सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

भारतीय महिला को मौत की सजा-2-सेल्फी पड़ गयी भारी 3-कोटद्वार -मै खूनी संघर्ष

 FORCE TODAY NEWS KOTDWARA N.SG 14 MARCH 2022 1;00 HOUR

भारतीय महिला को मौत की सजा-

यमन कोर्ट ने एक भारतीय महिला को मौत की सजा सुनाई है। महिला का नाम निमिषा प्रिया है। अब प्रिया ने दिल्ली हाई कोर्ट में एक याचिका दायर की है जिसमें केंद्र को निर्देश देने की मांग की गई है। याचिका में प्रिया ने पीड़ित परिवार के साथ बातचीत की सुविधा देने और यमन कानून के मुताबिक खून की कीमत देकर प्रिया को मौत की सजा से बचाए जाने की मांग की। यमन कोर्ट ने प्रिया को हत्या का दोषी ठहराया है।

 प्रिया ने यमन के होम मिनिस्ट्री और यमन में भारतीय दूतावास से भी गुहार लगाई गई है। 7 मार्च 2022 को यमन की एक अदालत ने निमिषा की उस अपील को खरीज कर दिया, जिसे 2017 में तलाल अब्दो महदी की हत्या के लिए मौत की सजा सुनाई गई थी। प्रिया ने महदी पर आरोप लगाया था कि उसने प्रिया के साथ मारपीट, गाली-गलौज और सेक्सयुली एव्यूज किया। उसके पासपोर्ट जब्त कर लिया और उसे नशीला इजेक्शन लगाया।

 घटना 2017 की है। निमिषा प्रिया के परिवार ने मौत की सजा के खिलाफ कोर्ट ऑफ अपील का दरवाजा खटखटाया था। यमन की राजधानी सना में अदालत ने याचिका पर सुनवाई की। निमिषा प्रिया ने एक महिला होने और अपनी बुजुर्ग मां और अपने छह साल के बेटे पर विचार करने के आधार पर सजा को कम करने की मांग करते हुए याचिका दायर की।

लोअर कोर्ट के फैसले को नहीं बदला जा सकता है
प्रिया के पास ये ऑप्शन है कि वो वहां के सुप्रीम कोर्ट या सुप्रीम ज्यूडिशियल काउंसिल में अपील कर सकती है। हालांकि, मौजूदा यमनी कानूनी व्यवस्था के तहत, निमिषा प्रिया को कोई राहत मिलने की संभावना नहीं है। अदालत ने मौत की सजा को पलटने के उसके सभी तर्कों को खारिज कर दिया। ऐसे में प्रिया मौत की सजा से बाहर तभी आ सकती है, जब उसकी परिवार मौत की कीमत चुकाने को तैयार हो जाए। मृतक परिवार से माफी मांग ले।

 सेल्फी पड़ गयी भारी -

सोशल मीडिया पर अलग-अलग पोज की सेल्फी अपलोड करने का क्रेज कई बार जानलेवा साबित हो जाता है। ऐसी ही एक घटना राजस्थान के धौलपुर में सामने आई है। यहां एक कॉलेज स्टूडेंट की सेल्फी लेने की कोशिश में जान चली गई। मौत के बाद परिवार स्टूडेंट का गुपचुप तरीके से अंतिम संस्कार करने की कोशिश में था, लेकिन पुलिस को जानकारी मिली तो परिवार से डेड बॉडी जब्त की गई।

 पुलिस ने बताया कि धौलपुर जिले के उमरेह गांव में रामबिलास मीणा का बेटा सचिन मीणा (19) रविवार सुबह घर के नजदीक खेत में अवैध देसी बंदूक (कट‌्टा) के साथ सेल्फी ले रहा था। इस दौरान मोबाइल पर क्लिक होने की बजाए दूसरे हाथ में मौजूद देसी बंदूक का ट्रिगर दब गया। सिर पर लगे कट‌्टे के फायर होते ही उसके सिर के चीथड़े उड़ गए।

 कोटद्वार -मै खूनी संघर्ष-एक व्यक्ति की मौत और तीन लोग गंभीर रूप से घायल-

कोटद्वार बेस अस्पताल पहुंचे मृतक के परिजनों ने आरोपियों को बचाने का आरोप लगाते हुए पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठाए । कहा कि पुलिस की मौजूदगी में लोग उनके परिजनों को मारते रहे, लेकिन पुलिस ने उन्हें बचाने का प्रयास नहीं किया। कहा कि मारपीट करने वाले शराब, स्मैक और गांजा का अवैध कारोबार करते हैं।

 लोहे की रॉड, फावड़ा और धारदार हथियारों से  किया गया था हमला।

 कोटद्वार पुलिस ने बताया कि लकड़ी पड़ाव क्षेत्र में दो पक्षों के बीच हुई मारपीट और विवाद के मामले में एक व्यक्ति की मौत और तीन लोग घायल हुए हैं।

 अशरफ (60) पुत्र शहीद अहमद निवासी आमपड़ाव के शरीर पर कई जगह गंभीर चोट लगी थी। उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। इमरान (45) पुत्र शहीद अहमद निवासी आमपड़ाव, इकरार (26) पुत्र मुईनउद्दीन निवासी आमपड़ाव और नदीम अहमद (31) निवासी रतनपुर कुंभीचौड़ गंभीर रूप से घायल हो गया है।

