सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

PAK-छोटे कपड़े पहनने के चलते देश में कोरोना जैसा खतरा आया है।

मौलाना तारीक जमील
नग्नता और अश्लीलता से अल्लाह की नाराजगी बढ़ी और दुनिया कोरोना वायरस के रूप में अल्लाह की नाराजगी का सामना कर रही है।जब दुनियाभर में लोग कोरोना वायरस के संक्रमण का कहर झेल रहे हैं, ऐसे समय में पाकिस्तानी मौलाना तारीक जमील ने इस वैश्विक महामारी के फैलने के लिए महिलाओं को जिम्मेदार ठहराया है। चौंकाने वाली बात ये है कि मौलाना जिस वक्त यह दावा कर रहे थे उस दौरान पाकिस्तानी प्रधानमंत्री इमरान खान भी मौजूद थे।पाकिस्तान के कट्टरपंथी मौलाना तारीक जमील उन्‍होंने कहा, कोरोना के कहर के पीछे औरतों द्वारा की गई गलत हरकतें हैं। इसी का नतीजा है आज हम चारों तरफ बर्बादी होते देख रहे हैं। मौलाना ने कहा, औरतों ने जो भी गलत काम किए, उसके बदले में यह कोरोना नाम की सजा पूरी इंसानियत को मिल रही है।  मौलाना जमील ने झूठ फैलाने के लिए मीडिया की भी निंदा की थी। हालांकि मीडिया के खिलाफ दिए अपने बयान को लेकर विवाद में घिरने के बाद मौलाना ने माफी भी मांग ली। उन्होंने कहा, कार्यक्रम के दौरान उनकी जुबान फिसल गई गई। लेकिन उन्होंने महिलाओं पर अपनी आपत्तिजनक टिप्पणी के लिए कोई माफी नहीं मांगी।
 मौलाना की टिप्पणी पर पाकिस्तान के मानव अधिकार आयोग ने आपत्ति जताई है। मानव अधिकार आयोग ने मौलान के बयान पर ट्वीट करते हुए लिखा है, 'कमीशन इस बात को लेकर अफसोस जताता है, मौलाना ने महिलाओं के सम्मान को कोविड-19 महामारी से जोड़ दिया। इस तरह से वस्तुकरण को स्वीकार नहीं किया जा सकता।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

कोटद्वार के जंगल में जब लावारिश लाश को पाया...फावड़े से वार ...

  कोटद्वार के जंगल में जब लावारिश लाश ...  पति की हत्या करने वाली पत्नी. सोनम रघुवंशी और मेरठ की मुस्कान रस्तोगी के बाद अब ऐसी ही एक खबर मुरादाबाद से सामने है. मुरादाबाद की रहने वाली रीना सिंधु ने अपने पति रविन्द्र कुमार की हत्त्या बिजनौर के रहने वाले अपने प्रेमी पारितोष कुमार के साथ मिलकर कर दी. इतना ही नहीं पति की हत्या के बाद उसकी लाश को कार में रखकर दो दिन तक उत्तराखंड की सड़कों पर घूमती रही. फिर कोटद्वार के जंगलों में सुनसान जगह देखकर शव को फेंक दिया. लेकिन पुलिस ने लावारिश लाश मिलने के बाद शुरू की जांच के बाद आरोपी पत्नी और उसके प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया है.  इस कहानी की शुरुआत तब से होती है जब उत्तराखंड पुलिस ने कोटद्वार के जंगल में जब लावारिश लाश को पाया. फिर लाश की पहचान करने के लिए तफ्तीश शुरू की तो पति-पत्नी और वो की हैरान करने वाली कहानी सामने आई  जानकारी के अनुसार रविंद्र कुमार की मुरादाबाद के सिविल लाईन थाना इलाके के रामगंगा विहार कॉलोनी में एक पुराना मकान है. वो इस मकान को बेचना चाहते थे. लेकिन उनकी दूसरी पत्नी रीना सिंधु इसके खिलाफ थी. ऐसे में उसने प...

video कोटद्वार घराट मैं हत्या का प्रयास

  video कोटद्वार  घराट मैं हत्या का प्रयास यह कहावत अक्सर यह दर्शाती है कि लोग दूसरों के दर्द या परेशानी से दूर रहते हैं और केवल मनोरंजन के लिए मौजूद रहते हैं।

भारत ने पाकिस्तान पर एयर स्ट्राइक की:9 आतंकी ठिकानों पर हमला,

 7 May 2025 भारत ने पाकिस्तान पर एयर स्ट्राइक की: 9 आतंकी ठिकानों पर हमला, 3 मौतें और 12 घायल; पहलगाम अटैक के 15 दिन बाद कार्रवाई-- भारतीय सेना ने पाकिस्तान और पीओके में किया एयर स्ट्राइक, ऑपरेशन सिंदूर के तहत एक्शन भारत ने पाकिस्तान और पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में एयरस्ट्राइक की है। एक साथ 9 ठिकानों पर हमला किया गया है। सरकार ने बुधवार को एक बयान में कहा कि भारतीय सशस्त्र बलों ने ऑपरेशन सिंदूर शुरू किया। जिसके तहत पाकिस्तान और पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में नौ ठिकानों पर हमला किया गया। भारत ने बुधवार की रात 'ऑपरेशन सिंदूर' के तहत पाकिस्तान और पाकिस्तान अधिकृत जम्मू-कश्मीर (PoJK) के आतंकी ठिकानों पर हमला किया है। जहां से भारत पर आतंकी हमलों की साजिश रची जा रही थी और उन्हें अंजाम दिया जा रहा था। पाकिस्तानी अखबार डॉन की रिपोर्ट के मुताबिक, हमले में 3 सैनिकों की मौत हुई है और 12 लोग घायल हुए हैं। इस ऑपरेशन के तहत कुल 9 ठिकानों को निशाना बनाया गया है। हालांकि, पाकिस्तानी सैन्य ठिकाने को निशाना नहीं बनाया गया। ये जानकारी इंडियन आर्मी ने दी है। कश्मीर के पहलगाम में 22 अप्रै...