सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

एक दूल्हे ने दो दुल्हन के साथ लिए सात -HEADLINE ALL

 बैतूल. जिले की घोड़ाडोंगरी तहसील के केरिया गांव में युवक ने एक मंडप में दो दुल्हनों के साथ सात फेरे लिये। इसमें दूल्हा-दुल्हन के परिवारों के साथ गांव के लोग भी शामिल हुए। यह पहला मौका था जब एक मंडप में दूल्हा एक और दुल्हन दो थीं। दूल्हे ने एक साथ दोनों दुल्हन के साथ शादी की सारी रस्में पूरी की। शादी का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

ग्रामीणों से मिली जानकारी के मुताबिक, केरिया गांव के आदिवासी युवक संदीप उईके ने होशंगाबाद जिले की एक युवती एवं घोड़ाडोंगरी तहसील के कोयलारी गांव की एक अन्य युवती से एक साथ विवाह किया। युवक भोपाल में पढ़ाई कर रहा था, इस दौरान होशंगाबाद की युवती से उसकी दोस्ती हो गई। इधर, घर वालों ने कोयलारी गांव की युवती के साथ उसका विवाह तय कर दिया। 

विवाद को दूर करने के लिए तीनों परिवारों एवं समाज के लोगों ने पंचायत बुलाई। इसमें निर्णय लिया गया कि यदि दोनों लड़कियां युवक के साथ, एक साथ रहने के लिए तैयार हैं, तो दोनों की शादी लड़के से करा दी जाए। इस पर दोनों लड़कियां राजी हो गईं और युवक से शादी करने के लिए तैयार हो गईं।

 युवक ने दो युवती से शादी की है

जनपद पंचायत घोड़ाडोंगरी के उपाध्यक्ष मिश्रीलाल परते ने बताया, केरिया गांव के युवक ने दो युवतियों के साथ एक सात फेरे लिए हैं। तीनों परिवारों ने समाज के वरिष्ठ लोगों के साथ बैठक करके निर्णय लिया है।

शादी की परमिशन नहीं दी 

हमने ऐसी किसी शादी की परमिशन नहीं दी है। बिना परमिशन शादी हुई है, पटवारी को भेजकर मामले की जांच करा रहे हैं। - मोनिका विश्वकर्मा तहसीलदार घोडाडोंगरी



HEADLINE-TODAY
1- उत्तर प्रदेश के कानपुर में 8 पुलिसवालों की हत्या करने वाला गैंगस्टर विकास दुबे के साले ज्ञानेंद्र और भतीजे आदर्श को यूपी की एसटीएफ ले गई है। विकास का साला ज्ञानेन्द्र शहडोल कस्बे में रहता है और भूसे का कारोबार करता है। विकास के साले ने खुद थाने पहुंचकर बयान दर्ज कराए हैं। उसका कहना है कि विकास से उसका 14 साल से कोई संबंध नहीं है। 

2-24 घंटे में रिकॉर्ड 25 हजार 548 मरीज मिले; बंगाल में 7 दिन, मप्र में हर रविवार और पटना में 10-15 जुलाई तक लॉकडाउन; देश में 7.69 लाख केस

3-महाराष्ट्र:  महाराष्ट्र में बुधवार सुबह से लॉज और होटल खुल गए हैं। सरकार ने 33% स्टाफ के साथ खोलने की मंजूरी दी है। वहीं, इनमें ठहरने वालों के लिए गाइडलाइंस तय की गई हैं। हालांकि, अभी रेस्टारेंट पर पाबंदी जारी रहेगी। उधर, सरकार ने गुरुवार से पूरे राज्य में दुकान खोलने के समय को 2 घंटे बढ़ा दिया है। पहले सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक खोलने का समय तय किया गया था। औरंगाबाद में 2 दिन में दो पार्षदों की मौत हो गई।

4-इंग्लैंड-वेस्टइंडीज पहला टेस्ट / बारिश के कारण पहले दिन 17.4 ओवर हो सके, इंग्लैंड का स्कोर 35/1; मैच से पहले रंगभेद के खिलाफ खिलाड़ी-अंपायर घुटने के बल बैठे

  • -इंग्लैंड ने वेस्टइंडीज के खिलाफ टॉस जीतकर बल्लेबाजी चुनी, शेनन गेब्रियल ने डॉम सिबली को आउट किया
  • -143 साल के इतिहास में यह पहली बार है, जब कोई टेस्ट मैच बगैर दर्शकों के खेला जा रहा है

