सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

BIG NEWS-अपार्टमेंट से 2 बच्चे 40 फीट नीचे कूदे, लोगों ने उन्हें कैच किया

  • अपार्टमेंट से 2 बच्चे 40 फीट नीचे कूदे, लोगों ने उन्हें कैच किया-
  • France Grenoble Apartment Fire News Updates: Two Children Saved ...
  • बच्चों के माता-पिता उन्हें घर में बंद कर बाहर गए थे, बच्चों के पास घर की चाबी भी नहीं थी
  • बच्चों की उम्र 3 साल और 10 साल है, उन्हें झेलने से 2 लोगों के हाथों में फ्रैक्चर आया

    • बच्चों के माता-पिता उन्हें घर में बंद कर बाहर गए थे, बच्चों के पास घर की चाबी भी नहीं थी
    • बच्चों की उम्र 3 साल और 10 साल है, उन्हें झेलने से 2 लोगों के हाथों में फ्रैक्चर आया

    FORCE-TODAY NEWS WORLD

    फ्रांस के ग्रेनोबल शहर में एक जलते अपार्टमेंट में 40 फिट की ऊंचाई पर फंसे दो बच्चों को जिंदा बचा लिया गया। इनमें से एक की उम्र 3 साल और दूसरे की 10 साल है। उन्हें माता-पिता कमरे में बंद करके बाहर चले गए थे। इस बीच कुछ लोग उनकी चीख सुनकर अपार्टमेंट के नीचे पहुंचे और उन्हें कूदने को कहा। जैसे ही बच्चे ऊपर से कूदे, नीचे मुस्तैद लोगों ने उन्हें सावधानी से हाथों में थाम लिया।

    दोनों बच्चे अपार्टमेंट की तीसरी मंजिल के एक फ्लैट में खड़े होकर रो रहे थे। इनमें से एक कह रहा था, ‘‘हमारे पास बाहर जाने के लिए चाबियां नहीं हैं।’’ इस घटना के कई वीडियो भी सोशल मीडिया पर शेयर किए जा रहे हैं। यूजर्स बच्चों को बचाने वालों की तारीफ कर रहे हैं।

  • बच्चों की चिल्लाने की आवाज सुनकर लोग पहुंचे

    बच्चों को बचाने वालों में शामिल रहे 25 साल के छात्र अतौमनी वालिद ने मीडिया से कहा, ‘‘मैं बच्चों की चीख सुनकर उन्हें बचाने पहुंचा। तब तक वहां कुछ और लोग भी पहुंच गए। सब ने मिलकर बच्चों को बचाने की तैयारी शुरू कर दी। उस समय अपार्टमेंट में आग लगी थी। बच्चों के फ्लैट की खिड़की से धुआं निकल रहा था। वे काफी डरे हुए थे और नीचे खड़े लोगों से मदद मांग रहे थे। पहले बड़े बच्चे ने अपने छोटे भाई को खिड़की से नीचे फेंका, इसके बाद वह खुद भी वहां से कूद गया। दोनों को नीचे खड़े लोगों ने कैच कर लिया।’’

    बचाने वाले दो लोगों के हाथ फ्रैक्चर
    बच्चों को बचाने वाले दो लोगों के बाजू बच्चों को कैच करने से फ्रैक्चर हो गए। बचाने वाले दोनों युवकों और दोनों बच्चों को तुरंत अस्पताल ले जाया गया। जहां उनका इलाज किया गया। स्थानीय मीडिया के मुताबिक, बच्चों को गिरने से कोई चोट नहीं आई। हालांकि, धुएं की वजह से उन्हें कुछ तकलीफ होने की बात कही जा रही है। अपार्टमेंट में आग लगने के कारणों की जांच शुरू कर दी गई है। दोनों बच्चों के माता-पिता उन्हें घर में बंद क्यों कर गए थे, इसका भी पता लगाया जा रहा है। 

  • फ्रांस में जलते अपार्टमेंट से 2 ...जलते अपार्टमेंट से 40 फीट नीचे कूदे ...

