सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

रोज योग कर रहीं, ताकि नशे से छुटकारा मिल जाए- sou-rces-d-bhaskar news

punjab -फीमेल ड्रग डी-एडिक्शन सेंटर में 18 से 25 साल की 150 लड़कियां रहती हैं

नशे में डूबे युवाओं ने पंजाब को उड़ता पंजाब के नाम से शायद इसलिए ही बदनाम कर दिया, क्योंकि वह शालिनी हो या फिर प्रभजोत (दोनों बदले नाम), नशे की लत ने इन्हें सेक्स वर्कर बनने को मजबूर कर दिया या फिर डांस बार में नाचने के लिए। 

कहती हैं कि फिमेल ड्रग डी-एडिक्शन सेंटर कपूरथला से जुड़ी हम दो लड़कियां नहीं हैं जो लॉकडाउन में नशा नहीं मिलने से अपने घर व सेंटर के पिंजरों में कैद हुई हैं, सौ से ज्यादा को तो वे जानती हैं, जिनकी शाम बिना नशे के ढलती नहीं थी। सामने देखो सिविल अस्पताल की वो लंबी लाइन, जिसमें सौ-दो सौ लोग नशे की दवा लेने खड़े हैं, उनके पास कई मां भी बैठी हैं जो अपनी बेटियों के नशे का इंतजाम करने यहां आई हैं।

अब सभी डी-एडिक्शन सेंटर से रजिस्ट्रेशन करवाकर सिविल अस्पताल से दवा ले रही हैं, जो नशे की जरूरत को पूरा करती हैं। दोनों ही कॉलेज में पढ़ती थीं, लेकिन दोस्तों के साथ सिगरेट के कश लगाने शुरू किए तो लत बन गई। घरवालों ने पढ़ाई छुड़ा दी, रिश्ते नहीं हुए तो पहले बार गर्ल बनीं, फिर जिस्मफरोशी के दलदल में फंस गईं। 

सेंटर के नोडल ऑफिसर डाॅ. संजीब भोला ने बताया कि सेंटर से 159 महिलाएं रजिस्टर्ड हैं, इनमें से 95 फीसदी लड़कियां 18 से 25 साल की हैं। बार-आर्केस्ट्रा में नाचने-गाने वाली और सेक्स वर्कर का काम करने वाली इन लड़कियों को नशा आसानी से मिल जाता था, कस्टमर ही दे देता था, लेकिन लॉकडाउन में धंधा बंद हो गया तो बॉर्डर सील होने और लगातार कर्फ्यू के कारण नशा मिलना भी बंद हो गया। नशे के पंख कट गए, तब ये सेंटर तक आई हैं। उन्होंने बताया कि एक लड़की बीच में छोड़ गई थी, परंतु उसे भी लौटना पड़ा। 

सेंटर के मैनेजर बलजिंदर सिंह जालंधर से अप-डाउन करते हैं। समय पर निकलना चाहते हैं, लेकिन सेंटर में भर्ती लड़कियों की चिंता और देखभाल में उन्हें अक्सर देरी हो जाती है। वे कहते हैं कि पंजाब की कई लड़कियों की जिंदगी बर्बाद हो गई, शादियां टूटने लगी तो डिप्रेशन में नशा करने लगीं। यहां हायर क्लास की लड़कियां भी आती हैं। 

सेंटर का स्टाफ नशा पीड़ित लड़कियों को रोज सुबह योगा व मेडिटेशन कराता है। टीवी पर मोटिवेशन वाली डॉक्युमेंट्री दिखाता है। काउंसलिंग और इंडोर गेम्स से इनका मनोबल बढ़ाने का प्रयास करता है, ताकि वे नशे से आजाद हो सकें। उन्होंने बताया कि पिछले साल 55 महिलाओं का यहां भर्ती कर इलाज किया था, इस साल 25 को भर्ती किया, जिनमें से 7 का अभी यहीं इलाज चल रहा है।

