सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

नहीं रहीं 'कांटा लगा गर्ल..

 28 JUN 2025

नहीं रहीं 'कांटा लगा गर्ल.... 
एक दुखभरी खबर सामने आई है। मॉडल और अभिनेत्री शेफाली जरीवाला का निधन हो गया है। महज 42 साल की उम्र में शेफाली ने अंतिम सांसें लीं।  सबसे पहले विरल भयानी की इंस्टाग्राम पोस्ट में शेफाली के निधन की जानकारी दी गई है।


शेफाली मुंबई के अंधेरी लोखंडवाला इलाके में रहती थीं। जानकारी के मुताबिक, अचानक रात 11 बजे के आस-पास उन्होंने सीने में दर्द की शिकायत की। उनके पति पराग त्यागी उन्हें नजदीक के अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। कांटा लगा गर्ल' के नाम से मशहूर रहीं शेफाली ने फिल्म 'मुझसे शादी करोंगी' में अक्षय कुमार और सलमान खान के साथ काम किया
शेफाली जरीवाला के निधन की खबर से फैंस हैरान हैं। शेफाली ने चर्चित रियलिटी शो बिग बॉस 13 में भी हिस्सा लिया। इसके अलावा उन्होंने नच बलिए समेत कई रियलिटी शोज में हिस्सा लिया था।

रिपोर्ट के अनुसार शेफाली को उसके पति और तीन अन्य लोगों ने बेलेव्यू मल्टीस्पेशलिटी अस्पताल पहुंचाया। तत्काल चिकित्सा सहायता के बावजूद, उसे मृत घोषित कर दिया गया। अस्पताल के रिसेप्शनिस्ट ने शेफाली के निधन की पुष्टि की है। साथ ही बताया कि बाद में शेफाली को दूसरे अस्पताल (कूपर) ले जाया गया। पत्रकार विक्की लालवानी ने इस बड़ी घटना के बारे में विस्तृत जानकारी देते हुए एक पोस्ट साझा की। उन्होंने साझा किया, 'मैं पुष्टि कर सकता हूं कि उसे इस पोस्ट से लगभग 45 मिनट पहले बेलेव्यू मल्टीस्पेशलिटी अस्पताल (स्टार बाजार अंधेरी के सामने) में मृत लाया गया था। शेफाली को उसके पति और तीन अन्य लोग अस्पताल ले गए। इस खबर की पुष्टि अस्पताल के रिसेप्शन स्टाफ ने की, जिन्होंने कहा, 'शेफाली को लाए जाने से पहले ही उसकी मृत्यु हो चुकी थी। उसके पति और कुछ अन्य लोग शव के साथ थे।
FORCE TODAY NEWS


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

कोटद्वार के जंगल में जब लावारिश लाश को पाया...फावड़े से वार ...

  कोटद्वार के जंगल में जब लावारिश लाश ...  पति की हत्या करने वाली पत्नी. सोनम रघुवंशी और मेरठ की मुस्कान रस्तोगी के बाद अब ऐसी ही एक खबर मुरादाबाद से सामने है. मुरादाबाद की रहने वाली रीना सिंधु ने अपने पति रविन्द्र कुमार की हत्त्या बिजनौर के रहने वाले अपने प्रेमी पारितोष कुमार के साथ मिलकर कर दी. इतना ही नहीं पति की हत्या के बाद उसकी लाश को कार में रखकर दो दिन तक उत्तराखंड की सड़कों पर घूमती रही. फिर कोटद्वार के जंगलों में सुनसान जगह देखकर शव को फेंक दिया. लेकिन पुलिस ने लावारिश लाश मिलने के बाद शुरू की जांच के बाद आरोपी पत्नी और उसके प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया है.  इस कहानी की शुरुआत तब से होती है जब उत्तराखंड पुलिस ने कोटद्वार के जंगल में जब लावारिश लाश को पाया. फिर लाश की पहचान करने के लिए तफ्तीश शुरू की तो पति-पत्नी और वो की हैरान करने वाली कहानी सामने आई  जानकारी के अनुसार रविंद्र कुमार की मुरादाबाद के सिविल लाईन थाना इलाके के रामगंगा विहार कॉलोनी में एक पुराना मकान है. वो इस मकान को बेचना चाहते थे. लेकिन उनकी दूसरी पत्नी रीना सिंधु इसके खिलाफ थी. ऐसे में उसने प...

video कोटद्वार घराट मैं हत्या का प्रयास

  video कोटद्वार  घराट मैं हत्या का प्रयास यह कहावत अक्सर यह दर्शाती है कि लोग दूसरों के दर्द या परेशानी से दूर रहते हैं और केवल मनोरंजन के लिए मौजूद रहते हैं।

हरिद्वार: कांगड़ी में गंगा मैया की छाती चीर रहा अवैध खनन, प्रशासन मौन video

 DATE - 24 DEC 2025 हरिद्वार: कांगड़ी में गंगा मैया की छाती चीर रहा अवैध खनन, प्रशासन मौन VIDEO हरिद्वार। धर्मनगरी हरिद्वार में गंगा की पवित्रता और उसके अस्तित्व पर एक बार फिर संकट के बादल मंडरा रहे हैं। ताज़ा मामला कांगड़ी क्षेत्र का है, जहाँ 'गंगा मैया' की गोद में चोरी-छिपे अवैध खनन का खेल धड़ल्ले से जारी है। हैरत की बात यह है कि यह सब कुछ बिना किसी रोक-टोक के प्रशासन की नाक के नीचे हो रहा है। ​ रात के अंधेरे में "सक्रिय ​स्थानीय सूत्रों के अनुसार, कांगड़ी और उसके आसपास के तटवर्ती इलाकों में खनन माफिया  नियमों को ताक पर रखकर गंगा की जलधारा के बीचों-बीच से रेत और पत्थर निकाला जा रहा है। ​ बिना रोक-टोक जारी है 'काला कारोबार' ​हैरानी इस बात की है कि जिस क्षेत्र में खनन पूरी तरह प्रतिबंधित होना चाहिए, वहाँ बेखौफ होकर खनन सामग्री ढोई जा रही है।  ​ निगरानी का अभाव: संबंधित विभाग के अधिकारी इस ओर से आँखें मूँदे बैठे हैं। ​ पर्यावरण को खतरा: अंधाधुंध खनन के कारण गंगा का प्राकृतिक बहाव बदल रहा है, जिससे भविष्य में बाढ़ का खतरा बढ़ सकता है। ​ आस्था और पर्यावरण...