सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

VIDEO LIVE-सुशांत की आत्मा से बात का दावा :U.S.A पैरानॉर्मल एक्सपर्ट स्टीव हफ


  • अमेरिकी पैरानॉर्मल एक्सपर्ट स्टीव हफ ने फैंस की मांग पर सुशांत की आत्मा के साथ खास यंत्रों की मदद से स्पिरिट बॉक्स सेशन किया
  • उनका दावा: 13 जुलाई को यह सेशन किया था और इसमें सुशांत की आत्मा दो अन्य आत्माओं के साथ आई थी
  • हफ पैरानॉर्मल के स्टीव हफ ने दावा किया है कि उन्होंने सुशांत सिंह राजपूत की आत्मा से बात की है। इसके लिए उनके पास सुशांत के फैंस की बहुत सी रिक्वेस्ट आईं थीं, जिसके बाद उन्होंने सुशांत की आत्मा के साथ अपने खास यंत्रों की मदद से स्पिरिट बॉक्स सेशन किया। स्टीव ने एक वीडियो अपने फेसबुक पेज पर शेयर करते हुए बताया है कि, सुशांत की आत्मा काफी स्ट्रॉन्ग थी और उनसे बात करके स्टीव को कई अविश्वसनीय अनुभव हुए।

    स्टीव ने पोस्ट में लिखा है- "उसने मुझे सीधे जवाब दिए। पहले से कहीं ज्यादा स्पष्ट और अपनी ही आवाज में। मैं जल्दी ही इसका एक और सेशन करूंगा, जिसमें कई और गहन सवाल पूछना है।" 13 जुलाई को स्टीव ने यह सेशन किया था, जिसमें वह ये देखना चाहते थे कि सुशांत की आत्मा आती है या नहीं। बकौल स्टीव, सुशांत की आत्मा आई थी।

दावा: स्टीव और सुशांत के बीच हुई ये बात

वीडियो में स्टीव सुशांत का नाम लेकर पूछ रहे हैं कि आपको याद है कि आपकी मौत कैसे हुई। इसके बाद आवाज आती है। स्टीव ने जब पूछा तो उनकी डिवाइस से अंग्रेजी में आवाज आती है- 'यहां रोशनी है हफ, उनसे कहो मुझे रोशनी मिल गई है। अब यह रोशनी धीमी हो रही है। वे तुम्हें देख रहे हैं। मैं सच में गॉड से मिलना चाहता था। आप जानते हैं मैं उनसे क्या कहना चाहता हूं। उसकी आत्मा ठीक है और वह स्वर्ग में है।

दावा: सुशांत ने दिया, जान देने के प्रश्न का जवाब

जब स्टीव ने सुशांत की आत्मा से सबसे कठिन प्रश्न पूछा कि, आपने अपनी जान क्यों दी? तो डिवाइस से आवाज आती है- 'बदलाव के लिए'। 

वीडियो में स्टीव, सुशांत की आत्मा को काफी मजबूत बता रहे हैं। वीडियो के आखिर में स्टीव ने कहा कि, सुशांत अकेले नहीं थे, उनके साथ कोई दो आत्माएं और थीं। इनमें एक पुरुष और एक महिला थी।


कौन है सुशांत की आत्मा से बात करने वाले स्टीव-

स्टीव आत्माओं से बात करने का सिलसिला पिछले 10 सालों से चल रहा है। इसके लिए उन्होंने एक डिवाइस एस्ट्रल डोरवे  भी बनाई है। जो उन आत्माओं की आवाज को सुनाती है, जिसे स्टीव बुलाते हैं। स्टीव पैट्रिक स्वेज ओर माइकल जैक्सन की आत्माओं के साथ भी यही सेशन कर चुके हैं। जिसके वीडियो उनके यू-ट्यूब चैनल पर हैं। स्टीव ने आत्मओं से बात करने के लिए एक विशेष यंत्र बनाया है जिसे वे Spirit Communications Device यानी SCD कहते हैं। 

इसके पहले भी आत्मा से बात करने का दावा कर चुके लोग

सुशांत सिंह की मौत के बाद उनकी आत्मा से बात करने का दावा दो और लोग कर चुके हैं। लूना वेदिका नामक संस्था चलाने वाली डॉ. सशिना ने 28 जून की सुबह अपने यू ट्यूब चैनल पर एक वीडियो अपलोड कर इस रोमांचक मुलाकात के बारे में विस्तार से बताया था। 

इसके अलावा सुशांत के फैन धोत्रे गुरुजी ने यूट्यूब चैनल पर दावा किया था कि उन्होंने सुशांत की आत्मा से बात की है। उन्होंने अपने वीडियो में पैरानॉर्मल एक्सपर्ट्स शॉन लार्सन और ट्रासा लार्सन से बात की थी। वीडियो में ये बताया कि उनका मर्डर करने वाले ने काले रंग के कपड़े पहने हुए थे और वह एक पुरुष है।


2-- कोरोना देश में LIVE :एक दिन में 34 हजार से ज्यादा केस बढ़े, 17 हजार लोग ठीक भी हुए; 676 की मौत, बिहार में कोरोना मामलों की समीक्षा करेगा केंद्र; देश में अब तक 10.40 लाख केस--

  • गुरुवार को देश में रिकॉर्ड 35468 केस बढ़े थे, 22867 ठीक हुए, 680 की मौत हुई थी
  • देश में कोरोना से अब तक 26 हजार 285 मरीजों की मौत, 6 लाख 54 हजार 56 लोग ठीक हुए


