Skip to main content

Posts

BIG-NEWS--आतंकी की मां एके-47 राइफल के साथ-

पुलिस ने मुठभेड़ में मारे गए एक आतंकवादी की मां को गैर-कानूनी गतिविधियों के आरोप में गिरफ्तार किया है। महिला पर आतंकवादियों की मदद और दो युवाओं की मिलिटेंट रैंक पर भर्ती करने का आरोप है। एक तस्वीर में महिला एके-47 राइफल के साथ नजर आ रही है।  पुलिस ने बताया कि महिला का नाम नसीमा बानो है। उसे 20 जून को गिरफ्तार किया गया था। वह कुलगाम के रामपोरा काईमोह की रहने वाली है। उसका आतंकवादी बेटा 6 मई 2018 को मारा गया था। दरअसल, महिला की गिरफ्तारी को लेकर सोशल मीडिया पर पुलिस की आलोचना की जा रही थी। इसके बाद पुलिस ने बयान जारी कर महिला की गिरफ्तारी की जानकारी दी।  पुलिस ने कहा कि सोशल मीडिया पर इस बारे में कई पोस्ट की गई हैं और इन्हें शेयर किया जा रहा है। इसमें मामले के तथ्यों को तोड़ा-मरोड़ा भी गया है। इसके चलते इलाके की शांति और एकता में खलल पड़ सकता है। कानूनी नियमों को ध्यान में रखते हुए महिला को गिरफ्तार किया पुलिस ने कहा- महिला को कानून को ध्यान में रखते हुए गिरफ्तार किया गया है और उसे अनंतनाग के महिला पुलिस थाने में रखा गया है। इस महिला का एक फोटो है, जिसमें वह हथियार लिए हुए है। ...

बेहतर बॉडी लैंग्वेज और कम्युनिकेशन पांच टिप्स अपना सकते हैं.-

पब्लिक टॉयलेट से भी कोरोना का खतरा-जाने से बचें [sos-d.bhaskar]

कोरोनावायरस के माहौल में भी हमने घर से बाहर निकलना शुरू कर दिया है। ऐसे में मॉल, पार्क्स या रेस्टोरेंट्स में मौजूद बाथरूम उपयोग करने की जरूरत भी बार-बार पड़ रही है। अब सवाल उठता है कि सार्वजनिक टॉयलेट यूज करना कितना सुरक्षित है बाथरूम कितने संक्रामक होते हैं? हम जानते हैं कि किसी सरफेस को छूने से भी कोरोना संक्रमित हो सकते हैं। लेकिन हम कई बार सफाई करने के बाद हाथ धोने से पहले जिन भी चीजों को छूते हैं, उन्हें माइक्रोब्स के कारण दूषित कर देते हैं। माइक्रोब्स जैसे- नोरोवायरस और ई कोली। बाथरूम में हवा के कारण भी सांस के जरिए शरीर में जाने वाले वायरस जैसे- इंफ्लूएंजा से संक्रमित हो सकते हैं। अगर हवा में काफी ज्यादा मात्रा में पार्टिक्ल्स तैर रहे हैं तो सांस लेना खतरनाक हो सकता है। इसका सबसे बेहतर उदाहरण है मीजल्स। अगर मीजल्स से ग्रस्त कोई व्यक्ति कमरे में गया है तो हवा 2 घंटे तक खतरनाक हो सकती है। बाथरूम में एक और खतरा टॉयलेट प्लूम भी है। हर फ्लश के बाद टॉयलेट हवा में माइक्रोब्स की अदृश्य आर्मी छोड़ती है। इसके बाद ये माइक्रोब्स दीवार, टॉयलेट सीट, जमीन और गेट के हैंडल पर लग जाते हैं। एक...

PAK MEDIA-भारत अकेला चीन और पाकिस्तान से निपट सकता है

MISS-INDIA-TANISHQ-SHARMA-WITH FORCE-TODAY

AAJ TAK LIVE NEWS -FORCE-TODAY