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

हरिद्वार: कांगड़ी में गंगा मैया की छाती चीर रहा अवैध खनन, प्रशासन मौन video

 DATE - 24 DEC 2025 हरिद्वार: कांगड़ी में गंगा मैया की छाती चीर रहा अवैध खनन, प्रशासन मौन VIDEO हरिद्वार। धर्मनगरी हरिद्वार में गंगा की पवित्रता और उसके अस्तित्व पर एक बार फिर संकट के बादल मंडरा रहे हैं। ताज़ा मामला कांगड़ी क्षेत्र का है, जहाँ 'गंगा मैया' की गोद में चोरी-छिपे अवैध खनन का खेल धड़ल्ले से जारी है। हैरत की बात यह है कि यह सब कुछ बिना किसी रोक-टोक के प्रशासन की नाक के नीचे हो रहा है। ​ रात के अंधेरे में "सक्रिय ​स्थानीय सूत्रों के अनुसार, कांगड़ी और उसके आसपास के तटवर्ती इलाकों में खनन माफिया  नियमों को ताक पर रखकर गंगा की जलधारा के बीचों-बीच से रेत और पत्थर निकाला जा रहा है। ​ बिना रोक-टोक जारी है 'काला कारोबार' ​हैरानी इस बात की है कि जिस क्षेत्र में खनन पूरी तरह प्रतिबंधित होना चाहिए, वहाँ बेखौफ होकर खनन सामग्री ढोई जा रही है।  ​ निगरानी का अभाव: संबंधित विभाग के अधिकारी इस ओर से आँखें मूँदे बैठे हैं। ​ पर्यावरण को खतरा: अंधाधुंध खनन के कारण गंगा का प्राकृतिक बहाव बदल रहा है, जिससे भविष्य में बाढ़ का खतरा बढ़ सकता है। ​ आस्था और पर्यावरण...

ईरान का एयर डिफेंस तबाह,

  19 MARCH 2026 ईरान का एयर डिफेंस तबाह,  इस्राइली सेना ने कहा है कि उनकी वायुसेना ने बुधवार को सन्नाज एयरपोर्ट पर ईरान के एक लड़ाकू हेलीकॉप्टर को निशाना बनाकर तबाह कर दिया। इस्राइली सेना ने कहा कि इससे पता चलता है कि ईरान का एयर डिफेंस और वायु सेना की क्षमताएं तबाह हो चुकी हैं। इस्राइली सेना ने ये भी कहा कि पश्चिमी ईरान में हवाई श्रेष्ठता का और विस्तार किया जाएगा।  इस्राइली सेना ने साझा किया वीडियो इस्राइली सेना ने सोशल मीडिया पर साझा एक पोस्ट में बताया कि पूरी सटीकता से रियल टाइम खुफिया जानकारी के आधार पर हमला किया गया। आईडीएफ ने बताया कि वायु सेना ने हमदान प्रांत के सन्नाज एयरपोर्ट पर एमआई-17 हेलीकॉप्टर को निशाना बनाया। आईडीएफ लगातार इस्लामिक गार्ड कॉर्प्स की वायु सेना की क्षमताओं पर हमले कर रही है और पश्चिमी ईरान में अपनी हवाई श्रेष्ठता का लगातार विस्तार कर रही है इससे पहले बुधवार रात को इस्राइल ने ईरान के दक्षिण पार्स गैस क्षेत्र पर हमला किया। जिसके बाद ईरान द्वारा कतर के दक्षिण पार्स गैस क्षेत्र को निशाना बनाया गया। इन हमलों के बाद अमेरिकी राष्ट्रपति को भी ऊर्जा ठिक...

Tide ऐप पर धोखाधड़ी का शिकार, ₹20000 गंवाए

  DATE -05  DEC 2025 Tide ऐप पर धोखाधड़ी का शिकार, ₹20000 गंवाए -- ​ झांसे में लेकर अकाउंट खुलवाया, फिर उड़ा लिए पैसे ​Haridwar  : डिजिटल फ्रॉड (Digital Fraud) के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। अब एक नया मामला सामने आया है, जहाँ एक व्यक्ति को Tide ऐप (टाइड ऐप), जो कि एक बिजनेस फाइनेंस ऐप है, के नाम पर ठगी का शिकार बनाया गया है। इस धोखाधड़ी में पीड़ित को सुशांत शर्मा (Sushant Sharma) नामक एक व्यक्ति ने झांसे में लिया और उससे ₹20000  की ठगी की। ​ क्या है पूरा मामला? ​पीड़ित के अनुसार, सुशांत शर्मा नाम के व्यक्ति ने उनसे संपर्क किया और उन्हें Tide ऐप के फायदे बताए। सुशांत ने यह दावा किया कि अगर वह इस ऐप पर अकाउंट खोलते हैं, तो उन्हें तुरंत पैसे दिए जाएँगे या उनके खाते में पैसे जमा किए जाएँगे । ​सुशांत शर्मा की बातों पर विश्वास करके, पीड़ित ने उनके निर्देशानुसार Tide ऐप पर अपना अकाउंट खोल लिया। अकाउंट खुल जाने के तुरंत बाद, सुशांत शर्मा ने किसी बहाने से पीड़ित से ₹20000 RS  ट्रांसफर करवा लिए। ​ पैसे वापस करने से इनकार ​पैसे लिए जाने के बाद, जब पीड़ित ने सुशांत श...