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

हरिद्वार: कांगड़ी में गंगा मैया की छाती चीर रहा अवैध खनन, प्रशासन मौन video

 DATE - 24 DEC 2025 हरिद्वार: कांगड़ी में गंगा मैया की छाती चीर रहा अवैध खनन, प्रशासन मौन VIDEO हरिद्वार। धर्मनगरी हरिद्वार में गंगा की पवित्रता और उसके अस्तित्व पर एक बार फिर संकट के बादल मंडरा रहे हैं। ताज़ा मामला कांगड़ी क्षेत्र का है, जहाँ 'गंगा मैया' की गोद में चोरी-छिपे अवैध खनन का खेल धड़ल्ले से जारी है। हैरत की बात यह है कि यह सब कुछ बिना किसी रोक-टोक के प्रशासन की नाक के नीचे हो रहा है। ​ रात के अंधेरे में "सक्रिय ​स्थानीय सूत्रों के अनुसार, कांगड़ी और उसके आसपास के तटवर्ती इलाकों में खनन माफिया  नियमों को ताक पर रखकर गंगा की जलधारा के बीचों-बीच से रेत और पत्थर निकाला जा रहा है। ​ बिना रोक-टोक जारी है 'काला कारोबार' ​हैरानी इस बात की है कि जिस क्षेत्र में खनन पूरी तरह प्रतिबंधित होना चाहिए, वहाँ बेखौफ होकर खनन सामग्री ढोई जा रही है।  ​ निगरानी का अभाव: संबंधित विभाग के अधिकारी इस ओर से आँखें मूँदे बैठे हैं। ​ पर्यावरण को खतरा: अंधाधुंध खनन के कारण गंगा का प्राकृतिक बहाव बदल रहा है, जिससे भविष्य में बाढ़ का खतरा बढ़ सकता है। ​ आस्था और पर्यावरण...

ईरान का एयर डिफेंस तबाह,

  19 MARCH 2026 ईरान का एयर डिफेंस तबाह,  इस्राइली सेना ने कहा है कि उनकी वायुसेना ने बुधवार को सन्नाज एयरपोर्ट पर ईरान के एक लड़ाकू हेलीकॉप्टर को निशाना बनाकर तबाह कर दिया। इस्राइली सेना ने कहा कि इससे पता चलता है कि ईरान का एयर डिफेंस और वायु सेना की क्षमताएं तबाह हो चुकी हैं। इस्राइली सेना ने ये भी कहा कि पश्चिमी ईरान में हवाई श्रेष्ठता का और विस्तार किया जाएगा।  इस्राइली सेना ने साझा किया वीडियो इस्राइली सेना ने सोशल मीडिया पर साझा एक पोस्ट में बताया कि पूरी सटीकता से रियल टाइम खुफिया जानकारी के आधार पर हमला किया गया। आईडीएफ ने बताया कि वायु सेना ने हमदान प्रांत के सन्नाज एयरपोर्ट पर एमआई-17 हेलीकॉप्टर को निशाना बनाया। आईडीएफ लगातार इस्लामिक गार्ड कॉर्प्स की वायु सेना की क्षमताओं पर हमले कर रही है और पश्चिमी ईरान में अपनी हवाई श्रेष्ठता का लगातार विस्तार कर रही है इससे पहले बुधवार रात को इस्राइल ने ईरान के दक्षिण पार्स गैस क्षेत्र पर हमला किया। जिसके बाद ईरान द्वारा कतर के दक्षिण पार्स गैस क्षेत्र को निशाना बनाया गया। इन हमलों के बाद अमेरिकी राष्ट्रपति को भी ऊर्जा ठिक...

Tide ऐप पर धोखाधड़ी का शिकार, ₹20000 गंवाए

  DATE -05  DEC 2025 Tide ऐप पर धोखाधड़ी का शिकार, ₹20000 गंवाए -- ​ झांसे में लेकर अकाउंट खुलवाया, फिर उड़ा लिए पैसे ​Haridwar  : डिजिटल फ्रॉड (Digital Fraud) के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। अब एक नया मामला सामने आया है, जहाँ एक व्यक्ति को Tide ऐप (टाइड ऐप), जो कि एक बिजनेस फाइनेंस ऐप है, के नाम पर ठगी का शिकार बनाया गया है। इस धोखाधड़ी में पीड़ित को सुशांत शर्मा (Sushant Sharma) नामक एक व्यक्ति ने झांसे में लिया और उससे ₹20000  की ठगी की। ​ क्या है पूरा मामला? ​पीड़ित के अनुसार, सुशांत शर्मा नाम के व्यक्ति ने उनसे संपर्क किया और उन्हें Tide ऐप के फायदे बताए। सुशांत ने यह दावा किया कि अगर वह इस ऐप पर अकाउंट खोलते हैं, तो उन्हें तुरंत पैसे दिए जाएँगे या उनके खाते में पैसे जमा किए जाएँगे । ​सुशांत शर्मा की बातों पर विश्वास करके, पीड़ित ने उनके निर्देशानुसार Tide ऐप पर अपना अकाउंट खोल लिया। अकाउंट खुल जाने के तुरंत बाद, सुशांत शर्मा ने किसी बहाने से पीड़ित से ₹20000 RS  ट्रांसफर करवा लिए। ​ पैसे वापस करने से इनकार ​पैसे लिए जाने के बाद, जब पीड़ित ने सुशांत श...