सिविल अस्पताल, लुधियाना के ड्रग डी-एडिक्शन सेंटर में सीता अपने मासूम बच्चे के साथ बैठी डाॅक्टर का इंतजार कर रही हैं। वह पहली बार इस सेंटर पर आई हैं। हमने पूछा कब से शुरू किया था नशा? तो बोली मैं नहीं। मेरे पति जसपाल सिंह दो साल से नशा कर रहे हैं, उन्हें लेकर आई हूं। 

जसपाल मंडी में ठेकेदार है। कोरोना काल में काम बंद और नशा मिलना भी बंद। तीन बच्चों का पिता अब घर के पांच लोगों का पेट पालना तो चाहता है, लेकिन काम करने की ताकत नहीं बची। सीता उसे यहां ले आई। यहां से उसे बुप्रेनॉर्फिन व नेलोक्सोन की गोलियां मिलेंगी, जिन्हें दिन में तीन-तीन बार लेना होगा, तो जसपाल काम करने लायक हो जाएगा, उससे ही घर का राशन खरीद पाएगा। 

शाही मोहल्ला का साजनसिंह नाहर दवा ले चुका। भाई कतार में था और मां दोनों को घर ले जाने के लिए सड़क पर बैठी थी। टिब्बा का सिराज अली 40 किमी दूर से आया था। नई नवेली भाभी भी साथ थी, पूछा ये भी नशा करती है? सिराज ने कहा इससे बात मत करो, यह भाई को लेकर आई है। सेंटर के बाहर दो लाइनें लगी हुई हैं, एक तरफ दवा के लिए पर्ची बनाने वालों की और दूसरी तरफ पर्ची से गोलियां लेने वालों की। मगर दोनों की लाइन बराबर है, दो सौ उधर भी हैं तो दो सौ से कम इधर भी नहीं हैं। 

सेंटर प्रभारी डाॅ. विवेक कहते हैं कि लॉकडाउन में हर जिले की ओपीडी दो गुना हो गई है। ये लाइनें सुबह 5 बजे से लग जाती है। पंजाब में पिछले तीन महीनों में पचास हजार से ज्यादा नशेड़ी डी-एडिक्शन सेंटर पहुंचे हैं। लेकिन, इन दिनों किसी भी सेंटर में उन्हें भर्ती नहीं किया जा रहा है। हमने लुधियाना, जालंधर व कपूरथला के सेंटर बंद देखे, दूसरे जिलों में भी बंद ही पड़े हैं।


लोगों की कतार नहीं, बर्बाद घरों की कहानियां हैं

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

हरिद्वार: कांगड़ी में गंगा मैया की छाती चीर रहा अवैध खनन, प्रशासन मौन video

 DATE - 24 DEC 2025 हरिद्वार: कांगड़ी में गंगा मैया की छाती चीर रहा अवैध खनन, प्रशासन मौन VIDEO हरिद्वार। धर्मनगरी हरिद्वार में गंगा की पवित्रता और उसके अस्तित्व पर एक बार फिर संकट के बादल मंडरा रहे हैं। ताज़ा मामला कांगड़ी क्षेत्र का है, जहाँ 'गंगा मैया' की गोद में चोरी-छिपे अवैध खनन का खेल धड़ल्ले से जारी है। हैरत की बात यह है कि यह सब कुछ बिना किसी रोक-टोक के प्रशासन की नाक के नीचे हो रहा है। ​ रात के अंधेरे में "सक्रिय ​स्थानीय सूत्रों के अनुसार, कांगड़ी और उसके आसपास के तटवर्ती इलाकों में खनन माफिया  नियमों को ताक पर रखकर गंगा की जलधारा के बीचों-बीच से रेत और पत्थर निकाला जा रहा है। ​ बिना रोक-टोक जारी है 'काला कारोबार' ​हैरानी इस बात की है कि जिस क्षेत्र में खनन पूरी तरह प्रतिबंधित होना चाहिए, वहाँ बेखौफ होकर खनन सामग्री ढोई जा रही है।  ​ निगरानी का अभाव: संबंधित विभाग के अधिकारी इस ओर से आँखें मूँदे बैठे हैं। ​ पर्यावरण को खतरा: अंधाधुंध खनन के कारण गंगा का प्राकृतिक बहाव बदल रहा है, जिससे भविष्य में बाढ़ का खतरा बढ़ सकता है। ​ आस्था और पर्यावरण...

