सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

नूपुर का समर्थन-तलवार, हॉकी स्टिक से हमला,2-भारत की विमेंस क्रिकेट टीम ने रचा इतिहास-

 DATE - 06/08/2022

नूपुर का समर्थन-तलवार, हॉकी स्टिक से हमला,

महाराष्ट्र के अहमदनगर जिले में नूपुर शर्मा का समर्थन करने पर एक युवक पर करीब 15 लोगों ने तलवार और हॉकी स्टिक से हमला कर दिया।घटना जिले के कर्जत इलाके में 4 अगस्त को हुई। अहमदनगर थाने में केस दर्ज कर लिया गया है। पुलिस ने इस मामले में अभी तक 4 लोगों को गिरफ्तार किया है। अहमदनगर के कर्जत इलाके में प्रतीक पवार नाम के युवक को 10 से 15 मुस्लिम युवकों ने रोक लिया। आरोपियों के हाथ में हॉकी स्टिक, तलवार और अन्य हथियार थे। प्रतीक को उन्होंने सोशल मीडिया में नूपुर शर्मा की डीपी लगाने और समर्थन करने को लेकर धमकी दी। 

मुस्लिम युवकों ने प्रतीक से कहा कि हिंदू होने का तुम बहुत दिखावा कर रहे हो और इसके बाद उस पर हमला कर दिया। प्रतीक बेहोश होकर गिर पड़ा। भीड़ को लगा कि वह मर चुका है तब वे उसे छोड़कर भाग गए। उसे अस्तपाल में भर्ती करवाया गया है। डॉक्टरों ने बताया कि प्रतीक को 35 टांके लगे हैं और पसलियां बुरी तरह से टूट चुकी हैं।भाजपा विधायक नितेश राणे ने इस मामले में प्रेस कॉन्फ्रेंस की। उन्होंने कहा कि नुपुर शर्मा के विवादित बयान पर पार्टी पहले ही कार्रवाई कर चुकी है। यह एपिसोड पूरी तरह से बंद हो गया है, लेकिन फिर भी घटनाएं रुक नहीं रहीं। पहले उदयपुर, फिर अमरावती और अब अहमदनगर में हिंदू पर हमला किया गया है।राणे ने चेतावनी दी है कि अगर हिंदुओं पर इस तरह के हमले जारी रहे तो हमारे हाथ भी बंधे नहीं हैं। अगर फिर ऐसा हुआ तो हमें भी अपनी तीसरी आंख खोलनी होगी।

भारत की विमेंस क्रिकेट टीम ने रचा इतिहास-
भारतीय विमेंस क्रिकेट टीम ने कॉमनवेल्थ गेम्स में इतिहास रच दिया है। भारत ने सेमीफाइनल मुकाबले में इंग्लैंड को 4 रन से हराकर फाइनल में प्रवेश कर लिया है। कॉमनवेल्थ गेम्स में पहली बार विमेंस क्रिकेट को शामिल किया गया और भारतीय टीम ने पहले ही अटैम्प्ट में फाइनल में जगह बना ली है। 

टीम इंडिया ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग करते हुए 20 ओवर में 5 विकेट खोकर 164 रन बनाए। स्मृति मंधाना ने 32 गेंदों पर 61 रन की पारी खेली। जेमाइमा रोड्रिगेज ने 31 गेंदों पर 44 रन बनाए।

जवाब में इंग्लैंड की टीम 20 ओवर में 6 विकेट खोकर 160 रन ही बना सकी। कप्तान नैट शिवर ने सबसे ज्यादा 41 रन बनाए। भारत की ओर से स्नेह राणा ने सबसे ज्यादा 2 विकेट लिए।

 जगदीप धनखड़ देश के 14वें उपराष्ट्रपति होंगे। शनिवार को उपराष्ट्रपति पद के लिए हुए चुनाव में उन्होंने विपक्ष की उम्मीदवार मार्गरेट अल्वा को हरा दिया। चुनाव में कुल 725 सदस्यों ने वोट किया। इनमें से धनखड़ को 528 वोट मिले, जबकि विपक्ष की उम्मीदवार मार्गरेट अल्वा को 182 वोट मिले। 15 वोट अमान्य कर दिए गए।

