सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

अचानक टाईगर रिजर्व में दिखा ब्लैक पैंथर, दुर्लभ जीव

जंगल की होने के दावे के साथ वन विभाग ने जारी की है।























अचानक टाईगर रिजर्व में दिखा ब्लैक पैंथर, दुर्लभ जीव-

छत्तीसगढ़   force today news site


छत्तीसगढ़ के अचानकमार टाईगर रिजर्व में ब्लैक पैंथर (काला तेंदुआ ) दिखा। जंगल के अंदरूनी हिस्से में बाघ की गणना के लिए कैमरा ट्रैप लगाए गए हैं। इसमें ही ब्लैक पैंथर की तस्वीर कैद हुई। रिजर्व के उप संचालक ने बताया कि तेन्दुए में मैलेनिन ज्यादा होने से वह काला दिखता है।

ब्लैक पैंथर कोई दूसरी प्रजाति नहीं है। साल 2018 में अचानकमार के जंगलों में ही लगे कैमरे में 4 काले तेंदुए दिखने की जानकारी मिलती है। गरियाबंद के जंगलों में भी काला तेंदुआ नजर आया था। अब अचानकमार में मिले काले पैंथर की चर्चा सोशल मीडिया में वायरल हो रही है। वन्य प्राणियों को चाहने वाले इसे लेकर तरह-तरह के कयास लगा रहे हैं।



top news 20 may-


सुपर साइक्लोन अम्फान की वजह से समंदर में 15 फीट ऊंची लहरें, एनडीआरएफ ने कई इलाके खाली कराए

1-सुपर साइक्लोन अम्फान बुधवार को बंगाल से टकरा गया। अब इस तूफान के दक्षिण 24 परगना जिले के सुंदरबन तक पहुंचने की संभावना है। बंगाल का सुंदरबन इलाका मैन्ग्रोव जंगलों के लिए पूरी दुनिया में मशहूर है। एनडीआरएफ के प्रमुख एसएन प्रधान के मुताबिक, इस सुपर साइक्लोन ने पूर्व और पश्चिमी मेदिनीपुर, उत्तर और दक्षिणी 24 परगना, कोलकाता के तटीय इलाकों को प्रभावित किया है। यहां से लगभग 5 लाख लोगों को सुरक्षित जगहों पर पहुंचाया गया है।

2-रेलवे 1 जून से 200 ट्रेनों की शुरुआत करेगा। इनकी लिस्ट बुधवार देर रात जारी कर दी गई। इनमें दुरंतो, संपर्क क्रांति, जन शताब्दी और पूर्वा एक्सप्रेस जैसी गाड़ियां शामिल हैं। इन गाड़ियों में एसी और नॉन एसी कोच होंगे। जनरल कोच में बैठने के लिए भी रिजर्वेशन लेना होगा। यानी ट्रेन में कोई अनरिजर्व्ड कोच नहीं होगा।
इन गाड़ियों में सीटों के लिए ऑनलाइन बुकिंग 21 मई यानी गुरुवार सुबह 10 बजे से आईआरसीटीसी की वेबसाइट और मोबाइल ऐप पर शुरू होगी। रिजर्वेशन काउंटर से कोई टिकट बुक नहीं होगा। इनके लिए एडवांस रिजर्वेशन पीरियड 30 दिन होगा, आरएसी और वेटिंग लिस्ट के नियम पहले की तरह होंगे।
स्लीपर का किराया देकर जनरल कोच में बैठना होगा
रेलवे अधिकारियों के मुताबिक, 1 जून से चलने वालीं ट्रेनों का किराया सामान्य ही होगा, लेकिन जनरल कोच में सीट बुक करने के लिए भी स्लीपर का किराया देना होगा। रेलवे ने कहा है कि सभी यात्रियों को सीट मिलेगी यानी कोई वेटिंग नहीं होगी। कोई भी यात्री वेटिंग टिकट पर यात्रा नहीं कर पाएगा। किसी भी तरह से अनारक्षित टिकट नहीं मिलेगा और न ही तत्काल टिकट की कोई व्यवस्था है।

