुपये की संपत्ति जब्त की और अवैध मकानों को ध्वस्त करने की कार्रवाई की. 2025 में अब तक 69 दिनों में 51 मुकदमे दर्ज कर 103 अपराधियों को जेल भेजा जा चुका है.

बरेली में अपराधियों के खिलाफ पुलिस का कड़ा रुख जारी है. पिछले 8 महीनों में 72 अपराधी पुलिस मुठभेड़ में घायल होकर जेल भेजे गए हैं. कई अन्य राज्यों की पुलिस भी बरेली में बदमाशों को पकड़ने के लिए दबिश देती रही है, लेकिन बिना सूचना के इतनी बड़ी कार्रवाई पहली बार हुई है.

उत्तराखंड पुलिस की इस कार्रवाई पर सवाल उठ रहे हैं कि क्या किसी राज्य की पुलिस को बिना पूर्व सूचना के दूसरे राज्य में इतनी बड़ी कार्रवाई करने का अधिकार है? बरेली पुलिस के उच्च अधिकारी इस मामले को लेकर राज्य सरकार से भी बातचीत कर रहे हैं. इस मामले में आगे क्या कानूनी कार्रवाई होगी, 

Force Today News  Channel

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

हरिद्वार: कांगड़ी में गंगा मैया की छाती चीर रहा अवैध खनन, प्रशासन मौन video

 DATE - 24 DEC 2025 हरिद्वार: कांगड़ी में गंगा मैया की छाती चीर रहा अवैध खनन, प्रशासन मौन VIDEO हरिद्वार। धर्मनगरी हरिद्वार में गंगा की पवित्रता और उसके अस्तित्व पर एक बार फिर संकट के बादल मंडरा रहे हैं। ताज़ा मामला कांगड़ी क्षेत्र का है, जहाँ 'गंगा मैया' की गोद में चोरी-छिपे अवैध खनन का खेल धड़ल्ले से जारी है। हैरत की बात यह है कि यह सब कुछ बिना किसी रोक-टोक के प्रशासन की नाक के नीचे हो रहा है। ​ रात के अंधेरे में "सक्रिय ​स्थानीय सूत्रों के अनुसार, कांगड़ी और उसके आसपास के तटवर्ती इलाकों में खनन माफिया  नियमों को ताक पर रखकर गंगा की जलधारा के बीचों-बीच से रेत और पत्थर निकाला जा रहा है। ​ बिना रोक-टोक जारी है 'काला कारोबार' ​हैरानी इस बात की है कि जिस क्षेत्र में खनन पूरी तरह प्रतिबंधित होना चाहिए, वहाँ बेखौफ होकर खनन सामग्री ढोई जा रही है।  ​ निगरानी का अभाव: संबंधित विभाग के अधिकारी इस ओर से आँखें मूँदे बैठे हैं। ​ पर्यावरण को खतरा: अंधाधुंध खनन के कारण गंगा का प्राकृतिक बहाव बदल रहा है, जिससे भविष्य में बाढ़ का खतरा बढ़ सकता है। ​ आस्था और पर्यावरण...

ईरान का एयर डिफेंस तबाह,

  19 MARCH 2026 ईरान का एयर डिफेंस तबाह,  इस्राइली सेना ने कहा है कि उनकी वायुसेना ने बुधवार को सन्नाज एयरपोर्ट पर ईरान के एक लड़ाकू हेलीकॉप्टर को निशाना बनाकर तबाह कर दिया। इस्राइली सेना ने कहा कि इससे पता चलता है कि ईरान का एयर डिफेंस और वायु सेना की क्षमताएं तबाह हो चुकी हैं। इस्राइली सेना ने ये भी कहा कि पश्चिमी ईरान में हवाई श्रेष्ठता का और विस्तार किया जाएगा।  इस्राइली सेना ने साझा किया वीडियो इस्राइली सेना ने सोशल मीडिया पर साझा एक पोस्ट में बताया कि पूरी सटीकता से रियल टाइम खुफिया जानकारी के आधार पर हमला किया गया। आईडीएफ ने बताया कि वायु सेना ने हमदान प्रांत के सन्नाज एयरपोर्ट पर एमआई-17 हेलीकॉप्टर को निशाना बनाया। आईडीएफ लगातार इस्लामिक गार्ड कॉर्प्स की वायु सेना की क्षमताओं पर हमले कर रही है और पश्चिमी ईरान में अपनी हवाई श्रेष्ठता का लगातार विस्तार कर रही है इससे पहले बुधवार रात को इस्राइल ने ईरान के दक्षिण पार्स गैस क्षेत्र पर हमला किया। जिसके बाद ईरान द्वारा कतर के दक्षिण पार्स गैस क्षेत्र को निशाना बनाया गया। इन हमलों के बाद अमेरिकी राष्ट्रपति को भी ऊर्जा ठिक...

Tide ऐप पर धोखाधड़ी का शिकार, ₹20000 गंवाए

  DATE -05  DEC 2025 Tide ऐप पर धोखाधड़ी का शिकार, ₹20000 गंवाए -- ​ झांसे में लेकर अकाउंट खुलवाया, फिर उड़ा लिए पैसे ​Haridwar  : डिजिटल फ्रॉड (Digital Fraud) के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। अब एक नया मामला सामने आया है, जहाँ एक व्यक्ति को Tide ऐप (टाइड ऐप), जो कि एक बिजनेस फाइनेंस ऐप है, के नाम पर ठगी का शिकार बनाया गया है। इस धोखाधड़ी में पीड़ित को सुशांत शर्मा (Sushant Sharma) नामक एक व्यक्ति ने झांसे में लिया और उससे ₹20000  की ठगी की। ​ क्या है पूरा मामला? ​पीड़ित के अनुसार, सुशांत शर्मा नाम के व्यक्ति ने उनसे संपर्क किया और उन्हें Tide ऐप के फायदे बताए। सुशांत ने यह दावा किया कि अगर वह इस ऐप पर अकाउंट खोलते हैं, तो उन्हें तुरंत पैसे दिए जाएँगे या उनके खाते में पैसे जमा किए जाएँगे । ​सुशांत शर्मा की बातों पर विश्वास करके, पीड़ित ने उनके निर्देशानुसार Tide ऐप पर अपना अकाउंट खोल लिया। अकाउंट खुल जाने के तुरंत बाद, सुशांत शर्मा ने किसी बहाने से पीड़ित से ₹20000 RS  ट्रांसफर करवा लिए। ​ पैसे वापस करने से इनकार ​पैसे लिए जाने के बाद, जब पीड़ित ने सुशांत श...