 FORCE TODAY NEWS KOTDWARA N.SG 14 MARCH 2022

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

हरिद्वार: कांगड़ी में गंगा मैया की छाती चीर रहा अवैध खनन, प्रशासन मौन video

 DATE - 24 DEC 2025 हरिद्वार: कांगड़ी में गंगा मैया की छाती चीर रहा अवैध खनन, प्रशासन मौन VIDEO हरिद्वार। धर्मनगरी हरिद्वार में गंगा की पवित्रता और उसके अस्तित्व पर एक बार फिर संकट के बादल मंडरा रहे हैं। ताज़ा मामला कांगड़ी क्षेत्र का है, जहाँ 'गंगा मैया' की गोद में चोरी-छिपे अवैध खनन का खेल धड़ल्ले से जारी है। हैरत की बात यह है कि यह सब कुछ बिना किसी रोक-टोक के प्रशासन की नाक के नीचे हो रहा है। ​ रात के अंधेरे में "सक्रिय ​स्थानीय सूत्रों के अनुसार, कांगड़ी और उसके आसपास के तटवर्ती इलाकों में खनन माफिया  नियमों को ताक पर रखकर गंगा की जलधारा के बीचों-बीच से रेत और पत्थर निकाला जा रहा है। ​ बिना रोक-टोक जारी है 'काला कारोबार' ​हैरानी इस बात की है कि जिस क्षेत्र में खनन पूरी तरह प्रतिबंधित होना चाहिए, वहाँ बेखौफ होकर खनन सामग्री ढोई जा रही है।  ​ निगरानी का अभाव: संबंधित विभाग के अधिकारी इस ओर से आँखें मूँदे बैठे हैं। ​ पर्यावरण को खतरा: अंधाधुंध खनन के कारण गंगा का प्राकृतिक बहाव बदल रहा है, जिससे भविष्य में बाढ़ का खतरा बढ़ सकता है। ​ आस्था और पर्यावरण...

ईरान का एयर डिफेंस तबाह,

  19 MARCH 2026 ईरान का एयर डिफेंस तबाह,  इस्राइली सेना ने कहा है कि उनकी वायुसेना ने बुधवार को सन्नाज एयरपोर्ट पर ईरान के एक लड़ाकू हेलीकॉप्टर को निशाना बनाकर तबाह कर दिया। इस्राइली सेना ने कहा कि इससे पता चलता है कि ईरान का एयर डिफेंस और वायु सेना की क्षमताएं तबाह हो चुकी हैं। इस्राइली सेना ने ये भी कहा कि पश्चिमी ईरान में हवाई श्रेष्ठता का और विस्तार किया जाएगा।  इस्राइली सेना ने साझा किया वीडियो इस्राइली सेना ने सोशल मीडिया पर साझा एक पोस्ट में बताया कि पूरी सटीकता से रियल टाइम खुफिया जानकारी के आधार पर हमला किया गया। आईडीएफ ने बताया कि वायु सेना ने हमदान प्रांत के सन्नाज एयरपोर्ट पर एमआई-17 हेलीकॉप्टर को निशाना बनाया। आईडीएफ लगातार इस्लामिक गार्ड कॉर्प्स की वायु सेना की क्षमताओं पर हमले कर रही है और पश्चिमी ईरान में अपनी हवाई श्रेष्ठता का लगातार विस्तार कर रही है इससे पहले बुधवार रात को इस्राइल ने ईरान के दक्षिण पार्स गैस क्षेत्र पर हमला किया। जिसके बाद ईरान द्वारा कतर के दक्षिण पार्स गैस क्षेत्र को निशाना बनाया गया। इन हमलों के बाद अमेरिकी राष्ट्रपति को भी ऊर्जा ठिक...

Tide ऐप पर धोखाधड़ी का शिकार, ₹20000 गंवाए

  DATE -05  DEC 2025 Tide ऐप पर धोखाधड़ी का शिकार, ₹20000 गंवाए -- ​ झांसे में लेकर अकाउंट खुलवाया, फिर उड़ा लिए पैसे ​Haridwar  : डिजिटल फ्रॉड (Digital Fraud) के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। अब एक नया मामला सामने आया है, जहाँ एक व्यक्ति को Tide ऐप (टाइड ऐप), जो कि एक बिजनेस फाइनेंस ऐप है, के नाम पर ठगी का शिकार बनाया गया है। इस धोखाधड़ी में पीड़ित को सुशांत शर्मा (Sushant Sharma) नामक एक व्यक्ति ने झांसे में लिया और उससे ₹20000  की ठगी की। ​ क्या है पूरा मामला? ​पीड़ित के अनुसार, सुशांत शर्मा नाम के व्यक्ति ने उनसे संपर्क किया और उन्हें Tide ऐप के फायदे बताए। सुशांत ने यह दावा किया कि अगर वह इस ऐप पर अकाउंट खोलते हैं, तो उन्हें तुरंत पैसे दिए जाएँगे या उनके खाते में पैसे जमा किए जाएँगे । ​सुशांत शर्मा की बातों पर विश्वास करके, पीड़ित ने उनके निर्देशानुसार Tide ऐप पर अपना अकाउंट खोल लिया। अकाउंट खुल जाने के तुरंत बाद, सुशांत शर्मा ने किसी बहाने से पीड़ित से ₹20000 RS  ट्रांसफर करवा लिए। ​ पैसे वापस करने से इनकार ​पैसे लिए जाने के बाद, जब पीड़ित ने सुशांत श...