सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

बॉलीवुड अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती को मिली दुष्कर्म की धमकी-


Sushant Singh Rajput rumoured girlfriend Rhea Chakraborty revealed ...

 बॉलीवुड अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती को कथित रूप से अश्लील संदेश भेजने और धमकी देने के मामले में मुंबई पुलिस ने इंस्टाग्राम के दो एकाउंट -

मुंबई सांताक्रूज पुलिस ने रविवार को इसकी पुष्टि की। इससे पहले 16 जुलाई को रिया ने एक इंस्टाग्राम उपयोगकर्ता की ओर से बलात्कार की धमकी भरे संदेश का स्क्रीनशॉट शेयर किया था और इसे साइबर क्राइम इंडिया को टैग करते हुए संदेश भेजने वाले के विरूद्ध कार्रवाई करने का अनुरोध किया था।

रिया का कहना है कि अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के आत्महत्या करने के बाद उसे सोशल मीडिया पर बलात्कार की धमकियां दी जा रही हैं।

अपने कड़वे अनुभव के बारे में ब्लॉग करते हुए रिया ने लिखा कि मुझे स्वार्थी कहा गया, मैं चुप रही। मुझे कातिल कहा गया, मैं चुप रही। इसके अलावा भी अनेक अपमानजनक बातें कहीं गई लेकिन फिर भी मैं चुप रही।

रिया ने मनु रावत नामक एक उपयोगकर्ता के संदेश पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि लेकिन मेरी चुप्पी आपको यह कहने का अधिकार कैसे देती है कि अगर मैं आत्महत्या नहीं कर रही हूं तो आप मेरे साथ बलात्कार और मेरी हत्या कर देंगे? क्या आपको लगता है कि आपने जो कहा है उसकी गंभीरता का एहसास आपको है?

रिया ने कहा कि ये अपराध हैं, और कानून द्वारा कोई भी, मैं दोहराती हूं कि किसी को भी इस तरह की विषाक्तता फैलाने और किसी का भी उत्पीड़न नहीं किया जाना चाहिए। मैं आवश्यक कार्रवाई करने के लिए साइबर क्राइम इंडिया हेल्पलाइन से अनुरोध करती हूं।

[*]- मजदूरों की मदद के अनुभव पर किताब लिखेंगे -सोनू सूद----सोनू सूद कोरोना काल में लगातार प्रवासी मजदूरों की मदद कर रहे हैं। सोनू कोरोना काल के अनुभवों पर एक किताब लिखने जा रहे हैं। सोनू सूद इस किताब को पेंगुइन प्रकाशित करने वाला है।

सोनू सूद ने कहा कि मैं भगवान का शुक्रगुजार हूं कि उसने मुझे इन लोगों की मदद करने का जरिया बनाया। मेरा दिल यूं तो मुंबई के लिए धड़कता है लेकिन इस मूवमेंट के बाद मुझे ऐसा लगता है कि मेरी जिंदगी का कुछ हिस्सा यूपी, बिहार, झारखंड, असम, उत्तराखंड और ऐसे ही कई राज्यों में भी बस गया है जहां मैंने नए दोस्त बनाए हैं।

[*]मैं वादा करता हूं कि मैं तब तक काम करता रहूंगा, जब तक आखिरी माइग्रेंट्स अपने घर और प्रियजनों के पास नहीं पहुंच जाता। अभिनेता ने कहा कि मैंने अपने अनुभवों और कहानियों को एक किताब की शक्ल देने का फैसला किया है। ये अनुभव मेरी आत्मा में रच-बस से गए हैं।

मैं काफी उत्साहित हूं और नर्वस भी हूं और इस किताब के सहारे आप सभी लोगों के साथ कनेक्ट करना चाहता हूं। मैं उम्मीद करूंगा कि मुझे इस किताब के सहारे आप लोगों का सपोर्ट मिलेगा।