ईरान का एयर डिफेंस तबाह,

  19 MARCH 2026 ईरान का एयर डिफेंस तबाह,  इस्राइली सेना ने कहा है कि उनकी वायुसेना ने बुधवार को सन्नाज एयरपोर्ट पर ईरान के एक लड़ाकू हेलीकॉप्टर को निशाना बनाकर तबाह कर दिया। इस्राइली सेना ने कहा कि इससे पता चलता है कि ईरान का एयर डिफेंस और वायु सेना की क्षमताएं तबाह हो चुकी हैं। इस्राइली सेना ने ये भी कहा कि पश्चिमी ईरान में हवाई श्रेष्ठता का और विस्तार किया जाएगा।  इस्राइली सेना ने साझा किया वीडियो इस्राइली सेना ने सोशल मीडिया पर साझा एक पोस्ट में बताया कि पूरी सटीकता से रियल टाइम खुफिया जानकारी के आधार पर हमला किया गया। आईडीएफ ने बताया कि वायु सेना ने हमदान प्रांत के सन्नाज एयरपोर्ट पर एमआई-17 हेलीकॉप्टर को निशाना बनाया। आईडीएफ लगातार इस्लामिक गार्ड कॉर्प्स की वायु सेना की क्षमताओं पर हमले कर रही है और पश्चिमी ईरान में अपनी हवाई श्रेष्ठता का लगातार विस्तार कर रही है इससे पहले बुधवार रात को इस्राइल ने ईरान के दक्षिण पार्स गैस क्षेत्र पर हमला किया। जिसके बाद ईरान द्वारा कतर के दक्षिण पार्स गैस क्षेत्र को निशाना बनाया गया। इन हमलों के बाद अमेरिकी राष्ट्रपति को भी ऊर्जा ठिक...

Tide ऐप पर धोखाधड़ी का शिकार, ₹20000 गंवाए

  DATE -05  DEC 2025 Tide ऐप पर धोखाधड़ी का शिकार, ₹20000 गंवाए -- ​ झांसे में लेकर अकाउंट खुलवाया, फिर उड़ा लिए पैसे ​Haridwar  : डिजिटल फ्रॉड (Digital Fraud) के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। अब एक नया मामला सामने आया है, जहाँ एक व्यक्ति को Tide ऐप (टाइड ऐप), जो कि एक बिजनेस फाइनेंस ऐप है, के नाम पर ठगी का शिकार बनाया गया है। इस धोखाधड़ी में पीड़ित को सुशांत शर्मा (Sushant Sharma) नामक एक व्यक्ति ने झांसे में लिया और उससे ₹20000  की ठगी की। ​ क्या है पूरा मामला? ​पीड़ित के अनुसार, सुशांत शर्मा नाम के व्यक्ति ने उनसे संपर्क किया और उन्हें Tide ऐप के फायदे बताए। सुशांत ने यह दावा किया कि अगर वह इस ऐप पर अकाउंट खोलते हैं, तो उन्हें तुरंत पैसे दिए जाएँगे या उनके खाते में पैसे जमा किए जाएँगे । ​सुशांत शर्मा की बातों पर विश्वास करके, पीड़ित ने उनके निर्देशानुसार Tide ऐप पर अपना अकाउंट खोल लिया। अकाउंट खुल जाने के तुरंत बाद, सुशांत शर्मा ने किसी बहाने से पीड़ित से ₹20000 RS  ट्रांसफर करवा लिए। ​ पैसे वापस करने से इनकार ​पैसे लिए जाने के बाद, जब पीड़ित ने सुशांत श...