FORCE-TODAY NEWS

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

हरिद्वार: कांगड़ी में गंगा मैया की छाती चीर रहा अवैध खनन, प्रशासन मौन video

 DATE - 24 DEC 2025 हरिद्वार: कांगड़ी में गंगा मैया की छाती चीर रहा अवैध खनन, प्रशासन मौन VIDEO हरिद्वार। धर्मनगरी हरिद्वार में गंगा की पवित्रता और उसके अस्तित्व पर एक बार फिर संकट के बादल मंडरा रहे हैं। ताज़ा मामला कांगड़ी क्षेत्र का है, जहाँ 'गंगा मैया' की गोद में चोरी-छिपे अवैध खनन का खेल धड़ल्ले से जारी है। हैरत की बात यह है कि यह सब कुछ बिना किसी रोक-टोक के प्रशासन की नाक के नीचे हो रहा है। ​ रात के अंधेरे में "सक्रिय ​स्थानीय सूत्रों के अनुसार, कांगड़ी और उसके आसपास के तटवर्ती इलाकों में खनन माफिया  नियमों को ताक पर रखकर गंगा की जलधारा के बीचों-बीच से रेत और पत्थर निकाला जा रहा है। ​ बिना रोक-टोक जारी है 'काला कारोबार' ​हैरानी इस बात की है कि जिस क्षेत्र में खनन पूरी तरह प्रतिबंधित होना चाहिए, वहाँ बेखौफ होकर खनन सामग्री ढोई जा रही है।  ​ निगरानी का अभाव: संबंधित विभाग के अधिकारी इस ओर से आँखें मूँदे बैठे हैं। ​ पर्यावरण को खतरा: अंधाधुंध खनन के कारण गंगा का प्राकृतिक बहाव बदल रहा है, जिससे भविष्य में बाढ़ का खतरा बढ़ सकता है। ​ आस्था और पर्यावरण...

ईरान का एयर डिफेंस तबाह,

  19 MARCH 2026 ईरान का एयर डिफेंस तबाह,  इस्राइली सेना ने कहा है कि उनकी वायुसेना ने बुधवार को सन्नाज एयरपोर्ट पर ईरान के एक लड़ाकू हेलीकॉप्टर को निशाना बनाकर तबाह कर दिया। इस्राइली सेना ने कहा कि इससे पता चलता है कि ईरान का एयर डिफेंस और वायु सेना की क्षमताएं तबाह हो चुकी हैं। इस्राइली सेना ने ये भी कहा कि पश्चिमी ईरान में हवाई श्रेष्ठता का और विस्तार किया जाएगा।  इस्राइली सेना ने साझा किया वीडियो इस्राइली सेना ने सोशल मीडिया पर साझा एक पोस्ट में बताया कि पूरी सटीकता से रियल टाइम खुफिया जानकारी के आधार पर हमला किया गया। आईडीएफ ने बताया कि वायु सेना ने हमदान प्रांत के सन्नाज एयरपोर्ट पर एमआई-17 हेलीकॉप्टर को निशाना बनाया। आईडीएफ लगातार इस्लामिक गार्ड कॉर्प्स की वायु सेना की क्षमताओं पर हमले कर रही है और पश्चिमी ईरान में अपनी हवाई श्रेष्ठता का लगातार विस्तार कर रही है इससे पहले बुधवार रात को इस्राइल ने ईरान के दक्षिण पार्स गैस क्षेत्र पर हमला किया। जिसके बाद ईरान द्वारा कतर के दक्षिण पार्स गैस क्षेत्र को निशाना बनाया गया। इन हमलों के बाद अमेरिकी राष्ट्रपति को भी ऊर्जा ठिक...

Tide ऐप पर धोखाधड़ी का शिकार, ₹20000 गंवाए

  DATE -05  DEC 2025 Tide ऐप पर धोखाधड़ी का शिकार, ₹20000 गंवाए -- ​ झांसे में लेकर अकाउंट खुलवाया, फिर उड़ा लिए पैसे ​Haridwar  : डिजिटल फ्रॉड (Digital Fraud) के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। अब एक नया मामला सामने आया है, जहाँ एक व्यक्ति को Tide ऐप (टाइड ऐप), जो कि एक बिजनेस फाइनेंस ऐप है, के नाम पर ठगी का शिकार बनाया गया है। इस धोखाधड़ी में पीड़ित को सुशांत शर्मा (Sushant Sharma) नामक एक व्यक्ति ने झांसे में लिया और उससे ₹20000  की ठगी की। ​ क्या है पूरा मामला? ​पीड़ित के अनुसार, सुशांत शर्मा नाम के व्यक्ति ने उनसे संपर्क किया और उन्हें Tide ऐप के फायदे बताए। सुशांत ने यह दावा किया कि अगर वह इस ऐप पर अकाउंट खोलते हैं, तो उन्हें तुरंत पैसे दिए जाएँगे या उनके खाते में पैसे जमा किए जाएँगे । ​सुशांत शर्मा की बातों पर विश्वास करके, पीड़ित ने उनके निर्देशानुसार Tide ऐप पर अपना अकाउंट खोल लिया। अकाउंट खुल जाने के तुरंत बाद, सुशांत शर्मा ने किसी बहाने से पीड़ित से ₹20000 RS  ट्रांसफर करवा लिए। ​ पैसे वापस करने से इनकार ​पैसे लिए जाने के बाद, जब पीड़ित ने सुशांत श...