सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

मैं तुम्हारी पूरी मदद करूंगा, मुझसे एक बार दोस्ती तो करो 2-किम जोंग ने अफसरों को दी मौत की सजा:


किम जोंग ने अफसरों को दी मौत की सजा:

उत्तर कोरिया के तानाशाह किम जोंग उन ने फिर एक बार बर्बरता दिखाई है। उसने देश की अर्थव्यवस्था पर सवाल उठाने वाले अपने पांच अफसरों को मौत की सजा दे दी। तानाशाह के आदेश पर उन्हें गोली मार दी गई।

डिनर पार्टी में की थी देश की अर्थव्यवस्था पर चर्चा
नॉर्थ कोरिया पर नजर रखने वाली साउथ कोरिया की साइट डेली एनके के मुताबिक आर्थिक मंत्रालय के इन पांचों अधिकारियों ने एक डिनर पार्टी में देश की अर्थव्यवस्था पर चर्चा की थी। इस दौरान उन्होंने किम के शासन की नीतियों की आलोचना भी की थी। चर्चा के दौरान उन्होंने देश में औद्योगिक सुधार की जरूरत बताई थी। कहा था कि नॉर्थ कोरिया को अपने प्रतिबंधों को दूर करने के लिए विदेशी मदद भी लेनी चाहिए।

30 जुलाई को दी गई मौत की सजा
साउथ कोरिया की साइट के मुताबिक, इस चर्चा की किम जोंग उन से शिकायत की गई थी। किम आर्थिक मंत्रालय के भी प्रमुख हैं। इसके बाद सभी को बुलाया गया और उन पर दबाव डालकर कबूल करवाया गया कि उन्होंने नॉर्थ कोरिया के शासन को कमजोर करने की कोशिश की। 30 जुलाई को उन्हें गोली मार दी गई। इन सभी के परिवारों को येडोक के एक पॉलिटिकल कैम्प में भेज दिया गया है।

भूखे कुत्तों के सामने डाल दिया था अंकल को
सत्ता पर पकड़ बनाए रखने के लिए तानाशाह किम जोंग उन के अपने अंकल किम जोंग थाएक को 120 भूखे शिकारी कुत्तों के पिंजरे में डाल दिया गया था। चीनी अखबार ‘वेन वई पो’ ने दावा किया था कि सजा दिए जाते समय मौके पर किम जोंग समेत 300 शीर्ष अधिकारी मौजूद थे। इन सभी के सामने 67 वर्षीय थाएक को शिकारी कुत्ते खा गए थे। थाएक की मौत पर सवाल उठाने पर उनकी पत्नी को भी जहर देकर मार दिया गया था, बाद में मौत की वजह हार्ट अटैक बताई गई।
सौतेले भाई की मलेशिया में करवाई हत्या
किम जोंग उन ने अपने सौतेले भाई किम जोंग नाम की भी मलेशिया में हत्या करवाई थी। वे मलेशिया में रहते थे। फरवरी, 2015 में मलेशिया के एयरपोर्ट पर ही दो लड़कियों ने जहरीली पिन चुभोकर उनकी हत्या कर दी थी। नाम पर उत्तर कोरिया के खिलाफ जासूसी करने का आरोप लगाया गया था।

कोरोना रोकने के लिए चीन से आने वालों को गोली मारने के आदेश दिए
हाल ही में साउथ कोरिया में तैनात अमेरिकी फौज के कमांडर ने जानकारी दी थी कि तानाशाह किम ने देश में वायरस की रोकथाम के लिए चीन की तरफ से आने वालों को गोली मारने के आदेश दिए हैं। नॉर्थ कोरिया की कमजोर स्वास्थ्य सेवाएं महामारी से लड़ने में नाकाम साबित हो रही हैं। बीमारी के फैलने के बाद से किम ने अब तक देश में एक भी मामले की पुष्टि नहीं की है। इतना ही नहीं, कोरोना को रोकने के लिए नॉर्थ कोरिया ने चीन से सटी सीमा जनवरी में ही बंद कर दी थी।


गृह मंत्री अमित शाह को शनिवार देर रात 11 बजे एम्स में भर्ती किया गया। बताया जा रहा है कि उन्हें सांस लेने में तकलीफ हो रही है। 55 साल के शाह को 29 अगस्त को पोस्ट कोविड केयर के बाद अस्पताल से छुट्टी मिली थी। उन्हें पोस्ट कोविड केयर के लिए 18 अगस्त को एम्स में भर्ती किया गया था।

उस वक्त भी शरीर में दर्द, थकान और चक्कर की शिकायत थी। एम्स के डायरेक्टर डॉ. रणदीप गुलेरिया की अगुआई में उनका इलाज चला था। हालांकि, एम्स की ओर से अब तक कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है।

2 अगस्त को रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी
2 अगस्त को शाह की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। मेदांता हॉस्पिटल में उनका इलाज चला था। 14 अगस्त को कोरोना रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद उन्हें अस्पताल से छुट्टी से मिली थी।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