सुपर साइक्लोन 'अम्फान' IMAGE-








टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

हरिद्वार: कांगड़ी में गंगा मैया की छाती चीर रहा अवैध खनन, प्रशासन मौन video

 DATE - 24 DEC 2025 हरिद्वार: कांगड़ी में गंगा मैया की छाती चीर रहा अवैध खनन, प्रशासन मौन VIDEO हरिद्वार। धर्मनगरी हरिद्वार में गंगा की पवित्रता और उसके अस्तित्व पर एक बार फिर संकट के बादल मंडरा रहे हैं। ताज़ा मामला कांगड़ी क्षेत्र का है, जहाँ 'गंगा मैया' की गोद में चोरी-छिपे अवैध खनन का खेल धड़ल्ले से जारी है। हैरत की बात यह है कि यह सब कुछ बिना किसी रोक-टोक के प्रशासन की नाक के नीचे हो रहा है। ​ रात के अंधेरे में "सक्रिय ​स्थानीय सूत्रों के अनुसार, कांगड़ी और उसके आसपास के तटवर्ती इलाकों में खनन माफिया  नियमों को ताक पर रखकर गंगा की जलधारा के बीचों-बीच से रेत और पत्थर निकाला जा रहा है। ​ बिना रोक-टोक जारी है 'काला कारोबार' ​हैरानी इस बात की है कि जिस क्षेत्र में खनन पूरी तरह प्रतिबंधित होना चाहिए, वहाँ बेखौफ होकर खनन सामग्री ढोई जा रही है।  ​ निगरानी का अभाव: संबंधित विभाग के अधिकारी इस ओर से आँखें मूँदे बैठे हैं। ​ पर्यावरण को खतरा: अंधाधुंध खनन के कारण गंगा का प्राकृतिक बहाव बदल रहा है, जिससे भविष्य में बाढ़ का खतरा बढ़ सकता है। ​ आस्था और पर्यावरण...

ईरान का एयर डिफेंस तबाह,

  19 MARCH 2026 ईरान का एयर डिफेंस तबाह,  इस्राइली सेना ने कहा है कि उनकी वायुसेना ने बुधवार को सन्नाज एयरपोर्ट पर ईरान के एक लड़ाकू हेलीकॉप्टर को निशाना बनाकर तबाह कर दिया। इस्राइली सेना ने कहा कि इससे पता चलता है कि ईरान का एयर डिफेंस और वायु सेना की क्षमताएं तबाह हो चुकी हैं। इस्राइली सेना ने ये भी कहा कि पश्चिमी ईरान में हवाई श्रेष्ठता का और विस्तार किया जाएगा।  इस्राइली सेना ने साझा किया वीडियो इस्राइली सेना ने सोशल मीडिया पर साझा एक पोस्ट में बताया कि पूरी सटीकता से रियल टाइम खुफिया जानकारी के आधार पर हमला किया गया। आईडीएफ ने बताया कि वायु सेना ने हमदान प्रांत के सन्नाज एयरपोर्ट पर एमआई-17 हेलीकॉप्टर को निशाना बनाया। आईडीएफ लगातार इस्लामिक गार्ड कॉर्प्स की वायु सेना की क्षमताओं पर हमले कर रही है और पश्चिमी ईरान में अपनी हवाई श्रेष्ठता का लगातार विस्तार कर रही है इससे पहले बुधवार रात को इस्राइल ने ईरान के दक्षिण पार्स गैस क्षेत्र पर हमला किया। जिसके बाद ईरान द्वारा कतर के दक्षिण पार्स गैस क्षेत्र को निशाना बनाया गया। इन हमलों के बाद अमेरिकी राष्ट्रपति को भी ऊर्जा ठिक...

Tide ऐप पर धोखाधड़ी का शिकार, ₹20000 गंवाए

  DATE -05  DEC 2025 Tide ऐप पर धोखाधड़ी का शिकार, ₹20000 गंवाए -- ​ झांसे में लेकर अकाउंट खुलवाया, फिर उड़ा लिए पैसे ​Haridwar  : डिजिटल फ्रॉड (Digital Fraud) के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। अब एक नया मामला सामने आया है, जहाँ एक व्यक्ति को Tide ऐप (टाइड ऐप), जो कि एक बिजनेस फाइनेंस ऐप है, के नाम पर ठगी का शिकार बनाया गया है। इस धोखाधड़ी में पीड़ित को सुशांत शर्मा (Sushant Sharma) नामक एक व्यक्ति ने झांसे में लिया और उससे ₹20000  की ठगी की। ​ क्या है पूरा मामला? ​पीड़ित के अनुसार, सुशांत शर्मा नाम के व्यक्ति ने उनसे संपर्क किया और उन्हें Tide ऐप के फायदे बताए। सुशांत ने यह दावा किया कि अगर वह इस ऐप पर अकाउंट खोलते हैं, तो उन्हें तुरंत पैसे दिए जाएँगे या उनके खाते में पैसे जमा किए जाएँगे । ​सुशांत शर्मा की बातों पर विश्वास करके, पीड़ित ने उनके निर्देशानुसार Tide ऐप पर अपना अकाउंट खोल लिया। अकाउंट खुल जाने के तुरंत बाद, सुशांत शर्मा ने किसी बहाने से पीड़ित से ₹20000 RS  ट्रांसफर करवा लिए। ​ पैसे वापस करने से इनकार ​पैसे लिए जाने के बाद, जब पीड़ित ने सुशांत श...