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

हरिद्वार: कांगड़ी में गंगा मैया की छाती चीर रहा अवैध खनन, प्रशासन मौन video

 DATE - 24 DEC 2025 हरिद्वार: कांगड़ी में गंगा मैया की छाती चीर रहा अवैध खनन, प्रशासन मौन VIDEO हरिद्वार। धर्मनगरी हरिद्वार में गंगा की पवित्रता और उसके अस्तित्व पर एक बार फिर संकट के बादल मंडरा रहे हैं। ताज़ा मामला कांगड़ी क्षेत्र का है, जहाँ 'गंगा मैया' की गोद में चोरी-छिपे अवैध खनन का खेल धड़ल्ले से जारी है। हैरत की बात यह है कि यह सब कुछ बिना किसी रोक-टोक के प्रशासन की नाक के नीचे हो रहा है। ​ रात के अंधेरे में "सक्रिय ​स्थानीय सूत्रों के अनुसार, कांगड़ी और उसके आसपास के तटवर्ती इलाकों में खनन माफिया  नियमों को ताक पर रखकर गंगा की जलधारा के बीचों-बीच से रेत और पत्थर निकाला जा रहा है। ​ बिना रोक-टोक जारी है 'काला कारोबार' ​हैरानी इस बात की है कि जिस क्षेत्र में खनन पूरी तरह प्रतिबंधित होना चाहिए, वहाँ बेखौफ होकर खनन सामग्री ढोई जा रही है।  ​ निगरानी का अभाव: संबंधित विभाग के अधिकारी इस ओर से आँखें मूँदे बैठे हैं। ​ पर्यावरण को खतरा: अंधाधुंध खनन के कारण गंगा का प्राकृतिक बहाव बदल रहा है, जिससे भविष्य में बाढ़ का खतरा बढ़ सकता है। ​ आस्था और पर्यावरण...

ईरान का एयर डिफेंस तबाह,

  19 MARCH 2026 ईरान का एयर डिफेंस तबाह,  इस्राइली सेना ने कहा है कि उनकी वायुसेना ने बुधवार को सन्नाज एयरपोर्ट पर ईरान के एक लड़ाकू हेलीकॉप्टर को निशाना बनाकर तबाह कर दिया। इस्राइली सेना ने कहा कि इससे पता चलता है कि ईरान का एयर डिफेंस और वायु सेना की क्षमताएं तबाह हो चुकी हैं। इस्राइली सेना ने ये भी कहा कि पश्चिमी ईरान में हवाई श्रेष्ठता का और विस्तार किया जाएगा।  इस्राइली सेना ने साझा किया वीडियो इस्राइली सेना ने सोशल मीडिया पर साझा एक पोस्ट में बताया कि पूरी सटीकता से रियल टाइम खुफिया जानकारी के आधार पर हमला किया गया। आईडीएफ ने बताया कि वायु सेना ने हमदान प्रांत के सन्नाज एयरपोर्ट पर एमआई-17 हेलीकॉप्टर को निशाना बनाया। आईडीएफ लगातार इस्लामिक गार्ड कॉर्प्स की वायु सेना की क्षमताओं पर हमले कर रही है और पश्चिमी ईरान में अपनी हवाई श्रेष्ठता का लगातार विस्तार कर रही है इससे पहले बुधवार रात को इस्राइल ने ईरान के दक्षिण पार्स गैस क्षेत्र पर हमला किया। जिसके बाद ईरान द्वारा कतर के दक्षिण पार्स गैस क्षेत्र को निशाना बनाया गया। इन हमलों के बाद अमेरिकी राष्ट्रपति को भी ऊर्जा ठिक...

Tide ऐप पर धोखाधड़ी का शिकार, ₹20000 गंवाए

  DATE -05  DEC 2025 Tide ऐप पर धोखाधड़ी का शिकार, ₹20000 गंवाए -- ​ झांसे में लेकर अकाउंट खुलवाया, फिर उड़ा लिए पैसे ​Haridwar  : डिजिटल फ्रॉड (Digital Fraud) के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। अब एक नया मामला सामने आया है, जहाँ एक व्यक्ति को Tide ऐप (टाइड ऐप), जो कि एक बिजनेस फाइनेंस ऐप है, के नाम पर ठगी का शिकार बनाया गया है। इस धोखाधड़ी में पीड़ित को सुशांत शर्मा (Sushant Sharma) नामक एक व्यक्ति ने झांसे में लिया और उससे ₹20000  की ठगी की। ​ क्या है पूरा मामला? ​पीड़ित के अनुसार, सुशांत शर्मा नाम के व्यक्ति ने उनसे संपर्क किया और उन्हें Tide ऐप के फायदे बताए। सुशांत ने यह दावा किया कि अगर वह इस ऐप पर अकाउंट खोलते हैं, तो उन्हें तुरंत पैसे दिए जाएँगे या उनके खाते में पैसे जमा किए जाएँगे । ​सुशांत शर्मा की बातों पर विश्वास करके, पीड़ित ने उनके निर्देशानुसार Tide ऐप पर अपना अकाउंट खोल लिया। अकाउंट खुल जाने के तुरंत बाद, सुशांत शर्मा ने किसी बहाने से पीड़ित से ₹20000 RS  ट्रांसफर करवा लिए। ​ पैसे वापस करने से इनकार ​पैसे लिए जाने के बाद, जब पीड़ित ने सुशांत श...