**003CODE

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

हरिद्वार: कांगड़ी में गंगा मैया की छाती चीर रहा अवैध खनन, प्रशासन मौन video

 DATE - 24 DEC 2025 हरिद्वार: कांगड़ी में गंगा मैया की छाती चीर रहा अवैध खनन, प्रशासन मौन VIDEO हरिद्वार। धर्मनगरी हरिद्वार में गंगा की पवित्रता और उसके अस्तित्व पर एक बार फिर संकट के बादल मंडरा रहे हैं। ताज़ा मामला कांगड़ी क्षेत्र का है, जहाँ 'गंगा मैया' की गोद में चोरी-छिपे अवैध खनन का खेल धड़ल्ले से जारी है। हैरत की बात यह है कि यह सब कुछ बिना किसी रोक-टोक के प्रशासन की नाक के नीचे हो रहा है। ​ रात के अंधेरे में "सक्रिय ​स्थानीय सूत्रों के अनुसार, कांगड़ी और उसके आसपास के तटवर्ती इलाकों में खनन माफिया  नियमों को ताक पर रखकर गंगा की जलधारा के बीचों-बीच से रेत और पत्थर निकाला जा रहा है। ​ बिना रोक-टोक जारी है 'काला कारोबार' ​हैरानी इस बात की है कि जिस क्षेत्र में खनन पूरी तरह प्रतिबंधित होना चाहिए, वहाँ बेखौफ होकर खनन सामग्री ढोई जा रही है।  ​ निगरानी का अभाव: संबंधित विभाग के अधिकारी इस ओर से आँखें मूँदे बैठे हैं। ​ पर्यावरण को खतरा: अंधाधुंध खनन के कारण गंगा का प्राकृतिक बहाव बदल रहा है, जिससे भविष्य में बाढ़ का खतरा बढ़ सकता है। ​ आस्था और पर्यावरण...

ईरान का एयर डिफेंस तबाह,

  19 MARCH 2026 ईरान का एयर डिफेंस तबाह,  इस्राइली सेना ने कहा है कि उनकी वायुसेना ने बुधवार को सन्नाज एयरपोर्ट पर ईरान के एक लड़ाकू हेलीकॉप्टर को निशाना बनाकर तबाह कर दिया। इस्राइली सेना ने कहा कि इससे पता चलता है कि ईरान का एयर डिफेंस और वायु सेना की क्षमताएं तबाह हो चुकी हैं। इस्राइली सेना ने ये भी कहा कि पश्चिमी ईरान में हवाई श्रेष्ठता का और विस्तार किया जाएगा।  इस्राइली सेना ने साझा किया वीडियो इस्राइली सेना ने सोशल मीडिया पर साझा एक पोस्ट में बताया कि पूरी सटीकता से रियल टाइम खुफिया जानकारी के आधार पर हमला किया गया। आईडीएफ ने बताया कि वायु सेना ने हमदान प्रांत के सन्नाज एयरपोर्ट पर एमआई-17 हेलीकॉप्टर को निशाना बनाया। आईडीएफ लगातार इस्लामिक गार्ड कॉर्प्स की वायु सेना की क्षमताओं पर हमले कर रही है और पश्चिमी ईरान में अपनी हवाई श्रेष्ठता का लगातार विस्तार कर रही है इससे पहले बुधवार रात को इस्राइल ने ईरान के दक्षिण पार्स गैस क्षेत्र पर हमला किया। जिसके बाद ईरान द्वारा कतर के दक्षिण पार्स गैस क्षेत्र को निशाना बनाया गया। इन हमलों के बाद अमेरिकी राष्ट्रपति को भी ऊर्जा ठिक...

Tide ऐप पर धोखाधड़ी का शिकार, ₹20000 गंवाए

  DATE -05  DEC 2025 Tide ऐप पर धोखाधड़ी का शिकार, ₹20000 गंवाए -- ​ झांसे में लेकर अकाउंट खुलवाया, फिर उड़ा लिए पैसे ​Haridwar  : डिजिटल फ्रॉड (Digital Fraud) के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। अब एक नया मामला सामने आया है, जहाँ एक व्यक्ति को Tide ऐप (टाइड ऐप), जो कि एक बिजनेस फाइनेंस ऐप है, के नाम पर ठगी का शिकार बनाया गया है। इस धोखाधड़ी में पीड़ित को सुशांत शर्मा (Sushant Sharma) नामक एक व्यक्ति ने झांसे में लिया और उससे ₹20000  की ठगी की। ​ क्या है पूरा मामला? ​पीड़ित के अनुसार, सुशांत शर्मा नाम के व्यक्ति ने उनसे संपर्क किया और उन्हें Tide ऐप के फायदे बताए। सुशांत ने यह दावा किया कि अगर वह इस ऐप पर अकाउंट खोलते हैं, तो उन्हें तुरंत पैसे दिए जाएँगे या उनके खाते में पैसे जमा किए जाएँगे । ​सुशांत शर्मा की बातों पर विश्वास करके, पीड़ित ने उनके निर्देशानुसार Tide ऐप पर अपना अकाउंट खोल लिया। अकाउंट खुल जाने के तुरंत बाद, सुशांत शर्मा ने किसी बहाने से पीड़ित से ₹20000 RS  ट्रांसफर करवा लिए। ​ पैसे वापस करने से इनकार ​पैसे लिए जाने के बाद, जब पीड़ित ने सुशांत श...