हरिद्वार: कांगड़ी में गंगा मैया की छाती चीर रहा अवैध खनन, प्रशासन मौन video

 DATE - 24 DEC 2025 हरिद्वार: कांगड़ी में गंगा मैया की छाती चीर रहा अवैध खनन, प्रशासन मौन VIDEO हरिद्वार। धर्मनगरी हरिद्वार में गंगा की पवित्रता और उसके अस्तित्व पर एक बार फिर संकट के बादल मंडरा रहे हैं। ताज़ा मामला कांगड़ी क्षेत्र का है, जहाँ 'गंगा मैया' की गोद में चोरी-छिपे अवैध खनन का खेल धड़ल्ले से जारी है। हैरत की बात यह है कि यह सब कुछ बिना किसी रोक-टोक के प्रशासन की नाक के नीचे हो रहा है। ​ रात के अंधेरे में "सक्रिय ​स्थानीय सूत्रों के अनुसार, कांगड़ी और उसके आसपास के तटवर्ती इलाकों में खनन माफिया  नियमों को ताक पर रखकर गंगा की जलधारा के बीचों-बीच से रेत और पत्थर निकाला जा रहा है। ​ बिना रोक-टोक जारी है 'काला कारोबार' ​हैरानी इस बात की है कि जिस क्षेत्र में खनन पूरी तरह प्रतिबंधित होना चाहिए, वहाँ बेखौफ होकर खनन सामग्री ढोई जा रही है।  ​ निगरानी का अभाव: संबंधित विभाग के अधिकारी इस ओर से आँखें मूँदे बैठे हैं। ​ पर्यावरण को खतरा: अंधाधुंध खनन के कारण गंगा का प्राकृतिक बहाव बदल रहा है, जिससे भविष्य में बाढ़ का खतरा बढ़ सकता है। ​ आस्था और पर्यावरण...

ईरान का एयर डिफेंस तबाह,

  19 MARCH 2026 ईरान का एयर डिफेंस तबाह,  इस्राइली सेना ने कहा है कि उनकी वायुसेना ने बुधवार को सन्नाज एयरपोर्ट पर ईरान के एक लड़ाकू हेलीकॉप्टर को निशाना बनाकर तबाह कर दिया। इस्राइली सेना ने कहा कि इससे पता चलता है कि ईरान का एयर डिफेंस और वायु सेना की क्षमताएं तबाह हो चुकी हैं। इस्राइली सेना ने ये भी कहा कि पश्चिमी ईरान में हवाई श्रेष्ठता का और विस्तार किया जाएगा।  इस्राइली सेना ने साझा किया वीडियो इस्राइली सेना ने सोशल मीडिया पर साझा एक पोस्ट में बताया कि पूरी सटीकता से रियल टाइम खुफिया जानकारी के आधार पर हमला किया गया। आईडीएफ ने बताया कि वायु सेना ने हमदान प्रांत के सन्नाज एयरपोर्ट पर एमआई-17 हेलीकॉप्टर को निशाना बनाया। आईडीएफ लगातार इस्लामिक गार्ड कॉर्प्स की वायु सेना की क्षमताओं पर हमले कर रही है और पश्चिमी ईरान में अपनी हवाई श्रेष्ठता का लगातार विस्तार कर रही है इससे पहले बुधवार रात को इस्राइल ने ईरान के दक्षिण पार्स गैस क्षेत्र पर हमला किया। जिसके बाद ईरान द्वारा कतर के दक्षिण पार्स गैस क्षेत्र को निशाना बनाया गया। इन हमलों के बाद अमेरिकी राष्ट्रपति को भी ऊर्जा ठिक...

Tide ऐप पर धोखाधड़ी का शिकार, ₹20000 गंवाए

  DATE -05  DEC 2025 Tide ऐप पर धोखाधड़ी का शिकार, ₹20000 गंवाए -- ​ झांसे में लेकर अकाउंट खुलवाया, फिर उड़ा लिए पैसे ​Haridwar  : डिजिटल फ्रॉड (Digital Fraud) के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। अब एक नया मामला सामने आया है, जहाँ एक व्यक्ति को Tide ऐप (टाइड ऐप), जो कि एक बिजनेस फाइनेंस ऐप है, के नाम पर ठगी का शिकार बनाया गया है। इस धोखाधड़ी में पीड़ित को सुशांत शर्मा (Sushant Sharma) नामक एक व्यक्ति ने झांसे में लिया और उससे ₹20000  की ठगी की। ​ क्या है पूरा मामला? ​पीड़ित के अनुसार, सुशांत शर्मा नाम के व्यक्ति ने उनसे संपर्क किया और उन्हें Tide ऐप के फायदे बताए। सुशांत ने यह दावा किया कि अगर वह इस ऐप पर अकाउंट खोलते हैं, तो उन्हें तुरंत पैसे दिए जाएँगे या उनके खाते में पैसे जमा किए जाएँगे । ​सुशांत शर्मा की बातों पर विश्वास करके, पीड़ित ने उनके निर्देशानुसार Tide ऐप पर अपना अकाउंट खोल लिया। अकाउंट खुल जाने के तुरंत बाद, सुशांत शर्मा ने किसी बहाने से पीड़ित से ₹20000 RS  ट्रांसफर करवा लिए। ​ पैसे वापस करने से इनकार ​पैसे लिए जाने के बाद, जब पीड़ित ने सुशांत श...